Dewas: वार्ड क्रमांक 21 में कही निर्दलीय बाल्टी के पानी में डुब न जाएं मजबूत पार्टी के प्रत्याशी..!

देवास। शहर का वार्ड क्रमांक 21 भी चर्चा का विषय बनकर शहर भर में अपना ध्यान आकर्षित कर रहा है। वार्ड में कुल 4 पार्षद प्रत्याशी कांग्रेस से सुनीता राठौड़, भाजपा से कल्पना जायसवाल व आस्था देशमुख व ज्योति राठौड़ निर्दलीय रूप से पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे है।
पूर्व में वार्ड से भाजपा की पार्षद रही थी परंतु वार्ड के एक मतदाता ने बताया की इस बार वार्ड के मतदाता बदलाव चाहते है। क्योंकि पूर्व में मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी को विजय बनाया था परन्तु इस बार भाजपा की और से पार्षद प्रत्याशी के बदलाव के साथ मतदाता बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वर्तमान में देखा जा था है की वार्ड की आस्था देशमुख को भी भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

निर्दलीय प्रत्याशी के पति महेंद्र देशमुख नें कहा की पूर्व पार्षद ने वार्ड में अपने स्तर से कार्य किए है। उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की हम सराहना भी करते है, लेकिन आज भी वार्ड में बहुत से ऐसे काम है जिनको अभी तक हो जाने थे। इस बार भाजपा ने जो प्रत्याशी मैदान में उतारा है वो कभी वार्ड में सक्रिय नही रहे है और न ही वार्ड की असुविधा से वाकिफ है। इसलिए सवाल यह खड़ा होता है कि इस बार जनता ऐसे प्रत्याशी पर भरोसा क्यों जताये।
वर्तमान में शहर के वार्ड क्रमांक 21 में अव्यवस्थाओं का अम्बार है। यहां के विभिन्न क्षेत्रों में पानी, सडक़, साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जहां तहां गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। वार्ड क्रमांक 21 की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी आस्था महेंद्र देशमुख का कहना है की इस बार वार्ड के मतदाता ऐसे पार्षद को चुनेंगे जो वार्ड को विकास कार्यों से जोड़कर वार्ड की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए।
यहां के लोगों का कहना है कि वार्ड में जलजमाव की लम्बे समय से समस्या बनी हुई है। बारीश के समय सडक़ों पर सीवर का पानी बहने लगता है। गर्मी में गंदगी व मच्छर बीमारियों के कारण बन रहे हैं। नालियां चोक होने से गंदा पानी रास्ते में आता है। शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद गांवों से भी बदतर हालत में लोग जीवन जी रहे है। साथ ही वार्ड की कई कॉलोनियों में रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अंधेरा भी पसरा रहता है। लेकिन जिम्मेदार न तो सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं और न ही समस्या दूर करने की कोशिश करते हैं।

वार्ड में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी आस्था महेंद्र देशमुख को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है जिससे यही कहा जा सकता है। वार्ड क्रमांक 21 में कही निर्दलीय बाल्टी के पानी में डुब न जाएं मजबूत पार्टी के प्रत्याशी..!

Dewas: पैकी प्लाट वाली व्यवस्था आज से ही समाप्त की जाती है : शिवराज सिंह चौहान

• दम हो तो 24 घंटे में पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश निकाले शिवराज: मनोज राजानी

