Industrial park dewas : रग्बी व एथलेटिक्स के 109 खिलाडियो टेलेन्ट सर्च किया

देवास। सभी खेलो के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च स्थानीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे  1 फरवरी से 5 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमे शुक्रवार को रग्बी व एथलेटिक्स के खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च लिया गया। जिसमे 109 खिलाडियो ने भाग लिया। साथ ही कल इंडस्ट्रियल पार्क में क्रिकेट और रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों का टैलेन्ट सर्च होगा

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने उपस्थित खिलाडियो से कहा कि वे अपने खेलो पर विशेष रूप से ध्यान देते हुये लगन व निष्ठा से अपने खेल मे निखार लावें तथा अपने उच्च प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर  जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमन्त सुविर, नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, कोच जाहीद खान, धर्मेन्द्रसिह ठाकुर, जया बघेल, रेणुसिह, गौरव कदम, युनुस खान,अनुपम टोप्पो, मनोजसिह उपस्थित रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण धांधली मामले में विधायक ने की कलेक्टर से चर्चा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को नांदेल दौरे पर आए विधायक सज्जन सिंह वर्मा को विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह गौर ने टोंक नगर परिषद के बहुचर्चित स्वच्छता सर्वेक्षण धांधली के मामले की पूरी जानकारी दी।

जानकारी देते हुए बताया की ऐसा ही मामला सोनकच्छ नगर परिषद में हुआ था। जब तत्कालीन एसडीएम् शिवानी तरेटिया ने सहयोगी संस्था का भुगतान रोक दिया था। और बाद में राजनेतिक दबाव के कारण संस्था को भुगतान कर दिया था। गौर ने विधायक से कहा कि कहीं टोंकखुर्द में भी राजनैतिक दबाव में सहयोगी संस्था का भुगतान न हो जाए और मामले के दोषी बच न जाए। इस पर विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कलेक्टर चंद्र मौली शुक्ला से फोन पर चर्चा कर मामले में स्वत संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा।विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने गौर को बताया कि कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम् सोनकच्छ को निर्देश करने का बोला है।

Dewas: माता टेकरी पर परिक्रमा मार्ग से कुर्सियां तोड़कर सरिया चुराने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। बीते 1 फरवरी की रात 11 बजे से 2 फरवरी की सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात बदमाश माता टेकरी के शंखद्वार के पास परिक्रमा मार्ग पर लगी कुर्सियों को तोड़कर उसका सरिया चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद फरियादी शुभम सेन निवासी मोती बंगला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कायमी कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरक्षक ईश्वर मंडलोई कर रहे थे।
मामले में एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने कहा हे कि तोड़ी गई संपत्तियों की रकम आरोपियों से वसूली जाएगी।

कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक 17 वर्ष के नाबालिक व एक 18 वर्षीय सचिन पिता पवन मालवीय निवासी विश्रामबाग को माता टेकरी के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार दोनों ने नशे की हालत में सीमेंट की कुर्सियों में तोड़फोड़ की थी और दोनों नशा करने के लिए ही कुर्सी से सरिये चुरा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग 2000 रुपये मूल्य का 20 किलो सरिया भी जप्त किया है।

Dewas : कार चोरी कर भागा चोर सोनकच्छ में पेट्रोल पम्प पर पकड़ाया

देवास। एक अज्ञात बदमाश द्वारा शहर के राधागंज स्थित रोहित नागर द्वारा संचालित एक कार वर्कशॉप में बाहर खड़ी काले रंग की स्विफ्ट कार चोरी करके ले गया था जिसके बाद आरोपी द्वारा जिले के सोनकच्छ नगर के समीप एक रिलायंस पेट्रोल पम्प पर कार में डीजल डलवाने के बाद बिना रुपये भागने का प्रयास किया जिसके बाद पम्प कर्मियों ने कार चालक को उसका पीछा करके पकड़ा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह देवास से कार चोरी कर के भागा है

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी का नाम राजेश जाट है और वह देवास जिले के विजयागंज मंडी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस सोनकच्छ आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जानकारी अनुसार कार मालिक भी थाने पर पहुँचा है।

Dewas : संपत्तिकर जमा नही होने पर निगम ने की कुर्की की कार्यवाही

देवास/ शासन निर्देशानुसार बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण की वसुली की जाने के साथ ही बडे एवं छोटे बकायादारो से बकाया राशि वसुल किये जाने मे कुर्की की कार्यवाही एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील किये जाने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जा रही है। बडे बकायादारो से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर तथा बिल के साथ शक्ति पत्र जारी किये जाने के पश्चात भी बकाया राशि जमा नही होने पर निगम द्वारा कार्यवाही के तारतम्य मे आदर्श नगर बीएनपी रोड पर स्थित शेख नायता जमात सोसायटी का जमातखाना की बकाया संपत्तिकर की राशि रूपयेे 15 लाख 60 हजार 522 होने पर कुर्की की कार्यवाही कर सील किया गया। इसी प्रकार शहर मे संपत्तिकर बकायादारो पर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे लगाये गये वसुली केम्पो मे संपत्तिकर की राशि रूपये 3 लाख 28 हजार, जलकर की राशि रूपये 69 हजार 500, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि 7 हजार 500 की राशि केम्पो के माध्यम से वसुल की गई। जलकर बकायादारो द्वारा जलकर की राशि जमा नही की जाने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जाने के साथ ही उनके भवनो की जॉच भी निगम की टीम द्वारा की जा रही है। कुर्की की कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक रविन्द्रसिह ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, कुश्माकर भंवर सहायक प्रवीण शर्मा, श्याम ठाकुर शामिल रहे। इसी प्रकार नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री तौफीक खान व उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

