Dewas : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ज़िला अस्पताल में किया रैफर

देवास : भोपाल रोड पर ग्राम जामगोद के समीप आज दोपहर शुजालपुर से इंदौर जाने वाली फ़्री इंडिया ट्रेवल्स की बस ने बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिससे दोनो बाइक सवार घायल हो गए।

विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे गिरधारी पिता दयाराम व इंदर सिंह पिता जगदीश को बस क्रमांक MP 41 P 7977 ने बाइक क्रमाक MP41 ND 1896 ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी परन्तु पुलिस आधे घण्टे बाद आई जिसके कारण दोनों घायल रोड पर तड़पते रहे, बाद में घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ एक गंभीर घायल को इंदौर रैफर कर दिया गया, दोनों मामा भांजे ग्राम पिपलिया के एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

सतपुड़ा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व


विद्यार्थियों ने आहूतियां देकर लिया राष्ट्ररक्षा का संकल्प

देवास। तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को तोरण द्वार, रंगोली से बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां पं. सचिन अवस्थी के आचार्यत्व में विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे, विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समिति पदाधिकारियों ने मां सरस्वती जी के चित्र का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद ग्रहण किया एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हवन कुण्ड में आहूतियां देकर राष्ट्र की समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

मां सरस्वती और भारत माता की जय-जयकार से विद्यालय परिसर गूंज उठा। नन्हें मुन्ने बच्चे पीले वस्त्र में सजधज कर आए जो आकर्षण का केंद्र रहे। भजन कीर्तन एवं महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था संचालक भानूप्रतापंिसह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व समिति पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती उपाध्याय ने किया व आभार मुकेश पांडे ने माना।

Dewas: पति ने पत्नी को मारकर तालाब में फेंका, फिर खुद जाकर थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

देवास। जिले के खातेगांव में एक पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए मृत महिला के शव को तालाब में फेंक दिया।

दरअसल आरोपी पति बिन्तोष कंगाली निवासी गण्डवाई थाना कन्नौद जो की हाल मुकाम खातेगांव के ग्राम संदलपुर में संजय सिंधी नामक व्यक्ति के खेत पर बने टप्पर पर रहता था ने 31 जनवरी को अपनी पत्नी मंजू कंगाली उम्र 32 वर्ष की गुमशुदा की रिपोर्ट खातेगांव थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पति ने बताया था कि 30 तारिख को मै खेत पर काम करने के बाद रात करीब 10 बजे मेरे निवास खेत पर बने टप्पर पर आया तो देखा कि मेरे टप्पर पर सुनील नाम का व्यक्ति उपस्तिथ था। जिस बात को लेकर उसका और उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ था जिसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी पत्नी बिना बताए कहि चली गयी जिसकी तलाश करने पर भी वह नही मिली।
खातेगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी। जाँच खातेगांव थाना पुलिस ने पदस्थ सहायक उप निरक्षक नारायण दास कर रहे थे।
जाँच के उपरांत पता चला कि आरोपी पति के द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र की शंका को लेकर पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए मृत महिला के शव को तालाब में फेंक दिया।

मृतिका के चार बच्चे ( तीन बालिका ओर एक बालक है जो कि अपने नाना- नानी के यह रहकर पढ़ाई करते है।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका पत्नी के परिजन आरोप लगा रहे है कि घटना को अंजाम देने में और लोग भी शामिल हो सकते है पुलिस जांच कर आरोपियों को सजा दे।

Dewas: बीएनपी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 क्विंटल अवैध मिलावटी मावा सहित एक वैन की जब्त…

• नकली मावा तैयार कर बेचने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

देवास। बीएनपी थाना पुलिस द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 4 क्विंटल अवैध मिलावटी मावा एवं एक मारुति वैन कीमती लगभग पांच लाख जप्त कर अपराध कायम किया गया।
दरअसल शनिवार के सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक नोट प्रेस थानेके सामने एबी रोड पर बीएनपी थाना पुलिस ने एक वैन (MP09BC6119) में 4 क्विंटल से अधिक नकली मावा जो कि आरोपी द्वारा कम कीमत में तैयार कर लोगो को धोखा देकर बेचने जा रहा था उसे जप्त करके खाद्य विभाग से मावे के सैंपल कराये गए।
पुलिस ने आरोपी भारत पांचाल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पटलावद जिला देवास पर धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मामले में थाना प्रभारी मुकेश इजरदार, उ.नि अजय डोड़, उ.नि रामलाल शुक्ला, स.उ.नि मनोज पटेल, प्र.आर. राम प्रताप सिंह, प्र.आर.हेमंत डाबी, सैनिक भगवान सिंह का सराहनीय कार्य रहा।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

देवास : ज़िले की सोनकच्छ तहसील में तकरीबन 13 माह पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कल सोनकच्छ न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 29 दिसंबर 2020 आरोपी गोविंदसिंह को सोनकच्छ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके पड़ोस के गांव में रहने वाला आरोपी गोविंदसिंह पिता उदयसिंह गुर्जर निवासी मवाड़ा बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात लेकर चला गया था। जहां किशोरी के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।

