गुजराती सेन समाज सामूहिक विवाह समिति विजयागंज मंडी द्वारा 6 जोडों का सामूहिक विवाह कृषि मंडी भैसूनी मे संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रदेश महासचिव बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर गुजराती सेन समाज के प्रदेेश इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, पीथमपुर, मंदसौर, राजगढ, धार, भोपाल से पधारे समाज बंंधुओ की उपस्थिति एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विशेष अतिथि दंतोपंत ठेगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मारू, समाज सेवी सुभाष वर्मा, भारतीय मजदूर संघ कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ इंदौर उज्जैन संभाग प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय, युवा अध्यक्ष राजेश परिहार, पार्षद राज वर्मा, रूपेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल परमार, प्रदेश महासचिव नवीन वर्मा, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष स्मिता सोलंकी, भारती चौहान, शिवराज सिंह गोहिल, राकेश राजहंस, प्रिया वर्मा, ममता वर्मा थे। काय्रक्रम की अध्यक्षता गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान सागोर ने की। तथा ओंकारेश्वर से पधारे संत ओमप्रकाश ने सभी 6 जोडों को आशीर्वाद प्रदान किया। पधारे अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों का भगवा दुपट्टा, माला पहनाकर तथा सेनजी महाराज का प्रतीक चिन्ह देकर सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष महेश वमा, रमेश वर्र्मा सरपंच, गंगाराम वर्मा, कैलाशचंद्र वर्मा, मोतीलाल वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, दिनेशचंद्र वर्मा, सीताराम वर्मा, कमल वर्मा, विष्णु वर्मा, सुरेन्दद्र वर्मा, बाबूूलाल वर्मा ने सम्मान किया।इस अवसर पर श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि सेन समाज देश के साथ देवास में भी हर कोने कोने में बसा हुआ है। बसंत पंचमी पर आज पदेश में पहला 6 जोडों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। आज के दिन माँ सरस्वती के पावन दिवस पर कोई मुहुर्त नहीं देखा जाता है। आज के दिन बिना मुहूर्त के कार्यक्रम करना शास्त्रों में शुभ माना गया है। कार्यक्रम का संचालन राकेश राजहंस कवि ने किया तथा आभार आयोजक महेश वर्मा ने माना। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।
Tag: Dewas
Dewas : बुजुर्ग महिला ने की जीवन लीला समाप्त
देवास : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी में आज सुबह एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार नई आबादी में रहने वाली 68 वर्षीय सुशीला पति हुकुमचंद कहार में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का बेटा राजकुमार पिता हुकुमचंद ड्राइवरी का काम करता है, आज सुबह राजकुमार की बेटी जब हाल में गयी तो उसने महिला को पंखे से लटका हुआ देखा महिला को फाँसी पर लटका देखते ही लड़की जोरो से चिलाई, बेटी की आवाज़ सुन घर के सभी परिजन कमरे में गए और महिला को फाँसी के फंदे से नीचे उतारा जब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला के बेटे राजकुमार द्वारा इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी गयी जिसपर कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले में जाँच शुरू कर दी है।
Dewas : कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – रविवार को ब्लाक नगर एवं युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गांधी चौराह पर मनाई गई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिको ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। देखे वीडियो
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य मनोज होलानी एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा की हमे गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर उनके द्वारा बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन जीना चाहिए । कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामा तोमर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, हमीद खान, रामेश्वर शर्मा, डा नंदकिशोर शर्मा, गुरमीत भाटिया ने गांधी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुकेश राठौर, कैलाश अमोदिया, गणपति शर्मा, सुरेश जाट, शिव परमार, आनंद पटेल, भूषण तिवारी, शैलेश तिवारी, असलम खान आदि उपस्थित थे।
शराब का ठेका होने के बाद भी अवैध तरीके से बिजवाड चौराहे पर बेची जा रही शराब
जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नही की जा रही ठोस कार्रवाई
