दोनो हाथों से विकलांग को ईलाज के लिए 5 हजार रूपए की सहायता राशि भेंट की

देवास। समाज सेवा के लिए हर समय खड़े रहने वाले कांग्रेस नेता विजय कटेसरिया ने फिर एक बार समाजसेवा में सहयोग देते हुए जरूरतमंद की सहायता की है। कटेसरिया ने दोनो हाथों से विकलांग को इलाज के लिए 5 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया। कटेसरिया जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में लोगों की हर संभव मदद की। न्यू देवास झोन में गर्मी के सीजन में जनता को पानी दिया और अब भी उन्होंने किसी जरूरतमंद की मदद की। कटेसरिया ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के देवास आगमन के दौरान वे उनके स्वागत की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके संपर्क में खातेगांव क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी संतोष लोवंशी आए। संतोष के दोनों हाथ नहीं हैं। उन्हें उपचार के लिए रुपयों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में कटेसरिया ने तय किया कि कमलनाथ जी के स्वागत में जो खर्च होना थे, उस राशि से संतोष लोवंशी की मदद की जाए। कटेसरिया ने 5000 रुपए की सहायता राशि का चेक संतोष लोवंशी को सौपा।

अनीति के मार्ग पर कोई सफल नही होता”- अक्षय मुनि बापू

देवास। राजाराम नगर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस कथा वाचक श्री अक्षय मुनि बापू ने बाली सुघ्रिव युद्ध के साथ भगवान श्री राम का पूरी सेना के साथ लंका जाना और विजय पाने की कथा को विस्तार पूर्वक बताया। महाराज श्री ने कहा कि अनीति के मार्ग पर चलकर कोई सफल नही होता है। इसलिए सही मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। व्यासपीठ की आरती रवि नागर, वेश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री अशोक सोमानी, तहसील अध्यक्ष रजनीश पोरवाल, पुष्पलता सोनगरा, रितु सावनेर, हरिसिंह पटेल, महेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, मीना भवालकर, सरोज मालवीय, रामभान सिंह, दिलीप पटेल, कैलाश दुबे, देवीलाल पोरवाल, श्रीमति दुर्गा पोरवाल, बाबूलाल चौधरी, सरोज मालवीय, ललिता पोरवाल, कविता ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, हिमांशु मुजावदिया, प्रेमकुमार धनोतिया, लाड़सिंह चौहान, दिनेश सिंह, ज्योति झोकरकर, दीपेश मालवीय सहित सेकड़ो भक्तो ने आरती की और महाप्रसादी का वितरण लिया। इस अवसर पर कैलाश दुबे व सरोज मालवीय ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी। अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अशोक पोरवाल और रामभान सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन शरद झोकरकर ने किया। अतिथियों का स्वागत अशोक पोरवाल द्वारा किया गया।

चिंटू दरबार हत्याकांड : भाजपा नेता दशरथ यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास : ज़िले की सोनकच्छ तहसील में हुए प्रतीक राजपूत उर्फ चिंटू दरबार हत्याकांड में करीब एक माह तक चली जांच के बाद सोनकच्छ के एक भाजपा नेता दशरथ यादव के शामिल होने के साक्ष्य सामने आने के बाद धारा 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद आज भाजपा नेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

गत 27 दिसंबर की रात को प्रतीक राजपूत उर्फ चिंटू दरबार पर करीब एक दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था, जिसे इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उधर सोनकच्छ पुलिस ने इस मामले में दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिये थे। हत्याकांड की जांच कन्नौद एसडीओपी ज्योति उमठ द्वारा करि जा रही है, कल शाम यादव समाज ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दशरथ यादव के समर्थन में एसपी कार्यालय पर ज्ञापन भी दिया था।

एसडीओपी ज्योति उमठ द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान भाजपा नेता के शामिल होने के साक्ष्य सामने आने पर गत 18 फरवरी को धारा 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज करा गया था व आज सुबह पुलिस द्वारा भाजपा नेता दशरथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Dewas : किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का भौंरासा में किया गया स्वागत

