देवास। सरस्वती शिशु मंदिर बालगढ़ में भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरूआत संघ के प्रांत मंत्री निर्माण सोलंकी, नरेन्द्र जी जैन, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, युवा शाखा जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह चावड़ा, मांगीलाल विजयवर्गीय, अजीत पवार द्वारा मॉ सरस्वती, भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन से किया गया।
यह जानकारी देते हुए नगर प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह ठाकुर ने बताया कि होली मिलन समारोह में जमकर धर्म के साथ राष्टभक्ति का रंग बरसा। श्री दास हनुमान रामायण मंडल के दुर्गेश यादव एवं उनके संगीत साधकों द्वारा एक से बढक़र भजन एवं फाग गीतो की प्रस्तुतियॉ दी गयी। शहर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि जगदीश सेन द्वारा होली के रंग में रंगे वर्तमान परिदृश्य को व्यक्त करते मस्ती में उल्लास में रंग ले अबकी होली में, जमकर हंसी ठिठोली कर ले अबकी होली में, रंग बसंती डाल के निकले कहती है फागुन की हवा, राष्ट्रवाद की राह पकड़ ले अबकी होली में, भारत माता की जय करले अबकी होली में…हवा सरर सर केसरिया, धरती अम्बर केसरिया…आदि गीतो की प्रस्तुतियॉ दी तो तालियों की ध्वनि के साथ होली मिलन समारोह राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर हो गया। समारोह में रंगपंचमी पर जवाहरचौक से निकलने वाली सामाजिक समरसता मंच की विशाल राधाकृष्ण फाग यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने का आव्हान किया गया। संचालन पंकज वर्मा ने किया।
इस अवसर पर नगर महाममंत्री राजेश अहिरवार, पवन खंडेलवाल, अमित विजयवर्गीय, सोनिया शर्मा, अजीत पवार, संतोष जैन, नीरज व्यास, सुनील पुराणिक, संजय पारखे, दिपेश जैन, नितेश जैन, यश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।
देवास। रंगपंचमी पर इस वर्ष भी पारम्परिक राधाकृष्ण फागयात्रा शहर में निकलेगी। जिला समरसता संयोजक जुझारसिंह राठौड़ ने बताया कि प्राचीन परम्परा का पालन करते हुए पूर्ण गरिमा एवं उत्साह से रंगपंचमी पर 22 मार्च, मंगलवार प्रात: 11 बजे जवाहर चौक से श्रीराधाकृष्ण फागयात्रा रंगारंग रूप से निकाली जाएगी, जिसमे फाग गाती भजन मण्डली एवं पुष्पवर्षा करती हुई तोप के साथ रंगगुलाल खेलते हुए राधाकृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। समरसता मंच के प्रमुख संजयजी शुक्ला एवं राजेश अग्रवाल ने सकल हिन्दू समाज से फागयात्रा में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी।
कन्नौद:विधायक आशीष शर्मा के द्वारा आज रविवार को जनपद सभागार में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग ली गई जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई ।कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, वेयरहाउस व विपणन को व्यवस्थित रूप से चना व गेहूँ उपार्जन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया कि उपार्जन केंद्रों में कृषकों के लिए टेंट, शुद्ध व ठंडा पेयजल, बैठक, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं समय से उपार्जन का मैसेज दें ।वन विभाग को निर्देशित किया गया कि जंगल में आग लगने से रोकने के तत्काल उपाय किया जाए ।इसमे वन समितियों का सहयोग लिया जाए ।वन्य प्राणी के लिए पानी की व्यवस्था की जाए साथ ही पलाश के पेड़ लगाने, सूखे पत्तों के उपयोग व अन्य गौड़ वन उपज के उत्पादन को प्रोत्साहित किया गया ।अग्नि से फसल नुकसानी पर आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए गए।
