देवास। अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और आवेदन देकर कलेक्टर से शिकायत की। शिकायतकर्ता कर्मचारी विनोद बरवाल ने बताया कि वो चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी होकर शिक्षा विभाग की जिला लाइब्रेरी में कार्य करता है। विगत दिनों 20 नवंबर, रविवार को अधिकारी विजय जोशी ने अपने निजी काम बुलाया था। कुछ निजी काम के कारण नही जा पाया और मैंने जाने से मना कर दिया। दिनांक 21 नवंबर को में अपने ड्यूटी पर पहुंचा तो श्री जोशी ने कार्यालय स्थल पर मुझे चांटा मारा और धक्का देकर लाइब्रेरी से निकाल दिया। साथ ही मुझ पर कार्यवाही करने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा वेतन रूकवा दूंगा। पीडि़त कर्मचारी ने बताया कि उपरोक्त घटना के कारण पूरी तरह से मानसिक रूप से विचलित है और मेरे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से आवेदन देकर मांग की है कि उपरोक्त घटना के आधार पर दोषी अधिकारी पर उचित कार्यवाही की जाए। पीडि़त कर्मचारी ने इसकी शिकायत संबंधित थाना कोतवाली में भी आवेदन देकर की है।
Tag: Dewas update
Dewas : एम.जी रोड व चंद्रशेखर आजाद मार्ग का होगा चौड़ा…
• एमआईसी की बैठक हुई सम्पन्न, विभिन्न कार्यों को मिली स्वीकृति
देवास। निगम बैठक हाल में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा मेयर इन काउंसिल की बैठक सोमवार को दोपहर एक बजे आहूत की गई। आगामी परिषद बैठक के पूर्व महापौर द्वारा एमआईसी सदस्यों एवं आयुक्त के साथ मेयर इन काउंसिल की बैठक आहूत की जाकर एमआईसी के माध्यम से विकास कार्यों के प्रकरणों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की जाने हेतु सभी प्रकरणों को बिंदुवार एमआईसी के समक्ष रखे जाने हेतु कहा गया। जिसमें बिंदु क्रमांक 1 से 13 तक के कार्यों की स्वीकृति के प्रकरण सचिव उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी द्वारा रखे गए।
1. स्वच्छ भारत मिशन शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम-2.0 अंतर्गत नगर पालिक निगम में सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के महत्वपूर्ण घटकों को पूर्ण करने हेतु तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर)की शासन से स्वीकृति प्राप्त होना है। उक्त डीपीआर स्वीकृति के लिए प्रकरण शासन को भेजे जाने की स्वीकृति एमआईसी से जाना है। इसमें महापौर द्वारा तैयार डीपीआर अनुसार किए जाने वाले कार्यों को एमआईसी के समक्ष प्रोजेक्ट के माध्यम से बताए जाने हेतु कहा गया। इस पर एक्सपर्ट डॉ. अशद वारसी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से डिटेल दिखाई गई, जिसमें सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के महत्वपूर्ण घटकों में देवास शहर में गीले एवं सूखे कचरे से बनाए जाने वाली खाद के निर्माण के साथ बायो मीथेन प्लांट (सीएनजी प्लांट) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। महापौर द्वारा उक्त प्लांट पर आय एवं व्यय संबंधी चर्चा आयुक्त से की, चर्चा अनुसार आयुक्त द्वारा विस्तार से सीएनजी प्लांट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निगम का स्वयं का बायो मीथेन (सीएनजी) प्लांट हो, इस हेतु 50 टन का बायो मीथेन प्लांट लगाए जाने पर महापौर एवं सभी एमआईसी सदस्यों को यह भी बताया कि उक्त प्लांट को विकसित करने के बाद निगम को प्रतिदिन 2 हजार किलोग्राम सीएनजी गैस मिलेगी, जिससे निगम को लगभग 1 लाख रुपए प्रतिदिन की आय भी प्राप्त हो सकेगी। आयुक्त ने यह भी बताया प्लांट निर्माण के लिए 66 प्रतिशत राशि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाना प्रस्तावित हे। इसके साथ 34 प्रतिशत राशि निगम द्वारा सम्मिलित की जाएगी। प्लांट निर्माण में मप्र शासन गाइड लाइन मापदंडों के अनुसार एवं शासन के माध्यम से ही निविदा आमंत्रित की जाना प्रस्तावित है। प्लांट निर्माण में शासन निर्देशानुसार जिस एजेंसी द्वारा प्लांट निर्माण का कार्य किया जाएगा, वह एजेंसी 10 वर्षों तक प्लांट का संचालन एवं संधारण करेगी। एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत द्वारा एजेंसी को कार्य करने हेतु प्रतिमाह दी जाने वाली राशि के संबंध में जानकारी ली गई। आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्य की डीपीआर की माननीय महापौर एवं एमआईसी के द्वारा शासन स्वीकृति के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने के पश्चात शासन से उक्त डीपीआर स्वीकृत होने के पश्चात एमआईसी के संज्ञान में लाकर निविदा जारी की जाएगी। निविदा में प्राप्त दर अनुसार निर्माण एजेंसी को कार्य करने हेतु दी जाने वाली राशि सुनिश्चित की जा सकेगी। तदुपरांत महापौर एवं एमआईसी द्वारा उक्त प्रकरण की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
