हादसे में 5 लोग हुए घायल, 4 गंभीर घायलों किया इंदौर रैफर
देवास (नरेंद्र चौहान)- जिले के हाटपिपल्या के चापड़ा रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक व वेन में सोमवार रात भिड़त हो गयी । प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में 5 लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए हाटपीपल्या शासकीय अस्पताल लाया गया । जिसके बाद 4 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। दरसअल, कमालपुर से हाटपीपल्या आते समय चापड़ा के पेट्रोल पंप के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही वेन MP 09 CJ 9510 उसके जा टकराई। जिसमे भूपेंद्र, आबिद, अजय, कैलाश व प्रकाश घायल हो गए । इन सभी घायलों को राहगीरों द्वारा वेन से बाहर निकाल कर हाटपीपल्या शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया
देवास/ बागली (सुनील योगी) – देवास जिले में वन परीक्षेत्र अंतर्गत कालांतर में धीरे धीरे कुछ परिवारों की बसावट मजरे टोले बसते हुए इतनी संख्या में बस गए की वहां पर परिवारों की संख्या छोटे गांव की तरह हो गई नियम अनुसार यह क्षेत्र वन विभाग अंतर्गत आने वाला क्षेत्र है इसलिए राजस्व आबादी ग्राम की तरह इन लोगों को वह तमाम सुविधाएं नहीं दी गई जो राजस्व ग्राम में दी जाती है जैसे प्रधानमंत्री आवास अस्पताल स्कूल सड़क निर्माण गलियां निर्माण सार्वजनिक कुवै पंचायत भवन और भी तमाम सुख सुविधाएं लेकिन अब यहां भी विकास की आवश्यकता महसूस हो रही है! इस संबंध में देवास वन विभाग डीएफओ पी एन मिश्रा द्वारा देवास जिला कलेक्टर डॉक्टर चंद्रमौली शुक्ला से विस्तृत चर्चा करके इन वन ग्रामों के लिए विशेष प्रयास के प्रयोजन की बात कही ताकि यहां रहने वाले लोगों को अन्य योजना का लाभ मिले इसी संबंध में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश चौहान महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल, सीएचएमओ शर्मा, आदिम जाति कल्याण विभाग अधिकारी ,आदि से चर्चा कर इन क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित कर यहां की मुख्य समस्याओं के विषय में चर्चा की जाएगी और शासन द्वारा जो भी आवश्यकता वाले कार्य होंगे उन्हें पूर्ण किया जाएगा गौरतलब है! कि आजादी के बाद से वनों में रहने वाले परिवारों को कभी भी स्थाई परिवार नहीं माना और वन परिक्षेत्र में कोई नुकसान ना हो इसलिए नियम अनुसार महा निर्माण प्रतिबंधित है! अब इस और पहली बार कदम उठाए जाने से यहां रह रहे लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा वन विभाग और पंचायत के संयुक्त अभियान से कई निर्माण संभव है! इसके पीछे उद्देश्य है कि आसपास के क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जहां प्राकृतिक वातावरण दिखाई देता है! कुछ सुविधा हो जाने से पर्यटन का आकर्षण भी बढ़ेगा जनप्रतिनिधि- मैं स्वयं कई दिनों से इस कार्य में लगा हूं कि क्षेत्र के सभी वन ग्राम सामान्य राजस्व ग्राम की तरह सभी योजना के लाभ से परिपूर्ण रहे इन स्थानों से निकली नदियों पर पुल बने और पहुंच मार्ग सुविधा वाले रहे अन्य सुविधा भी यहां के लोगों को मिले वन विभाग इस प्रकार की पहल करता है तो स्वागत योग्य है बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे
एम.पी. ऑन लाईन (क्योस्क) के माध्यम से भी कर सकेंगे स्वनिधी योजना के आवेदन
