Dewas : भोपाल से कवरेज करने आए दूरदर्शन के टेक्निकल सहायक का हृदयघात से निधन

सांसद सोंलकी ने की पार्थिव शरीर को भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था

देवास। आज महिला दिवस पर मंगलवार को शहर के परेड ग्राउंड में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम में भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी नड्डा और मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान देवास के परेड ग्राउंड में पोषण आहार केंद्र का संचालन स्‍व-सहायता समूह को सौंपैगे। इस कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए दूरदर्शन चैनल की टीम के 54 वर्षीय टेक्निकल सहायक सी वासुदेवन का ह्रदयगति रुकने से दुःखद निधन हो गया।
निधन की खबर सुनने के बाद देवास सांसद महेंद्रसिंह सोंलकी एमजी हॉस्पिटल देवास पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद वासुदेवन जी के पार्थिव शरीर को भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था की।

Dewas : एम जी रोड पर कपड़े की दुकान में लगी आग, समान जलकर हुआ ख़ाक

देवास। शहर मुख्य मार्ग एम.जी. रोड पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार देर रात करीबन 11 बजे आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा लाखो रुपए का माल जलकर ख़ाक हो गया। देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि एम.जी रोड पर स्थित चामुंडा किड्स वियर में देर रात आग लग गयी। जैसे ही आस-पास के लोगों ने दुकान में आग लगते हुए देखी उन्होंने तुरंत दुकान संचालक बंटी मंगरोलिया व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद बंटी मंगरोलिया लगभग 12 बजे दुकान पहुँचे। वहाँ मौजूद लोगो के आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग पूरी तरह दुकान में फैल गयी। सूचना देने के करीबन 1 घण्टे बाद तक भी फायर ब्रिगेड नही आई व बाद मे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जब उन्होंने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर से पूछा कि फायर ब्रिगेड को आने में इतनी देर क्यो हुई तो ड्राइवर का उत्तर था कि फायर ब्रिगेड उपस्थित नही थी। शहर में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में सभी गाड़िया सफाई में लगी हुई है इसलिए यहाँ आने में देर हुई।
दुकान के संचालक बंटी मंगरोलिया के अनुसार दुकान में तकरीबन 15 लाख रुपए का माल रखा था जो कि पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Dewas : आकाशीय बिजली गिरने से युवक व दो गाय की मौके पर ही मौत

देवास/(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की तहसील में सोमवार देर शाम हुई अचानक जोरदार बारिश हवा आंधी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने के चलते भोरासा थाना अंतर्गत ग्राम बोलासा मैं आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं दो गाय की मौके पर मौत हो गई। देखें वीडियो

युवक सोमवार देर शाम के समय अपने खेत पर दूध निकालने एवं गाय को निराव करने गया हुआ था जहां पर अचानक बारिश हवा आंधी शुरू हो गई जिस पर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई जिस पर वहां मौजूद 40 वर्षीय हुकुम सिंह ( मुकेश) पिता हरि सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही वहां मौजूद दो गाय की भी बिजली गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं भोरासा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया ।