2. शहर के बस स्टैंड से राजबाड़ा तक स्थित चन्द्रशेखर आजाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
3. शहर के सयाजी द्वार से जनता बैंक चौराहे तक महात्मा गांधी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में प्रकरण बैठक में रखा गया, जिस पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सड़क चौड़ीकरण में आने वाली बाधाओं में अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में महापौर ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में आ रहे भवन, प्रतिष्ठानों के स्वामियों को पहले सूचना दे तथा नागरिकों को कोई परेशानी ना आए, इस प्रकार से कार्य किया जाना सुनिश्चित करे कहते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
4. मीठा तालाब स्थित तालाब के मध्य टापू पर मान. शिवाजी महाराज की अश्वरोही (घोड़े सहित) प्रतिमा स्थापित करने संबंधी प्रकरण रखा गया, जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
5. शहर के मुख्य मुक्तिधाम में स्थापित किए गए गैस आधारित शवदाह गृह संयंत्र में प्रति शवदाह की दर 1100 रुपए निर्धारित की गई।
6. यूजर चार्जेस की व्यवसायिक दरों को सम्मिलित कर उनकी दरें स्वीकृति के संबंध में एमआईसी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
7. निगम अधिपत्य के ग्राम राजोदा स्थित भूमि पर पौधारोपण किए जाने के संबंध में चर्चा की, जिसमें बांस के पौधे लगाए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई।
8. बायपास पर निगम स्वामित्व की भूमि पर ईवी (श्वद्यद्गष्ह्लह्म्द्बष् ङ्कद्गद्धद्बष्द्यद्ग) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करनेएवं रोड साइड एनिमीटीस बनाने के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिसकी स्वीकृति एमआईसी द्वारा दी गई।
9. मल्हार स्मृति मंदिर एवं विक्रमसभा भवन में किए जाने वाले आयोजनों में जीरो वेस्ट एवं सिंगल यूज का उपयोग करने वाले आयोजकों को निर्धारित शुल्क में 10 प्रतिशत छूट की पात्रता की स्वीकृति प्रदान की गई।
10. नगर निगम के अमृत 2.0 अमृत योजना अंतर्गत 3 स्थानों पर जल स्त्रोत वाटर बॉडी रिजुवेनेशन राशि 399.67 लाख जीएसटी सहित की परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर, एसएलटीसी, एचएचपीसी में स्वीकृति उपरांत ई-निविदा आमंत्रित किए जाने की स्वीकृति के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिस पर विभागीय अधिकारी विस्तार से एमआईसी को जानकारी दी गई, तदुपरांत माननीय महापौर एवं एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
11. निगम कर्मचारियों के लिए आवास बनाने हेतु रीडेन्सीफिकेशन प्रोजेक्ट का प्रकरण रखा गया, जिस पर चर्चा उपरांत आगामी बैठक में प्रस्ताव रखे जाने हेतु कहा गया।
12. दैनिक वेतनभोगी 2 कर्मचारियों की सेवाएं देवास विकास प्राधिकरण देवास को वापस भेजने के संबंध में स्वीकृति दी गई। इसी के साथ महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल की सहमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई, उन कार्यों की स्वीकृति भी सर्वसम्मति से दी गई।
बैठक में एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, जितेंद्रसिंह मकवाना, राम यादव, अजय तोमर, शीतल गेहलोत, पिंकी संजय दायमा, मुस्तफा अंसार एहमद हाथीवाले के साथ आयुक्त विशालसिंह चौहान, सचिव लोकेंद्रसिंह सोलंकी, उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Dewas सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं करने पर एलडीएम के नाम कारण बताओ नोटिस जारी….
• कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर
देवास। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एलडीएम अहसान अहमद द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम अहसान अहमद को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय कार्य को समय सीमा में गंभीरता से करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण कर अधिकारीगण विभाग की रैंक सुधारें कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में ना जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को भी शीघ्र निराकृत करें। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि समय सीमा संबंधी बैठक में जो निर्देश दिए जाते हैं उनका पालन करते हुए पोर्टल पर दर्ज करें। पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण भी डाले। समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जिला अधिकारी ‘’उत्तरा पोर्टल’’ को नियमित रूप से देखे। टीएल संबंधी प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करें। अधिकारी टीएल बैठक में पूरी जानकारी के साथ ही आये।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली को दुरूस्त करने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के पात्र हितग्राहियों की ई-केवासी तथा आधार फीडिंग का कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लें। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को राशन दुकान से समय-सीमा में राशन मिलें तथा उन्हें परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। उन्होंने प्रायमरी स्कूलों के बच्चों के लिए मूंग वितरण की समीक्षा की और निर्देश दिए कि मूंग वितरण का कार्य समय सीमा में कर लें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के सिविल अस्पताल, आंगनवाड़ी तथा स्कूलों का निरीक्षण करें बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले सिविल अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, राशन दुकान का सप्ताह में एक बार निरीक्षण करें तथा उसकी रिपोर्ट भेजे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि कुछ लाड़ली लक्ष्मियों की समग्र आईडी अभी तक नहीं बन पाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि लाड़ली लक्ष्मी की हितग्राहियों तथा पोषण आहार के पात्र हितग्राहियों की समग्र आईडी प्राथमिकता से बनाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाद एवं यूरिया की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि जिले में खाद एवं यूरिया किसानों को पर्ची के हिसाब से वितरण करें। उन्होंने कहा कि जो किसान समिति के सदस्य नहीं है वे डबललॉक सेंटर से नगद क्रय कर सकते हैं। जिले में जो भी व्यक्ति ब्लैक में खाद बेचते पाया जाए तो उस पर कार्रवाई करें। खातेगांव-बागली अपने क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चिंहित करें बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव-बागली के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए अपने क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चिंहित कर उसकी आवंटन की प्रक्रिया करें। बैठक में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में लगातार अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं।
Dewas : 14 वर्ष की यशिका ने प्रदेश के साथ जिले को किया गोरवान्वित…
देवास निवासी अधिवक्ता शिरीष दुबे की बालिका यशिका दुबे ने हाल ही में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सहित जिले का मान बढ़ाया है। यशिका ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यशिका ने बताया कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, माता-पिता के प्रोत्साहन की बदौलत इस बादेवास निवासी अधिवक्ता शिरीष दुबे की बालिका यशिका दुबे ने हाल ही में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सहित जिले का मान बढ़ाया है। यशिका ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यशिका ने बताया कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, माता-पिता के प्रोत्साहन की बदौलत इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। यशिका ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कामयाबी हासिल की जा सकती है।यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। उसके इस सफलता पर पिता शिरीष दुबे,माँ यामिनी दुबे, छोटा भाई परम दुबे आदि इष्टजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।र बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। यशिका ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कामयाबी हासिल की जा सकती है।यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। उसके इस सफलता पर पिता शिरीष दुबे,माँ यामिनी दुबे, छोटा भाई परम दुबे आदि इष्टजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Dewas : बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर..
