इच्छा शक्ति को काबू कर होगी सुख समृद्धि और लब्धि की प्राप्ति – राष्ट्रसंत आचार्य डॉ दिवानन्द सुरीश्वर जी

देवास। शहर में सुतार बाखल स्थित श्री चंदाप्रभु माणिभद्र जैन श्वेतांबर मंदिर में आज शुक्रवार को श्री पद्मावति माता जी की शुक्रवारीय आरती समन्वय संघ के प्रेरक राष्ट्रीय संत आचार्य प्रवर प.पू. डॉ श्री दिवानन्दसुरीश्वर जी महाराज साहब की पावन नीश्रा में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्री संघ के लोग उपस्थित थे।

आरती के पूर्व महाराज साहब ने मंदिर जी में मौजूद लोगो को प्रवचन भी दिए। प्रवचन में महाराज साहब ने कहा कि कुल 108 देवियां है। जिसमे से ही एक पद्मावती देवी हे। पद्मावती देवी सुख समृद्धि और लब्धि देने वाली है। सुख समृद्धि और लब्धि प्राप्त करने के लिए पद्मावती देवी की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर पर महाराज साहब ने भक्ति के साथ मंत्रो के जाप भी कराए। महाराज साहब ने कहा आज के समय में व्यक्ति पैसे कमाता तो है फिर यह कहता है की मै पैसे तो कमाता हूं परंतु बरकत/लब्धि ही नही रहती इस पर महाराज सा ने कहा कि व्यक्ति के पास बरकत/लब्धि न होने का कारण उसकी इच्छा शक्ति है। व्यक्ति के पास जैसे ही पैसा आता हे वह अपने जीवन में अधिक सुख की तलाश करने और मनोरंजन के लिए अधिक खर्च करता है जो उसके पास हे और पर्याप्त है परंतु पैसे आ जाने पर वह उससे भी और अच्छा प्राप्त करने की और बढ़ता है। जिस वजह से वह पैसा तो खूब कमाता है परंतु बचता कुछ नही। इस पर महाराज सा ने कहा कि अगर मनुष्य अपनी ईच्छा शक्ति पर काबू करे तो उसके पास भी पैसों की बरकत/लब्धि बनी रहेगी। महाराज सा ने कहा हमारी इच्छा शक्ति पर हमारा काबू देखो में आज भी ऐसे ही सफेद रंग के वस्त्र पहनता हूं जैसे 30 वर्ष पहले पहनता था। आज के समय में तो व्यक्ति दिन में 2 से 3 बार कपड़े बदलता है और अगर घर में शादी/समारोह हो तो पांच बार तक भी। इसके बाद महाराज सा. ने पद्मावती देवी की आराधना के सही तरीके और धर्म से जुड़ी अनेक बाते कही। आयोजन में जैन श्री संघ के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सतवास में धूमधाम से मनाया गया

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव देश भर में बड़ी श्रद्धा एवम भक्तिभाव पूर्वक मनाया गगा। इसी क्रम में सतवास नगर में भी बिभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ इस शुभ दिवस को मनाया। सूर्योदय के साथ ही श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सतवास नगर जिनालय में प्रातःकालीन मांगलिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुये। प्रातःकाल 8 बजे श्रीजी को पालकी में विराजमान कर पूर्ण उत्साह के साथ भक्तिगीतों के साथ बेंड बाजे, के साथ सम्पूर्ण जैन समाज के नर-नारी, बाल-बृद्ध एकत्रित होकर एक बृहद शोभायात्रा के रूप में सतवास नगर में प्रातः निकलें।

शोभायात्रा मन्दिर जी से प्रातः 8 बजे शुरू होकर ,कन्नौद नाका, हनुमान मंदिर तालाब, सदर बाजार, बस स्टेंड होते हुये वापस मन्दिर पहुँची ।
कार्यक्रम में आज भगवान महावीर स्वामी को रथ में विराजमान एवं नगरभ्रमण तथा कलशाभिषेक का सौभाग्य राजेश अतिशय जैन, पालना में बालक महावीर को विराजमान एवं पालना झुलाने का सौभाग्य पीयूष सतीश जैन तथा शाम को महाआरती का सौभाग्य पवन हर्ष कासलीवाल सपरिवार सतवास को सौभाग्य प्राप्त हुआ
वैश्य समाज द्वारा 3 जगह, जोशीला परिवार, लाला पटेल, मानधन्या परिवार गिरधरगोपाल राठी, अनिल कसेरा, भाजपा कार्यालय आदि लोगो ने स्वागत किया

