Dewas नगर निगम ने चिकन मटन की दुकानो पर मटन नष्ट कर कि चालानी कार्यवाही…

  • राज्य शासन का आदेश अनुसार क्या निगम धार्मिक स्थल के सामने बने मटन मार्केट को कराएगा बंद?
  • निगम द्वारा शहर के बीचोबीच मांस विक्रय मार्केट(मटन मार्केट) का निर्माण (नवीनीकरण) कराना भी नियम विरुद्ध : शिवसेना

देवास। प्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पहली ही केबिनेट बैठक लेकर बड़े निर्णय लिए जिसमे एक निर्णय अवैध मांस-मछली क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध का अभियान भी बड़ा निर्णय है।
खुले में बिक रहे मांस और मछली को लेकर मुख्यमंत्री ने आदेश दिए जिसके बाद आज देवास नगर निगम ने खुले में बिक्री कर रहे व्यापारियों पर फिर से एक बार कार्यवाही करने पर मजबूर होना पड़ा। निगम ने चिकन मटन की दुकानो पर मटन जप्त कर नष्ट किया तथा चालानी कार्यवाही की।
शासन के निर्देशो के पालन मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश् अग्रवाल के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा को निगम सीमा क्षेत्र की चिकन मटन की खुले मे बिक्री करने वाले व्यवसाईयो पर सख्त कार्यवाही किये जाने जाने के निर्देश दिये गये। जिसके अन्तर्गत गुरूवार को निगम की टीम द्वार शुक्रवारिया हाट के ईदगाह रोड स्थित रईस मुबारिक, शारीक, शब्बीर, अमजद शेख, अकरम शेख की दुकान पर चिकन का मटन जप्त किया। इन्दौर रोड स्थित राजा टावर के सामने दरबार वेज एण्ड नानवेज रेस्टोरेंट पर चिकन का मटन, बावडिया स्थित अरसान की दुकान से चिकन का मटन, इन दुकानो से लगभग 35 किलो चिकन का मटन जप्त किया जाकर फिनाईल से विनिष्टीकरण किया गया एवं नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 253, 254, 255 के अन्तर्गत रूपये 8 हजार की चालानी की कार्यवाही भी की गई साथ ही अवैध रूप से संचालित की जा रही दुकानों को बंद करवाया गया तथा अण्डे की रेहडी वाले दुकानदारो को भी समझाईश दी गई की वे मुख्य मार्गो पर खडे न रहें।

नगर में पिछले दिनों खुले में बिक रहे मांस और मछली को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था। कुछ सामाजिक संस्थाएं एवं हिंदू संगठन भी इसके विरोध में प्रदर्शन करते नज़र आई थी। तब सामाजिक संस्थाएं एवं हिंदू संगठन के कुछ लोगो द्वारा नगर निगम के सामने अनशन भी किया था। जिसके बाद समय समय पर आयुक्त, सभापति और महापौर द्वारा इन दुकानों पर कार्रवाई की बात की गई पर पुख्ता और सख्त कार्रवाई होती नज़र नही आई।
महापौर गीता अग्रवाल द्वारा भी बीते अगस्त माह की 9 तारीख को हुई जानसुवाई के दौरान कहा था कि मांस मटन व चिकन की दुकानो के अवैध संचालन को बंद किया जाकर शहर मे नियत स्थान का चयन कर शहर मे चल रहे अवैध रूप से मांस विक्रय को बंद किये जाने हेतु प्राप्त आवेदन पर स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को सर्वे कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए है। महापौर ने बताया था की इस संबध मे कलेक्टर द्वारा एक दल गठित किया गया है जो दल सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही करेगें साथ ही यह भी बताया की चिकन मटन विक्रेताओ के लिए शहर मे एक स्थान चयनित कर मांस विक्रेय स्थल व्यवस्था के लिए परिषद मे प्रस्ताव रखा जावेगा। प्रस्ताव पारीत पश्चात मांस विक्रय स्थल का निर्माण किया जावेगा। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं को गई।