देवास। नगर के मोती बंगलो क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक सवनेर रविवार को भारतीय वायु सेना की 12 महीने की ट्रेनिंग पूरी करके अपने घर पहुंचे। जहां घर वालो, क्षेत्रवासियों और दोस्तो ने अभिषेक का ढोल- धमाके, हार फूल के साथ नाचते गाते हुए जमकर स्वागत किया। अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर बताते ही की बेटा इंडियन एयर फोर्स में एयरमैन के रूप में चयनित होने के बाद घर से 11 फरवरी 2021 को ट्रेनिंग लिए निकला था। इसके बाद 12 माह की ट्रेनिंग पूरी कर रविवार को अभिषेक घर लौटा है। घर आने पर परिवारजनों, क्षेत्रवासियों एवं इष्टमित्रों ने अभिषेक का ढोल ढमाकों से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री सवनेर ने बताया कि अभिषेक 21 दिन की छुट्टी पर आया हैं और उसकी 4 माह की ट्रेनिंग बाकी है। जिसके लिए वह 10 अप्रैल को देवास से रवाना होगा। इस अवसर पर अभिषेक ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और दीदी को दिया है। इस अवसर पर अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर, माता श्रीमती ज्योति सवनेर, दीदी और अनेकों क्षेत्रवासीयो के साथ दोस्तो में नीतीश जैन, हर्षित गोयल, पंकज पिपलोदिया, प्रियांशु पटेल, अर्पित चावड़ा, प्रद्युम्न सिंह, यश ठाकुर, यशांक मस्की, रोहित राठौड़, फैजान शेख, दीपेश जैन आदि उपस्थित थे।
भोरासा(अभय नागर) : प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज शुक्ला का जन्म दिन रविवार को भोरासा प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ साथ नगर में अनेक संस्थाओं के द्वारा मनाया गया जिसमें शक्ति माता मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा के हाथों वृक्षारोपण करने के साथ-साथ केक कटवा कर जन्मदिन मनाया गया व बधाई दी गई तत्पश्चात नगर में मौजूद संस्थाओं एवं राजनीतिक संबंधित सभी लोगों के द्वारा एवं नगर के कर्मचारी गण सरकारी विभाग के लोगों एवं मित्र गणों के द्वारा इनका जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर में अनेक जगह केक काटकर पुष्प माला पहनाकर मनाया गया
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) पानीगांव बिजवाड़ के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र के जंगलों में आग लग रही है जंगल में लग रही हैं आग को दूर से ही देखा जा सकता है आग के कारण जंगल को भारी नुकसान है पहुंच रहा है इस आग लगने के कारण जंगल के समीप रहने वाले ग्रामीण और किसान परेशान रहते है और उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं यह आग हमारे घर तक और खेतों तक नहीं पहुंच जाएं नही तो भारी हानि हो सकती है
किसान लोकेंद्र दरबार ने बताया की आज भी हतनोरी कालापाठा के जंगल में आग लगी थी और आग ने भयंकर रूप ले लिया था आग हमारे खेतों के पास आ पहुंची थी हम लोगों ने मिलकर आग को बुझाया नहीं तो यहां आग हमारे खेते मे आ जाती और नुकसान हो जाता जब इस संबंध में बिजवाड़ रेंजर विक्रम सिंह भदोरिया से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा आग लगाई जा रही है कल भी आग को बुझाया गया हम लोग एक तरफ से आग को काबू करते है तो दूसरी तरफ से आग लग जाती है हम आग बुझाने में ही लगे हैं तेंदूपत्ते वाले और महुआ बिने वाले भी आग लगा देते है जिन लोगों के द्वारा आग लगाई जा रही है उन लोगों को पकड़ने के लिए भी लगे हैं
