Dewas: एबी रोड चौड़ीकरण के दौरान बंद हो रही सड़कों का पूर्व मंत्री वर्मा ने किया रहवासियों के साथ निरीक्षण

• वर्मा ने कहा यहा ब्रिज बनना था, लेकिन ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई, इसके दुष्परिणाम शहर को भोगना पड़ेंगे

• तीन दिन में हमें ड्राइंग बताएं की रास्ता कैसे देंगे अन्यथा हम रोड का काम नहीं होने देंगे : वर्मा

देवास। वर्तमान में एबी रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण में अनेकों सवाल उठ रहे है।
वही अब पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस जनों के साथ भगवती सराय से लेकर आगे तक के मार्गो का निरीक्षण किया जिसमे बड़ी संख्या में रहवासी भी उपस्थित थे।

बताया गया की चौड़ीकरण के दौरान भोपाल चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक के बीच एबी रोड से शहर को जोड़ने वाले हर एक रास्ते बंद होते जा रहे हैं जिससे वहां के रहवासियों में आक्रोश प्राप्त है। कई दिन से रहवासी काग्रेस जनों से इसकी शिकायत कर रहे थे जिसको लेकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह ने कांग्रेस जनों के साथ भगवती सराय से लेकर आगे तक के मार्गो का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं रहवासियों ने बताया कि हमारे घरों में जाने का जो रास्ता था वह छोटी सी गली के रूप में तब्दील हो चुका है । हमारे दो पहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से घरों तक पहुच रहे है ऐसे में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का हमारे मोहल्ले में आना असंभव है। इस दौरान वर्मा ने भगवती सराय के पास मालवीय मोहल्ले वाली रोड, शीतला माता स्थिर गली नंबर 2 एवं देवास हॉस्पिटल से लगा हुआ रोड गली नंबर 3 का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री मनीष मरकाम से मोबाइल पर बात की एवं उन्हें आ रही समस्या से अवगत कराया।

इस पर श्री मरकाम ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि इन मार्गो के किये पर्याप्त जगह का  रास्ता मिल जाए। वर्मा ने कहा कि पहले हमें आप ड्राइंग बनाकर बताएं कि किस तरह से यहां रास्ता दिया जाएगा नहीं तो मैं आगे सड़क नहीं बनने दूंगा। इसके लिए वर्मा ने कहा कि आप ड्राइंग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को दिखाएं आप की ड्राइंग से हम संतुष्ट हो जाएंगे तभी रोड आगे बनेगा।

वर्मा ने विधायक पंवार पर उठाए सवाल

वर्मा ने कहा कि मैं जब पीडब्ल्यूडी मंत्री था तो करोड़ों रुपए इस प्रोजेक्ट लेकर आया था यहां पर ब्रिज बनना था। अगर ब्रिज बनता तो आज जो स्थिति हुई है वह नहीं होती। लेकिन आपकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने ब्रिज की पूरी डिजाइन ही बदल दी उसी का परिणाम है कि आज पूरा प्रोजेक्ट ही बदल चुका है इसमें बहुत बड़ा टेक्निकल फाल्ट है। निश्चित रूप से इसके दुष्परिणाम शहर को भोगना पड़ेगे बात तीन सड़कों की नहीं है आगे भी डोडिया ऑटो एक्सचेंज, विजय रोड, बस स्टैंड से निकलकर जो एबी रोड को मार्ग जोड़ रहे हैं उन पर भी परेशानी आएगी उनका भी निराकरण करना नितांत आवश्यक है वही सीतलामाता का बड़ा महत्वपूर्ण मन्दिर है विवाह के पूर्व माता पूजने बड़ी संख्या में माता बहने यही आती है वहीं अन्य पूजा के दिनों में भी यहां अच्छी खासी भीड़ होती है लेकिन आज यह जगह पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है इसका निराकरण करना भी जरूरी है। वर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की महिलाएं पुरुष एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Dewas: 10 वर्ष बालिका की हत्या करने वाले आरोपी को हुई मृत्यु दण्ड की सजा

देवास। जिले के खातेगांव तहसील में बीते वर्ष 2021 में 07 नवंबर को आरोपी द्वारा एक 10 वर्षीय बालिका का रेप कर गला दबाकर हत्या कर दी थी जिस मामले में आज 19 मई को ए.डी.जे न्यायालय खातेगांव द्वारा आरोपी नरेंद्र बलाई को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई है।