पुण्य सलीला माँ क्षिप्रा में निकली आकर्षक शिव बारात, विभिन्न जगहों पर हुआ स्वागत

देवास। संस्था जय शिव क्षिप्रा द्वारा दशहरा मैदान पर स्थित टंकेश्वर महादेव मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भूत भावन भगवान भोलेनाथ की आकर्षक शिव बारात निकाली गई। जिसमे अनुमानित तीन भक्तजन शामिल हुए। अखाड़े, भूतों की टोली, भोलेनाथ की झांकी, सबसे आगे भोलेनाथ सर्प के साथ घोड़ी पर सवार होकर चल रहे थ्ेा। साथ ही भोले के भक्त डीजे व ढोल पर झूम रहे थे। शिवबारात का जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। शिव बारात के शुभारंभ एवं समापन अवसर पर महाआरती की गई। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पंकज कटारिया, उपाध्यक्ष अमित ठाकुर सहित रमेश कौशल, विश्वास उपाध्याय, शानू भदौरिया, गुरुजी आयुष पंडित, भगवान सिंह मालवीय, दीपकसिंह परमार, संदीप चौहान, लीलाधर गायकवाड, नितिन ठाकुर, रवि मालवीय, फतेह सिंह रावत, सुनील मालवीय, रिक्की गोस्वामी, सोहन ठाकुर, संजु मालवीय, राकेश गोस्वामी, विक्की कहार, रोहित तिलकर, अंशु लोहानीया, लोकेश ठाकुर, सचिन मालवीय, मोना गोस्वामी, गोकूलसिंह धायना आदि ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शिव बारात में सम्मिलित हुए।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर्व पर चलाया जा रहा सुरक्षा जागरूकता अभियान

भौरासा (अभय नागर)। देवास भोपाल फोर लेन प्रबंधन द्वारा सी. एस. आर. के अन्तर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा पर्व पर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहद चौराहों पर ग्रामीण पंचायतों,टोल नाकों से गुजर रहे वाहन चालकों तथा डी बी सी पी एल रक्ष रक्षिता मासकाट प्रदर्शित कर सड़क एवं भवन निर्माण कर्मचारियों के मध्य सुरक्षा का महत्व समझाते हुए कार्य स्थल पर रक्ष रक्षिता की जिम्मेदारी से अवगत कराया जा रहा है। डी बी सी पी एल प्रबंधन द्वारा मोटर साइकिल, बस एवं कार चालकों को सुरक्षा जागरूकता के साथ सड़क पर चलने, सड़क पार करने एवं सड़क उपयोग करने के तरीकों व अधिकार से अवगत कराए जा रहा है।

यातायात प्रभारी डी बी सी पी एल वाहन चालकों को समझाते हुए सड़क को चिड़िया घर न बनाए हमेशा गतिसीमा नियंत्रण के साथ अपने लेन मे चले अपना एवं अपने परिवार के सुरक्षा का ध्यान रखने की अपिल के साथ सुरक्षा स्लोगन आडियो वाहन चलवा रही है। डी.बी.सी.पी.एल. प्रवक्ता ने उपस्थित लोगों को बताया की सड़क सुरक्षा के लिए की जाने वाली सेवा भाव से मेहनत हम सब लोगो को सामाजिक जबाबदारी से जोड़ती हैं। डी.बी.सी.पी.एल. प्रवक्ता द्वारा सड़क सुरक्षा का सन्देश प्रसारित करने के साथ फेस मास्क व यातायात नियम पर्चे वितरण कर नियम पालन करने वाले को गुलाब के फुल व ग्रिटिंग कार्ड दे कर सम्मानित करने के साथ ही रात्री सुरक्षा के मद्देनज़र डीपर, वाहन के पीछे रेडियाम स्टीकर, गतिसीमा, वोभर टेक नियम आदि छोटी छोटी सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है। इस मौके पर यातायात पुलिस, मैजिक बस फाउंडेशन कर्मचारी, मधुसूदन बड़ोलिया, भद्रपाल सिंह रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज व सभी सम्माननीय उपस्थित थे।

युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष का सोनकच्छ मंडल द्वारा नेवरीफाटा पर स्वागत किया

भौरासा (अभय नागर)। सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्रसिंह मोडरिया की अगुवाई में युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं जिलाध्यक्ष राम सोनी का भोपाल से उज्जैन के दौरे पर जाते समय मंडल उपाध्यक्ष ठा.सुनील चावड़ा के द्वारा स्वागतस्वरूप श्री पंवार व सोनी को पुष्पगुच्छ , श्रीफल एवं साफा भेंट कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया एवं साथ ही मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के 63वें जन्मदिन के इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।
जानकारी IT प्रभारी संदीप पटेल नराना ने दी एवम
आभार जिला कार्य समिति सदस्य मनीष यादव ने माना।
इस उपलक्ष्य पर प्रदेशमंत्री दीपक जी बैरागी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजतपाल राजपूत नवीन यादव राहुल मूंदड़ा, मौसम माली, अनिल चावड़ा, धर्मेंद सिंह राकेश यादव विनायक माली यश सोनी सुमित पटेल गुलाब राव धर्मेंद्र राव अर्जुन गोस्वामी अनिल विश्वकर्मा उपस्थित थे।