देवास। देवास की बेटी निधि अर्जुन पाटीदार ने गेट एग्जाम में ऑल इंडिया रेकिंग में 30 वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। इस एग्जाम के लिए करीबन 8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। निधि राहु मेडिकैप्स युनिवर्सिटी से बीटेक का कोर्स कर रही है। निधि ने इस एग्जाम के लिए काफी मेहनत की है। निधि का परिवार देवास के ग्राम राजोदा का निवासी है। निधि ने अपनी सफलता का श्रेय गेट एट ज़ील कोचिंग इंदौर के राजेश गुप्ता, जयश्री गुप्ता तथा अपने माता पिता को दिया है। निधि की सफलता पर रोहन पाटीदार, चेतना पाटीदार, रेखा पाटीदार, नेहा पाटीदार, योगेश पाटीदार, रंजना पाटीदार, चिराग सोनी, संस्कार यादव आदि इष्ट मित्रों एवं परिवारजनों ने बधाई दी।
• परमात्मा पुण्य का पावर हाऊस है- जैनाचार्य श्री विजय मुक्तिप्रभसूरिजी
देवास। मध्यप्रदेश का प्रांत प्राचीन जैन मंदिरों व जैन तीर्थो की भूमि है। इस में देवास का भी बड़ा स्थान है। देवास शहर में श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन शासन ज्योर्तिधर-परमशासनप्रभावक-बीसवीं सदी के सुप्रसिद्ध महान जैनाचार्य श्री विजयरामचंद्रसूरीश्वरजी म.सा. के समुदाय के वरिष्ठ जैनाचार्य श्री विजय मुक्तिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., जैनाचार्य श्री विजय अक्षयभद्रसूरीजी म.सा. एवं जैनाचार्य विजय पुण्यप्रभसूरिजी म.सा. आदि करीबन 50 जैन साधु-साध्वी भगवंतों का 19 मार्च को देवास नगर आगमन हुआ। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि देवास जैन संघ के ट्रस्टी व युवक सयाजी द्वार पर जैनाचार्यो का स्वागत करने हेतु उपस्थित हुए।
शहर के प्राचीन जिनालयों के दर्शन करते हुए सुबह 8 बजे श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैेन श्वेताम्बर मंदिर पहुंचे। विजय रामचंद्र सूरीश्वरजी आराधना भवन में जैनाचार्यो ने स्थिरता की। सुबह 9.30 बजे जैनाचार्यो की उपस्थिति में धर्मसभा का मंगल प्रारंभ हुआ। मुक्ति प्रभसूरीश्वरजी म.सा. ने अपने मंगल प्रवचन में बताया कि अपनी आत्मा दूध जैसी है। दूध में से दही बन सकता है। मक्खन बन सकता है ओर घी भी बन सकता है। दूध से ज्यादा कीमत दही की है, दही से ज्यादा कीमत मक्खन की है और मक्खन से भी ज्यादा कीमत घी की होती है। इसी प्रकार से आत्मा धर्मात्मा बन सकती है, महात्मा बन सकती है एवं परमात्मा भी बन सकती है। आत्मा को क्या बनना है वह अपनी समझदारी से अपेक्षित है। परमात्मा पुण्य का पावर हाऊस है। इसलिए परमात्मा से आत्मा जुड़ जाएगी तो परमात्मा में भरा हुआ पुण्य का पावर हाऊस अपनी आत्मा में प्रवाहित हो जाएगा। भूतकाल में किये हुए पुण्य के प्रभाव से ही हमें वर्तमान में सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन यदि हम उस पुण्य का उपयोग करते ही जाएंगे, नया पुण्य उपार्जित नहीं करेंगे तो भूतकाल का किया हुआ पुण्य निश्चित ही समाप्त होता जाएगा और हम दुख की ओर अग्रसर हो जाएंगे। जिस प्रकार गाड़ी चलती है तो पेट्रोल खत्म होता जाता है, यदि उसमें नया ईंधन नहीं डालेंगे तो एक समय आएगा जब गाड़ी बंद हो जाएगी। उसी प्रकार हमें भी जीवन में समय समय पर पुण्य का ईंधन डालने की की सख्त आवश्यकता है। युवा प्रवचनकार पन्यास श्री पुण्यरक्षित विजयजी म.सा. ने परमात्मा भक्ति की महिमा विषय में कहा कि जिस तरह बिना भोजन अपने शरीर में शक्ति नहीं आती उसी तरह भक्ति बिना अपनी आत्मा की मुक्ति होने वाली नहीं है। परमात्मा ही मुक्ति की दूती है। प्रभुु के प्रति प्रेम एवं अहोभाव जाग्र्रत करके ही प्रभु भक्ति से जुड़ा जा सकता है। भगवान के साथ अपना संबंध परमानेंट होना चाहिये। शार्ट टाईम का नहीं। तालाब में पानी के साथ भैस का संबंध शार्र्ट टाइम का होता है लेकिन पानी के साथ मछली का संबंध जन्म से मरण तक का परमानेंट होता है। अपने जीवन में सिर्फ दुख में नहीं किंतु सुख में भी भगवान को भूलना नहीं चाहिये। विजय रामचंद्रसूरीश्वरजी आराधना भवन के विजय यशोदेवसूरि प्रवचन हॉल का पूरा हॉल श्रावक श्राविकाओं