सवाल तो यह भी बड़ा है की राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं की धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार के सामने और 100 मीटर की दूरी के अंदर मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध होगा। और देवास में तो वर्तमान में मांस की दुकानों का मुख्य बाजार धार्मिक स्थल के 100 मीटर के अंदर ही होने के साथ धार्मिक स्थल ईदगाह मस्जिद के मुख्य द्वार के सामने ही मटन मार्केट मौजूद है। जिसका नवीनीकरण, दुकानों पर कारवाई करने की बात कहने वाले देवास नगर निगम ही करा रहा है।
शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि देवास में 6 सालों से बिना अनुमति के मटन चिकन और पाड़ा कटाई का कार्य संचालित हो रहा है। शिवसेना व हिंदू संगठनों ने कई बार आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया तब जाकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता द्वारा शिवसेना की शिकायत पर जांच कमेटी गठित की गई थी। एसडीएम द्वारा जांच संपूर्ण तैयारी कर ली थी लेकिन फिर राजनीतिक उत्साही लाल के दबाव में उनकी जांच को दबा दिया गया।

शिवसेना जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने शहर के बीच में बना रहे मटन मार्केट पर भी आपत्ति ली है। मुख्यमंत्री के आदेशों को तक में रखते हुए देवास नगर निगम द्वारा धार्मिक स्थलो से 100 मी के दायरे में मटन मार्केट का निर्माण करवा रहा है। जबकि आदेश अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल के 100 मी की परिधि से दूर होना चाहिए।
इतना ही नहीं शहर के बीचों-बीच मांस विक्रय मार्केट का निर्माण कराना भी नियम विरुद्ध है । इस मार्केट का शिवसेना ने विरोध किया है, व आपत्ति लेते हुए कहा कि जब मछली मार्केट शहर से बाहर है तो शहर के बीच में इस प्रकार की मार्केट बनाना जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना जैसा है।
अब देखना यह होगा की शासन के आदेश अनुसार अब इस मटन मार्केट को बंद कराना होगा क्या देवास नगर निगम यह करेगी। क्योंकि अभी तक जितनी भी कारवाई हुई है उसमे मटन मार्केट का कही भी उल्लेख नही किया गया था ना ही वर्तमान में इसका कोई उल्लेख किया जा रहा है।

Dewas चौकी प्रभारी के साथ थाने में हुई झूमा झटकी, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

देवास। औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शिप्रा में बुधवार को रात को कुछ लोगो द्वारा शिप्रा चौकी प्रभारी के साथ झूमा झटकी की गई जिस पर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मैजिक चालक और मैजिक संचालन करने वाले के बीच विवाद हो रहा था जिसकी सूचना पर शिप्रा चौकी प्रभारी सरदार मंडलोई मौके पर पहुंचे और चौकी प्रभारी ने विवाद कर रहे दोनो पक्षों को थाने बुलाया था जिसके बाद रात करीब पौने ग्यारह बजे थाने पर महेश मालवीय, शिवम पिता महेश मालवीय, अंतिम सिंह भोजक और जयमाला पति अंतिम सिंह भोजक चौकी प्रभारी को कार्यवाही करने से रोकते हुए उनसे विवाद करते हुए हाथापाई करने लगे।

पुलिस ने सभी चारो आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं झूमा झटकी कर गाली गुप्ता करने के आरोप पर भारतीय दण्ड संविधान की धारा 353, 332, 504 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Dewas अमलतास आईवीएफ सेंटर में निसंतान दम्पतियों को मिल रहा किफायती ईलाज…

देवास। अमलतास आईवीएफ सेन्टर में क्षेत्र की जनता एवं निसंतान दम्पतियों को निशुल्क परामर्श के साथ किफायती ईलाज का लाभ मिल रहा है।

