देवास। जिले के लोहरदा नगर परिषद की अध्यक्ष संध्या मालू की गाड़ी MP09CQ3110 आज दोपहर तकरीबन 3 बजे दुर्घटनागस्त हो गयी। दुर्घटना में नगर परिषद अध्यक्ष घायल हो गयी जिन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी अनुसार इंदौर से लोहारदा लौटते समय नगर परिषद अध्यक्ष लोहारदा संध्या सुनील मालू का वाहन बैलेंस बिगड़ने के कारण बधावा के पास खंबे से टकरा गया जिसके चलते संध्या मालू को सिर में चोट लगी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया। कार में अध्यक्ष संध्या मालू तथा उनके पति सुनील मालू तथा दो अन्य लोग भी सवार थे। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
• सयाजी द्वार पर आज आयोजित होगी मिस्टर एमपी व मिस्टर देवास बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
देवास। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आज रविवार को मिस्टर एमपी श्री मंत ट्रॉफी व मिस्टर देवास बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन सयाजी द्वार पर होगा।
आज 18 दिसम्बर 2022 को सयाजी द्वार पर होने वाले प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सर्वप्रथम मिस्टर देवास और बाद में मिस्टर एमपी का आयोजन होगा। मिस्टर एमपी में 1 लाख 31 हजार व मिस्टर देवास में 71 हजार का का केश प्राइस खिलाड़ियो (बॉडी बिल्डर)को दिया जाएगा, साथ ही कई आकर्षित इनाम विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। मिस्टर एमपी चैंपियनशिप में 35 जिलों से लगभग 200 से 250 बॉडी बिल्डर भाग लेंगे,जिले के सभी बॉडीबिल्डर भी चैंपियनशिप में मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे।
देवास। पुलिस ने आज एक स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए वहा से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस निकालते हुए ले गई पुलिस ने नगद राशि, ताश पत्ती व अन्य जुआं सामग्री जब्त किया है।
दरअसल शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तीन बत्ती चौराहा कवि कालिदास मार्ग पर मदनी होटल के पास शिव पार्वती एन एक्स कांप्लेक्स में रेमंड स्पोर्ट्स क्लब है। जिसके संचालक का नाम श्याम लाला है। वहा पर स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में जुआ सट्टा चलने की चर्चाएं शहर भर में चौराहे चौराहे पर हो रही थी। चर्चाओं की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली। जिसके बाद पुलिस ने वहा दबिश देकर लगभग 10 हजार से ज्यादा रुपए नगदी, ताश पत्ती व हार जीत का दांव लगाते हुए 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। दबिश के दौरान क्लब के संचालक ने पुलिस को सोपर्ट्स क्लब चलाने का लाइसेंस प्रस्तुत किया था लेकिन वहा पर जुए सट्टे जैसी गतिविधि भी संचलित हो रही थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने पेयजल योजनाओ का निरीक्षण
सतवास(बालकृष्ण शर्मा) – सतवास तहसील के विभिन्न ग्रामो की गांव-गलियों में घर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा भी की। वहीं पीएचई विभाग के अधिकारियो ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर गुप्ता ने बुधवार देर शाम तक गांवो मे पहुंचकर विभिन्न के घरों में जाकर लगे हुए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।
इस दौरान ऊंचे स्टैंड पर रखी प्लास्टिक की टंकियों का निरीक्षण के दौरान कई ग्रामों में योजना तो लागू हो गई पर पानी आज तक नही मिला। इसे गांव के लिए कलेक्टर गुप्ता ने मौके पर उपस्थित पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री वर्मा को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को घर के बाहर दिए कनेक्शन को स्थिर रखने के लिए कांक्रीट के बनाए पिलर को और मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर मिल रहे पानी की मात्रा और क्वालिटी के बारे में पूछताछ की साथ ही बताया कि हर घर साफ पानी उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता है।पेयजल योजना लंबे समय तक चले इसके लिए आवश्यक है कि ग्रामवासी इसे मिलकर संचालित करें। कलेक्टर गुप्ता ने बड़ोदा पांगरी मे विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। कन्या हाई स्कूल सतवास मे बेहतर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के ठीक होने पर विद्यालय की सराहना भी की।