वहीं दूसरी ओर किशोरी के पिता उसकी तलाश में पुलिस की मदद लेने सोनकच्छ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी व किशोरी की तलाश के लिए उपनिरीक्षक सुषमा भास्कर के नेतृत्व में टीम गठित कर गुजरात के कुछ शहरों में तलाश करवाया। 16 मार्च 2021 को पुलिस को मोरवी गुजरात से आरोपी गोविंदसिंह की चंगुल से किशोरी को छुड़वाया और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ सोनकच्छ लेकर आई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी गोविंद के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था। करीब 10 माह तक चले इस अंडर ट्रायल प्रकरण में शनिवार को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। आरोपी गोविंद को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साढ़े पांच हजार का अर्थदंड भी किया।

कलमकारो ने मां सरस्वती की पूजा कर मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

पीठाधीश्वर स्वामी महेश चैतन्य जी महाराज ने दिए आशीर्वचन

कांटाफोड़ – नगर के महर्षि गौतम कांवेंट हाई स्कूल में ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी का प्रकट्य उत्सव शनिवार को नगर के कलमकारों के द्वारा मां शारदा की उपासना एवम चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर मंसौर पासुपति नाथ पीठाधीश्वर स्वामी महेश चैतन्य जी महाराज ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों कलमकारों व विद्यार्थियों को अपना आशीर्वचन दिया उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सुख की तरफ ना भागते हुए आनंद की प्राप्ति करना चाहिए अपने कर्मों का फल घूम फिरकर स्वयं के ऊपर ही आता है अतः व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए तथा सत मार्ग पर चलना चाहिए। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभा को भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, शिक्षाविद पूर्व बीईओ आर सी तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, दिनेश पंचोली, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियाणी, सुशील पंसारी,ने सम्बोधित किया इस अवसर पर पीठाधीश्वर स्वामी जी का विद्यालय संचालक बी के शर्मा एवम् प्राचार्य अर्चना शर्मा ने शाल श्री फल भेंट कर आशीर्वाद लिया साथ ही कलमकार पवन उपाध्याय, जैकी भाटिया, द्वारका शर्मा, दीपक धारीवाल, गुरमीत भाटिया, हरीश जोशी, प्रिंस भाटिया, आशीष तिवारी ने गुरु जी को पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य रुप से संकुल प्राचार्य राकेश तिवारी, बृज मोहन तिवारी, मुकेश राठौर, रामेश्वर शर्मा, आशुतोष पाराशर, कुंदन एसके, अर्पित जयसवाल सहित
समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया।

Dewas, ज़िला अस्पताल के बाहर संदिग्ध अवस्था मे मिली अज्ञात युवक की लाश, शिनाख्त जारी

देवास। ज़िला अस्पताल के बाहर कल एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे मिला। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शव की सूचना ज़िला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी को दी गयी, सूचना पर पुलिस चौकी में मौजूद आरक्षक द्वारा शव को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव के हाथ पर प्रिया पाटीदार नाम लिखा हुआ है फ़िलहाल युवक के मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है, कोतवाली पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त जारी है।

Dewas : आर्मी से सेवानिवृत्त होने पर शेखर चौधरी का जगह जगह स्वागत किया गया

भोरासा(अभय नागर) देवास रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया वहीं से शेखर चौधरी पिता मनोहर चौधरी को खुली जीप में राष्ट्रीय ध्वज बांधकर करके जीत के आगे आगे ग्रामवासी मोटरसाइकिल लेकर चल रहे थे भारत माता के जयकारे लगा रहे थे वही जीप के पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा था भोरासा क्रॉसिंग पर भव्य स्वागत किया गया भोरासा नगर में प्रवेश सैनिक पर भोरासा नगर वासियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया

तत्पश्चात ग्राम संवरसी के शेखर चौधरी पहुंच ने पर राजा गुमटी. विनोद चोधरी. पूर्व सरपंच चौधरी ग्राम वाशीयो स्वागत किया गया साथ ही कुलाला पहुंचने पर शेखर चौधरी द्वारा अमर शहीद संदीप यादव की स्मारक पर माल्यार्पण किया गया.. नगर भोरासा में थाना स्टाफ द्वारा, शक्ति माता मंदिर परिसर में राजेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि, एवं भोरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला पत्रकार संतोष गोस्वामी जीवन सिंह ठाकुर अभय नागर निक्की नामदेव नरेंद्र माली नितेश चौधरी द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.. वहीं गृह नगर पहुंचने पर सैनिक का ग्राम सोरसी में घर घर तिलक लगाकर आरती कर फूल माला से माता और बहनों ने भी में भव्य स्वागत सत्कार किया गया.