देवास। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत किये जाने वाले आवेदन निगम के मल्हार स्मृति ऑडोटेरिम स्थित कार्यालय से लिये जा रहे थे। हितग्राहीयो की सुविधाओ के लिये स्वनिधी योजनान्तर्गत मिलने वाले ऋण के आवेदन एम.पी. ऑन लाईन (क्योस्क) के माध्यम से भी किये जा सकेगें। साथ ही निगम के दोनो झोन माताजी पेडी द्वार के सामने भगवती द्वार सराय तथा ईटावा स्थित बस स्टेण्ड झोन कार्यालय पर भी लिये जा रहे है। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना से ऋण प्राप्त करने के लिये नये हितग्राही आवेदन कर स्वनिधी योजना का लाभ ले सकते है। जिन हिग्राहियो ने राशि 10 हजार की स्वनिधी योजना का लाभ प्राप्त कर ऋण चुका दिया है ऐसे हितग्राही पुनः राशि 20 हजार का ऋण रोजगार हेतु लेकर अपना रोजगार बडा सकते है।
इस श्रेणी में आता है क्षेत्रीय विधायक का ग्रह गांव
बागली (सुनील योगी)। पूरे देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाए जा रहे हैं! अलग-अलग उपक्रम में वैक्सीन लगाने का सिलसिला पूरे देश में जारी है! इसी के तहत सुदूर वन ग्रामो में रहने वाले परिवार की चिंता करते हुए वन विभाग द्वारा भौगोलिक रूप से जंगलों में दूर रह रहे परिवारों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करते हुए उनके गृह गांव जाकर वैक्सीन सेंटर बनाकर वैक्सीन लगाई गई , बागली उप वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ 8 ग्राम आते हैं! इसमें अकेले उदय नगर रेंज के छह वन ग्राम शामिल है इनमें से तीन वन ग्राम स्थानों पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से की और रहवासियों को वैक्सीन लगाई गई ग्रामीण जन भी सहयोग करते हुए सेंटर पर आए और आवश्यक दस्तावेज देकर विवेक से लगाने के लिए लाइन में लगे शेष अन्य वन ग्राम स्थानों पर भी मांग बनी हुई है! वन विभाग अधिकारियों के अनुसार शेष बचे निवासियों का भी शीघ्र ही वैक्सीनेशन होगा ! इस संबंध में बागली वन विभाग एसडीओ अमित सोलंकी ने बताया कि सभी वन ग्रामो में शत प्रतिशत परिवारों को वैक्सीनेशन होगा ! बारिश के मौसम में इन परिवारों का बड़े स्वास्थ्य केंद्र तक जाना इसके लिए इनकी व्यवस्था इनके ग्रह नगर क्षेत्र में ही करवा दी गई! गौरतलब कि बागली क्षेत्र के विधायक भी वन ग्राम पटाडी पाला से ही आते हैं! उनका ग्रह गांव अभी भी राजस्व ग्राम नहीं बन पाया वह वन ग्राम ही है ! जनता ने आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। इन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कार्य आरंभ होने से यहां के परिवारों में खुशी है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग टीम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार एवं सरकार से जुड़े लोग सभी परिवारों का ध्यान रख रहे हैं! पहली बार वन ग्राम की सुध ली गई। वैक्सीनेशन कार्य आरंभ हुवे 4 माह से अधिक हो गए लगभग सभी सेंटर में इसका कार्य जारी है! पहली बार वन ग्राम मैं रहने वाले दूरस्थ अंचल के वनवासी परिवारों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है! इसके पूर्व तपेदिक रोग के लिए सर्वे किया गया था! पोलियो की दवाई भी इन सेंटर ऑफ दी गई लेकिन वैक्सीनेशन कार्य पहली बार हुआ आपके अनुसार कोरोना महामारी बीमारी से बचाव के उपाय बताते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है उदय नगर रेंज की क्षेत्रीय रेंज अधिकारी वदंना ठाकुर ने बताया गया वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन लगाने को लेकर ग्रामीण जनों में उत्साह है !सेंटर पर देर तक लंबी भीड़ देखी गई क्षेत्र के राम वासियों द्वारा घर बैठे वैक्सीन लगाने की व्यवस्था को लेकर वन विभाग कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वैक्सीन सेंटर पर ही उनका स्वागत भी किया!
