Adventure Fest Dewas 2022 : देवासवासियो एक बार फिर हो जाओ तैयार…

• शंकरगढ़ पहाड़ी पर 12 से 16 मार्च तक आयोजित होगा एडवेंचर फेस्ट

देवास। वर्तमान में बहुचर्चित देवास इंदौर बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन 12 से 16 मार्च तक होगा।
आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला एवं आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडवेंचर फेस्ट को लेकर की जा रही तैयारी में दिए गए पूर्व के दिशा निर्देश अनुसार किए जा रहे कार्यों की प्रगति को देखा, साथ ही जिन जगह पर और सुधार होना था उन जगहों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किए। कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया देवास शहर एवं देवास से आसपास लगे शहरों से बड़ी तादाद में पूर्व में किए गए एडवेंचर में काफी तादाद में नागरिकगण आए थे। देवास शहर को एक बार फिर एडवेंचर फेस्ट मैं एक बड़े रूप में मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।
एडवेंचर फेस्ट मैं यह होंगे शामिल
• पैरासेलिंग
• जीप सफारी
• जिपलाइन
• रॉकक्लाइंबिंग
• आर्चरी
• टारगेट शूटिंग
• पेडल बोट
• स्पीड बोट
• रोलर बॉल बनाना
• राइड नाइट कैंपिंग जैसी गतिविधि के आयोजन के साथ आने वाले आम नागरिकों परिवारों बच्चों के लिए फूड झोन, किड्स झोन, झूले एवं  फैमिली सर्कल के हिसाब से छोटा मेला बाजार भी लगेगा, बच्चों के पसंद के खिलौने, खेल सामग्री, शॉपिंग, झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन के साथ चाट चौपाटी जैसी व्यवस्था भी स्थापित होगी। जहां फूड जोन होगा, मनोरंजन के लिए गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट एवं डांस के साथ विभिन्न खेलों की जगह चिन्हित की गई। बच्चों को मनोरंजन के लिए ऊंट घोड़े हाथी  की सवारी भी करने को मिलेगी। पहाड़ी पर आने एवं जाने की रोड व्यवस्था पृथक पृथक करने तथा रोड चौड़ीकरण पूर्व में की जा चुकी है उसका सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य किए जाने हेतु कहा गया। डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर पी.एन.मिश्रा ने पहाड़ी पर फॉरेस्ट विभाग के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को भी पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Dewas : गौड़ कार एवं बाइक सर्विस सेंटर  को नगर निगम द्वारा सील किया

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत देवास शहर को  अव्वल लाने के लिए निगम द्वारा विशेष फोकस करते हुए सभी व्यवसायिक क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाने के साथी यह भी फोकस किया जा रहा है कि जिन दुकानदारों द्वारा अपने दुकान का होटल रेस्टोरेंट का कचरा डस्टबिन में ना डालते हुए सड़क पर अथवा नालों में या नालियों में डाल रहे हैं उन पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकान सील करने का अभियान भी चलाया जा रहा है

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में देवास शहर अव्वल रहे इसे हेतु आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में सर्वेक्षण के सभी गाइडलाइन पर ध्यान देते हुए शहर में साफ-सफाई नालियों की सफाई शहर की मुख्य सड़कों पर की गई ग्रीनरी में प्रतिदिन पानी देने का कार्य के साथ-साथ पॉलिथीन मुक्त शहर किए जाने हेतु दुकानों पर चालानी कार्रवाई के साथ ही व्यवसाय क्षेत्रों में जिन दुकानदारों द्वारा गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है ऐसी दुकानों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है