दरसल आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र बलाई ने मृतिका पूजा उम्र 10 साल की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी व साक्ष्य छुपाने की नियत से उसकी लाश को सिमेंट की बोरियो में छुपा दी। जानकारी अनुसार आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म किया परंतु बालिका के चिल्लाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। उक्त घटना के संबंध में थाना खातेगांव पर अपराध को धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र बलाई को दिनांक 8 नवंबर 2021 को गिरफ्तार कर धारा 376, 376-ए,बी, 376 (3) भादवि 5एम/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। प्रकरण को जघन्य सनसनीखेज चिन्हित श्रेणी मे चिन्हांकित किया गया। विवेचना उपरांत चालान का तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी थाना खातेगांव निरीक्षक एम. एस. परमार द्वारा की गई।
जिसपर ए.डी.जे न्यायालय खातेगांव ने आज 19 नवंबर 2022 को प्रकरण में निर्णय सुनकर प्रकरण के आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र बलाई उम्र 23 साल निवासी ग्राम बड़ी बरछा थाना खातेगांव को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई है।

Dewas, सतपुड़ा एकेडमी में आयोजित समर कैम्प में अवलोकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा: विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों को भी महत्व दें

देवास। मक्सी रोड स्थित सतपुड़ा एकेडमी में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प में विभिन्न गतिविधियों में स्कूली बच्चे शामिल हो रहे हैं। समर कैम्प का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, पूर्व पार्षद मनीष सेन, सोनकच्छ जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष दशरथसिंह धाकड़, राजीव पहाडिय़ा ने अवलोकन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बच्चों का हौंसला आफजाही करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि खेलों को भी महत्व देना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री श्री यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों द्वारा सीखी जा रही कलाओं की प्रशंसा की। अतिथियों का छात्राओं ने मंगल तिलक किया। संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव एवं प्राचार्य नरेश पंचोली ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, डांस, कराते, खोखो, वॉलीवॉल आदि विधाओं में बच्चों के साथ अपना हाथ भी आजमाया।

हाटपीपल्या में मिशन नगरोदय के तहत विभिन्न विकास कार्यो का विधायक मनोज चौधरी ने किया भूमिपूजन।

देवास हाटपिपल्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया
मिशन नगरोडाय अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय हाटपीपल्या में कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमे छेत्रिय विधायक मनोज चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव देखा व मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना

कार्यक्रम के दौरान 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो का विधायक मनोज चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया साथ ही हितग्राहियों को मूंग का वितरण किया गया

नगर परिषद सीएमओ ने उपस्थित अतिथीय का स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद अरुण राठौर ने किया व आभार नगर परिषद लेखपाल अजय पथरोड ने माना

ग्राम बोरखेड़ा पुरबिया में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ

देवास(नरेंद्र चौहान) : नेवरी संचालनालय आयुष के दिशा निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी देवास डॉ गिर्राज बाथम के मार्गदर्शन में शासकीय आयुष औषधालय नेवरी, देवगढ़,करनावद एवं अकबरपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम बोरखेड़ा पुरबिया में एक विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ बोरखेड़ा के सरपंच श्री गुलाबसिंहजी और शिवपुर मुंडला के सरपंच श्री देवेंद्रसिंह के द्वारा माँ सरस्वती के पूजन से किया गया।

तदुपरांत आयुष विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ संजीव पाटीदार,डॉ नरेंद्र चौहान,डॉ आकांक्षा कुशवाहा एवं होम्यो चिकित्सा अधिकारी डॉ पपीता मुवेल के द्वारा उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आयुष विभाग द्वारा औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया।साथ उपस्थित लोगों को आयुष विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी दी गई।आयुष विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से आम जनता तक योग से कैसे निरोगी रहे ये जागृति भी लाई जा रही है,इसी श्रृंखला में शिविर में योग प्रशिक्षक प्रद्युम्न बारवाल एवं योग सहायक नवीन सोनी के द्वारा लोगों को योगाभ्यास की जानकारी भी दी गई।शिविर में कुल 181 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आयुष विभाग के ब्रम्हाशंकर राजावत,सुभाष वर्मा,सुनीता त्रिपाठी,रमेश पंचोली,ब्रजमोहन कुम्हारा आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