भोरासा(अभय नागर): सोनकच्छ विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा का भोरासा मे सोनकच्छ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता सोनकच्छ मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल के आरो फिल्टर प्लांट पर आतिशबाजी कर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत कियया ।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनकच्छ विधानसभा का दौरा कर किसानों से मुलाकात की एवं समस्या जानी व जल्द निराकरण करने का अवशासन दिया । भोरासा में प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से चर्चा की पूर्व पार्षद नरेंद्र माली ने विशेष रुप से बिगड़े बंदोबस्त नक्शे की जानकारी दी व इस जटिल समस्या से जल्द निराकरण करने की चर्चा की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा किसानों की समस्या भाजपा की समस्या मैं बंदोबस्त नक्शे के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा कर बंदोबस्त नक्शे का निराकरण जल्द करवा ऊंगा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव पंचायत मेरा ग्राम मेरा गौरव को लेकर जानकारी दी इस अवसर जिला महामंत्री दुर्गेश खिची ।भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल जी व्यास ।पूर्व सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष प्रमोद कुमार पालीवाल । हिम्मत सिंह ठाकुर करणसिंह यादव ।बद्रीलाल यादव । धर्मेंद्र सरपंच ।फूलसिंह सेंधव ।चेतन यादव ।रमेश गिरी गोस्वामी ।योगेंद्र डोडिया ।उक्त जानकारी मंडल मिडियाप्रभारी प्रेमचन्द अग्रवाल ने दी

Dewas : प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित

देवास जिले में अच्छे विकास कार्य चल रहे हैं, विकास की गति ऐसे ही बनाये रखें – प्रभारी मंत्री

देवास : देवास जिले की प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में जिले के विभिन्‍न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी, विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, श्री राजेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि देवास प्रोग्रेसिव जिला है। जिले में अच्छे विकास कार्य चल रहे हैं। विकास की गति ऐसे ही बनाये रखें। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्दी से जल्‍दी पूर्ण करें। जिले में स्किल डेवलपमेंट और खेल गतिविधियां बढाई जाये। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाये रखें। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में विभिन्‍न विभागो द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिले में नये कलेक्‍टर कार्यालय का कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण शासकीय आवास के स्थान पर नवीन शासकीय आवास काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जा रहा है। जिले में और अधिक रोजगार सृजित करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जा है, जिससे नए रोजगार सृजित होंगे। जिले में 950 से ज्‍यादा कम्‍पनियां कार्यरत है, जो 50 हजार से अधिक नागरिकों को रोजगार दे रही है।

देवास में लेंड पूलिंग योजना के तहत 5.60 किलो मीटर सुपर मिनी कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो 45 मीटर चौड़ा होगा। सुपर मिनी कॉरिडोर के बनने से देवास का पश्चिमी क्षेत्र विकसित होगा। शहर के यातायात का दबाव कम होगा। इसके क्रियान्‍वयन से शहर की बाहरी रिंग रोड पूर्ण होगी एवं उचित सार्वजनिक परिवहन व्‍यवस्‍था सुचारू हो सकेगी। मक्सी बाईपास चौराहे से जिला न्यायालय तक 4.8 किमी लम्बी 6 लेन सड़क एवं सटर लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है। मंडी के सामने फ्लाईओवर, ओल्ड ए.बी रोड पर फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर है। मक्सी रोड से इंदौर बायपास तक फ्लाय ओवर बनाया जा रहा है। मक्सी बाईपास चौराहे से जिला न्यायादेवास औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र प्लान में रिक्त ग्रीन बेल्ट जो अविकसित था, ए. बी. रोड के सामानांतर की रिक्त भूमि के एक किमी भाग को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया है।

”एक जिला-एक उत्पाद” के तहत जिले में बांस का चयन किया गया है। बांस लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। टेकरी पर माताजी के मंदिर में जन सहयोग से चांदी की परत का कार्य किया गया है। टेकरी पर डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा है। टेकरी तक पहुंचने वाले सभी मार्ग पर भव्य द्वार, टेकरी को सर्व-सुविधाजनक बनाया जा रहा है। देवास में शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास का कायाकल्‍प किया गया है। जिला अस्‍पाल में बाह्य विकास, पार्किंग एवं गार्डन ,इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेटरनिटी, एलीवेशन आवासीय ईकाई, कैंटीन एवं मरीजों के परिजनों के लिए विश्राम स्थल के कार्य किये जा रहे है।