आज दिनांक 6 मार्च को , 14 उज्जैन रोड मोती बंगला ब्रिज के नीचे गौड़ कार एवं बाइक सर्विस सेंटर चलाया जा रहा था जिसके द्वारा सारा कचरा  नालो एवं नाली में प्रतिदिन डाला जा रहा था पूर्व में भी इनको निगम स्वास्थ्य विभाग  के  द्वारा सूचना पत्र के माध्यम से चेतावनी भी दी गई इनके द्वारा पालन नहीं किया गया निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम क्रमांक 2 के स्वच्छता निरीक्षक  हेमंत उबनारे वार्ड  क्रमांक 27 के दारोगा  मांगीलाल पथरोड द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत आज पुन: गौड़ कार एवं बाइक वॉशिंग सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे स्थित नाले में सर्विस सेंटर एवं घर का कचरा डालते पाए जाने पर टीम द्वारा सर्विस सेंटर का लाइसेंस एवं यूजर चार्जेस की रसीद मांगी गई संबंधित के पास ना तो लाइसेंस था ना ही यूजर चार्जेस जमा किया गया था!  नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण दुकान को निगम की टीम द्वारा सील की गई।

Film city in Dewas MP: शंकरगढ़ पहाड़ी पर बनेगी सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी…!

• मुंबई की कंपनी रश्मि टेलीफिल्म्स ने सरकार को दिया प्रस्ताव, पहले फेस में 150 करोड़ का करेगी निवेश

देवास। आने वाले समय मे अगर सब कुछ सही रहा और देवास के विकास को गति देने वाले शंकरगढ़ पहाड़ी पर बनने वाले फ़िल्म सिटी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है। तो जल्द ही देवास में प्रदेश की पहली और सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। इसको लेकर मुंबई की एक कंपनी रश्मि टेलीफिल्म्स मुंबई ने सरकार को प्रस्ताव दिया गया है। ये प्रस्ताव देवास जिले के बायपास स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी के लिए है। यहां फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए रश्मि टेलीफिल्म्स मुंबई ने पहले फेस में 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रस्ताव 100 एकड़ का है। और रश्मि शर्मा कंपनी द्वारा इसके लिए शंकरगढ़ पहाड़ी का सर्वे भी कराया जा चुका है। टेलीफिल्म कंपनी ने बीते दिनों प्राधिकरण में हुई बैठक में भोपाल से आए उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ देवास के प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि के समक्ष इस प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन भी दिया है।

वर्षो से वीरान पड़े इस इलाके को प्रशासन ने कुछ समय पहले बड़े स्तर पर पौधरोपण कर हरा-भरा कर दिया है। यहां बड़ी संख्या में पौधरोपण के साथ-साथ टूरिज्म को भी विकसित किया गया है। देवास जिला प्रशासन लगातार इसकी खूबसूरती बढ़ाने में जुटा हुआ है। यहाँ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करा रहा है।
शंकरगढ़ की पहाड़ी इतनी ऊंची है कि दूर से ही स्पष्ट दिखाई देती है। यहां से शानदार साइट दिखाई देती हैं। खासकर बारिश में तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
शंकरगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण की योजना साकार हो जाती है तो यह सिर्फ देवास की प्रतिभाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के कालाकारों और विभिन्ना क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।
इंदौर एयर पोर्ट से यहां की दूरी मात्र 45 मिनट, देवास रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की है। आस्ट्रेलियन फिल्म शेरू द लायन की शूटिंग के अलावा कुछ फिल्मों की शूटिंग शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हो चुकी है।

भोरासा नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत किया निरीक्षण

आपका नगर साफ व स्वच्छ है, लोगों में जागरूकता लाने का ओर अधिक करे प्रयास- नीरज पांडे

भोरासा निप्र(अभय नागर) : प्रदेश में प्राथमिकता से चल रहे स्वच्छ नगर, स्वच्छ शहर की तर्ज पर प्रदेश के अधिकतम शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। हर क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त कर निरंतर स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य प्राथमिकता के साथ हो रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत शनिवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज पांडे एवं राकेश गुप्ता के द्वारा नगर का निरीक्षण किया।