भारत देश में 25 % दम्पति बांझपन से जूझ रहे है जिसका मतलब करोडो माँओ की गोद अभी भी सुनी है और उन्हें ईलाज के लिए दुसरे शहर दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है। किन्तु अब क्षेत्र की जनता को अमलतास आवीएफ़ सेंटर में नवीनतम तकनिकी, उन्नत मशीनों अनुभवी निसंतानता विशेषज्ञों द्वारा मरीजो को विश्वस्तरीय सुविधओं के साथ समय पर उचित, सुलभ ईलाज मुहेया हो रहा है। अस्पताल के अनुभवी निसंतानता विशेषज्ञ डॉ. हर्षल शाह एवं डॉ. नेहा अग्रवाल द्वारा बताया गया की आज बांझपन के कई उपचार उपलब्ध हैं निसंतानता के लिये स्त्री एवं पुरुष दोनों ही सामान रूप से जिम्मेदार रहते है किस दम्पति के लिये कोनसी आइवीएफ़ का चयन करना है ऐसे में निसंतान दम्पति को बेहतर एवं सफल आईवीएफ प्रक्रिया का चयन करना मुश्किल होता है आज अमलतास आइवीएफ़ सेंटर मरीजो के चुनाव में सटीक है उचित जांच,परामर्श के बाद उसके अनुकूल उपचार दिया जाता है और निसंतानता से जुडी समस्या को दबाकर न चले अमलतास आईवीएफ सेंटर में महिलाये एवं पुरुषो के लिये सभी सम्बन्धित जांचे आधुनिक उपकरणों एवं सुसज्जित लैब के साथ संभव सफल ईलाज दिया जा रहा है ।

अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की अभी तक हमारे सेंटर में 500 से अधिक लोगों ने अपना ईलाज करवाया एवं कई लोगो का ईलाज संभव हो चूका है।

Dewas दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर 15 दिसम्बर तक हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगावाना अनिवार्य…

  • निर्धारित समयाविध के पश्चात् होगी चालानी कार्यवाही…

देवास। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के पालन में परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट आगामी 15 दिसम्बर से पूर्व लगावाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि निर्धारित समयाविध के पश्चात् हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के बगैर कोई भी वाहन सड़क पर संचालित होता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि दो पहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगावाने के लिए लगभग 500 रूपये एवं चार पहिया वाहनों के लिये 800 से 1000 रूपये अनुमानित फीस चुकाना होगी। नई हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने के लिये वाहन कम्पनी में शो-रूम में जाकर अथवा ऑनलाईन www.bookmyhsrp.com पर आवेदन किया जा सकता है। शो-रूम पर भी फीस ऑनलाईन जमा करनी होगी तथा जमा फीस की रसीद वाहन स्वामियों को अनिवार्य रूप से देनी होगी।

  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कई फायदे
  • हाई सिक्योटिरी नंबर प्लेट में आसानी से साफ नंबर दिखाई देगा।
  • नंबर प्लेट पंच होने से आसानी कोई बदल नहीं सकेगा।
  • नंबर प्लेट से वाहन और वाहन की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
  • डुप्लीकेट नंबर प्लेट नहीं बन सकेगी।

क्या इस बाल हल होगा अतिक्रमण का मुद्दा ? : शहर के समस्त मुख्य मार्गाे से हटाया जाएगा अतिक्रमण : सभापति रवि जैन

देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचार संहिता हुई समाप्त। आचार संहिता के कारण स्थगित कार्य योजना को पुनरू कार्य पर लाने हेतु सभापति रवि जैन ने निगम अधिकारियों के साथ की बैठक। बैठक में सभापति ने पूर्व में निगम द्वारा लिये गये निर्णयों पर भी गहराई से चर्चा की। देवास शहर का मुख्य बाजार एम.जी.रोड़ आम नागरिकों की मांग पर एम.जी.रोड़ चौड़ीकरण के साथ उसे सर्व सुविधायुक्त सुंदर मेन मुख्य मार्ग बनाना उसी के साथ एम.जी.रोड़ से लगी गलियों का भी चौडीकरण करने के साथ ही अवैध अतिक्रमणो को हटाकर व्यापारियों एवं आम ग्राहकों, रहवासियों को पार्किंग की सुविधा हो इस पर विस्तृत चर्चा की।

इन मार्गाे का भी होगा चौडीकरण व हटेगा अवैध अतिक्रमण: इसी के साथ सामलात रोड़, पीठा रोड, एम.जी.अस्पताल से लेकर लाला लाजपत राय मार्ग, शुक्रवारिया हाट के साथ अन्य मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश सभापति ने निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, इन्दूप्रभा भारती को दिये। वहीं सभापति ने पहले व्यापारियों को सात दिवस का समय अतिक्रमण स्वयं के द्वारा हटवाये जाने का समय देने हेतु कहा।