पेस्टिसाइड संचालक चौधरी ने कृषि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात।

देवास(नितेश नागर) : केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर से बीआर रिसोर्ट पर मुलाकात हुई , जिसमें पूर्व मंत्री माननीय दीपक जोशी के सहयोग से माननीय कृषि मंत्री से चर्चा की गई । जिसमें मुकेश चौधरी द्वारा माननीय मंत्री जी से आग्रह किया गया , कि किसी भी प्रकार का पेस्टिसाइड्स का सेमपल फेल होने पर संबंधित कीटनाशक व्यापारी पर कार्यवाही ना कर और उसका लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाना चाहिए । और जिले में व्यापारियों के प्रशिक्षण के लिए जो डिप्लोमा कोर्स चल रहा है ,उसकी अवधि बढ़ाने पर भी चर्चा की गई । चल रहे प्रशिक्षण मे हमारे फेसीलेटर श्री लोकेश गंगराडे द्धवारा व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जो हमें ज्ञान दिया जा रहा है । उसके बारे में भी हमने बताया , कि इससे हमें खाद बीज दवाई के विषय में ऐसी जानकारियां मिल रही है, जो हमें पहले नहीं थी, माननीय महोदय ने हमारी बात को अच्छे से सुना व हमें आश्वासन दिया कि नए गजट नोटिफिकेशन में लाइसेंस की वैधता की अवधि को बढ़ाया जाएगा ।व सभी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा ।

Dewas : भोपाल रोड स्तिथ CIA स्कूल के सामने हुआ सड़क हादसा

देवास। शहर में शुक्रवार को भोपाल रोड पर एक सड़क हादसे में बस चालक ने तेज़ गति व बस को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमे 3 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गयी वही मृतक बच्चे के माता पिता घायल हो गए।
दरअसल शुक्रवार को बाइक सवार दशरथ बकोरिया उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी माया बकोरिया उम्र 26 वर्ष व अपने बच्चे (पुत्र) अंकुश के साथ अपने कार्य से भोपाल रोड पर CIA स्कूल के सामने से जा रहे थे। तभी एक बस RJ20PA9466 के चालक ने बस को तेज़ गति व बस को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमे दसरथ अपनी पत्नी के साथ घायल हो गए वही दशरथ के पुत्र अंकुश की चोट लगने से मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बस चालक पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

Dewas : संस्था नमो नमो महाशिवरात्रि पर निकालेगी भव्य व अनूठी शिव बारात

देवास। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस नवम वर्ष में भी देवास की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था नमो नमो द्वारा 1 मार्च मंगलवार को भव्य एवं अनूठी शिव बारात निकाली जावेगी,उक्त जानकारी देते हुवे संस्था नमो नमो के संयोजक राजेश यादव एवं अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात 1 मार्च मंगलवार को सायं 5 बजे सयाजी द्वार से प्रारम्भ होगी,इस बार की शिव बारात में आकर्षण का केंद्र उत्तर प्रदेश से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कालका माँ का नृत्य, अघोरी नृत्य, बाबा भैरोनाथ की जीवंत झांकी, राजस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य, गुजरात की ढोल ताशा पार्टी, झाबुआ की वनवासी बन्धुओ की टोली द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, उज्जैन की झांझ डमरू पार्टी, विराट हनुमान जी, नंदी पर सवार चंद्रमौलेश्वर रूप में दूल्हा बने भोलेनाथ जी की झांकी रहने वाली है। 

शिव बारात के शुभारंभ से पूर्व स्थानीय सयाजी द्वार पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र जी लिटौरिया(अध्यक्ष मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड),श्री महेंद्रसिंह जी सोलंकी(सांसद देवास),श्री राजीव जी खंडेलवाल(जिलाध्यक्ष भाजपा),श्रीमन्त गायत्रीराजे जी पंवार(विधायक देवास),मनोज जी चौधरी (विधायक हाटपिपल्या),श्री दीपक जी जोशी(पूर्व मंत्री),रायसिंह जी सेंधव,नंदकिशोर जी पाटीदार, बहादुर जी मुकाती, नरेन्द्रसिंह जी राजपुत (जिला पंचायत अध्यक्ष) सुभाष जी शर्मा विजय जी पंडित शरद पाचुनकर सुरेन्द्र जी वर्मा शशिकांत जी यादव(राष्ट्रीय कवि),दिलीप जी जाधव बाबा साहब सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।इस सम्मान समारोह में कोरोना काल के दौरान देवास के अर्जुन नगर स्थित श्मशान घाट पर कोरोना महामारी से दिवंगत नागरिकों की देह का एक परिजन की तरह ससम्मान अंतिम संस्कार करने वाले निगम कर्मियों का सम्मान किया जावेगा।