देवास। खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल उक्त जानकारी मंडल के सुदर्शन दुबे ने बताया कि हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में 16 दिसम्बर शुक्रवार को श्री खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन प्रात: 5 बजे किया जा रहा है। प्रभात फेरी में खेड़ापति सरकार की झांकी, भजन का ट्राला जिस पर द्वारका मंत्री भजनों की प्रस्तुति देंगे, बैंड, घोड़े, बग्गी, ढोल ताशे व देवास शहर की विभिन्न भजन मंडलियाँ उपस्थित रहेंगी। इसी के श्री खेड़ापति मंदिर पर आकर्षक रंगोली, मंदिर की साज सज्जा, श्री खेड़ापति सरकार को 56 भोग के साथ रात्रि 8.30 महा आरती का वह 11000 लड्डू का भोग लगाया जाएगा। समिति ने धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा का आशीर्वाद एवं महाप्रसाद ग्रहण करें।
• 110 दो पाहिया वाहन, 4 चार पाहिया वाहन सहित लगभग 2 करोड का माल जब्त
देवास। जिले के बागली थाना पुलिस ने वाहन चोरी कर उसके पार्ट्स को निकालकर दूसरी गाड़ियों में लगाने वाले और चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल अवैध शराब एवं अवैध लकड़ी का परिवहन करने के लिए करने वाले गिरोह के सरगना और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनसे 110 दो पाहिया वाहन, 4 चार पाहिया वाहन सहित लगभग 2 करोड का माल जब्त किया है।
दरअसल रविवार को थाना प्रभारी बागली द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग को देखकर 3 आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी • दिनेश पिता वासुदेव बछानिया उम्र 25 साल निवासी नयाखुट ग्राम जटाशंकर थाना बागली जिला देवास। • लक्ष्मण उर्फ लक्की पिता फूलसिंह निगवाल उम्र 19 साल निवासी पेडमी थाना खुडैल जिला इन्दौर। • एक नाबालिग आरोपी। को पकड़ लिया। आरोपी दिनेश बछानिया ने पुलिस को बताया कि थाना बागली क्षेत्र में हो रही वाहनों की चोरी दिनेश बच्छानिया एवं उसकी गिरोह के सदस्यों के द्वारा की गई है। पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया गया कि उसका गिरोह देवास, इन्दौर, सिहोर, आष्टा जिलो सहित मध्यप्रदेश के पडोसी राज्यों में भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके गिरोह का एक सदस्य मोटर साइकिलों पार्टस खोलता और बेचता था। एवं उन्हें दूसरी मोटर साइकिलों में फिट कर देता है। अभी तक की पूछताछ में आरोपीगणों ने 110 से अधिक दो पाहिया वाहन एवं 04 चार पहिया वाहन कुल कीमती 02 करोड का माल चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी के बाद चोरी किये गये वाहनों से आरोपियों के द्वारा अवैध शराब एवं अवैध लकड़ी का परिवहन करते है। अवैध परिवहन करते हुये जब जिला पुलिस बल, वन विभाग एवं आबकारी द्वारा चैकिंग की जाती है तो आरोपीगण उक्त चोरी की मोटर साइकिल छोड़कर कर फरार हो जाते है।
• विरोध के बाद न्यू सैनी ढाबा के संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
देवास। सिमरोल के न्यू सैनी ढाबे पर विवाद के दौरान हुई मारपीट में राधगंज निवासी युवक दीपक पिता बालमकुंद पंवार की सोमवार शाम मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों ने भोपाल चौराहे पर दीपक के शव को रखकर विरोध करते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज करके उचित कार्यवाही की मांग की ।
दरअसल बीते रविवार शाम खंडवा से अपने दोस्तों से साथ देवास लौट रहे दीपक पंवार का सिमरोल के न्यू सैनी ढाबा पर विवाद हो गया था जिसमें मारपीट में दीपक को चोट आई थी इलाज कराकर दीपक अपने साथियों के साथ घर लौट आया, परन्तु सोमवार शाम दीपक की मौत हो गई। ज़िला अस्पताल पहुंचने मारपीट की बात सामने आई जिसपर परिजन सिमरोल रिपोर्ट दर्ज कराने भी पहुंचे थे। आज शव यात्रा के दौरान परिजनों व उपस्थित लोगो ने भोपाल चौराहा पर शव रख कर विरोध करते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। चक्का जाम होते देवास प्रशासन व देवास भाजपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा इन्दौर ग्रामीण डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी से फोन पर चर्चा कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने को कहा। जिसपर पुलिस द्वारा 1 बजे न्यू सैनी ढाबा के संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ धारा 323, 294, 302, 33 भादवी के तहत एफआईआर दर्ज थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार हेतु राजी हुए ।
देवास। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले ईटावा क्षेत्र में 5 दिन से लापता युवक का शव आज दोपहर पारस कॉलोनी के कुएं में मिली है। शव की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को जिला अस्पताल पहुँचाया।
दरअसल संजय पिता मानसिंह निवासी इटावा बीते 5 दिन से लापता था जिसका शव आज मंगलवार को पारस कॉलोनी के कुँए में से मिली है। मृतक संजय पेशे से ड्राइवर था। जानकारी अनुसार बीती 9 तारीख की सुबह संजय दूध लेने का कहकर घर से निकला था लेकिन वह फिर घर नही लौटा। संजय के परिजन तब से ही उसे देवास व आस पास के क्षेत्र में ढूंढ रहे थे। आज मंगलवार की सुबह मृतक के एक परिजन को कुँए में एक शव दिखा, जिसकी पहचान संजय से रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हालांकि अभी इस बात का पता नही चल पाया है कि युवक कुँए में कैसे पहुंचा।