Dewas : आशा कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों ने शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर, सीएमएचओं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

देवास। गुरूवार को आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकोंं ने प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई। कलेक्टर, सीएमएचओ एवं एसडीएम को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया कि मिशन संचालक द्वारा 24 जून 2021 के निर्णय के आधार पर वेतन वृद्धि करते हुये आशा को 10,000 एवं पर्यवेक्षकों को 15,000 रु . वेतन निश्चित प्रोत्साहन राशि दिये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी किये जाए। अल्प वेतन देकर आशा एवं पर्यवेक्षकों के अमानवीय शोषण किया जा रहा है।

आशा ऊषा एवं पर्यवेक्षक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ता है। आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों पर राज्य एवं केन्द्र सरकारे पुरा भरोसा करते हुए नाज करती है।  स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिये विभागीय अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा आशाओं को प्रमाण पत्र देकर बार बार सम्मान किया गया है, लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आशा एवं पर्यवेक्षकों का 2000 रुपये के अल्प वेतन देकर आशाओं का अमानवीय शोषण किया जा रहा है। भीषण मंहगाई के दोर में बेहद अल्प वेतन में उन्हें अपनी जिन्दगी और परिवार चलाने के लिये विवश किया जा रहा है।

अधिकांश राज्य सरकारे स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा एवं पर्यवेक्षकों के योगदान को ध्यान में रखते हुये अपनी और से अतिरिक्त वेतन देकर उन्हें राहत पहुंचा रही है , लेकिन मध्य प्रदेश सरकार आशाओं को अपनी और से कुछ भी नहीं दे रही है। दिन रात काम करने के बावजूद न्यायपूर्ण वेतन दिये जाने की आशाओं एवं पर्यवेक्षकों की मांगों के प्रति प्रदेश सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुयी है। इन महिला कर्मियों के प्रति सरकार का रवैया बेहद अन्यायपूर्ण है।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सहित सभी मंत्रियों एवं जन प्रतिनिधियों ने आशाओं के काम की तारीफ करते हुये वेतन वृद्धि की मांग को न्यायपूर्ण मानते हुये शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक उनकी सुध नहीं लेते हुए वेतनवृद्धि नहीं की गयी। शहर सहित प्रदेशभर में आशा एवं पर्यवेक्षकों ने स्वयं एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री  के नाम ज्ञापन देकर न्यायपूर्ण वेतन देकर आशा एवं पर्यवेक्षकों के साथ न्याय किये जाने की मांग की गयी है।

Cmho सहित पांच अधिकारियों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए दल गठित करने के दिये निर्देश

देवास : कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करने पर अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे को निर्देश दिये की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कामाक्षी दुबे, डीएचओ वन डॉ. अशोक वर्मा और एसएनसीयू डॉ. वैशाली निगम को शोकज नोटिस जारी करें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये की कुपोषित बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार के लिए जिले में विशेष अभियान चलाये। हाई ब्‍लड प्रेशर मरीजों की नियमित रूप से जांच भी करें।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले में कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि जिले में अवैध शराब, केमिकल ड्रग्‍स, महिला अपराध, माफियाओं के विरूद्ध, जुआ सट्टा, चिटफण्‍ड, सहकारिता में गबन, सूदखोरी के विरूद्ध कार्यवाही करें। खनिज माफियाओं और पटिया लगाकर खनिज ओवर लोडिंग के विरूद्ध कार्यवाही करें। आबकारी, खनिज और पुलिस विभाग संयुक्‍त रूप से कार्यवाही करें। जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी पोर्टल पर एक जैसी अपलोड करें।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि उपभोक्‍ता भण्‍डार पर जाकर जांच करें और अनियमितता पाई जाने पर चोर बाजारी एक्‍ट के अंतर्गत कार्यवाही करें। जिनके मिलावट खोरो से विरूद्ध कार्यवाही कर वसूली के नोटिस दिया है, उनसे वसूली करें। मिलावट खोरो पर कार्यवाही करने के लिए दल गठित करें। कार्यवाही कर मिलावट खोरो पर एफआईआर दर्ज करें।

Dewas: कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर 19 जुआरीयो को किया गिरफ्तार 5 लाख का माल जब्त, मुख्य आरोपी सहित 2 फरार