सभापति ने यह भी कहा व्यापारीगण निगम को सहयोग करेंगे हमें उनके सहयोग से अतिक्रमण हटाने का कार्य करना है।

प्रमुख स्थानो के सुविधा घरो की प्रतिदिन सफाई के दिए निर्देश शहर के सभी प्रमुख मार्गों के सुलभ सुविधाघरों पर प्रतिदिन सफाई हो। प्रमुख बड़े बाजारों में सर्व सुविधायुक्त यूरिनल सुविधाघर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही सुपर मार्केट में भी बेबी फिडिंग रूम के साथ सुविधा घर भी तैयार किये जाने के निर्देश दिये। इसी के साथ मुख्य मुक्तिधाम में दी जाने वाली सभी सुविधाओं पर विशेष फोकस देते हुए प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये। सभापति ने पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनहित में शहर में प्रातरू काल 5 बजे के स्थान पर 6 बजे जल वितरण का समय निर्धारित करने के निर्देश जलप्रदाय विभागीय अधिकारी को दिये।

गार्डनो के साथ आवारा श्वानो को वैक्सिन लगाने पर चर्चा सभापति ने गार्डनों पर भी की चर्चा। निगम ने विकसित किये गार्डनों के रखरखाव पर भी दिशा निर्देश दिये गार्डनों में क्या कमी है उसकी सूची दें। शहर में विचरण कर रहे आवारा श्वानों (कुत्तों) को तत्काल रेबीस वेक्सीन स्वास्थ विभाग से समन्वय बना कर लगाये जाने के लिये भी दिशा निर्देश स्वास्थ अधिकारी को दिये।

Dewas धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की…

करणी सेना ने कल मध्य प्रदेश बंद का आह्वान वापस लिया

🔸गुरुवार को नहीं कराया जाएगा मध्यप्रदेश बंद,,,

🔸श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारी मांगे मान ली गई है फिलहाल बंद को निरस्त कर दिया गया है

देवास। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय सुखदेवसिंह गोगामेडी की निर्मम हत्या के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राजपूत समाज के साथ मिलकर भोपाल चौराहे पर धरना प्रदर्शन व चक्काजाम कर विरोध जताया। कल गुरुवार को करणी सेना एवं समस्त राजपूत संगठनों द्वारा देवास बंद का आव्हान किया गया है जिसपर अन्य समाज का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। ठा. सुरेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ठा. शिवप्रताप सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार पोस्ट कर कहा, गुरुवार को मध्यप्रदेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सभी अपना सहयोग प्रदान करें। इसी तारतम्य में देवास बंद का आव्हान समस्त राजपूत समाज एवं हिन्दू संगठनों द्वारा देवास की जनता से किया गया। बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खुले रहेंगे।

राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के राष्ट्रीयध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेंडी की दिनांक 05 दिसम्बर को उनके निज निवास जयपुर में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिससे सम्पूर्ण राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। हत्यारे मौके से फरार है, जिन्हें जयपुर (राजस्थान) पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है। संगठन व समाजजनो ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घन्टे में अपराधियों को पकडक़र एनकाउन्टर नही किया जाता तो सम्पूर्ण राजपूत समाज पुरे देश में उग्र आन्दोलन करेगा। जिसकी जबावदारी शासन एवं प्रसशान की रहेगी। उक्त घटना के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व सर्व समाज ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व डीजीपी का पुतला फूंका। तत्पश्चात जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या..

जयपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मार दी गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई है. सुखदेव सिंह को श्यामनगर स्थित घर में घुसकर गोली मारी गई.बता दें की मंगलवार दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं. फिर भाग निकले. गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.जिसका CCTV फूटेज भी सामने आया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231205-WA0029-1.mp4

घटना के तुरंत बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. यहां पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई. हालात काबू में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे थे. उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था. गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष थे. साल 2017 में फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी. इस दौरान फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया था. गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से वे चर्चा में आए थे.