से भर गया था। जैनाचार्यो के धर्मप्रवचन से हर्षोल्लास का अपूर्व माहौल था। तत्पश्चात हुए युवा शिविर में पन्यासी महाराज का जैन कहा क्यूंं होवे विषय पर युवाओं एवं श्रावक भाईयों के लिये प्रेरणादायी प्रवचन हुआ। जैनाचार्य अहमदाबाद से कोलकाता तक करीबन 2 हजार किमी पैदल यात्रा कर रहे हैं। हर शहर-गांव में पदार्पण व प्रवचन से जैन धर्म की बड़ी प्रभावना हो रही है। देवास जैन संघ की ओर से जैनाचार्यो को पुन: देवास पधारने का आग्रह किया गया। श्री संघ की ओर से ट्रस्ट मंडल ने जैनचार्यो को काम्बली अर्पित की।
भौंरासा(अभय नागर) : होली, रंगपंचमी, शबे बरात जैसे त्यौहार आने वाले हैं जिनमें शांति बनी रहे व सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों से चर्चा करने हेतु भोरासा थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया भोरासा के नायब तहसीलदार सुभाष सूनेरे, थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बैठक में मौजूद नगर के सभी समाज के गणमान्य नागरिकों से भोरासा नगर में होली व रंग पंचमी का त्यौहार किस तरीके से बनाए जाते हैं
उसकी जानकारी ली और साथ ही शासन के दिशा निर्देश यहां मौजूद लोगों के साथ साझा कीये वही नगर परिषद व विद्युत मंडल के कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश इस बैठक में दिए गए नगर के लोगों ने भी इन अधिकारियों से नगर के बारे में चर्चाएं की नगर की समस्याओं से अवगत कराया वही होलिका दहन को लेकर अधिकारियों ने सभी लोगों से विचार विमर्श करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार नगर में मने क्षेत्र में मने जैसी बात रखी वही नगर के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम नागर नाना गुरु ने भी अपने ही अंदाज शेरो शायरी के माध्यम से नगर से अधिकारियों को अवगत कराया
इस अवसर पर पटवारी किशोर जोशी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, नगर वसूली पटेल यशवंतसिंह राजपूत, पार्षद भादरसिंह भाटिया, मूलचंद उस्ताद, अबरार गांधी, नौशाद कुरेशी, बच्चु भाई मेव, सरदार खान, नवीन यादव, देवी सिंह लोधी, शाहिद भाई, पीरु भाई ठेकेदार, अयूब टाइगर ,नगर परिषद से जयेश भाटिया एवं विद्युत मंडल की ओर से धीरज कुंभकार मौजूद रहे ।
फिल्म देखने उमड़ रही भारी भीड़, टॉकीज में बढ़ाए गए शो
देवास। देशभर के साथ साथ देवास में भी द कश्मीर फाईल्स एक जन आन्दोलन बनकर उभर रही है। वर्ष 1990 में आतंकवादियों, अलगाववादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किये गये अत्याचार, नरसंहार को दर्शाती विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को देखने के लिये शहर के अभिनव टॉकीज में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाईल्स के दो शो चलाए जा रहे थे। एक शो दोपहर 12 बजे एवं दुसरा रात्रि साढ़े 9 बजे दिखाया जा रहा था, लेकिन दर्शकों की भारी भीड़ के चलते वर्तमान में दिनभर में फिल्म के चार शो चलाए जा रहे है। युवा एवं पुरूष वर्ग ही नहीं महिलाएॅ भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने पंहुच रही है। लगभग तमाम सोशल साईट्स फिल्म के प्रचार प्रसार एवं विविध प्रकार की प्रतिक्रियाओं से भरी पड़ी हुई नजर आ रही है। सोशल माध्यमो से यह भी व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है कि द कश्मीर फाईल्स को किसी लिंक के माध्यम से नहीं देखी जाए, बल्कि टॉकीज में जाकर ही देखे, ताकि यह फिल्म कमाई के सारे रिकार्ड तोड़कर उन लोगो को करारा जवाब दे, जिन्होने इसका प्रमोशन तक करने से इंकार कर दिया। लोगो द्वारा समूह बनाकर 50 से लेकर 100-150 तक टिकट एक साथ खरीदे जा रहे है। अनेक लोग तो ऐसे थे, जिन्होने