कन्नौदः इंदौर बेतूल राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर नर्मदा कॉलोनी के समीप पेट्रोल पम्प से मोटर साइकल मे पेट्रोल भरवाकर कन्नौद की ओर बाइक सवार राहुल पिताओम प्रकाश माली उम्र 24 साल बाइक मैकेनिक का काम करता था जो ग्राम खारपा का निवासी बताया गया है। वैष्णवी कालोनी के समीप दुकान बंद कर घर जाने के लिए पेट्रोल डलवाने गया था लौटते समय लोडिंग वाहन टाटा 407 क्रमांक एमपी 09 जीएफ5238 ने टक्कर मार दी जिससे कि बाइक लोडिंग वाहन के नीचे दब जाने से मोटर साइकल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों की सूचना पर 108 मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लोडिंग वाहन को जप्त कर धारा 304 ए के तहत मामले को विवेचना में लिया है।
Dewas तेजरफ्तार बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, करीब 10 से 12 घायल
देवास। शिप्रा नदी के पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 से 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को देवास अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारियों को लेकर इंदौर से देवास जा रही थी। यह शिप्रा ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया। बस के नीचे दो लोग दबे मिले। वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों में सेजल (23) पिता अरविंद चौधरी निवासी जेतपुरा, रश्मि (40) पति धर्मेंद्र परिहार निवासी गजरा गियर्स और एक अन्य शामिल है।
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस करीब 6 बजे इंदौर से रवाना हुई थी। करीब पौने 7 बजे बस शिप्रा ब्रिज से आगे करीब 500 मीटर दूर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी, कि अचानक से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार बस लहराकर पलटी खा गई।बहुत तेज थी बस की रफ्तारबस में सवार यात्री ब्रिजेंद्र सिंह साेलंकी ने बताया कि हम गाड़ी से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे।घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी। कुछ लोग खड़े हुए थे। ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं।
हादसे में ये लोग हुए घायल1. शहजादी फारूकी, 2. साइन फारुकी, 3. किशोर पिता निरंजन सिंह, 4. मनोज पिता टांटिया सिंगर, 5. राहुल पिता शंभूलाल धुर्वे, 6. नेहा पति कमलनाथ, 7. कुलदीप पिता दीपक तिवारी, 8. संतोष।
एएसपी ने बताया– हादसे के बाद बाधित यातायात को क्लियर कराया।
एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह चावला का कहना है शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। घायलों को देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dewas सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरीक्षण…
• कार्य में लापरवाही पर 2 सुपरवाईजर सहित 5 को कारण बताओं नोटिस जारी…
देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले कि स्वास्थ्य संस्थाओं में आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले इसके लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निरन्तर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग कि जा रही है।
सीएमएचओं डॉ शर्मा ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र चिडावद में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पौषण दिवस (टीकाकरण सत्र) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां एएनएम निर्मला जोझा द्वारा टीकाकरण सत्र समय पर प्रारंभ नही करने, टीकाकरण वैक्सीन रिकार्ड रजिस्टर, मिजल्स-रूबेला अभियान, टीकाकरण हितग्राही ड्यू लिस्ट सहित अन्य रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराने कार्य में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित सेक्टर महिला सुपरवाईजर अलका यादव द्वारा नियमित भ्रमण एवं सपोर्टिंग सुपरविजन नहीं करने, फील्ड में अनुपस्थित रहने तथा निरीक्षण के दौरान सुपरवाईजर विक्रमसिंह नागर के पास सेक्टर का टीकाकरण, वैक्सीन प्लान की जानकारी मॉनिटरिंग रिपोर्ट रिकार्ड उपलब्ध नही कराने, नियमित भ्रमण एवं सपोर्टिंग सुपरविजन नहीं करने पर महिला एवं पुरूष सुपरवाईजरो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नही मिलने पर दोनो की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने कि कार्यवाही की जायेगी।उप स्वास्थ्य आलरी का निरीक्षण किया गया। एएनएम भारती सिताले और सीएचओ वीणा माकोडे द्वारा टीकाकरण में हितग्राहियो की ड्यू लिस्ट अनुसार सेवाये नहीं देने, पोर्टल पर हितग्राहियो के अपडेशन नही करने पर सीएचओ का एक माह का वेतन रोका गया, सीएचओ तथा एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द मे लैब, स्टौर मेटरनिटी, परिवार नियोजन कैम्प का निरीक्षण किया प्रसूता महिलाओ से चर्चा कर टीकाकरण ,परिवार कल्याण सहित अन्य जानकारी ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबाराधीरा का निरीक्षण किया मेडिकल आफिसर एवं स्टॉफ से स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संस्था में डिलेवरी की जानकारी ली। बीएमओ डॉ रामगोपाल सुनवानिया को निर्देश दिये कि ब्लॉक की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में ब्लॉक स्तरीय टीम एवं सुपरवाईजर के द्वारा भ्रमण, सुपरविजन कर आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणो की उपलब्धता सुनिश्चित करे समय पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीकाकरण सहित अन्य अभियानो मे हितग्राहियों का शासन की योजनाओ का लाभ दिलवाये एवं पोर्टल पर अपडेट करवाये।
Dewas : रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले बिंजाना रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक युवक का शव रेलवे पुलिस को मिला, सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव को जिला अस्पताल पहुँचाया। मृतक की पहचान उसके पर्स में मिले आधार कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट्स के आधार पर हुई।
युवक का एक पैर भी शरीर से अलग हुआ वा पाया गया संभवत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक की मिथलेश भूमरकर (25) निवासी पीथमपुर के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को भी पुलिस द्वारा सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के हवाले किया।
मृतक के भाई हेमंत भूमरकर ने बताया की मृतक पीथमपुर में एक मोबाइल दुकान पर काम करता था व शुक्रवार से अपने घर से लापता था। सुबह दुकान पर बाइक खड़ी कर देर से आने का कह कर निकला था, वह देवास कैसे पहुंचा यह पता नही चल पाया है। फिलहाल मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Dewas 18 वर्षीय वैष्णवी गोर्डे ने NDA परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया में 3rd rank
देवास। भारतीय सेना में लड़कियों को रक्षा बलों के एनडीए परीक्षा के लिए प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिलने के बाद लड़कियों ने अब इसमें भी बाज़ी मरना शुरू कर दी है। पिछले दिनों हुई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा (1), 2022 परीक्षा में देवास की वैष्णवी गोर्डे ने अखिल भारतीय रैंक -3 (AIR 3) की है।
149वें बैच के लिए एनडीए की परीक्षा में लड़कियों के वर्ग में उन्हें एआईआर-2 मिला है। इस बार एनडीए परीक्षा के टॉप 3 में दो लड़कियां शामिल हैं। एनडीए परीक्षा में रुबिन सिंह ने प्रथम, अनुष्का अनिल बोर्डे ने दूसरा, जबकि वैष्णवी गोर्डे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल मिलाकर इस साल 519 उम्मीदवारों ने एनडीए एग्जाम को क्लियर किया है।
वैष्णवी देवास के सेन थॉम स्कूल में पढ़ती है। वैष्णवी ने वायु सेना का चयन किया है और वह पहले एनडीए और फिर वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इसमें शामिल होंगी।वैष्णवी हमेशा बचपन से ही वायु सेना में शामिल होने की ख्वाहिश रखती थीं। उसकी माँ, जो देवास के एक कॉन्वेंट स्कूल में एक शिक्षिका है। पूर्व में वैष्णवी ने सिंगापुर में आयोजित दूसरी एशियाई पेनकैक सिलाट चैम्पियनशिप, 2016 में रजत पदक जीता था।