Dewas जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की करारी हार, सभी पर भाजपा का कब्जा…

• देखे देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का आंकड़ा

देवास। विगत दिनों हुए अनेक राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए आज मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्य में भी मतों की मतगणना हुई। जिसमे मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कांग्रेस को करारी हार दी है।

देखिए देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम

  • देवास विधानसभा
  • गायत्री राजे पवार (भाजपा) 117422
  • प्रदीप चौधरी (कांग्रेस) 90466
  • जीत का अंतर 26956
  • बागली विधानसभा
  • मुरली भंवरा (भाजपा) 105320
  • गोपाल भोसले (कांग्रेस) 97541
  • जीत का अंतर 7779
  • सोनकच्छ विधानसभा
  • राजेश सोनकर (भाजपा) 108869
  • सज्जन सिंह वर्मा (कांग्रेस) 83432
  • जीत का अंतर 25437
  • खातेगांव विधानसभा
  • आशीष शर्मा (भाजपा) 98629
  • दीपक जोशी (कांग्रेस) 86087
  • जीत का अंतर 125542
  • हाटपिपलिया विधानसभा
  • मनोज चौधरी (भाजपा) 89842
  • राजवीर बघेल (कांग्रेस) 85700
  • जीत का अंतर 4142

वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के परिणाम

पीछे विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 की बात करे तो देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों में से 3 सीटो पर भाजपा तो वही 2 पर कांग्रेस ने विजय हासिल की थी। परन्तु 2020 में हुए उपचुनाव में 1 सीट और भाजपा के खाते में आ गई थी।

  • वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव
  • देवास विधानसभा में भाजपा की गायत्री राजे पवार ने कांग्रेस के जयसिह ठाकुर को लगभग 28 हजार मतो से हराया था।
  • बागली विधानसभा में भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौज ने कांग्रेस के कमल वास्कले को लगभग 12 हजार मतो से हराया था।
  • सोनकच्छ विधानसभा में कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा भाजपा के राजेंद्र वर्मा के सामने लगभग 10 हजार मतों से विजय हुए थे।
  • हाटपिपलिया विधानसभा में कांग्रेस के मनोज चौधरी ने भाजपा के दीपक जोशी कोलगभग साढ़े 13 हजार मतो से पराजय किया था। परन्तु मनोज चौधरी 2020 में भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में कांग्रेस के राजवीर सिंह से लगभग 14 हजार मतो से हराया था।
  • खातेगांव विधानसभा में भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के ॐ पटेल को लगभग 8 हजार मतों से हराकर विजय हासिल की थी।

DEWAS जिले की पांचों विधानसभा के चुनाव परिणाम अपडेट

देवास। विगत दिनों हुए अनेक राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए आज मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्य में भी मतों की मतगणना जारी है। हम आपको दे रहे है देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों के परिणाम की जानकारी…

Dewas : कांग्रेस की करारी हार, जिले की पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा..• देखे देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का आंकड़ा (लाल रंग वाली लिंक पर क्लिक करे) https://dewasexpress.com/dewas-जिले-की-पांचों-विधानसभा-स/