देवास की जु-जित्सु खिलाडी रोहिणी का वर्ल्ड गेम्स 2022 के लिए हुआ चयन

• जु-जित्सु अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता रोहिणी भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी जिसका चयन वर्ल्ड गेम्स 2022 यूएसए के लिए हुआ है

देवास।  जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश की खिलाडी रोहिणी कलम देवास का चयन वल्र्ड गेम्स 2022 बर्मिंघम, यू.एस.ए. के लिए हुआ है, जो कि हमारे देश और समस्त प्रदेश के लिए गौरव का विषय है । यह मध्य प्रदेश राज्य की ही नहीं पूरे भारत देश की पहली महिला खिलाडी हैं, जो कि जु-जित्सु मार्शल आर्ट्स खेलों में भारत देश का प्रतिनिधित्व विश्व खेलो में करेंगी।

जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया बताया कि रोहिणी कलम का वल्र्ड गेम्स में फाइटिंग सिस्टम इवेंट में -49 किलोग्राम वजन समूह के लिए चयन किया गया है। रोहिणी कलम का विश्व में दसवां स्थान आता है। इनकी विश्व रैंकिंग के आधार पर ही इनका चयन किया गया। रोहिणी कलम द्वारा पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का वह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए हैं । जु-जित्सु खेल एशियन गेम्स 2022 के साथ साथ वर्ल्ड गेम्स, वल्र्ड काम्बेट गेम्स, वल्र्ड पुलिस गेम्स, वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स आदि विश्व के प्रतिष्ठित खेल आयोजनों का भी हिस्सा है, जु-जित्सु खेल भारत सरकार, खेल मंत्रालय से पूर्ण मान्यता प्राप्त है। और इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन हेतु प्रदेश की खिलाडी का चयन होना देश ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि भारत वर्ष में संचालित होने वाले समस्त मार्शल आर्ट्स खेलों में सिर्फ जु-जित्सु खेल की इन खिलाडी ने ही अपना स्थान अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर एशिया महाद्वीप से सुनिश्चित किया है ।

रोहिणी कलम की सफलता पर मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवक कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश की मुख्य संरक्षक देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार , देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, दीपक जोशी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन ,सुभाष शर्मा पूर्व महापौर ,प्रेम परमार ,रजनीश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज परमार, श्याम साहू , सुधाकर द्विवेदी, राजेश पहलवान ,जय बघेल, शरद मंडलोई,अशोक सेन ,रश्मि कलम, ऋषभ त्रिवेदी ,विनोद सोलंकी ,सुयश खरे, अनिकेत चौधरी ,दिलेर पारोसनिया, अबरार अहमद शेख ,रेणुका कलम, वैदेही शर्मा, पूर्णिमा पवार ,धर्मेंद्र नागर आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

संगीतमय नानी बाई रो मायरो व कथा का हुआ भव्य आयोजन

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को नगर में शक्ति महिला मंडल के तत्वाधान में चार दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा का भव्य आयोजन रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर में शक्ति महिला मंडल द्वारा फ्रीगंज चौराहे से शक्ति माता मंदिर परिसर तक महिला मंडल द्वारा कलश यात्रा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय हनुमान चालीसा एवं व्यासपीठ पर विराजमान सांवरिया सेठ की श्री कृष्ण महाआरती से की गई। तत्पश्चात संरक्षक मारुति नंदन हनुमान जी महाराज प्रेरणा स्रोत सीताराम महाराज एवं कथा व्यास सुश्री मोनिका दीदी शर्मा बेडगांव कांटाफोड़ का महिला मंडल एवं श्रद्धालुओं द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया गया। शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गुप्ता उपाध्यक्ष किरण व्यास सचिव शोभा टेलर द्वारा बताया गया कि सोमवार से गुरुवार तक नानी बाई रो मायरो कथा दोपहर एक बजे से चार बजे तक एवं पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Dewas : मेंढकी रोड पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भूमिपूजन कर हुआ शुरू