नगर के शक्ति माता एवं नगर के मुख्य मार्ग से लेकर बस स्टेण्ड़, मुक्ति धाम, सामुदायिक शौचालय सहित ट्रेचिंग ग्राउण्ड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात् उपस्थित नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और साथ ही कहा कि आपका नगर साफ व स्वच्छ है, लोगों में जागरूकता लाने का ओर अधिक प्रयास करते रहे। घर, नगर या शहर मैं सफाई करने से साफ नहीं होते, साफ होते है लोगों की मानसिकता से।

लोगों की मानसिकता स्वच्छता के प्रति जागरूक करनी होगी तभी नगर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 की श्रेणी में दिखाई देगा साथ ही 10 मार्च को दोबारा यहां दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन हुआ या नहीं जैसी चीजों को देखने के लिए उनकी टीम दोबारा नगर भोरासा में प्रवेश करेगी तत्पश्चात आने वाले दिनों में इसी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर भोरासा में सर्वेक्षण भी होना है अब नगर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर की जनता की भी बन रही है जिसमें अगर जनता ने पूरा सहयोग दिया तो नगर स्वच्छता में जिले भर में वह प्रदेश भर में अच्छे नंबर हासिल कर सकता है इस अवसर पर नगर परिषद की सीएमओ श्रीमती सविता सोनी सहित, मुबारिक खान, कमल गोड़, भारती सोमवंशी, उमराव नागौरी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यूक्रेन से लोटा ग्राम कुलाला का छात्र लोटा, गांव में हर्ष का माहौल

भोरासा निप्र(अभय नागर) : रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारतीय छात्र जो कि हजारों की संख्या में वहां पर फंसे हुए हैं उनमें सेकईयों की वापसी हो रही है जिस पर भोरासा क्षेत्र में कई युवा वहां से लौट रहे हैं जिसमें शनिवार को भोरासा क्षेत्र के ग्राम कुलाला के रहने वाले यादव परिवार के मोहन पिता केदार यादव यूक्रेन से भारत लौट आए हैं उन्होंने बताया कि यूक्रेन में वह टर्नोपिल्स सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है जैसे ही यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ तो वहां पर इन्हें देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी हुई थी इसके बाद यह लोग पोलैंड की बॉर्डर पर पहुंचने के लिए निकल गए थे जहा पर कड़कड़ाती ठंड में 2 रात 1 दिन का इंतजार करने के बाद भी इन्हे पोलैंड में प्रवेश नहीं मिला सभी लोग वहां से स्लोवाकिया के लिए निकले 40 किलोमीटर करीब पैदल चलकर स्लोवाकिया की बॉर्डर पर पहुंचे तब जाकर कहीं दूसरे देश में प्रवेश मिला और वहां पर से इन्हें भारत लाया गया रविवार देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद शनिवार की सुबह यह लोग इंदौर पहुंचे जहां देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इन्हें रिसीव किया वहां से यह लोग अपने घर पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने इनका स्वागत किया एवं घर के बुजुर्गों ने दुलार देते हुए उनके आने पर खुशी जाहिर की।