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत भाजयुमो का महा टीकाकरण अभियान

देवास | केंद्र सरकार द्वारा 12 से 18 वर्ष के बच्चो को नि:शुल्क टीकाकरण अभियान कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत टीककरण जागरूकता अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास ने संपूर्ण जिले में आयोजित किया ।
जिला मिडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत जिले में टीकाकारण अभियान प्रभारी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के निर्देश पर सभी भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों एवं युवा कार्यकर्ताओ ने सभी टिकाकरण केंद्रों पर जाकर 12से 18 वर्षों तक के किशोर एवं किशोरियों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया एवं इस कार्य में लगे स्वास्थ कर्मियों एवं नर्सिंग स्टाफ का भी अभिवादन किया।
जिला अध्यक्ष राम सोनी बागली स्थित शासकीय कन्या विद्यालय टीकाकरण केंद्र जाकर कार्यक्रम में भाग लिया एवं संबोधित करते हुए कहा कि
बच्‍चो के शरीर मे रोग प्रतिरक्षण हेतु टीके लगाए जाते हैं जिससे बच्‍चो के शरीर की रोग से लडने की शक्ति बढती है। टीकाकरण से बच्‍चों मे कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती है तथा समुदाय के स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर मे सुधार होता है। आप सभी अपना समय आने पर टिके के दोनो डोज अवश्य लगाए तथा अपने आस पास रहने वालों मित्रों, साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करे। इसी दौरान 19000 टिको के डोज सफलता पूर्वक लगाने पर स्वास्थ कर्मी रेखा नागर का भी अभिनन्दन किया एवं उपस्थित छात्रों को फ्रूटी प्रदान की गई ।
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सभी जिला मुख्यालय सहित 20 मंडल केंद्रों पर किया गया ।

समय और स्वार्थ की चाल बहुत ही गहरी होती है पंडित कमलेश जी शास्त्री

बिजवाड विजेश्वर धाम मे चल रही श्री राम कथा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)समय और स्वार्थ की चाल बहुत ही गहरी होती हैं जिसका आज तक कोई पार नहीं पा सका अर्थात जब समय करवट लेता हैं और साथ साथ में मानव विचार में स्वार्थ की भावना पैर पसारती हैं जब अपने ही पराए हो जाते हैं उक्त वचन विजेश्वर धाम बिजवाड़ में महिला मंडल द्वारा चल रही श्रीराम कथा के छठे दिवस में पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री ने कही आपने कहा कि रामराज्य में रामतिलक के सुखमय पलों की सहनाइयाँ गूंजने ही वाली थी कि माता कैकई को भरत का मौह सताने लगा और स्वार्थ की नीति में प्रभु श्रीराम को राजतिलक की जगह चौदह वर्ष का कठोर वनवास विरासत में मिला लेकिन परिस्थितियां जो भी हो प्रभु श्रीराम ने हर एक वचन को रघुकुल की मर्यादा बनी रहे वही कार्य को श्रेष्ठ समझा और जानकी लखन को साथ लेकर वनवास को चल दिये राम काज के लिए आपने कहा कि हमें अपने जीवन में भी आज हर समय चाहे विपरीत मिले हमें राम नाम को आधार बना कर मर्यादा में ही सफलता मिल सकती हैं प्रमोद व्यास व विजयसिंह परिहार ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई, अजा वर्ग के बुजुर्गो और शासकीय सेवकों का किया स्वागत

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)पानीगांव के रामदेव चौक सेवा बस्ती में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर अनुसूचित जाति वर्ग के बुजुर्गो, शासकीय शिक्षकों तथा टीसीएस इंदौर में असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर सूरज हरिप्रसाद का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस जाट, सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर जाट, सचिन भूतड़ा, मनोहर गवली, मनोहर राणा, ओकप्रकाश गवली, जितेंद्र पेरवाल, राकेश गवली, राजेश गंगवाल, जीतू गवली, रामोतार गंगवाल, सुनील पावरी, नंदकिशोर गंगवाल, जितेंद्र नागवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे

अम्बेडकर जयंती पर झुग्गी बस्ती में फलों का वितरण कर किया रविदास समाज के कर्मकारों का सम्मान

देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं शहर के तीनों मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में गुरुवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक जुनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने बताया कि सर्वप्रथम मोती बंगला स्थित शिवशक्ति ग्राउण्ड पर झुग्गी बस्ती में जाकर अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर झुग्गीवासियों को फलों का वितरण किया। साथ ही रविदास समाज के कर्मकारों का दुकानों व घर पर सम्मान पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया।

तत्पश्चात उज्जैन रोड तिराहे पर बनी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र अस्तरे, मण्डल अध्यक्ष बाबू यादव, मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, महामंत्री गणेश पटेल, महामंत्री राहुल दायमा, अमजद अली, सुनील सांगते, राहुल प्रजापत, संदीप चौहान, विक्रम मालवीय, राहुल चौहान, प्रभुलाल दादा, शाहरूख शेख, दीपक सोलंकी, राहुल अहिरवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री संतोष पंचोली ने किया।

Mahavir Jayanti Dewas: चांदी के रथ पर विराजमान होकर भगवान महावीर ने किया नगर भ्रमण..

• महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में हज़ारो श्रद्धालुजन शोभायात्रा में हुए शामिल, जगह-जगह किया गया स्वागत

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर अहिंसा का पाठ सम्पूर्ण विश्व को पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जंयती समग्र जैन समाज देवास द्वारा आज गुरुवार को अपूर्व हर्षाेल्लास एवं भक्ति भावना के साथ भव्यतम रूप से मनाई गई।

प्रवक्ता विजय जैन ने बताया की आज प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ पर समग्र जैन समाज की नवकारशी हुई। जिसके पश्चात प्रात: 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड से विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकली। अनेक आकर्षणों से सुसज्जित विशाल जन समुदाय को समेटे इस शोभा-यात्रा में चांदी के रथ में भगवान महावीर स्वामी ने विराजमान होकर नगर भ्रमण किया। सुसज्जित झांकियाँ ने भी चल समारेाह की शोभा बढ़ायी। भजन मंडलियां भक्ति गीत गाते हुए चले। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

महिलायें मस्तक पर 108 कलश धारण किये हुए शोभायात्रा में उपस्थित रही। देवास नगर के सभी जैन मंदिर एवं स्थानक पर दर्शन लाभ प्राप्त करते हुए शहर के अनेकों मार्गो से होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ एवं श्रमण संस्कृति सदन नयापुरा पर शोभा यात्रा समाप्त हुई। यहां पर श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ। तत्पश्चात् श्वेताम्बर जैन समाज देवास का स्वामी-वात्सल्य का आयोजन मण्डी धर्मशाला पर हुआ।

आज महावीर स्वामी के जयंती के उपलक्ष्य में नेत्रहीन बालक/बालिकाओं को तथा वृद्धाश्रम एवं हामूखेड़ी कुष्ठ धाम पर निराश्रितों को भोजन करवाकर अन्नदान किया जावेगा।

सभी रसों का समन्वय है श्री कृष्ण की कथा- जया किशोरी जी

देवास। श्री कृष्ण पूर्णानंद है, कृष्ण ने जो भी किया अद्भुत किया। जन्म लिया तो कारावास में, गोकुल गए यमुना पार करके, बाल लीला में दिखाएं चमत्कार, श्री कृष्ण की अद्भुगत बाल लीला रही तो वे बालकृष्ण हो गए। गाय से प्रेम किया तो गोपाल कृष्ण बन गए। प्रेम का इससे बड़ा उदाहरण संसार में और क्या होगा कि जब भी कोई प्रेम प्रसंग आता है तो राधाकृष्ण, गोपी कृष्ण का प्रेम संसार में दिखाई देता है। उनकी महारास लीला अद्भुत रही है। कृष्ण ने राजनीति की तो उनसे बड़ा कोई राजनीतिज्ञ नही है। युद्ध किया महाभारत से बड़ा कोई युद्ध नहीं है। ज्ञान की बात आती है गीता से बड़ा कोई उपदेश और ज्ञान नहीं हो सकता। जिनकी की कथा में रजत, तमस और सात्विक किसी भी प्रवृत्ति का मनुष्य हो श्री कृष्ण की कथा में आनंद प्राप्त कर सकता है।