देवास। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाहर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए पैकी प्लाट व्यवस्था पर कहा कि देवास में विकास के लिए किसी तरह की कसर बाकी नहीं रखेंगे। यहां पैकी प्लाट वाली व्यवस्था आज से ही समाप्त की जाती है। जिसका जैसा जमीन का टुकड़ा हो, वैसा ही मकान बनेगा। हम सरकार किसके लिए चला रहे हैं, जनता के लिए ही तो चला रहे हैं, इसलिए आज से ही यह व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। जितनी कॉलोनी है, वो भी वैध कर दी जाएगी। वहां भी विकास के सारे काम किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कथन पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि आज नगर निगम चुनाव के मद्देनजर देवास में प्रचार के लिए पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान। स्थानीय जवाहर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर जनता को गुमराह करने का काम किया है शिवराज सिंह चौहान ने। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने शिवराज पर पलटवार करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखते हुए कहां की चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से शिवराज सिंह चौहान बार-बार इस तरह की झूठी घोषणाएं और प्रोपेगेंडा कर जनता को भ्रमित करते हैं जो कि सरासर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। श्री राजानी ने यह भी कहा कि पिछले 7 सालों से जनता अनेक समस्याओ और उनके नेताओ के भ्रष्टाचार से पीडि़त है। किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले महापौर चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने इसी मंच से यही घोषणा की थी, जो आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकी। विगत 17 सालों से देवास की जनता नगर निगम से जुड़ी समस्याओं और इस भ्रष्ट तंत्र से लड़ रही है किंतु शिवराज जी आपने आज तक देवास की जनता के दर्द को नहीं समझा। आज जब महापौर चुनाव में अपनी हार दिख रही है तो शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा करते घूम रहे है। यह देवास की जनता का अपमान है और साथ ही साथ पैकी प्लाट के संबंध मे आपकी की गई घोषणा आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। देवास पंचायत के चुनावो मे कांग्रेस की जीत भाजपा पचा नहीं पा रही है। अब जब कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में इस समस्या को समाप्त करने की बात कही तो शिवराज अपनी सीधी हार देख बौखला गए और इसलिए चुनावी सभाओं में उटपटांग घोषणाएं करते फिर रहे हैं। यदि शिवराज सिंह चौहान में दम हो तो 24 घंटे के भीतर पैकी प्लॉट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश पारित करें। देवास की जनता इनके झूठ को पहचान चुकी है और इस बार परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि चुनाव आयोग इस तरह के कृत्य पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि भूल कर भी कोई नेता जनता के साथ इस तरह का धोखा ना कर सके।

Dewas: वार्ड क्र 26 में भाजपा के पार्षद पद प्रत्याशी रवि जैन को मिल रहा जनसमर्थन…

देवास। आगामी 13 जुलाई जो देवास में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम 18 जुलाई को सामने आएंगे जिसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा से रवि जैन, कांग्रेस से अलका शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से शांतिलाल फुलमाली व दो प्रत्याशी पंकज सोनी, सुरेश सवालिया वार्ड क्रमांक 26 से चुनावी मैदान में है।

वार्ड क्रमांक 26 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रवि जैन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। रवि जैन के नाम से मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद पद के लिये रवि जैन के जनसंपर्क के दौरान नजर आया।
वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन ने बताया की जिस तरह केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी, राज्य में श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधानसभा क्षेत्र में विधायका श्री मंत गायत्री राजे पंवार द्वारा विकास किया जा रहा है उसी तरह में भी वार्ड क्रमांक 26 को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक पार्षद प्रत्याशी के रूप में सामने आया हु और निश्चित ही वार्ड क्रमांक 26 के मतदाता मुझे आशीर्वाद प्रदान करके जो मुझ पर ऋण चढ़ाएगे मैं उसे मेरे पूरे कार्यकाल में वार्ड के विकास के रूप में उन्हें चुकाऊंगा।

निर्दलीय महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी के जनसंपर्क में दिखा मतदाताओं का उत्साह

आपका एक कीमती वोट शहर के विकास कार्यों में देगा योगदान, इसलिए चुने वही जो है सही

देवास। जिस प्रकार के विकास कार्य देवास में होना चाहिए वैसे नही हुए। पिछले जनप्रतिनिधियों ने देवास शहर को अंधकार में धकेला है। इसलिए आप सोच समझकर निर्णय ले और अपने वोट का सही उपयोग करते हुए सही जनप्रतिनिधि चुनते हुए सूरजी मुखी का फूल का बटन दबाकर निर्दलीय महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन होगा तभी शहर का विकास संभव है। आपके इस महत्वपूर्ण सहयोग से हमारा शहर नंबर वन बनेगा। शहर का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है। बेरोजगारी बढ़ रही है।