लकड़बग्गा : माता टेकरी पर बार बार दिख रहा लकड़बग्घा को वन विभाग टीम ने पकड़ा

देवास। शहर के बीचोबीच प्रसिद्ध माता टेकरी में तकरीबन 10 दिन से एक लकड़बग्घा बार बार दिख रहा था जिससे दर्शनार्थी ओर माता टेकरी के पुजारियों सहित लोगो मे लकड़बग्घा का भय बना हुआ था। बीते दिनों से वन विभाग की टीम ने अलग अलग टीम बनाकर लकड़बग्घा को पकड़ने के लिए प्रयासरत थे। लकड़बग्घा को पकड़ने में वन विभाग को आज शनिवार सुबह सफलता मिली कड़ी मशकक्क्त के बाद वन विभाग की टीम द्वारा आज लकड़बग्घा को पकड़ लिया गया। 10 दिन पूर्व यह लकड़बग्घा परेड ग्राउंड की और देखा गया था उसके बाद लगातार दिन प्रतिदिन यह माता टेकरी पर देखा जा रहा था जिसके फ़ोटो वीडियो लगतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वन विभाग, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने इसको पकड़ने के लिए 3 – 4 दिन पूर्व अलग अलग स्थानो पर पिंजरे रखे गए थे। आज लगभग 10 दिन बाद कड़ी मशक्कत के बाद इस लकड़बग्घा को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी हत्याकांड में 2 आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

देवास। बीते वर्ष 3 सितंबर 2021 को शहर के पयोनियर स्कूल चौराहे के पास हुए आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी नामक युवक के हत्याकांड के मामले में आज माननीय न्यायालय द्वारा आज 4 फरवरी 2022 को निर्णय पारित कर आरोपीगण शुभम चौहान निवासी रानी बाग देवास तथा शैलेन्द्र उफ मंगल शर्मा निवासी न्यू मुखर्जी नगर देवास को आजीवन कारावास की सजा एवं प्रत्येक को पांच लाख दस हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया गया। न्यायालय द्वारा विशेष रूप से अर्थदंड की राशि दस लाख बीस हज़ार रुपए मृतक के परिजनों को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश दिया गया।

मामले में राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अभियोजन अधिकारी, देवास द्वारा बताया कि. प्रकरण के फरियादी ओमप्रकाश ऊर्फ ओमी ने रिपोर्ट लिखायी थी कि बीते वर्ष 2 सितंबर 2020 को पायोनियर स्कुल चौराहे के पास विशाल शर्मा का मयंक शर्मा एवं उसके एक अन्य दोस्त से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था। उक्त झगड़े को लेकर दिनांक 3 सितंबर 2020 के लगभग 2.30 बजे दिन में मृतक आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी जब अवी कैफे के पास पहले से मयंक शर्मा उसका भाई मंगल उर्फ शैलेन्द्र शर्मा, शुभम चौहान, शिव रघुवंशी विनीत गुप्ता मौजूद थे। सजल ने शिव रघुवंशी से राम राम की फिर मंगल उर्फ शैलेन्द्र से भी राम-राम की किन्तु मंगल उर्फ शैलेन्द्र ने राम राम का जवाब न देकर मृतक आदर्श उर्फ सजल के साथ उक्त पांचो आरोपीगण मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान शुभम चौहान और मंगल उर्फ शैलेन्द्र शर्मा ने चाकू निकालकर मृतक आदर्श उर्फ सजल पर जान से मारने की नीयत से हमला कर सीने में और पीछे तरफ कमर पर वार किया। जिससे मृतक आदर्श उर्फ सजल को गम्भीर चोट आकर खून निकलने लगा। मृतक जान बचाने के लिये कैफे हाउस में अन्दर घुस गया था। उक्त घटना को देख फरियादी और उसका दोस्त हितेश वर्मा मृतक को बचाने गये तो शुभम चौहान ने फरियादी को भी जान से मारने की नीयत से चाकू से मारा जो फरियादी के बॉए हाथ में तीन जगह एवं उंगलियों में गम्भीर चोटे आई। मृतक को इलाज हेतु गंभीर हालात में M.G. अस्पताल लाये थे। जहाँ पर डाक्टर ने चेकअप करने के बाद आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया है। उक्ट घटना पर से मामला धारा 147, 148, 149, 307,302,294,324 IPC का पाया जाने से पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपीगण को गिरफतार कर थाना सिविल लाईन प्रभारी संजय सिंह द्वारा विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से कुल 22 गवाह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2022 को निर्णय पारित कर आरोपीगण शुभम चौहान पिता संतोष चौहान निवासी रानी बाग, देवास तथा शैलेन्द्र उफ मंगल शर्मा पिता कमल किशोर, निवासी न्यू मुखर्जी नगर, देवास को धारा 302 भादवि एवं 25 आर्म्स एकट में दोषी पाते हुये दोनों आरोपीगण को आजीवन कारावास की सजा एवं प्रत्येक पांच लाख दस हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया गया। माननीय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा विशेष रूप से अर्थदंड की राशि हजार रूपये मृतक के परिजनों को प्रतिकर के रूप में दस लाख बीस हज़ार प्रदान किये जाने का आदेश दिया गया।

उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सफल अभियोजन संचालन श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी / विशेष लोक अभियोजक, देवास, श्रीमती आशा शाक्यवार अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास एवं श्री उदल सिंह मौर्य, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, देवास द्वारा किया गया एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक रमेश बर्डे का विशेष सहयोग रहा।