  • 2.30 बजे तक की स्थिति
  • देवास से भाजपा 25207 मतो से आगे
  • बागली भाजपा 10734 मतो से आगे
  • सोनकच्छ भाजपा 14290 मतो से आगे
  • खातेगांव भाजपा 5200 मतो से आगे
  • हाटपिपलिया भाजपा 5353 मतो से आगे
  • 1.30 बजे तक की स्थिति
  • देवास से भाजपा 17791 मतो से आगे
  • बागली भाजपा 11609 मतो से आगे
  • सोनकच्छ भाजपा 12670 मतो से आगे
  • खातेगांव भाजपा 2432 मतो से आगे
  • हाटपिपलिया भाजपा 6381 मतो से आगे
  • 12.30 बजे तक की स्थिति
  • देवास से भाजपा 12295 मतो से आगे
  • बागली भाजपा 7019 मतो से आगे
  • सोनकच्छ भाजपा 7936 मतो से आगे
  • खातेगांव भाजपा 1979 मतो से आगे
  • हाटपिपलिया भाजपा 3097 मतो से आगे
  • 11.30 बजे तक की स्थिति
  • देवास से भाजपा 10570 मतो से आगे
  • सोनकच्छ भाजपा 7900 मतो से आगे
  • बागली भाजपा 14400 मतो से आगे
  • खातेगांव भाजपा 5000 मतो से आगे
  • हटपिपलिया भाजपा 1298 मतो से आगे
  • 10.30 बजे तक की स्थिति
  • देवास से भाजपा 2084 वोट से आगे
  • बागली से 7019 वोट भाजपा आगे
  • सोनकच्छ से 3671 वोट भाजपा आगे
  • हाटपिपलिया से 1512 वोट कांग्रेस आगे
  • पहला राउंड
  • देवास मे भाजपा 59 वोट से आगे
  • हाट पिपलिया करीब 1500 वोटो से कांग्रेस
  • सोनकच्छ में 976 मतो से BJP आगे
  • बागली में 3800 वोट से BJP आगे
  • खातेगांव 1546 वोट से BJP आगे

पीछे विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 की बात करे तो देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों में से 3 सीटो पर भाजपा तो वही 2 पर कांग्रेस ने विजय हासिल की थी। परन्तु 2020 में हुए उपचुनाव में 1 सीट और भाजपा के खाते में आ गई थी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में देवास विधानसभा में भाजपा की गायत्री राजे पवार ने कांग्रेस के जयसिह ठाकुर को लगभग 28 हजार मतो से हराया था।बागली विधानसभा में भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौज ने कांग्रेस के कमल वास्कले को लगभग 12 हजार मतो से हराया था।सोनकच्छ विधानसभा में कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा भाजपा के राजेंद्र वर्मा के सामने लगभग 10 हजार मतों से विजय हुए थे।हाटपिपलिया विधानसभा में कांग्रेस के मनोज चौधरी ने भाजपा के दीपक जोशी कोलगभग साढ़े 13 हजार मतो से पराजय किया था। परन्तु मनोज चौधरी 2020 में भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में कांग्रेस के राजवीर सिंह से लगभग 14 हजार मतो से हराया था।खातेगांव विधानसभा में भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के ॐ पटेल को लगभग 8 हजार मतों से हराकर विजय हासिल की थी।

Dewas कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना शुरू

  • शहर में सयाजी द्वार, जवाहर चौक और भोपाल चौराहा पर मतगणना परिणाम एलईडी स्‍क्रीन के किये जायेंगे प्र‍दर्शित

देवास। कल 3 दिसंबर को सुबह केन्‍द्रीय विद्यालय, बैंक नोट प्रेस परिसर देवास में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारम्‍भ होगी। 08 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्‍भ की जायेगी और 08.30 बजे से ईवीएम मशीन की गणना प्रारम्‍भ की जायेगी। अधिकारी/कर्मचारियों का प्रवेश प्रात: 06 बजे से होगा तथा प्रत्‍याशियों/अभिकर्ताओं का प्रवेश प्रात: 07 बजे से होगा। मतगणना में प्रत्‍येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबलें लगाई गई है। देवास विधानसभा के डाक मतपत्र की गणना के लिए 04 टेबलें तथा सोनकच्‍छ, हाटपीपल्‍या, बागली और खातेगांव के डाक मतपत्र की गणना के लिए 03-03 टेबलें लगाई गई है। बागली विधानसभा की मतगणना 22 राउण्‍ड तथा देवास, सोनकच्‍छ और खातेगांव विधानसभा की मतगणना 21-21 राउण्‍ड और हाटपीपल्‍या विधानसभा की मतगणना 18 राउण्‍ड में होगी।

 देवास व हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना केंद्रीय विद्यालय भू-तल पर स्थित अलग-अलग हॉल में की जाएगी। वहीं सोनकच्छ, खातेगांव व बागली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रथम तल स्थित कक्षों में की जाएगी। मतगणना परिसर में फोटोयुक्‍त परिचय पत्र धारी व्‍यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। किसी भी प्रकार का हथियार/विस्‍फोटक सामान/इलेक्‍ट्रानिक सामान/ मोबाईल/कैमरे/धुम्रपान आदि प्रतिबंधित रहेगा। गणना संबंधी किसी भी प्रक्रिया में बाधा उत्‍पन्‍न करने, अनावश्‍यक विवाद करने तथा परिसर में किसी भी प्रकार से आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्‍लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