Dewas कलेक्टर गुप्ता ने जिले में आंगनवाडी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
• कार्य में लापरवाही पाई जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों पर एक एक माह का वेतन रोकने, कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही की…
देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को जिले में भ्रमण कर शासकीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर गुप्ता ने औचक निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल एवं शासकीय कार्यालयों में कार्य में लापरवाही पाई जाने एवं कार्यालय में समय पर उपस्थित नहीं होने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
सोनकच्छ तहसील के ग्राम बीसाखेड़ी में आंगनवाड़ी केन्द्र निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं पाये जाने पर कलेक्टर गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं सहायिका का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने सीडीपीओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने सोनकच्छ में वार्ड क्रमांक-2 की आंगनवाडी केन्द्र में कार्य में लापरवाही पाई जाने एवं आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों को नाश्ता नही मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं सहायिका का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
कलेक्टर गुप्ता ने सोनकच्छ में उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षक प्रवीण नामदेव, नम्रता अकोलिया, रेखा बेलावन, राजेंद्र गौतम, धीरज सेंधव के अनुपस्थित होने पर एक माह का वेतन रोकने के लिए कहा।
कलेक्टर गुप्ता ने सिविल अस्पताल सोनकच्छ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाई जाने पर डॉ. आदर्श नानेरिया, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश जाधव, एनएमए सुरेश सावनेर, नेत्र सहायक प्राची रेकवार को शोकॉज नोटिस (कारण बताओ) जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने कुसमानिया की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों को नाश्ता नहीं दिया गया। जिस पर कलेक्टर गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर और सहायिका का एक-एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कुसमानिया में आंगनवाड़ी क्रमांक-3 बंद पाई गयी। कलेक्टर गुप्ता ने कुसमानिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने विद्यालय में कमियों की जानकारी ली। विद्यालय निरीक्षण में बताया गया कि विद्यालय में बच्चों के लिए क्लास रूम बनाना है। विद्यालय में ट्यूबवेल की आवश्यकता है।
कलेक्टर गुप्ता ने कुसमानिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राशन दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाई जाने पर जेएसओ को शोकाज नोटिस जारी करने और राशन दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर गुप्ता ने सिविल अस्पताल कन्नौद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाई जाने एवं दवाईयों का रिकॉर्ड सही नहीं पाये जाने पर स्टोर कीपर देवेंद्र खाण्डेकर एवं वार्ड बॉय प्रीतम का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कन्नौद सिविल अस्पताल में दो स्टेबलाइजर की मांग की गई। पोषण पुनर्वास केंद्र में एक भी बच्चा नहीं होने एवं पोषण पुनर्वास केंद्र में कार्य में लापरवाही पाई जाने पर सीडीपीओ सपना शुक्ला, डॉ. दीपक यादव को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर गुप्ता ने उत्कृष्ट स्कूल कन्नौद, खातेगांव एवं कन्नौद में वरिष्ठ उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।कलेक्टर गुप्ता ने खातेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र में कार्य में लापरवाही पाई जाने सीडीपीओ रामप्रवेश तिवारी एवं एमपीएस एमपी उपाध्याय को शोकॉज नोटिस तथा बिना आवेदन के छुट्टी पर होने पर निशा उईके को शोकॉज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्ता ने सतावास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
