Dewas : भाजपा नेता की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े नोटो से भरा बैग उड़ा ले गया चोर

देवास : शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधि थमने का नाम ही नही ले रही है। एक तरफ जहाँ चाकूबाजी सहित तमाम अपराध बढ़ रहे है तो वही दूसरी और चोरों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे है, रात के साथ साथ अब दिन में भी चोरी से बाज़ नही आ रहे है। आज सुबह 10 बजे शहर के मुख्य मार्ग AB रोड पर होटल अविरत के बाहर से कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर नोटो से भरा बैग ले गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/1080_30_3.19_Sep202022.mp4
घटना की सीसीटीवी फुटेज

बता दे आज सुबह तकरीबन 10 बजे भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की गाड़ी क्रमांक MP09CU5747 का काँच तोड़कर अज्ञात बदमाश 1 लाख 8 हज़ार रुपए नकदी से भरा बैग ले उड़ा। जायसवाल ने बताया कि आज वो इंदौर में एक मकान के सौदे के चलते बयाने की राशि लेकर देवास लौट रहे थे जहाँ वो गंगा नगर स्थित भेडिया शूज पर जूते खरीदने उतरे, जब वह अंदर जूते ख़रीद गए इतने में चोर द्वारा ड्राइवर साइड का काँच तोडक़र घटना को अंजाम दिया नोटों से भरा बैग उड़ा दिया गया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है व श्रवण जायसवाल द्वारा इसकी रिपॉर्ट इंडस्ट्रियल एरिया थाने ओर दर्ज करा दी गयी है फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को पकड़ने में जुटी है।

Dewas: उचित मूल्य दुकान (कंट्रोल) पर हितग्राहियों को नही बांटा पात्रता अनुसार सामान…

जांच में क्विंटलो से कम मिले गेहूं, चावल व अन्य सामग्री 2 FIR दर्ज

देवास : कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न के वितरण की मॉनिटरिंग के लिए जांच दल का गठन किया गया है। गठित जांच दल द्वारा उचित मूल्य दुकान निमासा एवं बाईजगवाडा की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओ के विरूद्ध आवश्‍यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना सतवास में दो एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सेवा सहकारी संस्था निमासा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निमासा में 72.30 क्विंटल गेहूं, 95.32 क्विंटल चावल, 4.72 क्विंटल ज्वार कम पाये जाने एवं 98 किलो शक्कर एवं 4.18 क्विंटल नमक अधिक पाये जाने तथा सेवा सहकारी संस्था निमासा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बाईजगवाडा में 271.48 क्विंटल गेहूं, 145.35 क्विंटल चावल, 11.45 क्विंटल ज्वार, 1.60 क्विंटल शक्कर, 6.06 क्विंटल नमक, 5.65 क्विंटल मूंग कम पाये जाने पर दोनो उचित मूल्‍य दुकान निमासा और बाईजगवाडा के विक्रेता मोहन पिता जगराम जाट निवासी ग्राम गाडागांव तहसील सतवास पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

Dewas : खराब रोड की वजह से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही गाड़ी पलटी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

देवास। ज़िले के सोनकच्छ तहसील के नगर पिपलरावा क्षेत्र की पहाड़ी पर आज सुबह तकरीबन 12 बजे स्कूली बच्चो को घर ले जा रही तूफान चार पहिया वाहन खराब रोड के कारण पलटी खा गई। हादसे में लगभग आधा दर्जन छात्राए घायल हुई है सभी का इलाज जारी है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220919-WA0096.mp4

दरअसल पीपलरावां से ग्राम निपानिया हूर हूर से जा रही चार पहिया गाड़ी तूफान जिसमे लगभग 18 से 20 छात्राए मौजूद थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार खराब रोड के चलते तूफान पलटी खा गई। हादसे में 5 छात्राए घायल हो गई जिन्हे उपचार के लिए सोनकच्छ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से दो गंभीर घायल छात्राओ को जिला चिकित्सालय देवास रेफर किया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220919-WA0106.mp4

जानकारी अनुसार रोड की स्थिति जर्जर होने के कारण आए दिन वहा दुर्घटना होती रहती है। कई बार ग्रामीणों द्वारा रोड की मांग की गई पर प्रशासन द्वारा कुछ एक्शन नही लिया गया। दुर्घटना में बच्चों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और रोड को ब्लॉक कर जमकर नारेबाजी की मोके पर तहसीलदार व एसडीओपी उन्हें समझाने गए की रोड का काम जल्द शुरू हो जाएगा पर जनता में इतना आक्रोश था की तहसीलदार व एसडीओपी उल्टे पैर जाना पड़ा व जनता जिद पर अड़ी है कि अगर काम नहीं हुआ तो हम यह रास्ता खोद डालेंगे।

Dewas : नवरात्रि पर्व में नगर निगम सीमा क्षेत्र की समस्त मांस दुकानों पर मांस विक्रय रहेगा प्रतिबंधित

देवास। शहर में आगामी नवरात्रि पर्व में नगर निगम क्षेत्र की समस्त प्रकार की मांस दुकानों पर मांस, चिकन, मटन के विक्रय प्रतिबंधित का आदेश नगर निगम द्वारा जारी कर दिया गया है।

बीते दिनों पार्षद राजेश यादव द्वारा नवरात्रि में मांस विक्रय पर प्रतिबंध का मांग पत्र नगर निगम आयुक्त को लिखा था। साथ ही पार्षद व सभापति रवि जैन ने भी नवरात्रि में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु आदेश पत्र लिखा था।

नगर निगम द्वारा सूचना पत्र के माध्यम से शारदीय नवरात्रि पर्व व चैत्रीय नवरात्रि पर्व के दौरान नगर निगम सीमा क्षेत्र में समस्त प्रकार की मांस विक्रय की दुकाने पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के संबंध में नगर निगम क्षेत्र के समस्त मांस विक्रेता को सूचना पत्र जारी किया है।

पत्र में लिखा गया है की देवास नगर निगम क्षेत्र में मां चामुण्डा टेकरी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। जो सभी लोगो की श्रद्धा का केन्द्र है, और यहां शारदीय नवरात्रि पर्व व चैत्रीय नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थी दूर दूर से माँ चामुण्डा टैकरी पर दर्शन करने आते हैं। इसी प्रकार पर्युषण महापर्व पर सभी लोग श्रद्धा का भाव रखते है।
अतः उपरोक्त वर्णित त्योहारों पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 254.255 में वर्णित प्रावधानों के अन्तर्गत नगर निगम देवास सीमा क्षेत्र में व्यवसायरत सभी प्रकार की मांस दुकानों पर मांस विक्रय (चिकन, मटन) प्रतिबंधित किया जाता है।

Dewas : LCD टीवी दिलाने के नाम पर लिए 15 हजार रूपए, वापिस मांगने पर बेल्ट से पीटा

देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र बामनखेड़ा में 18 वर्षीय युवक हरिओम सिंह कलोता से करीब चार माह पूर्व LCD टीवी दिलाने के नाम पर विशाल निवासी सिलाखेड़ी नामक व्यक्ति ने 15 हजार रूपए लिए थे जब हरिओम ने पैसे वापिस मांगे तो विशाल और उसके तीन अन्य साथियों ने हरिओम को उसके घर पर आकर उसके साथ मारपीट की जिसकी शिकायत हरिओम ने बीएनपी थाने में दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी हरिओम सिंह ने बताया की उसे LCD टीवी खरीदना थी जिसके लिए उसने उसके परिचित विशाल नामक युवक को करीब चार माह पूर्व 15 हजार रूपए दिए थे। जब भी वह उससे टीवी या पैसे की बात करता तो वह आनाकानी कर देता और पुलिस के पास जाने की बात पर वह उसे डराता था। चार माह बीत जाने पर भी न तो विशाल ने टीवी लाकर दी और न ही पैसे लौटाए। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो विशाल और उसके तीन अन्य साथी जतिन राठौड़, आकाश लावरिया और रिजवान ने हरिओम को उसके घर पर आकर उसके साथ बदसलूकी व गाली – गलौंज की और जतिन ने बेल्ट से उसके साथ मारपीट की जिससे उसे पीठ पर चोट आई है। जिसकी शिकायत हरिओम ने बीएनपी थाने में दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश सशक्त राष्ट्र की ओर गतिमान- राम सोनी