 प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारियों तथा रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रवेश केन्‍द्रीय विद्यालय के मुख्‍य भवन के गेट क्रमांक 01 से रहेगा। समस्‍त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्‍त गणना अधिकारी/कर्मचारियों तथा अन्‍य स्‍टॉफ एवं पत्रकारों का प्रवेश केन्‍द्रीय प्राथमिक विद्यालय भवन के गेट क्रमांक 02 से रहेगा। अभ्‍यर्थी एवं अभिकर्ताओं का प्रवेश भवन के पृष्‍ठ भाग (मैदान) के गेट क्रमांक 04 से रहेगा। पार्किंग व्‍यवस्‍था फुटबाल मैदान में की जायेगी।

  मीडिया प्रतिनिधियों को निर्धारित किये गये मीडिया कक्ष में मोबाईल, कैमरा अथवा अन्‍य इलेक्‍ट्रानिक सामान की अनुमति होगी। मीडिया कक्ष में राउण्‍डवार परिणाम एलईडी स्‍क्रीन पर दिखाया जायेगा। देवास शहर में सयाजी द्वार, जवाहर चौक और भोपाल चौराहा पर भी बडी एलईडी स्‍क्रीन लगाकर मतगणना के परिणाम प्र‍दर्शित किये जायेंगे।

 मतगणना के लिए जिले में प्रत्‍येक विधानसभा के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्‍त किये गये है। जिसमें विधानसभा सोनकच्‍छ-170 के लिए श्रीमती असिता मिश्रा, विधानसभा देवास-171 के लिए सुश्री राजेश्‍वरी बी, विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 के लिए श्री जय प्रकाश नारायण, विधानसभा खातेगांव-173 के लिए श्री निक्‍या गोहाएन और विधानसभा बागली-174 के लिए श्री सुदर्शन पारिदा को प्रेक्षक नियुक्‍त किया गया है। मतगणना में रिटर्निंग ऑफिसर की सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त किये गये है।

 उल्‍लेखनीय है कि देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 17 नवम्‍बर को कराए गए मतदान में 81.45 प्रतिशत मतदान  हुआ। जिसमें 83.75 प्रतिशत पुरूष तथा 79.05 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा सोनकच्‍छ में 84.93 मतदान हुआ। जिसमें 87.73 प्रतिशत पुरूष तथा 81.96 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा देवास में 74.67 मतदान हुआ। जिसमें 77.24 प्रतिशत पुरूष तथा 72.04 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा हाटपीपल्‍या में 86.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 88.82 प्रतिशत पुरूष तथा 83.73 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा खातेगांव में 81.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.45 प्रतिशत पुरूष तथा 87.97 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया तथा विधानसभा बागली में 81.96 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.36 प्रतिशत पुरूष तथा 88.56 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

 जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की सुविधा के लिए 1419 मतदान केंद्र बनाए गए थे, इनमें से 370 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में थे। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र सोनकच्‍छ में 290, देवास में 291, हाटपीपल्‍या 252, खातेगांव में 289 तथा बागली में 297 केन्‍द्र बनाये गये थे। 

 जिले में मतदान संपन्न होने के तत्काल बाद ईवीएम मशीनें केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास परिसर में स्‍थापित स्ट्रांग रूम में रखवाई गई। स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। स्ट्रांग रूम में त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई। स्ट्रांग रूम स्‍थल पर निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्‍याशियों के प्रतिनिधियों के रूकने की व्‍यवस्‍था भी की गई। स्ट्रांग रूम स्‍थल पर प्रत्‍याशियों की ओर से नियुक्‍त प्राधिकृत प्रतिनिधियों के लिए सीसीटीवी कैमरे का डिस्‍प्‍ले उपलब्‍ध कराया गया। स्ट्रांग रूम के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया।