लहसुन की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, समर्थन मूल्य की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

• चीन से लहसुन आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए भारत सरकार

• लहसुन के गिरते दामों से किसानों में हाहाकार, पंचायत चुनाव में किसान देगे सरकार को करारा जवाब

देवास। लहसुन फसल की लगातार गिरती कीमतों पर रोक व  लहसुन के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर युवा किसान संगठन द्वारा सोमवार को बाईक रैली निकालते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि ग्राम राजोदा से युवा किसान संगठन के तत्वाधान में 200 से अधिक किसान बाइक रैली के माध्यम से निकले जो खेताखेड़ी, बरखेड़ा, नापाखेड़ी, हांपाखेड़ा, सिरोलिया, केलोद, बड़ा टिगरिया, छापरी, छोटा टिगरिया, कुमारिया, पारवती पुरा, नगोरा, सुकलिया, सुनवानी ,शिप्रा, लोहार पिपलिया होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां पदाधिकारियों व किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सैंपा। श्री चौधरी ने कहा कि अगर चाइना व अन्य देश इरान से लहसुन के आयात पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई व ओपन ट्रेड (मुक्त बाजार) के नियम को सुधार नहीं किया गया तो किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अगर किसान को आर्थिक नुकसान हुआ तो इसका खामियाजा प्रदेश के सत्ताधारी दल को आगामी पंचायत चुनाव में उठाना पड़ेगा। किसानों की मांग है कि लहसुन में सरकार मुक्त व्यापार समझौता (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स) बंद करें। चाइना, ईरान व अन्य किसी भी देश से लहसुन के आयात पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। लहसुन को एमएसपी (एमएसपी) की सूची में शामिल कर 8000 /- प्रति क्विंटल का भाव सुनिश्चित करें। हमारे देश में किसी भी किराना दुकान व शॉपिंग मॉल में बिकने वाले गार्लिक (लहसुन) का पेस्ट सिर्फ स्वदेशी लहसुन से निर्मित हो यह सरकार सुनिश्चित करें। लहसुन के ऊपर सरकार की क्या निर्यात नीति है स्पष्ट करें व किसानों को प्रसारित करें। लहसुन की लागत कम करने हेतु किसानों को सस्ता खाद – बीज  व कीटनाशक दवाइयां वाजिब दाम व समय पर उपलब्ध कराएं।

लहसुन की लागत कम करने हेतु किसानों को टैक्स फ्री डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए। यदि समय रहते उपरोक्त सुधार नही किए गए तो किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर किसानों को दी जानकारी

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अंतर्गत सोलोडरिडाड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम खरेली व टोंकखुर्द में किसानों के साथ किया गया। जिसमें किसानों को अधिक से अधिक जैविक खाद का प्रयोग। नरवाई ना जलाना। और जानवरों की रक्षा करना आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रकृति हमारे अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। प्रकृति हमें ऑक्सीजन प्रदान करती है हमारे मौसम के पैटर्न को नियंत्रित करती है हमारी फसलों को परागित करती है हमारे भोजन चारा को फाइबर का उत्पादन करती है लेकिन इस पर दबाव बढ़ता जा रहा है मानव गतिविधि ने पृथ्वी की सतह के लगभग 75% हिस्से को बदल दिया है जिसमें वन्य जीवन और प्रकृति ग्रह के एक छोटे से कोने में फैल गई है जैव विविधता और परिस्थिति की तंत्र सेवा पर 2019 की वैश्विक आकलन रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक मिलियन जानवरों और पौधों की प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है। रिपोर्ट ने प्रकृति को बहाल और उसकी रक्षा करने के लिए परिवर्तनकारी परिवर्तनों का आह्वान किया और यह पाया गया कि परिस्थितिक तंत्र का स्वास्थ्य जिस पर हम और अन्य सभी प्रजातियों निर्भर है। पहले से कहीं अधिक तेजी से बिगड़ रही कटाई और मरुस्थलीकरण मानव गतिविधियों और जलवायु परिवर्तन के कारण सतत विकास के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। एवं लाखों लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित किया है। वन पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। एवं आजीविका में सुधार कमजोरियां को कम करने और अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम को कम करने के लिए भूमि की बहाली में निवेश महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन सोलोडरिडाड की टीम दिनेश मालवीय चेतन पलातिया ने किया।

Dewas: स्काउट गाइड द्वारा स्टेशन पर चलाए जा रहे जल सेवा शिविर का अवलोकन किया

देवास। वर्तमान में भीषण गर्मी के मौसम में रेल में सफर कर रहे यात्री कि सफर की थकान और गर्मी के मौसम से बेहाल यात्रियों को काफी राहत मिल सके इस उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के आते ही यात्रियों को पानी पिलाने व खाली बोतल में शीतल जल भरने का काम भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच एल खुशाल जी के निर्देशन में देवास रेलवे स्टेशन पर चलाया जा रहा है। स्काउट गाइड द्वारा भीषण गर्मी में यह सेवा निरन्तर विगत 10 वर्षों से देवास रेलवे स्टेशन पर दी जा रही है।

रविवार को जल सेवा शिविर का अवलोकन भारत स्काउट गाइड के श्री विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त, श्री मनोज जोशी जिला अध्यक्ष, जिला सहसचिव श्री अश्विन घोरपडे, ट्रेनिंग काउंसलर श्री देवेंद्र मिश्रा, बागली ब्लॉक संघ अध्यक्ष श्रीमती भारती जोशी, जिला गाइड पूर्व प्रतिनिधि श्रीमती अमिता घोरपड़े, बागली ब्लॉक गाइडर प्रतिनिधि श्रीमती अनीता विल्सन ने जल सेवा शिविर में सहयोग किया।

इस अवसर पर मुकेश गोस्वामी ने बताया कि देवास में रेलवे स्टेशन पर जल सेवा शिविर के बारे में न्यूज़पेपर मैं पढ़ा तो मैंने अपनी संस्था के प्राचार्य श्री त्रिलोक गामी से चर्चा की और अपनी संस्था के स्काउटर शुभम बागवान, मयंक बागवान ,अंकित बामनिया, श्याम बागवान, अजय बघेल, दिलीप बागवान ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया साथ ही भारत तिब्बत समन्वय संघ मालवा प्रांत के महामंत्री निर्माण जी सोलंकी जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन एवं आशीष व्यास ने भी जल सेवा शिविर में सहयोग किया।

Dewas: ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्रोसेसिंग साइट के लिए हुई पर्यावरण लोक सुनवाई

• पर्यावरण लोक सुनवाई में परियोजना का दिया प्रजेंटेशन: रियूज न होने वाले और न ही खुले में रख सकने वाला कचरा जमीन के अंदर जाएगा, ऊपरी सतह पर बनेगा पार्क

देवास। नगर निगम सीमा क्षेत्र के इंदौर-भोपाल बायपास पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास अपशिष्ट निपटान की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोसेसिंग साइट पर साइसेंटिफिक लैंडफिल की स्थापना करना है। इस प्रस्तावित परियोजना के लिए एसई-आईएए मप्र से पर्यावरण मंजूरी आवश्यक होती है। इस संबंध में नगर निगम के सभाकक्ष में पर्यावरण लोक सुनवाई की गई।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों की जिज्ञासा का समाधान अधिकारियों ने किया। परियोजना से संबंधित प्रजेंटेशन भी दिया गया।
लोक सुनवाई में संबोधित करते हुए नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहले सिर्फ कचरा फेंका जाता था, लेकिन अब कचरे का भी उपयोग हो रहा है। सूखे कचरे को रियूज कर प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। पिछले एक साल में यहां आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। गीले कचरे से कम्पोस्ट बना रहे हैं और यह मार्केट में सेल भी कर रहे हैं। हमारे यहां के कम्पोस्ट की क्वालिटी काफी अच्छी है। प्रस्तावित परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी हेमंत तिवारी ने परियोजना संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि प्रस्तावित एकीकृत नगर पालिका ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधा देवास के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास स्थित है। प्रस्तावित परियोजना एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा से संबंधित है। इसका क्षेत्र 0.2911 हेक्टेयर है।

एनवी सोल्व के प्रोजेक्ट हेड शुभम दुबे व डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि एकत्रित कचरे में से काफी मात्रा में ऐसा कचरा भी होता है, जिसका रियूज नहीं किया जा सकता और न ही खुले में रख सकते। इस प्रकार के कचरे का निपटान नई तकनीकी से किया जाएगा। यह कचरा जमीन में जाएगा और इसके ऊपर पार्क बनाएंगे। एडीएम महेंद्रसिंह कवचे ने बताया कि पर्यावरण लोक सुनवाई में हमें सुझाव और लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निराकरण करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता पर हो रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, म.प्र.नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Dewas: बढ़ती गर्मी को देख मेंढक़ी रोड़ रेल्वे ब्रिज के नीचे किया प्याऊ का शुभारंभ

देवास। मेंढक़ी रोड़ रेल्वे ब्रिज के नीचे प्याऊ का शुभारंभ किया गया। सांवरिया काम्पलेक्स में समाजसेवी एवं शेयर मार्केट व्यवसायी जितेंद्र वर्मा (राकेश) के द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ करते हुए तीन मटके रखे गए। तत्पश्चात भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रवीण वर्मा, लोकेंद्र वर्मा, जयदीप राठौर, प्रियेश कदम, कृष्णा ठाकुर, अंकित राठौर, अभिषेक चौहान, जगदीश यादव सूरज चौधरी आमिन शैख, राहुल वैष्णव, अनिकेत चौहान, राजकुमार सोलंकी, हर्ष प्रजापति एवं साथी गण उपस्थित थे।

Dewas: श्रद्धांजलि अर्पित कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मनाई 31वीं राजीव गांधी पुण्यतिथि

देवास। स्थानीय साइंस कॉलेज देवास में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वी पुण्यतिथि पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

युवाओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का क्रेडिट दिया जाता है। उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करते समय छात्र नेता विरेन्द्र पटेल, पृथ्वीराज पटलावदा, संजय तोमर, संदीप मंडोर, श्यामली राठौर ,प्रांजल प्रजापत, प्रिया चौधरी, अभिषेक ओझा, अनिल सोलंकी, मोहित पडियार आदि उपस्थित थे।

कालापाठा में लगी मकान में आग घर गृहस्ती का सामान जलकर हुआ खाक

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। नेशनल हाईवे 59 पर पडने वाले ग्राम कालापाठा में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी देते हुए कालापाठा निवासी जीतू सिंह बावरा ने बताया कि हमारे घर की कुछ दूरी पर चरण सिंह बावरा पिता त्रिलोक सिंह बावरा के मकान में आग लग गई मेरी बिटिया नेहा बावरा छत पर थी उन्होंने पड़ोस के घर में लग रही है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220521-WA0006.mp4

आग को देखा और मुझे जानकारी दी गांव वालों के सहयोग से आग को बुझाया गया इस दौरान मकान मालिक चरण सिंह बावरा वह उनका परिवार घर पर नहीं था उन्हें भी जानकारी देकर बुलाया गया घर में रखें घर गृहस्ती के पूरा सामान जलकर खाक हो गए घर में बंध कुत्ता भी जल गया

कांग्रेस ने राजीव गांधी पुण्यतिथि मनाई।

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संजीवनी हॉस्पिटल परिसर पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पुण्यतिथि मनाई गई।

राजेश पांदा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के 3 साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला। बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। इस अवसर पर विक्रम सिंह गालोदिया बाबू हुसैन मंसूरी अकबर पटेल आनंद सिंह बापू सुमेर सिंह यादव बलदेव गुर्जर रऊफ कुरैशी पप्पू कौशल मांगीलाल रैकवाल राहुल पोलाया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। टोंकखुर्द। संजीवनी हॉस्पिटल परिसर पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

Dewas: सांसद ने रसूलपुर बाईपास पर अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण को हटाने के संबंध में कलेक्टर को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल

देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का एक पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने रसूलपुर बाईपास पर अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण को हटाने के संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा है।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा कलेक्टर को लिखा गया पत्र को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी अनेकों बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई राष्ट्रवादी और सनातनी पोस्ट के कारण चर्चाओं में बने रहते है।
हाल ही में 12 मई 2022 को लिखा सांसद द्वारा देवास कलेक्टर को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने लिखा था की अनेक संगठनों के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि देवास शहर में बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से अनेक मस्जिदों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन की निष्क्रियता संदेहास्पद है। हाल ही में ग्राम रसूलपुर में दो बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य बिना किसी विभाग की अनुमति के चल रहा है। एक मस्जिद बाईपास पर एवं दूसरी ग्राम रसूलपुर से बाईपास पर जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर निर्माणकार्य हो रहा है। ज्ञात रहे कि, देवास मास्टरप्लान अनुसार बाईपास पर रोड मध्य रेखा से 75 मीटर तक किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकती है। अगर इस प्रकार शहर में मस्जिदों के अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो समाज में अराजकता का माहौल पैदा होने का भय हमेशा बना रहेगा।
अतः आप से अनुरोध है कि उक्त सम्बन्ध में जांचकर न्यायोचित कार्यवाही की जाए।
सांसद द्वारा कलेक्टर को लिखा गया यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने भी सांसद द्वारा लिखे गए पत्र को महत्वपूर्ण रूप से संज्ञान में लेकर जल्द जांच कराने एवं निर्माण के अवैध पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही है।

Dewas: अमलतास अस्पताल में हुआ आई.वी.एफ सेंटर का शुभारंभ

देवास। अमलतास अस्पताल में आइ.वी.एफ.सेंटर का शुभारंभ एस.डी.एम. प्रदीप सोनी व वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह सिकरवार द्वारा किया गया।
एस.डी.एम.द्वारा बताया गया कि अमलतास अस्पताल मात्र ऐसा अस्पताल है जिसने चिकित्सीय क्षेत्र में हमेशा अपना योगदान दिया है ।
साथ ही 20 मई से 30 मई तक अमलतास अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। आज भी 294 मरीजो ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया जिसमे केंसर, हार्ट, किडनी, ब्रेन आदि बीमारियों के डॉक्टर्स द्वारा इलाज किया गया।


आयुष्मान योजना के तहत अभी तक अमलतास अस्पताल में 513 एंजियोग्राफी,150 एंजियोप्लास्टी,102 ब्रेन सर्जरी, 204 केंसर सर्जरी अभी तक की जा चुकी है।
अमलतास I.V.F. सेंटर निशुल्क परामर्श सुविधा नि: संतानता से जुड़ा कोई भी सवाल है तो अमलतास सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के अंतर्गत निशुल्क परामर्श सेवा का लाभ उठाए ।
I.V.F.को बांझपन का इलाज करने का मुख्य तरीका माना जाता हैं ।दुनियाभर में सबसे एडवांस तकनीक और सुविधाओ की मदद से अनुभवी फार्टिलिटी डॉक्टर द्वारा आपका इलाज किया जाएगा।जिससे आई. वी. एफ. के सफल होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
आयुष्मान कार्ड धारकों को सुविधा पूर्ण रूप से मुफ्त दी जाएगी।
कार्यक्रम में अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में डीन डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जगत रावत,डॉ. प्रीति जैन, डॉ.खुशबू उपाध्याय, मेघा सोनी उपस्थित थे।