• भाजयुमो ने सेवा दिवस के रूप में मनाया मोदी जी का 72वां जन्मदिन

• रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया, जिलेभर में कई स्थानों पर हुआ आयोजन

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण एवं संरक्षण को समर्पित हैं। वे नवभारत के जननायक और जन-जन की आकांक्षाओं के प्रतीक है। मोदीजी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है और उनके कुशल नेतृत्व में भारत देश एक सशक्त संबल राष्ट्र की ओर गतिमान है। उनका व्यक्तित्व प्रत्येक देशवासी को प्रेरित करता है।
यह विचार भाजयुमो जिला अध्यक्ष राम सोनी ने भाजपा जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर के दौरान व्यक्त किए। भाजयुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष श्री सोनी के नेतृत्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्रित कर जिला चिकित्सालय को सौंपा गया। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ ही रौनक आई केयर के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी अपनी आंखों का परीक्षण करवाया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने रक्तदान किया एवं रक्तदान का महत्व बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री सोलंकी, जिला महामंत्री श्री यादव, मनीष सोलंकी, पोपेंद्रसिंह बग्गा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अनिल चावड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी प्रखर दवे, काशी सारोठिया,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार बालगढ़ स्थित मॉडल स्कूल में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सोनी के नेतृत्व में 100 पौधों का रोपण हरा भरा मध्यप्रदेश वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया। जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र बंसल, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं स्कूल के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले के टोंकखुर्द, बागली, कन्नौद, खातेगांव आदि स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्तदान किया एवं संपूर्ण मंडलों में हरा भरा मध्यप्रदेश आभियान के निमित्त पंचायत स्तर पर पौधारोपण भी किया।

Dewas : 19 से 23 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा विद्युत प्रदाय बंद

रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण करने से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

देवास : सहायक यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी देवास ने बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण करने से 19 सितंबर प्रातः 06 से 11 बजे 11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट , गोया , चामुण्डा काम्पलेक्स , शुक्रवारीया हाट , सुतार बाखल , अलंकार मार्केट , कर्मचारी कॉलोनी , नई आबादी , स्टेशन रोड , पशु हाट , गीताभवन विद्युत प्रदाय बंद रहेगा एवं दोप 01 से 04 बजे तक 11 के.व्ही पत्ती बाजार फीडर जर मोहल्ला , बिहारीगंज , वासुदेवपुरा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा ।
इसी प्रकार दिनाक 20 सितंबर को प्रातः 06:00 से 09:00 बजे तक 11 के.व्ही कलेक्टर फीडर बंद रहने से तारानी कालोनी , अग्रोहा नगर , लाठी वकील एवं प्रातः 11 से दोपहर 04 बजे तक 11 के.व्ही पत्ती बाजार फीडर एवं 11 के.व्ही राजवाडा फीडर कंजर मोहल्ला बिहारीगंज , वासुदेवपुरा एवं सुभाष चौक , जवाहर चौक , राजवाडा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा ।
21 सितंबर को प्रातः 06 से 11 बजे तक 11 के.व्ही माताजी फीडर बद रहने से भवानी सागर , कृष्णपुरा माताजी देकरी क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा । 22 सितंबर को प्रातः 06 से 11 बजे तक 11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट , गोया , चामुण्डा काम्पलेक्स , शुक्रवारीया हाट , सुतार बाखल , अलंकार मार्केट , कर्मचारी कॉलोनी , नई आबादी , स्टेशन रोड , पशु हाट , गीताभवन क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
इसी प्रकार 23 सितंबर को प्रातः 06 से 11 बजे तक 11 के.व्ही पत्ती बाजार फीडर बंद रहने से कंजर मोहल्ला बिहारीगंज , वासुदेवपुरा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है ।