• अवैध कीटनाशक औषधि जब्त, भण्डारण करने वाले पर FIR दर्ज
देवास। जिले में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि आर. पी. कनेरिया के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव द्वारा 1 अगस्त को कार्यवाही की गई। जिसमें श्यामगिरी कालोनी वार्ड नम्बर 04 अजनास रोड गुर्जर छात्रवास के पास खातेगांव स्थित किराये के मकान में अनुज्ञप्ति के बिना (बगैर लायसेंस के) कीटनाशक औषधियों का अवैध भण्डारण होना पाया गया। कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 29 का स्पष्ट उल्लंघन होने से कीटनाशक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव द्वारा उक्त अवैध कीटनाशक औषधि को जब्त कर प्रधान आरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत थाना खातेगांव की सुपूर्दगी की गई एवं संबंधित मोहम्मद खान पिता मोहम्मद आजाद के विरूद्ध थाना खातेगांव में 02 अगस्त 2021 को एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। कार्यवाही के दौरान कीटनाशक निरीक्षक श्री एन. एस. गुर्जर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव श्री जे.पी.एस. तोमर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री के.एस. यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रधान आरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत उपस्थित थे।
• पुलिस ने आरोपी दलाल व लुटेरी महिला को किया गिरफ्तार , नगद रूपए व आभूषण कीए जब्त
देवास। जिले के खातेगॉव पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपी दलाल सुरेन्द्र उर्फ बंटू से नगदी रुपये एवं आरोपी महिला रीना से सोने चांदी की ज्वेलरी किमती करीब 50000 रूपए जब्त किए है।फरियादी रामविलास जाट द्वारा थाने में रिपोर्ट की गई कि वह दिनांक 3 जून को ग्राम अजनास के जितेन्द्र दरबार एवं जितेन्द्र की मौसी का लड़का कमलेश के साथ द्वारका नगर बैतूल जिला बैतूल में सैना बाई के घर रीना बाई से शादी की बात करने के लिये गये थे जहा उसे रीना पसंद आ गई फिर दिनांक 10 जून को रीना बाई और बंदु उर्फ सुरेन्द्र, रामविलास का घरबार देखने के लिये ग्राम मालसगोदा आये उस दिन रीना और सुरेन्द्र से शादी और लेनदेन की बात पक्की हो गई।
फिर दिनांक 20 जून 2021 को गायत्री मंदिर नेमावर से रामविलास ने रीना से शादी कर ली और उसी से दिन रीना के कहने पर रामविलास ने सुरेन्द्र को एक लाख पच्चीस हजार रुपये नगद दिये और रीना को पहनने के लिये कान के सोना के एक जोड़ फुल (टाप्स), एक जोड़ सोना और सोना का एक मंगलसुत्र चादी की चम्पक और एक जोड़ चांदी की बिछुड़ी चढ़ाये थे शादी के बाद से ही रीना रामनिवास के साथ रही। दिनांक 13 जुलाई को 2021 के रात करीब 08.30 बजे रीना बिना बताये रकम (जेवर) के घर पर रामनिवास के और उसके कपड़े लेकर बैतुल चली गई फिर रामनिवास ने रीना और सुरेन्द्र को करीब 3-4 बार फोन लगाया तो रौना ने रामनिवास के घर ग्राम मालसगोदा आने से मना कर दिया और बोली कि आज के बाद मेरे पास फोन मत लगाना नही तो झूठे केस में फंसा दूंगी इसके बाद रामनिवास को पता चला कि रीना को चार साल का एक लड़का है और रीना अभी सुरेन्द्र के साथ में रह रही है तथा रीना ने रामनिवास से झूठ बोलकर शादी कर धोकाधड़ी की है। इस प्रकार से रीना और सुरेन्द्र ने रामनिवास से शादी के नाम से रुपये एवं शादी के समय चढाई रकम (जेवर) लेकर धोखाधड़ी की है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 420,34 भादनि का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं श्रीमान वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार थाना प्रभारी खातेगाँव के नेतृत्व में उक्त जालसाज महिला एवं पुरुष की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत कर तकनिकी साधनो की मदद से प्राप्त लोकेशन पर दबीश देते उक्त आरोपी रीना पिता चिरोंजीलाल ग्वाल एवं सुरेन्द्र पिता रामकिशन ग्वाल नि० गण बैतुल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनो आरोपीयान के द्वारा फरियादी से धोका देकर लिये गये रुपये 125000 एवं शादी के नाम पर चढाई गई ज्वेलरी जप्त की गई हैं आरोपीयान के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
• प्रतिदिन 40% आरटीपीसीआर के साथ ढ़ाई से तीन हज़ार सैंपल ले
जो टीम निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण नहीं करेगी उनकी सेवा समाप्त होगी