यूक्रेन से लोटने पर युवक के घरवालों ने की खुशी जाहिर, भारत सरकार का दिया धन्यवाद

भोरासा निप्र(अभय नागर) : यूक्रेन में युद्ध के ऐलान के बाद से फंसे छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार कई कदम उठा रही है परंतु यूक्रेन से दूसरे देश तक आने के लिए छात्र काफी परेशान हो रहे हैं वही ग्राम काकड़दा के डॉक्टर रूप सिंह नागर के सुपुत्र अरविंद नागर यूक्रेन में अपनी पढ़ाई के लिए गए हुए थे जहां पर 24 तारीख से जैसे ही युद्ध का ऐलान हुआ तब से यह लोग वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे काफी संघर्ष के बाद यह अपने वतन लौट पाए हैं जिन्होंने अपनी जुबानी वहां की दास्तां सुनाई है वहीं भारत लौटने पर भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया है यूक्रेन के टर्नोपिल्स सिटी से यह लोग काफी मशक्कत के बाद निकले व पोलैंड बॉर्डर पर पहुंचे थे जहां पर 2 रात 1 दिन इंतजार करने के बाद-10 से 12 डिग्री का तापमान में बॉर्डर पार करने के लिए प्रयास करते रहे परंतु नहीं कर पाए जिसके बाद स्लोवाकिया बॉर्डर पर 40 किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंचे वहां से इंडियन एंबेसी के जरिए यह लोग भारत लौटे हैं जहां पर देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने रिसीव किया वही इन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर लेने इनके अंकल सुमेर सिंह नागर भी पहुंचे वहां पर से नागर अपनी गाड़ी में इन्हें अपने गांव भोरासा नगर लेकर आए जैसे ही इनकी गाड़ी भौरासा फाटे से अंदर हुई इनका स्वागत भोरासा फाटे पर ही नगर के लोगों के द्वारा किया गया इसके बाद वे नगर के बड़ा हनुमान चौक में पहुंचे जहां पर स्थित मंदिर बाबा श्री खेड़ापति मंदिर पर एवं द्वारकाधीश मंदिर पर दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया जहां से इन्हें ढोल धमाकों के साथ घर ले जाया गया आतिशबाजी कर घर परिवार एवं इष्ट मित्रों के द्वारा इनका पुष्प माला से मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर इनका स्वागत नगर के गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया इसके बाद वे अपने ग्राम काकड़दा भी पहुंचे जहां पर ग्राम वासियों के द्वारा भी इनका स्वागत किया गया

Dewas: शहर में विभिन्न क्षेत्रों में रहेग विद्युत प्रदाय प्रभावित

देवास। शहर में कल दिनांक 06/03/22 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

33/11Kv मेंढकी उपकेंद्र से निर्गमित 11kv चाणक्यपुरी, 11 केवी राजाराम नगर फिडर,11kv चंदाना फीडर,11kv त्रिलोक नगर फिडर,11 केवी बिरा खेड़ी फीडर, एवं मेडकी सिंचाई फीडर पर मेंढकी ओवर ब्रिज के लिए पोल खड़े करने का अत्यावश्यक लाइन कार्य होने से उपरोक्त फीडर समय 12.00 से 02.00 बजे तक बंद रहेंगे।
जिससे संबंधित क्षेत्र चाणक्यपुरी , मल्टी,मेंढकी रोड ,कर्मदीप स्कूल., उपाध्याय नगर, राजाराम नगर ,सीताराम नगर ,भगवती विहार , मेंड की बिरा खेड़ी गांव, नगर निगम मल्टी, आनंद नारायण नगर, चंदाना , छायन, त्रिलोक नगर, आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा।
आवश्यकता अनुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

दिनांक 06/03/2022को 33/11Kv बालगढ़ उपकेंद्र से निर्गमित 11kv सनसिटी 1 फिडर & 33/11Kv न्यू MSP उपकेंद्र से निर्गमित 11 kv विकास नगर फीडर पर सनसिटी फ्लाईओवर ब्रिज हेतु लाइन शिफ्टिंग एवं पोल खड़े करने का कार्य होने से प्रातः06:00बजे से 08:00 बजे तक बंद रहेंगे जिससे संबंधित क्षेत्र सनसिटी 1, बावड़िया ,मृदुल विहार, गौतम नगर, कृषि विज्ञान केंद्र, औद्योगिक विकास निगम ,ढांचा भवन, कार्तिक नगर विकास नगर ,शिखरजी नगर ,शंकर नगर ,गंगा नगर, अग्रवाल नगर ,बद्री धाम नगर ,यमुना नगर ,मिश्रीलाल नगर आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा।