श्रीकृष्ण भोगी भी है और योगी भी। सुखदेव जी जैसे महान योगी ने जिसकी कथा से आनंद प्राप्त किया हो। उन भगवान श्रीकृष्ण की कथा कितनी अद्भुत होगी। कृष्ण जो गृहस्थाश्रम भी है और संन्यस्ताश्रम दोनो का समन्वय होकर व्यास पूजा के अग्र स्थान पर विराजित रहते है। श्रीकृष्ण लीला में हर रस है चाहे वो हास्य हो, करूण रस हो, वीर रस हो, श्रृंगार हो, वीभत्स हो, चाहे कोई भी रस हो। वो अलौकिक प्रेम रस की प्राप्ति ही करायेंगे। हर रस में श्रीकृष्ण की भक्ति जीवन को सफल बनाती है। सभी रसो का समन्वय है श्रीकृष्ण की कथा। यह अध्यात्मिक विचार पुलिस ग्राउण्ड में माँ गंगा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में जया किशोरी जी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाललीला के वर्णन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आपने कहा कि भगवान हर इंसान को सुधरने का मौका देता है। फिर भी वो सुधरता नही है तो उसे वो छोड़ता नही। भगवान का भक्त बनना है तो परीक्षा से तो गुजरना पड़ेगा। जो भक्त भगवान की कसौटी पर खड़ा उतर जाता है उसका उद्धार हो जाता है।

कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप दर्शन करने आए महादेव जी की कथा का वर्णन, पुतना वध के प्रसंग में आपने कहा कि जिसका शरीर सुंदर है और हृदय विष से भरा है वो पूतना है। भगवान कृष्ण और बलराम के नामकरण की सुंदर कथा का बखान किया। भगवान कृष्ण के माखन चोरी का वर्णन इतना रोचक व रसमय कर दिया कि सारा वातावरण गोकुलमय हो गया। आपने इंद्र और ब्रह्मा जी के अंहकार को नष्ट करने की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने देवता और मनुष्य दोनो के ही अहंकार को नष्ट किया है। धरती पर किसीकी पूजा होगी और किस कर्म से क्या फल प्राप्त होगा इसे भगवान कृष्ण ने सुनिश्चित किया है। गोवर्धन की पूजा करवाकर आपने इंद्र के कोप से ब्रजवासियों को बचाते हुए गोवर्धन पर्वत उठा लिया तब से आपका नाम गिर्राजधरण हो गया। कथा में प्रमुख यजमान ने व्यासपीठ की पूजा की। इस अवसर पर महंत कमलपुरी गोस्वामी ने श्रोताओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कथा आप सभी के सहयोग से हो रही है। परिस्थितियां विषम हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए समिति आप सब से क्षमा चाहती है। कथा निरंतर चलेगी। यह सौभाग्य हमें जया किशोरी जी के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है। आप सब श्रद्धालु दोपहर 3 बजे से कथा में पधारकर कथा का आनंद ले। 

ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाट और पत्रकार दीपक शर्मा ने किया पंडित कमलेश शास्त्री का सम्मान

सुंदेल/बिजवाड़(दीपक शर्मा): हम पाश्चात्य संस्कृति में ऐसे डूबे जा रहे हैं कि हमारे विचार ही भ्रमित होते जा रहे है। हमें वेद संस्कृति के साथ चलना अतिआवश्यक हैं वेदों का अनादर करके हम अपना जीवन सुखमय व्यतीत नहीं कर सकते, यह वही धर्म संस्कृति हैं जिसका अनुसरण कर पालन कर हम राममय जीवन व्यतीत कर सकते हैं उक्त वचन विजेश्वर धाम बिजवाड़ में चल रही श्रीराम कथा के पंचम दिवस में पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री ने कहीं आपने बताया कि जिनका खानपान अच्छा है उनके संस्कार अच्छे हैं