देवास। कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता मे कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के संक्रमण एवं बचाव के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अन्य अधिकारियो सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी, आरआरटी टीम के चिकित्सक ,स्टाॅफ उपस्थित रहा। बैठक कलेक्टर ने निर्देश दिए की कोरोना की संभावित तीसरी लहर के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की पूर्ण तैयारी आवश्यक है। बैठक में आरआरटी टीम के चिकित्सक स्टाफ द्वारा लिए जा रहे सैंपल की लक्ष्य के अनुसार समीक्षा की गयी । अधिकांश टीमों के द्वारा आर.टी.पी.सी.आर. के सैंपल टारगेट अनुसार नहीं लेने पर उन्हें चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सेंपलिंग की जाए अन्यथा सेवा समाप्त की कार्रवाई की जावेगी। प्रतिदिन लिए जाने वाले सैंपल में आर. ए.टी.के साथ-साथ 40 प्रतिशत आरटीपीसीआर सैंपल भी लिया जाना है जिले को दिए गए निर्धारित लक्ष्य 2500 से 3000 सैंपल प्रति दिवस लिया जावे जिसमे 1100 से 1200 के लगभग आरटीपीसीआर के सैंपल लेने के निर्देश दिए। बैठक की सूचना होने के पश्चात भी बैठक में अनुपस्थित चिकित्सक ,स्टाफ तथा 30 जुलाई को जिस टीम ने शुन्य सैंपल की रिपोर्ट भेजी है उन्हें शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए। जो टीम निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण नहीं करेगी उनकी सेवा समाप्त कर अन्य व्यक्तियों की नियुक्ति करने के संबंध में सीएमएचओ को निर्देश दिए। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आसपास के जिलों से आने वाले व्यक्तियों का पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर एंट्री पॉइंट पर सैंपल लिया जावे बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर काउंटर लगाये जाए। अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव आता है तो कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए। कोविड-19 संभव तीसरी लहर को देखते हुए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कोविड-19 अस्पतालों में 20-20 बेड अनुसार आवश्यक दवाइयों ,उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव संक्रमित होता है तो उसे होम आइसोलेशन ना करते हुए तत्काल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जाए। जिला अस्पताल में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट का इंस्टालेशन शीघ्र पुर्ण करने की कार्यवाही करे। सभी को निर्देश दिया कि जिले के प्राइवेट संस्था संस्थाओं में निजी नर्सिंग होम निरंतर निगरानी रखें कोई भी संदिग्ध कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपचारित है तो शासन से प्राप्त गाइडलाइन अनुसार आवश्यक कार्रवाई करे।
देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार शासकीय सिंधी स्कूल के पास स्थित किरण कम्प्यूटर पर शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर शनिवार सुबज 5 बजे के बीच अज्ञात चोर धावा बोला और कुल 1 लाख 65 हज़ार रूपए का सामान व नगदी चुरा कर ले गए। कंप्यूटर सेण्टर के संचालक मनीष चौहान निवासी बड़ा बाजार ने शनिवार को नाहर दरवाजा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया की चोर द्वारा कंप्यूटर सेंटर से ताला तोड़कर 10 कम्प्यूटर, एक प्रिंटर 30 हजार रुपए नगद सहित कुल 1 लाख 65 हज़ार चोरी कर ले गए, घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब मनीष चौहान सेंटर पर आए। किरण कम्प्यूटर के मनीष चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामले को उपनिरक्षक राकेश कुमार सिंह में विवेचना में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
देवास/ नगर निगम बैठक कक्ष मे अन्न उत्सव को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान, खाद्य अधिकारी शालु वर्मा एवं निगम व खाद्य विभाग के अधिकारियो के साथ एवं राशन की दुकानो के संचालको की उपस्थिती मे शासकीय राशन की दुकानो के रख रखाव से संबंधित बैठक आहूत की गई। जिसमे निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित राशन की दुकानो के रख रखाव एवं संचालन, संधारण के संबंध मे सभी निगम सीमा क्षेत्र के दुकान के संचालाको से प्रथक-प्रथक चर्चा कर आगामी दिनांक 7 अगस्त 21 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियो की उपस्थिती के साथ अन्न उत्सव को एक उत्सव के रूप मे मनाया जावेगा। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियो को केन्द्र एवं राज्य की योजनान्तर्गत राशन वितरण किया जावेगा। आयुक्त ने आगामी अन्न उत्सव कार्याक्रम मे किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सभी राशन दुकान संचालको को दिशा निर्देश दिये तथा समस्याओ के तत्काल निराकरण के लिये खाद्य एवं निगम के पदाधिकारियो को निर्देशित किया साथ ही अन्न उत्सव दिवस के दिन निगम कर्मचारियो के साथ निगम सहयोगी संस्था के आई.