दिनांक 06/03/2022 33/11MGH उपकेंद्र से निर्गमित 11kv कोर्ट फीडर ,11kv कलेक्ट्रेट फीडर ,11kv कॉलोनी बाग फीडर पर LNB क्लब से रामनगर चौराहा तक पोल खड़े करने व तार खींचने हेतु प्रातः 07:00 बजे से 11 :00 बजे तक बंद रहेंगे जिससे संबंधित क्षेत्र तारानी कॉलोनी ,अग्रसेन नगर, कोर्ट ,रामनगर, तिलक नगर ,एक्सिस बैंक ,कलेक्ट्रेट ऑफिस ,डिवीजन ऑफिस LNB क्लब ,कोठारी नर्सिंग होम ,कलानी बाग ,महावीर नगर ,गायत्री विहार, टेलीफोन एक्सचेंज क्वार्टर, हटे सिंह गोयल कॉलोनी ,राधा नगर 1 व 2, प्रेम नगर पार्ट 1आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा।

छोटे भाई की हत्या करने वाले बड़े भाई को हुई आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा

बड़वानी: पुलिस थाना सिलावद के अन्तर्गत वरल्यापानी सागडी फल्या स्थित मृतक गिलदार के घर पर उसके बड़े भाई काहरिया के द्वारा मृतक की पत्नि रिंगुबाई के सामने मकान के आपसी हिस्से बंटवारे को लेकर मृतक की पत्नि और अन्य साक्षीयों के सामने दिनांक 03.08.2021 को सिर पर गेती मार कर गिलदार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभियुक्त काहरिया के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर साक्ष्य एकत्रित किए थे तथा न्यायालय के समक्ष प्रकरण विचारण हेतु प्रस्तुत किया था।

प्रकरण के विचारण के दौरान आई साक्ष्य के आधार पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, बड़वानी ( श्री अजय कुमार गर्ग साहब) ने अभियोजन की साक्ष्य पर विश्वास करते हुए दिनांक 05.03.2022 को निर्णय पारित कर अभियुक्त काहरिया को धारा 302 भा.द.सं. के अन्तर्गत आजीवन कारावास एवं 500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक विजय रावत, थाना सिलावद ने की थी। प्रकरण में पैरवी जिला लोक अभियोजक हेमेन्द्र कुमरावत के द्वारा की गई।

Dewas: चिटफंड कंपनी ग्लोरिया प्रापर्टी इंडिया का डायरेक्टर फरार मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र दनगाया धार से गिरफ्तार

• लोगो को रकम दोगुना होने का लालच देकर करवाता था पैसे निवेश

देवास। शहर सहित जिले भर में ऐसे निवेशक जिन्होंने पैसो को दो गुना करने के लालच में आकर चिटफंड कंपनियों में अपने पैसो का निवेश किया था और बाद में पैसे वापस लेने के समय परेशान हो रहे है। बीते दिनों में बड़ी संख्या में ऐसे निवेशकों ने कलेक्टर से भेंट की थी।
वही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा देवास जिले में चिटफंड मिलावट खोर/सूदखोर आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा लोगो को रकम दोगुना करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी में निवेश करवाने वाले चिटफंड कंपनी ग्लोरिया प्रापर्टी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फरार मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र दनगाया पिता उमरावसिंह उम्र 38 साल निवासी ग्राम भिडोरा खुर्द थाना सादलपुर जिला धार को धार से गिरफ्तार किया गया है।

इनका रहा सराहनीय कार्य:- निरीक्षक उमराव सिंह, उनि राहुल पाटीदार, उनि अभिषेक सेंगर, आर. श्याम बिहारी शर्मा, राहुल धमनिया का सराहनीय योगदान रहा।

India Biggest Airport in MP Dewas : देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट देवास – सोनकच्छ के बीच बनेगा