संस्था नमो नमो के सुमेरसिंह ठाकुर,मनीष सेन,नरेंद्र सोलंकी,संजय दायमा,राजेश पहलवान, दीपक सोनी,महेश गवली,राकेश गुप्ता,मनोज गर्ग,नितिन शेलके,रोहित शर्मा,मनीष पंड्या,लख्खा खत्री,गोलू प्रजापति,धीरेंद्र दवे,राहुल ठाकुर,सुरेंद्रसिंह परिहार,मुकुल कोदिया,अजय यादव,सुनील पंजवानी, जगदीश गोयल, जितेन्द्र राजपुत, मुकुल बांगर, दिपु नर्वले, नानु नागेश सहित सभी कार्यकर्ताओं ने शिव बारात में सम्मिलत होकर सफल बनाने की अपील की है।

Dewas : विश्व हिंदू परिषद ने हर्षा की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

देवास : विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।

विश्व हिंदू परिषद ने जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, ज़िला मंत्री संदीप चौबे, ज़िला संयोजक नारायण शर्मा की उपस्थिति में ज्ञापन देकर की मांग की है कि कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंगदल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या वाले आसामजिक तत्वों के द्वारा कर दी गई तथा आये दिन इसी प्रकार से जिहादीयो द्वारा भारत में कई राष्ट्र भक्तो एवं संगठन के कार्यकताओं को इन जिहादीयों के द्वारा निर्ममता का सामना करना पड़ता है। ज्ञात होगा कि भारत में पी. एफ.आई. के द्वारा इन जिहादी मानसिकता वाले अमाजिक तत्वों को सरक्षण एवं आर्थिक सहायता देकर देश के विरूद्ध एंव हिन्दुओं के विरुद्ध षडयन्त्र तरीके से देश विरोधी कार्य किये जा रहे है। उक्त विषयों को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दु परिषद बजरगदल इस झापन के माध्यम से यह माँग करता है कि इन जेहादीयो कि विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए इन्हे मृत्यु दण्ड दिया जाये तथा पी.एफ.आई जैसे आतन्कवादी घटनाओं में लिप्त ऐसे संगठन को भारत में पूर्णत प्रतिबन्धित किया जाये। अन्यथा विश्व हिन्दु परिषद सम्पूर्ण देश में आन्दोलन के लिये अग्रसर होगा। इस अवसर पर जिला गो प्रमुख रवि जी सूर्यवंशी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी संभाग प्रमुख रामबाबू जी बैरागी, अभिजीत सिह ठाकुर, भरत यादव सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dewas : 28 वर्षीय ढोलक वादक की शव कालूखेड़ी तालाब में मिली, 6 दिन पहले ही हुई थी युवक की शादी

देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले कालूखेड़ी तालाब में आज सुबह एक युवक की शव मिली। शव मिलने की सूचना पुलिस मौके पर पहुँची व शव को ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया व शव की शिनाख्त करना शुरू की। शव की शिनाख्त करने पर शव की पहचान 28 वर्षीय चेतन पिता अरुण सोलंकी निवासी शिमला कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया गया।

परिजन द्वारा बताया गया कि युवक चेतन मंडली में ढोलक बजाने का काम करता था व बीती 18 फरवरी को चेतन की शादी देवास के जेजुरी गार्डन में हुई थी। युवक 21 फरवरी के दिन बिना बताये घर से कही चला गया था। बहुत देर तक घर नही आने के कारण परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपॉर्ट भी लिखवाई थी। युवक किस कारण से घर से चला गया था व उसकी मृत्यु कैसे हुई फिलहाल इस बात का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।