भक्ति भाव मंत्र जाप के साथ किया सीडबॉल निर्माण अभियान

देवास। सृष्टि सेवा संकल्प-देवास द्वारा देवास नगर में सीडबॉल निर्माण अभियान चलाया गया। अभियान की विशेषता यह है कि सीडबॉल निर्माण को धर्म के साथ जोड़ दिया गया जिससे लोग इसमें भक्तिभाव के साथ भाग ले रहे हैं।
एक सीडबॉल – एक बार ॐ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप , प्रेमनगर पार्ट 2 में महिलाओं और पुरुषवर्ग ने सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसे धर्म से जोड़कर इसे और आकर्षक बना दिया गया।
सभी महिलाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ सीडबॉल बनाये साथ ही उनकी पूजा अर्चना की एवम ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रत्येक बीज एक वृक्ष बने, सृष्टि सेवा संकल्प के प्रांतीय सदस्य संजय कसेरा ने सीडबॉल निर्माण का महत्व और प्रकृति के संवर्धन के लिए नियमित समय देने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रेमनगर पार्ट 2 की मातृशक्ति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें यह कार्यक्रम बहुत अद्भुत लगा, आज हमें बहुत संतुष्टि का अनुभव हो रहा है। साथ ही हमारे द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्वरूप सीडबॉल वर्षा होने पर अंकुरित होकर एक वृक्ष बनेगा।
कार्यक्रम में प्रभाकर पांडे, केपी सोनी, दिलीप पटेल, गौरव लोधी मुख्य सहयोगी रहे। कार्यक्रम में आभार अरविंद भट्ट ने माना।

Dewas: देवर्षि नारद मुनि जी के जन्मोत्सव पर विश्व संवाद केन्द्र द्वारा व्याख्यान का आयोजन

देवास। सृष्टि के प्रथम संवाददाता देव ऋषि नारद मुनि थे। महर्षि नारद मुनि ने जिस तरह से सूचनाओं का बिना भेदभाव से आदान-प्रदान किया। उसे आज सीखने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारिता के प्राचीन और वर्तमान दौर पर विस्तृत जानकारी तीनों लोकों में दी। विभिन्न पौराणिक कथाओं में देवर्षि नारद की भूमिका कुशल संवाहक के रूप में है। देवर्षि का कार्य आज के पत्रकारों की तरह समाचारों के संकलन और उनके सम्प्रेषण का ही था। नारद जी की विभिन्न कथाओं में एक बड़ा तथ्य यह निकलकर आता है कि वह समाज के हर वर्ग में स्वीकार्य व सम्मानीय थे। उस समय सत्ता के तीन केन्द्र थे देवता, मानव और दानव। कभी सद्भाव, तो कभी घृणा, तो कभी प्रत्यक्ष युद्ध हर स्थिति में नारद जी सभी के लिए सहज उपलब्ध थे।

ब्रह्मा, इंद्र, हिरण्यकश्यप से लेकर कंस तक नारद जी किसी के पास भी बिना अनुमति के आ जा सकते थे। वे सदैव समाचार लेकर ही आते थे। ऐसा कभी नही हुआ कि वे औपचारिकता निभाने गए। उन्हें आदि पत्रकार मानने में कोई संदेह नही है। उनके समाचारों की यह विशेषता थी कि वे शतप्रतिशत विश्वसनीय होते थे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आज मनगढ़ंत, अपुष्ट, अधूरी व अद्र्ध सत्य खबरे प्रसारित करना अपराध की श्रेणी में आना चाहिए। नारदजी के किसी भी संवाद ने देश व समाज का अहित नही किया। नारदमुनि के संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि वर्तमान के जन माध्यमों के संदर्भ में आद्य पत्रकार मानना चाहिए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ लोक संचारक के आदर्श के रूप में भी नई पीढ़ी के सम्मुख प्रस्तुत करना चाहिए। उक्त विचार विश्व संवाद केन्द्र द्वारा देवर्षि नारद मुनि जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देवास में आयोजित व्याख्यान में इंदौर से पधारे स्वदेश समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री शक्ति सिंह परमार ने व्यक्त किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवर्षि नारद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की में मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर एवं अध्यक्षता कैलाश चंदावत मा. संघचालक, देवास विभाग ने की। कार्यक्रम में जाग्रत मालवा के प्रधान संपादक श्री देवकृष्ण व्यास भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन अमित राव पवार ने किया एवं आभार अर्जुन वर्मा ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, संवाददाता, साहित्यकार, कवि, फोटोग्राफर, स्तंभ लेखक व्यंग्यकार, विडियोग्राफर एवं सोशल मीडिया से जुड़े प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की भूमिका नागेंद्र सिंह ने रखी।

सग्रहमख एकादश कुंडात्मक श्री राम मारुती महायज्ञ एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।

देवास(नरेंद्र चौहान) : बरखेड़ा सोमा मैं चल रही श्री राम मारुती महायज्ञ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पर विशाल मेले एवं श्री राम कथा का आयोजन रखा गया जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्रामीण जन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा में अपना सहयोग दे रहे हैं विशाल हनुमान जी के मंदिर पर फूलों की सजावट एवं रंग बिरंगी लाइट लगाकर लोगों का मन विचलित हो रहा है ऐसा लगता है कि मानव धरती पर हनुमान जी स्वयं मंदिर में पधारे हैं मंदिर को इस तरीके से सजाया गया है जैसे किस सुवर्ग के दर्शन मानव को हो रहे हैं