पिछले 30-35 वर्षो से टॉकीज में फिल्म नहीं देखी। विविध संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओें, युवा विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणंचल से भी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने आ रहे है। जो लोग फिल्म देखकर टॉकीज से ठंडी श्ंवास लेते हुए निकलते, कुछ बोल पाने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे है। कई दर्शकों की आंखो में तो आंसु तक भरे दिखाई दे रहे है। रिलीज होने के साथ ही तमाम सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया गया। शहर में तमाम संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा इस फिल्म को बड़ी संख्या में जा कर देखा जा रहा है। देवास प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखा गया।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता फिल्म देखने पहुंचे।
बीटीएसएस के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी अफसोस प्रकट करते, रूंघे हुए गले से इक्का दुक्का दर्शक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहे है कि द कश्मीर फाईल्स 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के 43 वर्षो बाद हिन्दू समाज की फूटी हुई तकदीर को बयॉ करती है। सपरिवार फिल्म देखने गये व्यवसायी पवन विजयवर्गीय केन्द्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा कश्मीरी पंडितों को आंतकियों, अलगाववादियों के हाथो लूटने, पीटने, मरने के लिये बेसहारा छोड़ दिया गया था। सिर्फ तत्कालीन सरकारों एवं राजनेताओं ने ही नहीं अपितु कश्मीर में लागू धारा 370 भी समाज के उत्पीड़न का कारण बनी, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा हटाया गया। उनके साथ फिल्म देखकर निकले पवन खंडेलवाल कहते है कि सिर्फ इतना ही नहीं उसके बाद की युवा एवं छात्रपीढ़ी को झुठा इतिहास पढ़ाते, कश्मीर की कड़वी सच्चाई को छिपाते हुए दिग्भ्रमित किया गया। आतंकवादियों द्वारा बच्चे, बुढ़े, जवान, स्त्रियों को एक पंक्ति में खड़ाकर गोलियों से भून दिया गया और षड़यंत्रपूर्वक इस दुष्कृत्य का दोषारोपण भारतीय सेना पर किया जाता रहा। द कश्मीर फाईल्स इस असत्य का पर्दाफाश करते हुए सच्चाई से अवगत कराती है। बीटीएसएस के अन्य कार्यकर्ता बताते है कि द कश्मीर फाईल्स एक और जहां विघटनकारी राजनीति के दुष्परिणाम स्वरूप कश्मीर में निर्दोषो के लहूलूहान दूश्य को चित्रित करती है, वहीं कश्यप ऋषि जिनके कारण कश्मीर का नामकरण हुआ एवं जगदगुरू शंकराचार्य की तपस्थली एवं हिन्दू तीर्थो का उल्लेख करते हुए इस सत्य से भी अवगत कराती है कि कश्मीर सदियों से भारतवर्ष का अभिन्न अंग रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता ने देखी “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म
देवास। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उज्जैन रोड स्थित टॉकीज में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव की उपस्थिति में सभी ने भारत माता की जय वंदे मातरम और कश्मीर हमारा है के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हमने महिला शक्ति से आग्रह किया था कि कश्मीर का जो सच है उसे जानने के लिए “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म जरूर देखें और सभी माता बहनों से भी आग्रह करें जिसको लेकर आज महिला मोर्चा मंडल की कार्यकर्ता एवं छात्राएं फिल्म देखने आई है। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में टॉकीज में जाकर ही देखना चाहिए जिससे राष्ट्रवाद को भी बढ़ावा मिले और ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर का भी प्रोत्साहन हो।