देवास। आने वाले समय मे अगर योजना के अनुरूप सब कुछ सही रह तो जल्द में मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट देखने को मिलेगा। दरअसल प्रदेश के भोपाल – इंदौर रोड पर देवास- सोनकच्छ- चापड़ा के बीच देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की कवायद तेज़ हो गयी है। यह एयरपोर्ट यात्रियों के साथ कार्गों और लॉजिस्टिक हब को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह एयरपोर्ट बनने से देशभर में प्रदेश का नाम का कद तो बढेगा ही सही पर इसके साथ साथ इसके आस पास आने वाले शहरो को बहुत फायदा मिलने वाला है। जैसे देवास-इंदौर-भोपाल यहा विकास की जो गति है उसमें कई गुणा का इजाफा देखने को मिल सकता है आस पास के विकास के कारण रोज़गार का सृजन बड़े पैमाने पर होगा।
यह एयरपोर्ट बनाने के लिए मध्यप्रदेश के उद्योग विभाग ने लिए करीब 25 हजार एकड़ जमीन तलाश ली है। मप्र इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एमपीआईडीसी ने जमीन के संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इसी बर्ष 5 जनवरी को औघोगिक निवेश व नीति की समीक्षा की थी जिसके प्रमुख सचिव द्वारा इस एयरपोर्ट की टाइमलाइन सहित सम्पूर्ण जानकारी उन्‍होंने अधिकारियों को इस संदर्भ में 15 तारीख तक प्रजेंटेशन बनाकर देने के निर्देश भी दिए थे। मुख्‍यमंत्री ने दृढ़ लहजे में कहा था कि मैं भोपाल, इंदौर कार्गो एयरपोर्ट के लिये गंभीर हूं। टाइमलाइन निश्चित कीजिये और इस कार्य को मिशन मोड पर लीजिये।
साथ ही इस संबंध में बीते माह दिल्ली में केन्द्रीय विमातन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमेन संजीव कुमार और विमानन विभाग के अधिकारियों के साथ लंबा मंथन हुआ है। साथ ही भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट इसकी कितनी दूरी रहेगी, इस दोनों एयरपोर्ट को रेलवे और राष्ट्रीय तथा राज्य राजमार्ग से कैसे कनेक्ट किया जाएगा इस ओर भी मंथन किया गया । मप्र इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन जगह चिन्हित कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

एयरपोर्ट के लिए क्यो चुनी गई देवास – सोनकच्छ के बीच ली जगह
एयरपोर्ट के लिए ऐसी जगह तलाश की जा रही जिससे प्रदेश के विकास को बढ़ावा दिया जा सके व रोजगार बड़ा सके तमाम सर्वे के बाद देखा गया मध्यप्रदेश की 40% इंडस्ट्री इंदौर, देवास और पीथमपुर में है अधिकांश इंडस्ट्री होने के कारण एयरपोर्ट के लिए यह जगह तय की गई। साथ ही प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने की लिए इस एयरपोर्ट को शाजापुर से देवास एबी रोड, इंदौर-भोपाल रोड, भोपाल-जयपुर रोड, नरसिंहगढ़ को एक—दूसरे से जोड़ा जाएगा. देश के सभी हिस्सों से आने जाने वाले को सुविधा रहे व इंदौर व भोपाल एयरपोर्ट और राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग के कनेक्ट के साथ सभी बातों का ध्यान रख ये जगह चुनी गई।

क्या क्या मिलेगी सुविधाएं क्या क्या होगा लाभ
भोपाल इंदौर रोड और उससे लगे मार्गों को जोड़ते हुए मेगा इंडस्ट्रियल रीजन भी तैयार किया जाएगा। यहां सभी तरह के उद्योग शुरु किए जा सकेंगे। SEZ (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) भी बनाए जाएंगे। इसमें खाद्य प्रसंस्करण, सेवा उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, रेडीमेड गारमेंट, उद्योगों से जुड़े सहायक उद्योग, फूड इंस्ट्रीज, फार्मा इंडस्ट्रीज, इलेक्ट्रानिक और अन्य सभी तरह के उद्योगों के लिए यहां विकसित भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्योगों को सड़क, बिजली पानी से लेकर अन्य सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जो उद्योग यहां आएंगे उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली रियायतें भी उपलबध कराई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे, हवाई और सड़क परिवहन को आपस में कनेक्ट किया जाएगा।