10 तारीख से श्री राम कथा देवी हेमलता शास्त्री जी मथुरा वालों के मुखारविंद उसे प्रतिदिन 12:00 से 3:00 तक किया जा रहा है यज्ञ आचार्य कनिष्क त्रिवेदी जी की देखरेख में की जा रही है साथ ही यज्ञ में जोड़े बैठकर यज्ञ मैं पूर्ण आरती देते हुए सुंदरकांड भजन संध्या रंगारंग कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशाल श्याम कीर्तन नानी बाई का मायरा गौ माता की कथा के साथ श्रद्धालु कथा पंडाल में बैठकर अपने जीवन में हो रहे दिनचर्या कुछ समझ कर कथा को अपने हृदय में उतार रहे हैं साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े बड़े झूले नाव आइसक्रीम खेल खिलौने आदि चीजों के लिए मेला भी लगाया गया है पूर्णाहुति एवं जल यात्रा 16 मई 2022 सोमवार को निकाली जाएगी एवं विशाल भंडारा 17 मई 2022 मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर प्रसाद ग्रहण कर जय जय सियाराम के नारे लगाते हुए अपने जीवन को सुखमय बनाएंगे।

कांग्रेसी मोमबत्ती लेकर पहुंचे विद्युत मंडल किया विरोध प्रदर्शन

बिजली कटौती को लेकर दिया गया ज्ञापन

भौरासा(अभय नागर) : बिजली संकट देशभर में कोयले की कमी को लेकर देखा जा रहा है नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब यह संकट दिख रहा है नगर में दिन भर में कई बार थोड़ी थोड़ी देर के लिए लाइट जा रही है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं बीते कुछ सालों में बिजली व्यवस्था ठीक हो गई थी लाइट जाना कम हो गया था यही कारण है कि कई घरों में इनवर्टर की रिपेयरिंग तक नहीं हुई थी लेकिन इन दिनों नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बत्ती गुल हो रही है कुछ देर के लिए ही लाइट जाती और फिर वापस आ जाती है यह क्रम दिन भर में कई बार दोहराया जा रहा है।

जिससे नागरिक परेशान हो रहे हैं रात में भी लाइट बार-बार जाती है जिसके कारण नागरिकों की नींद में खलल हो रहा है गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा बारिश के पहले मेंटेनेंस किया जाता है लेकिन फिलहाल मेंटेनेंस भी कुछ खास नहीं हो रहा है इसके बावजूद दिनभर लाइट जाती है और परेशानी का कारण बन जाती है वही रात में भी घंटो घंटो अघोषित कटौती हो रही है जिसका विरोध करने कांग्रेस मैदान में उतरी व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र ईनानी के नेतृत्व में ज्ञापन प्रस्तुत करने पहुंचे जहां सहायक यंत्री कैलाश चोपड़ा को सांकेतिक रूप से मोमबत्ती भेट कर बिजली कटौती का विरोध जताया व भोरासा नगर टप्पा होने के कारण यह कटौती नहीं की जाए की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया ।

ज्ञापन का वाचन प्रकाश मंत्री ने किया वही कार्यक्रम में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद ईनानी ने माना कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर, पार्षद भादरसिंह भाटिया, अबरार गांधी, अनिल जायसवाल, बृजमोहन राठौर, अयूब टाइगर, अफजल मंसूरी, लक्की बाबा, दिलीप पांचाल, कान्हा सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

मेंढकी रोड ओवरब्रिज से छात्रा ने लगाई छंलाग, गंभीर अवस्था मे इंदौर रैफर

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले बहुचर्चित मेंढकी रेलवे ओवरब्रिज से सोमवार को एक छात्रा ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया। छात्रा की रीढ़ की हड्डी व एक पैर फेक्चर हो गया और सिर पर भी चोट आई है।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शहर के पाचुनकर कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय अक्शा पिता अनवर शेख ने बारहवीं की पढ़ाई की है। छात्रा का सपना था कि वो कॉलेज में पढ़ाई करे और पुलिस में भर्ती होकर जनसेवा करे। छात्रा ने कई बार अपने परिवार से भी बात की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई में रुकावट आने के कारण ही शायद छात्रा ने यह कदम उठाया है, अक्शा के माता-पिता सोमवार को जब किसी काम से घर से बाहर गए थे तब वह मेंढकी रेलवे ओवरब्रिज पहुंच गई। यहां पर उसने छलांग लगा दी, नीचे गिरने पर आसपास के लोगों ने दौड़ लगाई। जहां घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहाँ उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।