Dewas : दो पक्षो में भूमि पर मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद, पाँच लोगो से की मारपीट, बुजुर्ग गंभीर

देवास/कांटाफोड़ : ज़िले के कांटाफोड़ थाना अंतर्गत आने वाले वनपरिक्षेत्र जिनवानी की निमलाय में वनभूमि पर अतिक्रमण के मामले को लेकर आदिवासी समुदाय के दो पक्षो मे मारपीट हुई। जिसमे 2 महिला एक पुरूष के हाथ मे फेक्चर हुआ व एक बुजुर्ग गंभीर घायल है जिसका इलाज इंदौर के एमवाय अस्पताल में जारी है।

कांटाफोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शोभाराम पिता शंकर ने की रिपोर्ट पर आरोपी बनसिंह पिता रूमाल सिंह मुकेश पिता केदार माखन पिता केदार नारायण ब्रजेश पिता दशरथ गोपाल पिता नरसिंह रूपसिंह पिता माधू कालू पिता प्रेमसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है

फरियादी का कहना है कि यह लोग मेरे खेत मे पुरे गांव के मवेशी लेकर मेरे खेत मे चराने पहुंचे। जब उन्हे मे और मेरे परिवार ने रोका तो उन्होंने मेरे परिवार के साथ मारपीट की। जबकि जिस भूमि पर मवेशी चराने की बात को लेकर विवाद हुआ वो भूमि को वन विभाग की है और इसपर शोभाराम द्वारा भी कब्जा कर रखा है। परन्तु वन विभाग ने इस बात से मना करते हुए कहा है की इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नही है ग्रामीणों का आपस का विवाद है फ़िलहाल पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 323 , 294 , 506 , 34 मे मामला पंजीबद्ध 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही दो आरोपी फरार है। कांटाफोड थाना के एस परस्ते ने बताया की मारपीट मे घायलों का उपचार चल रहा है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dewas शुक्रवारीया हाट से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 चाकू किए जब्त

देवास। शहर के शुक्रवारीया हाट से शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चाकू बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तकरीबन 4800 रुपए कीमत के 24 तेज धार के चाकू जब्त किए है।

सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि बीते दिनों शहर में हुई चाकूबाजी की घटनाओं में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया था कि उन्होंने फेरी वालों से चालू खरीदे हैं। जिसके बाद हमने मुखबिर की सूचना पर इन चाकू बेचने वाले आरोपियों को आज गिरफ्तार कर उनपर 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए आरोपियों का नाम भोजराज देशमुख और अजय परमार है।

पुलिस ने भोजराज देशमुख उम्र 52 वर्ष निवासी इटावा, देवास को 13 तेज़ धार चाकुओं के साथ शुक्रवारियां हाट में दीपक जनरल स्टोर के सामने से जिनकी कीमत तकरीबन 2600 रुपए है के साथ गिरफ्तार किया है वही अजय परमार उम्र 42 वर्ष निवासी आवास नगर, देवास को शुक्रवारियां हाट के लाल गेट के पास से 11 तेज़ धार चाकुओं के साथ जिनकी कीमत तकरीबन 2200 रुपए है के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Dewas: शासकीय विधि महाविद्यालय में परीक्षा के नाम पर की जा रही थी अवैध वसूली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने किया विरोध

देवास। शहर के शासकीय विधि महाविद्यालय देवास में छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों से प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर 100-100 रुपए लेने का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220917-WA0096.mp4

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज़िला संयोजक गौतम पंचोली ने बताया की आज कुछ छात्रों द्वारा हमे पता चला की शासकीय विधि महाविद्यालय देवास में छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों से प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर 100-100 रुपए की अवैध वसूली हो रही है। जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगो ने शासकीय विधि महाविद्यालय में पहुंचकर इसका विरोध किया जिसके बाद यह वसूली बंद हुई। बता दे कि जब प्राचार्य से इस संबंध में छात्रों ने बात तो प्राचार्य का कहना है कि मुझे जानकारी नही है । इस अवैध वसूली में महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर का नाम आ रहा है। अगर मामले में उचित कार्यवाही नही होती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आंदोलन किया जावेगा।