लगभग एक माह में ओव्हरब्रिज और तीन माह में अंडरब्रिज पर आवागमन हो सकता है शुरू

देवास। मेंढकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। ब्रिज पर आवागमन शुरू नही होने के कारण यहा से प्रतिदिन आने-जाने वाले हज़ारो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अंडरब्रिज की मांग काफी समय से उठ रही थी। नागरिकों द्वारा समय-समय पर विभिन्न विभागों व रेलवे विभाग को भी इसके लिए ज्ञापन भी दिए गए साथ ही स्थानीय जनप्रतिनधियों द्वारा भी नागरिकों के साथ इसके लिए धरना प्रदर्शन किया गया। विभिन्न प्रकार के पैतरे अपनाने के बाद तब जाकर अंडरब्रिज के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को हुआ। 

आज सोमवार को रेलवे व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में अंडरब्रिज का भी निर्माण कार्य भूमिपूजन कर शुरू हुआ। जहां शहर के मेंढकी रोड़ पर लंबे समय से बन रहा ब्रिज अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच रहा है। माना जा रहा है कि एक माह के अंदर उस आवागमन शुरू हो जाएगा। वही दूसरी और रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

वार्ड के पूर्व पार्षद राहुल पंवार ने बताया गया कि ओवरब्रिज व अंडरब्रिज प्रारंभ होरे से उपाध्याय नगर, विजय नगर, राजाराम नगर, मुखर्जी नगर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को कई नागरिको को शहरीय क्षेत्र में आने के लिए बहुत लंबा चक्कर नही लगाना पड़ेगा, इसलिए रेलवे से मांग की गई थी कि एक अंडरब्रिज भी बनाया जाए। जिससे आवागमन में राहत मिल सके। वार्ड के निवासियों व रेलवे के इंजीनियर, ठेकेदारो की उपस्थिति में सोमवार को इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भी शरू कर दिया गया। बताया जा रहा है रेलवे इस अंडरब्रिज को 3 माह की अवधि में पूर्ण कर देगा। इस अंडरब्रिज बनने के बाद वार्ड निवासियों को आवागमन में बहुत राहत मिलेगी।

Dewas : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा व मुख्यमंत्री चौहान कल आएंगे देवास, परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

देवास : मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी जेपी नड्डा कल 8 मार्च को देवास आएंगे। कल परेड ग्राउंड में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्‍तर तक होगा।

मुख्‍यमंत्री चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी नड्डा देवास के परेड ग्राउंड में पोषण आहार केंद्र का संचालन स्‍व-सहायता समूह को सौपेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्‍य पोषण आहार केंद्र का संचालन भी स्‍व-सहायता समूह को सौपा जायेगा। मुख्‍यमंत्री चौहान प्रदेश के स्‍व-सहायता समूहों को सम्‍बोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूह की दीदियां, आंगनवाडी केन्‍द्र की कार्यकर्ता और सहायिका भी शामिल होगी। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूहों द्वारा उत्‍पादों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे।

देवास विकासखंड के ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र पर निर्मित पोषण आहार प्रदेश के 9 जिलों में बनाकर भेजा जाता है। इस पोषण आहार का टर्न ओवर सालाना करीब 10 करोड़ रूपये का होता है। पोषण आहार केंद्र पर एक माह में 1500 मैट्रिक टन की क्षमता से गुणवत्ता पूर्ण पोषण आहार तैयार किया जाता है। इस पोषण आहार केन्‍द्र का संचालन मुख्‍यमंत्री चौहान स्‍व सहायता समूह को सौपेंगे।