ई.सी. कर्मचारियो की सभी दुकानो पर ड्युटी लगाई जाने के साथ ही सभी दुकानो के आस-पास पूर्णतः साफ-सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर, प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, शाहीद अली, उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव को की जाने वाली सभी सुचारू व्यवस्थाओ के लिये निर्देशित किया। आयुक्त ने बताया कि सभी राशन दुकानो का अन्न उत्सव पूर्व निरीक्षण भी किया जोवगा। इस हेतु निगम व खाद्य व अन्य संबंधित विभागो को चाक चौबंद व्यवस्थाओ हेतु निर्देशित किया। खाद्य अधिकारी शालु वर्मा ने सभी राशन दुकान संचालाको को निर्देशित करते हुये कहा कि दुकानो का रख रखाव ठीक से हो तथा दुकानो का रंग रोगन पीले कलर से हो तथा अन्न उत्सव के दिवस 100 से अधिक हितग्राहियो को खाद्यांन वितरण किये जाने की सुचाारू व्यवस्था हो। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अन्न उत्सव हेतु सभी राशन दुकानो पर राशन वितरण किये जाने हेतु खाद्यांन उपलब्ध करा रहे है।
देवास। देवास मक्सी एबी रोड पर कृषि उपज मण्डी के सामने निर्माणाधीन फ्लाय ओवर वाले रास्ते पर शनिवार को नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों ने उखड़ी सड़क और फैले कीचड़ का युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर ने बताया कि युवा कांग्रेस एवं रहवासी हाथों में तख्तियां लेकर कीचड़ वाले स्थान पर पहुंचे। कपड़ों सहित कीचड़ में बैठे, जमकर लोट लगाई और खुद को दागदार कर लिया। रहवासियों ने कहा- हमारा शहर सफाई में नंबर वन है, लेकिन उखड़ी सड़कों पर फैला कीचड़ इस उपलब्धि का मुंह चीड़ा रहा है। नगरपालिका के ढीली कार्यशैली के कारण सड़कों पर मिट्टी के पैबंद तक नहीं लग रहे। रहवासियों का जीना दुभर हो गया है। ५० से ज्यादा लोगों ने कहा- समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका व कलेक्टोरेट के चक्कर लगाए, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। आज खुद कीचड़ में बैठे हैं। यहां की व्यवस्थाओं की सच्चाई और अफसरों की कोरी बातें अन्य शहरवासियों को भी मालुम पड़े इसके लिए कीचड़ में बैठकर लोट लगाई है। कीचड़ में बैठे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया इस रास्ते से करीब लाखो लोग रोज निकलते हैं। बारिश के बाद यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। रोजाना आम जन गिर रहे हैं। कीचड़ के कारण बीमारियां फैल रही हैं। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की लेकिन सूध लेने कोई नहीं आया। यह सांकेतिक विरोध है। जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि इसके बाद भी पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए तो कीचड़ में बैठकर खाना खाएंगे। हम किसी पर कीचड़ नहीं उछालेंगे लेकिन शहर की बिगड़ी व्यवस्थाएं अन्य शहरवासी देखेंगे तो यहां की लाचार प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खुल जाएगी। धरने पर बैठे तो भेज दी मुरुम कीचड़ व उखड़ी सड़क से परेशान रहवासियों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पक्का बंदोबस्त चाहिए। काम ढंग से नहीं हुआ तो कड़ा आंदोलन करेंगे। लगाए नारे, महापौर का पता बताओ, इनाम पाओ , हम अपना अधिकार माँगनत्ते नही किसी से भीख मांगते, जनता के हक के सम्मान युवा कांग्रेस मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने कहा- चुनाव के समय सब आते हैं, अब समस्या है तो कोई पलट कर नहीं आ रहा। इस पर पक्का निर्माण करने के बजाय मिट्टी का भरावा डाला गया है जो हल्की बारिश में ही कीचड़ कर रही है। सड़क पर में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वार्थ के लिए ब्रिज की लंबाई तक कम करवा दी है अगर जल्द ही कीचड़ की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मलखान सिंह देवड़ा अनुपम टोप्पो नीरज नगर पंकज सेंधव अजय चौधरी हर्षराजसिंह राठौड़, अभिषेक सिंह चौहान ,पृथ्वीराज सिंह चौहान यशवंत कुशवाह ,रोहित दांगी ,अभिषेक चौहान मनोज चौहान जावेद खान रघुवीर सिंह सीताराम मालवीय तेजकरण मालवीय करण भरैवा, संजय रेकवल ,पवन ठाकुर हरपाल ठाकुर सत्येंद्र जाटव ,प्रदीप पटवा ,गोपाल पटेल ,मनीष परमार ,विजय कटेसिरिया , तनवीर शेख विकास बारोड, विशाल रेवाबग, छोटु जेतपुरा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।