देवास। आज बुधवार को थाना कोतवाली देवास द्वारा जुए सट खेलने वालो के के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें एक लाख दो हजार रूपये नगद, मोटर साईकिले मोबाईल सहित कुल 05 लाख का मश्रुका जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपीयो के विरुद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपीयों के विरूद्व प्रथक से धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर उनका जुलूस निकाला गया तथा जुलूस में उनको उठक बैठक भी लगवाई गई। अभी मुख्य आरोपी संदीप सांगते सहित 2 आरोपी फरार है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220202-WA0037.mp4
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220202-WA0040.mp4

गिरफ्तार आरोपी का नाम:- जितेन्द्र बेस सज्जन सिंह, सलीम शाह, सुनील, दिलीप प्रजापति, संजू पिता इंदरसिंह, साजीद पिता युनुस, अजीज पिता युसुफ, संजय पिता सुरेश, मुन्ना पिता अब्दुल हफीज, अनिल पिता दिलीप साहेब पिता मोहन, शाकीब पिता अयुब, अर्जुन पिता कैलाश, फिरोज पिता अब्दुल रसीद, सुरेश पिता राजाराम, गुडडु पिता शकुर, असरार पिता अशरफ, अफजल पिता अब्दुल वहीम।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्दसिंह, उनि पवन यादव, उनि राकेश नरवरिया, उनि अभिषेक सिंह, उनि राहुल पाटीदार, उनि सुरेश मिश्रा, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि जाकिर हुसैन सउनि राकेश तिवारी, सउनि परसराम चंदेल, सउनि शारदा, सउनि अनिल पाण्डे, प्र.आर हेमेन्द्र सिंह, प्रआर जितेन्द्र पवन पटेल, मनीष देथलिया, नवीन, पिन्टू प्रआर बलसिंह प्रआर मनोज पटेल, रवि गरोडा, मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।

Dewas : नाले में मिला अज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका

खातेगांव(चंचल भारतीय): बरछा संदलपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में कुछ सड रहा है जिसकी दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैली हुई है रास्ते से गुजरने वाले लोग बहुत परेशान हैं जिसकी सूचना खातेगांव पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई थी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला का शव है। जिसकी सूचना के कुछ समय बाद ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योर्ति उमठ बघेल घटनास्थल पर पहुंचे जहां से शव को बरामद कर शासकीय हॉस्पिटल खातेगांव पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश में जुटी गई है। कुछ दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने पर भी दर्ज हुई थी अब देखना यह है कि यह वही महिला है या अन्य कोई दूसरा मामला।

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया 1फरवरी की रात्रि में सूचना मिली सूचना मिलते ही खातेगांव पुलिस दल बल के साथ हम घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर जहां एक महिला का शव बरामद किया गया है।
शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है शव पूरी तरह से डिस्पोज के चलते अभी कुछ नहीं कहा जा सकता फॉरेंसिक लैब जांच आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है पुलिस अभी तफ्तीश में छोटे-छोटे पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।

शासकीय आयुष औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर निराश्रित बच्चों की मदद कर राशन सामग्री भेंट की

नेवरी(नरेंद्र चौहान): शासकीय आयुष औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर कुछ दिनों पहले हाटपिपलिया तहसील के ग्राम मऊ खेड़ा में हुई घटना में चार बच्चों के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी उनकी मृत्यु के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी की एक ट्रक एक्सीडेंट में 7 जनवरी को सुनीता पति भंवर गिरी गोस्वामी की मृत्यु हो गई थी जिनके 4 बच्चे हैं तीन बेटियां एक लड़का जिनकी उम्र बड़ी बेटी उम्र 16 वर्ष छोटी बेटी 11 वर्ष एक बेटी 6 वर्ष वह एक लड़का 3 वर्ष का है बड़ी बेटी को मिर्गी की बीमारी से ग्रसित है

बच्चों की मदद के लिए डॉक्टर संजय शर्मा ने अमलतास मैनेजमेंट के प्रमुख डॉक्टर जगत रावत से फोन पर चर्चा कर इस बड़ी बेटी के इलाज के लिए मुफ्त में इलाज के लिए कहा है वही इन चारों बच्चों की पढ़ाई के लिए भी एवं इन के पालन पोषण के लिए भी कई संस्थाओं से बात कर उन्हें इन बच्चों को सहायता देने की बातें की है इसी बीच हर तहसील से नरेंद्र चौहान पत्रकार भी सहायता के लिए आगे बढ़े हैं एवं उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन पर बात कर इन बच्चों को सहायता के लिए सहयोग मांगा है।लेकिन इन बच्चों की सहायता के लिए ना तो ग्राम पंचायत इन्हें सहारा दे रही है नाही विधायक इन बच्चों से अभी तक मिलने तक नहीं आए हैंमैं प्रशासन से इन बच्चों की सहायता के लिए संस्थाओं से निवेदन करता हूं कि एवं विधायक जी से सहायता के लिए इन बच्चों को सहारा दे