जिनका खान-पान खराब है जो संस्कार खराब है पति पत्नी गृहस्थ रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं जिसके अंतर्गत दोनों को एक दूसरे के मान सम्मान के साथ मर्यादा बनी रहे यही राम कथा और यह राम कथा जब तक हम सांसारिक जीवन में हमारी दिनचर्या के साथ जीवन में रसपान नहीं कर सकते जब तक हम राम राज्य की कल्पना नहीं कर सकते यदि संसार की पटरी पर गाड़ी सही तरीके से चलती रहे इस लिए उसमें मान सम्मान व मर्यादा रूपी संतुलन बना रहे यह अतिआवश्यक हैं हमारी संस्कृति में वैदिक ज्योतिष व मंत्रोच्चार के साथ जो विवाह संस्कार किये जाते है उसका जीवनपर्यंत शुभ आशीर्वाद बना रहता हैं जिससे सांसारिक जीवन में आने वाली अनगिनत कठिनाइयों का आशानी से छुटकारा मिल जाता हैं घर आंगन में हर मनुष्य मेहमान नहीं होता हैं न जाने कौन से रूप में नारायण हमारे घर में आकर घर आंगन को पवित्र कर देता हैं स्वयं खाकर संतुष्ट न होना दूसरे को खिलाकर संतुष्ट होना यही हमारी संस्कृति है ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाट पत्रकार दीपक शर्मा द्वारा पंडित कमलेश जी शास्त्री का श्री विजेश्वर महादेव मंदिर परिसर बिजवाड में जारी श्रीराम कथा में पहुंचकर पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री का पुष्पहार पहनाकर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया प्रमोद जी व्यास ओम जी खंडेलवाल व रिंकू खंडेलवाल ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान लोकेंद्र जी दरबार ,दिनेश जी राजपूत, बिजवाड़ सरपंच विक्रम सिंह गौड, पुष्पेंद्र सिंह गौड, सहित श्रद्धालु उपस्थित थे

भाजपा सांसद की फ़ोटो पर युवा कांग्रेस ने फेका गोबर

देवास: आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल के बयान का विरोध करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल की फोटो पर कांग्रेस नेत्रीयो रेखा वर्मा, वंदना पांडे ,ललीना सारोलिया एवं साधना प्रजापति के द्वारा गोबर फेंका गया ।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का कमर तोड़ रखा है। महंगाई की मार से बचने के लिए अब बीजेपी की एक महिला सांसद ने लोगों को आत्मनिर्भर होने का सुझाव दिया है।

बीजेपी सांसद ने कहा है कि गोबर से चूल्हा जलाकर आत्मनिर्भर बनो, सिलेंडर चाहे जितना महंगा हो जाए फर्क नहीं पड़ेगा। यह आइडिया हरियाणा के सिरसा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने दिया है। दुग्गल कहती हैं कि, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी बार-बार कहते हैं आत्मनिर्भर भारत। क्या है आत्मनिर्भर भारत? अरे अपने गांव के गोबर से घर का चूल्हा जलाओ। हो गया आत्मनिर्भर। अब सिलेंडर चाहे एक हजार हो या दो हजार फर्क नहीं पड़ना।

गौड़ ने कहा कि अगर गोबर से चूल्हा जलाकर हमारा देश आत्मनिर्भर बनने वाला है तो माननीय प्रधानमंत्री क्यो करोड़ो अरबो रुपये प्रधानमंत्री उज्वला ज्योति योजनाओं पर किस लिए खर्च कर रहे हैं। मोहतरमा कहना क्या चाहती है मोदी जी बोलते हैं महिलाओं को चूल्हे से छुटकारा दिलाने के लिए उज्जवला योजना लेकर आए है और आप वापस चूल्हा जलाने को बोल रही है जनता को अनारकली बना दो, ना जीने दो ,ना मरने दो।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज रजानी , जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन संजय कहार , सुधीर शर्मा विक्रम मुकाती अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा हर्षप्रताप सिंह गौड़ दिपेश कन्नुगो अनुपम टोप्पो , राधाकृष्ण सोलंकी ,शशांक शुक्ला , श्रीकान्त चौहान प्रमोद सुमन , नंदकिशोर पोरवाल अमितेश पांडे वर्षा राजपूत विशाल नागर अजय चौहान सचिन पंवार आदि उपस्थित थे। जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।