शहर की नालिया व सडक़े नदी में तब्दील हो रही है। कई ऐसे कार्य है जो अब तक नही हो पाए है। हमे नए विजन के लिए अच्छा जनप्रतिनिधि बेहद आवश्यक है। यह चुनाव मेरा फैसला नहीं करेगा, देवास के विकास का फैसला करेगा। यह बात जनसम्पर्क के दौरान निर्दलीय महापौर प्रतयाशी मनीषा दीपक चौधरी ने मतदाताओं के समक्ष कहीं और सूरजमुखी का फूल के लिए आशीर्वाद रूपी वोट देने की अपील की। श्रीमती चौधरी ने बुधवार को तोड़ी, खेत कालोनी, सिल्वर कॉलोनी, सिद्धि विनायक, मिल रोड, बालाजी नगर, लेबर कॉलोनी, रेवाबाग, नुसरत नगर, नाहर दरवाजा, कमला नगर आदि अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और उनसे चर्चा कर समस्याओं को जाना। जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं का उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कई स्थानों पर श्रीमती चौधरी का आरती, तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के समर्थन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने किया जनसंपर्क…

देवास। शहर मे मंगलवार को महाराज विक्रम सिंह पंवार ने वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के जनसमर्थन में जनसंपर्क किया।
भाजपा को नगर निगम चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है। सर्व समाज के मतदाता उत्साह के साथ पार्षद प्रत्याशी रवि जैन का स्वागत कर आशीर्वाद दे रहे हैं। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान वार्ड 26 में नागरिकों ने रवि जैन को जीत का आशीर्वाद दिया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश की और आरती उतारी गई। वार्ड 26 के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए।

• जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा

शहर विकास के लिए भाजपा का महापौर और भाजपा के ही पार्षद होना जरूरी है। पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य इसलिए हो सके कि महापौर और सभापति भाजपा के ही थे। इन्होंने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं रखी। आपके सहयोग से आगे भी तेजी से विकास कार्य होंगे। आपने कांग्रेस के डेढ़ साल का कार्यकाल भी देखा है, जिसमें शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। शहर हित को देखते हुए आप भाजपा का महापौर और भाजपा के पार्षदों को विजयी बनाएं।

Dewas: पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के समर्थन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने किया जनसंपर्क…

• वार्ड क्र. 26 में रवि जैन को मिल रहा सर्वसमाज का समर्थन

देवास। आगामी 13 जुलाई जो देवास में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम 18 जुलाई को सामने आएंगे जिसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शहर में मंगलवार को महाराज विक्रम सिंह पंवार द्वारा पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के लिए किए गए जनसंपर्क के दौरान वार्ड 26 में हर घर से कमल के फूल भेंट कर महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल व पार्षद प्रत्याशी रवि जैन को जीत का आशीर्वाद दिया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश की और आरती उतारी गई। वार्ड 26 के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा से रवि जैन, कांग्रेस से अलका शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से शांतिलाल फुलमाली व दो प्रत्याशी पंकज सोनी, सुरेश सवालिया वार्ड क्रमांक 26 से चुनावी मैदान में है।
वार्ड क्रमांक 26 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रवि जैन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। रवि जैन के नाम से मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद पद के लिये रवि जैन के जनसंपर्क के दौरान नजर आया।
वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन ने बताया की जिस तरह केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी, राज्य में श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधानसभा क्षेत्र में विधायका श्री मंत गायत्री राजे पंवार द्वारा विकास किया जा रहा है उसी तरह में भी वार्ड क्रमांक 26 को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक पार्षद प्रत्याशी के रूप में सामने आया हु और निश्चित ही वार्ड क्रमांक 26 के मतदाता मुझे आशीर्वाद प्रदान करके जो मुझ पर ऋण चढ़ाएगे मैं उसे मेरे पूरे कार्यकाल में वार्ड के विकास के रूप में उन्हें चुकाऊंगा।

• जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि

शहर विकास के लिए भाजपा का महापौर और भाजपा के ही पार्षद होना जरूरी है। पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य इसलिए हो सके कि महापौर और सभापति भाजपा के ही थे। इन्होंने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं रखी। आपके सहयोग से आगे भी तेजी से विकास कार्य होंगे। आपने कांग्रेस के डेढ़ साल का कार्यकाल भी देखा है, जिसमें शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। शहर हित को देखते हुए आप भाजपा का महापौर और भाजपा के पार्षदों को विजयी बनाएं।

Dewas: निर्दलीय महापौर प्रत्याशी ने बरसते पानी में शहरभर में घूम कर जानी समस्याएं किया जनसम्पर्क…

देवास। शहर में मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। नाले व खुली पड़ी जगह पानी से लबालब होकर सडक़ों पर बहने लगा। बारिश के दौरान उत्पन्न हुई समस्या को जानने के लिए निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी ने शहर की कालोनियों का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान शहर के कई नागरिकों ने वर्षो से बारीश से हो रही समस्या से अवगत कराया।

श्रीमती चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया। महापौर प्रत्याशी ने बारीश के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि थोड़ी सी बारीश में सडक़ लबालब हो गई है और नदी नाले एक हो गए है। इस संबंध मेंं नगर निगम आयुक्त से भी चर्चा करना चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया। इसके पश्चात उन्होंने सब इंजीनियर से चर्चा की तो उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। श्रीमती चौधरी ने आरोपी लगाते हुए कहा कि पूर्व में रहे महापौर द्वारा किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है, सिर्फ झूठे वादे जनता से किए है। पूर्व महापौर ने सिर्फ अपना विकास किया है। यदि में महापौर बनती हूँ इस प्रकार जटिल समस्या को शीघ्र हल करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने मंगलवार को बरसते पानी में शहर की विभिन्न बस्तियों में जनसंपर्क किया और नगर वासियों से सूरजमुखी का फूल के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनोदीनी व्यास के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित की जनसभा…

देवास। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदनी रमेश व्यास के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने स्थानी जवाहर चौक में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदनी व्यास मिलकर देवास के विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे। इसी के साथ नाथ ने कहा कि देवास हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है जब मैं केंद्र में शहरी विकास मंत्री था तब सज्जन सिंह वर्मा ओर मनोज राजानी मुझ पर दबाव डालकर देवास के विकास के लिए योजनाएं ले जाते जाते थे। शिवराज सिंह चौहान कितना भी झूठ बोले ले लेकिन देवास – ग्वालियर फ़ॉरलेन की स्वीकृति ओर काम की शुरुआत मेरे समय हुई। जब देवास के बारे में पता चलता है कि यहां का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है तब दुख होता है । हमें आज का देवास नहीं आगे का देवास बनाना है उसके लिए विजन चाहिए उस पर सोचना है। यह चुनाव विनोदनी व्यास का फैसला नहीं करेगा देवास के विकास का फैसला करेगा । शिवराज सिंह जी आएंगे और झूठ बोलेंगे उन्होंने अपने झूठ से आपको 18 साल से फंसा रखा है। शिवराज सिंह जी से मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया शिवराज सिंह जी आपने बेरोजगारी दी है घर-घर दारु दी है 11 तारीख के बाद ना तो झंडे रहेंगे ना पोस्टर रहेंगे तब आप को सोचना है विकास करना है तो बटन देवास के भविष्य का दबाना है ।

पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मैं जो भी काम कराता हूं उसका श्रेय देवास की विधायक लेती है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बताएं कि उन्होंने कितने काम किए हैं। मेरी लाई हुई योजनाओं को सिर्फ उन्होंने बदला है। इसी के साथ वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे विनोदनी व्यास को एवं कांग्रेस के पार्षदों को अपना वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाएं। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया एवं आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, ओम पटेल, जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, मनीष चौधरी, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, राजवीर सिंह बघेल, जितेंद्र सिंह, रमेश व्यास, प्रयास गौतम, एजाज शेख सहित देवास जिले में हुए पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे

Dewas: गौ सेवक बसंत वर्मा बने पशु कल्याण ट्रस्ट गौ रक्षक के प्रदेश अध्यक्ष

देवास। समाज हित एवं गौ माता के लिए निस्वार्थ भाव सेवा देने पर बसंत वर्मा को पशु कल्याण ट्रस्ट गौ रक्षक के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

समाजसेवी एवं सेन युवा संगठन नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा (राकेश) ने बताया कि मानव सर्व समाज एवं पशु कल्याण ट्रस्ट मध्य प्रदेश प्रभारी बबीता शर्मा दीदी की अनुशंसा पर ट्रस्ट संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत गुजर, उत्तर प्रदेश एनसीआर अध्यक्षा सुनीता गुजर, कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने शंकरगढ़ स्थित गौशाला में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले बसंत वर्मा को पशु कल्याण ट्रस्ट में गौ रक्षक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उक्त कार्यक्रम बीमा रोड स्थित समाजसेवी एवं सेन युवा संगठन के नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा (राकेश) के कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी दीदी बबीता शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, सेन समाज अध्यक्ष महेश बोडाने, शशांक शर्मा, रोटरी क्लब से हिमांशु जोशी, युवा संगठन अध्यक्ष जीतु चौहान, भाजयुमो से विजय यादव, संदीप बैरागी (रिंकू), कुन्दन मेहरा, जयदीप राठौड़ (जीतू), जगदीश गोयल, प्रियेश कदम, अंकित राठौर, सचिन कुशवाहा, पारस वर्मा, हरीश श्रीवास, कमलेश श्रीवास, मनोज वर्मा, राहुल राठोर, अनिल वर्मा रूपेश वर्मा, मनोज सैन एवं साथी गण उपस्थित थे। सभी ने नियुक्ति पर उत्साह के साथ बसंत वर्मा का स्वागत किया।

Dewas : भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहा सर्व समाज

• सर्व मराठी भाषी सम्मेलन में समाजजनों ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाने का लिया संकल्प

देवास। शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का क्रम अवरूद्ध न हो इसके लिए नगर निगम चुनाव में सर्व समाज भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि स्वयं समाजिक स्तर पर घर-घर जाकर भाजपा की महापौर प्रत्याशी के समर्थन में संपर्क कर रहे हैं और शहर हित को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिला रहे हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक स्तर पर बड़े सम्मेलन भी हो रहे हैं, जिनमें हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित हो रहे हैं।

गत दिवस उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन में सर्व मराठी भाषी सम्मेलन का आयोजन हुआ। अतिथि के रूप में इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, रतलाम की पूर्व महापौर सुनीता यार्दी सहित देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित रहीं। सम्मेलन में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल की भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सम्मेलन में करीब दो हजार मराठी भाषियों ने एकत्रित होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल को अपना समर्थन प्रदान किया। पूर्व महापौर श्री मोघे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र विजन है सभी का कल्याण। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। देवास शहर प्रगति पथ पर अग्रसर है और इसकी गति कम नहीं होने देना है। आप सभी मिलकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएं। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की परिषद में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। एेसा कोई वार्ड नहीं है, जहां विकास नहीं हुआ। कुछ कार्य जरूर शेष है, जिन्हें आगामी दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। आप भाजपा की महापौर प्रत्याशी व प्रत्येेक वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। हम वादा करते हैं कि शहर विकास में कभी कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने भी समाजजनों से विजयीश्री का आशीर्वाद मांगा और सभी के सहयोग से विकास की नई इबारत लिखने की बात दोहराई। सम्मेलन में उपस्थित समाजजनों ने तालियां बजाकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। साथ ही कहा कि जो गति शहर विकास की है, उसे अवरूद्ध नहीं होने देंगे। सही मायनों में आप ही शहर का तेजी से विकास करवा सकती है। प्रतिउत्तर में भाजपा महापौर प्रत्याशी ने सभी काे धन्यवाद दिया और निरंतर विकास के लिए आश्वासित किया।