• वायु गुणवत्ता व स्वच्छ वातावरण के लिए एक पौधा प्रतिदिन हम सब लगावे: सभापति
देवास। शहर को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए एवं स्वच्छ हवा सुन्दर वातावरण शहर मे सभी को मिले इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन पौधा रोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। निगम द्वारा पौधा रोपण अभियान प्रारंभ कर प्रतिदिन जनप्रतिनिधिगण व निगम अधिकारियो, कर्मचारियो के द्वारा पौधारोपण किया जावेगा। जिसकी शुरूआत मे निगम सभापति रवि जैन के द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान के साथ माताजी टेकरी पर पीपल, नीम, गुलर, जामुन, आंवला, बेलपत्र, बड के पौधो का रोपण किया गया।
सभापति ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण की दृष्टि से एवं देवास शहर को हराभरा बनाने के लिए दृढ संकल्पित होकर प्रतिदिन पौधारोपण किया जावेगा। सभापति द्वारा पौधारोपण की शुरूआत कर सभी शहवासियो को संदेश देते हुए अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ एक पौधा अवश्य लगावें एवं उस पौधे को परिवार का सदस्य मानते हुए उसकी देखभाल करें। हमे देवास को वायु गुणवत्ता मे हमेशा प्रथम रखते हुए हमारे भविष्य के लिए हमे शहर को हराभरा रखना अति आवश्यक है।
आयुक्त ने बताया कि गत दिनो निगम बैठक कक्ष मे वायु गुणवत्ता को लेकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन तथा उपस्थित विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा शहर मे प्रतिदन एक पौधा लगाये जाने हेतु संकल्प लेते हुए निगम अधिकारियो व कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगणो को संकल्प से जोडते हुए पौधे लगाये जाने हेतु संकल्पित हुए। इसी तारतम्य मे सोमवार से पौधा रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिह बैस, शीतल गेहलोत, पार्षद भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि बाबु यादव, महेन्द्र देशमुख, प्रवीण वर्मा, वसीम हुसैन, निगम उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, श्याम सुन्दर रघुवंशी, रवि गोयनार, सेवा निवृत्त कर्मचारी फकीरराम आदि सहित कई लोगो ने उपस्थित रहकर पौधा रोपण किया।
देवास हाटपीपल्या नगर व क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चाइना डोर की बिक्री होती है चाइना डोर के कारण हर बार हादसे होते हैं हादसे का कोई भी शिकार हो सकता है 10 तारीख की शाम को करीब 5 बजे छतरीपुरा वार्ड क्रमांक 8 निवासी मेवाड़ा माली समाज के धर्मेंद्र पिता शंकरलाल बरेडिया माली उम्र 35 वर्ष मोटरसाइकिल से अपने साथी के साथ काम से जाते वक्त चापड़ा रोड पर मसीह अस्पताल के पास चाइना डोर की चपेट में आ गया जिसके कारण धर्मेंद्र के गाल व गर्दन एवं हाथ की उंगली में चोट आई जिसके कारण धर्मेंद्र घायल हो गया एवं उसे 27 टांके आए याद रहे इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में भी आसपास एवं क्षेत्र में घट चुकी है चाइना डोर की चपेट में कोई भी आ सकता है इसलिए इसकी पूर्णता रोकथाम के लिए नगर के समस्त पत्रकारों द्वारा पुलिस थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती एवं हाटपीपल्या तहसीलदार सत्येंद्र बेरवा शासकीय कार्य होने के कारण बाहर होने पर तहसीलदार के नाम नायब तहसीलदार सुश्री रुचि गोयल को ज्ञापन देकर मांग की है कि क्षेत्र में होने वाले चाइना डोर की बिक्री पर तुरंत पूर्णता रोक लगाई जाए जिससे की किसी के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे ज्ञापन देते वक्त पंकज पाठक शाकिर मंसूरी दौलत मंसुरी मनोज कारपेंटर संतोष वर्मा धर्मेंद्र जायसवाल अनिल धोसरिया दीपक धोसरिया रमेश संदूकलिया करीम खान नौशाद पटेल संजय मालवीय आर्य भूषण शर्मा कपिल त्रिवेदी अंकित कांठेड़ आशीष जायसवाल आदि पत्रकारों द्वारा ज्ञापन देकर चाइना डोर की बिक्री पर रोक की मांग की गई ज्ञापन का वाचन दीपक धोसरिया द्वारा किया गया एवं आभार शाकिर मंसूरी एवं अनिल धोसरिया द्वारा व्यक्त किया गया।
नगर के समस्त चाइना डोर विक्रेताओं को चाइना डोर की बिक्री नहीं करने के लिए मुनादी करवाकर सूचित कर दिया जाएगा एवं बिक्री करते पाए जाने पर बिक्री करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – सज्जन सिंह मुकाती थाना प्रभारी हाटपीपल्या
प्रशासन द्वारा नगर के समस्त चाइना डोर विक्रेताओं के यहां दुकानों पर जांच कार्रवाई की जाएगी एवं चाइना डोर पाए जाने पर उसे जप्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – रुचि गोयल नायब तहसीलदार हाटपीपल्या