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) पानीगांव में देसी शराब का ठेका होने के बाद भी अवैध तरीके से दुकान दुकान डायरी बनाकर शराब के ठेकेदारों द्वारा शराब सप्लाई की जा रही है शराब के दबंग ठेकेदारों के आगे अधिकारी भी मोन नजर आते दीख रहे हैं पानीगांव में देशी शराब का ठेका होने के बाद भी शराब के माफियाओं द्वारा बिजवाड चौराहे पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है शराब के ठेकेदारों के व्दारा डायरी बनाकर शराब बिकवा रहे हैं इस शराब के कारण आए दिन कई परिवारों मे विवाद उत्पन्न होता है बेधड़क शराब के माफियाओं के व्दारा शराब की बिक्री कराई जा रही है इनके ऊपर न तो आबकारी विभाग ठोस कार्रवाई कर रहा है न ही पुलिस प्रशासन करवाई कर रहा है बिजवाड़ सहित आसपास के गाँवों मे शराब बिक रही है अब देखना है अवैध धंधे करने वाले लोगों पर अधिकारी क्या ठोस कार्रवाई करते हैं जब इस सम्बंध मे आबकारी अधिकारी डी.के भार्गव से बात की गई तो उन्होंने बताया की अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी
सब्ज़ी वालो ने किया रोड जाम : दुकान लगाने के लिए दी शराब दुकान के पास की जगह, दुकानदार नाराज़
देवास : कैलादेवी रोड पर नए एम आर 01 रोड का काम कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ जिसको लेकर इस सड़क पर अस्थायी दुकान लगाने वेक दुकानदारो को हटा दिया गया, परन्तु नगर निगम द्वारा इन दुकानदारों को दूसरी जगह नही दी गयी व इन्हें शराब दुकान के पास दुकान लगाने को कहा गया । जिसकी वजह से सब्जी वालो ने कल शाम AB रोड जाम कर दिया ।देखें विडियो
सब्ज़ी वालो ने रोड जाम कर आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा हमसे 500-500 रुपए वसूल किया गए व रसीद भी नही दी, वही खाली प्लाट पर दुकान लगाने और प्लाट मालिक भी 3000 रुपए मांग रहा है और शराब दुकान पास होने से शराबी भी परेशान कर रहे है। जब इसकी शिकायत सब्ज़ी व्यापारियों द्वारा नगर निगम में करना चाही तो कोई सुनवाई नही हुई जिससे नाराज़ होकर इन्होंने रोड जाम कर दिया। पुलिस व नगर निगम द्वारा समझाने पर सभी दुकानदारों ने कहा नगर निगम द्वारा जो जमीन दी गई है वो एबी रोड पार करके शराब दुकान के पास है, हम लोग वहां नहीं जाएंगे। रविवार को सुबह 11 बजे तक इंतजार करेंगे। इसके बाद शारदा माता मंदिर के पास सरकारी गार्डन में दुकानें लगा लेंगे।
बरोठा स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ता पर कार्यवाही के संबंध में ग्रामीणों ने किया घेराव
बरोठा (नितेश नागर)। विगत दिनों आशा कार्यकर्ता द्वारा एक विकलांग गर्भवती महिला से पैसे की मांग की गई थी । इस संबंध में विकलांग महिला के विकलांग पति धर्मेंद्र नागर द्वारा शिकायती आवेदन बरोठा उप स्वास्थ्य केंद्र पर बी .एम .ओ. धर्मेंद्र चौधरी को दिया गया था । तब इस विषय में जांच टीम गठित की गई थी , लगभग एक हफ्ता बीत जाने पर भी संबंधित कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता के द्वारा ग्रामीणों को इकट्ठा कर उप स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया गया ।
ग्रामीणों के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर संबंधित अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित थे । इस विषय पर जब उनसे शिकायतकर्ता द्वारा चर्चा करनी चाही गई तो उन्होंने शिकायतकर्ता का फोन रिसीव नहीं किया । तब ग्रामीणों के द्वारा संबंधित टीम की सदस्य सुनीता सोलंकी से चर्चा की गई, तो उनका कहना था की बीएमओ साहब द्वारा टीम गठित कर इस पूरे मामले पर जांच चल रही हैं जांच पूर्ण होने के पश्चात दोषी पाए जाने पर संबंधित आशा कार्यकर्ता पर कार्यवाही कर बर्खास्त किया जाएगा । इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द संबंधित आशा कार्यकर्ता पर कठोर से कठोर कार्रवाई कर बर्खास्त किया जाए, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यदि संबंधित आशा कार्यकर्ता सरोज नागर पर कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामीण जनों को उग्र आंदोलन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ करना पड़ेगा उसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की रहेगी ।
मौके पर से शिकायत कर्ता धर्मेंद्र नागर द्वारा पुनः सीएमएचओ को भी इस मामले के लिए अवगत करवाया गया, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द संबंधित दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी ,तत्पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा कलेक्टर महोदय से भी चर्चा कर इस मामले को उनके संज्ञान में भी दिया गया जिसमें कलेक्टर साहब ने सीएमएचओ से चर्चा कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करवाने का आश्वासन शिकायतकर्ता धर्मेंद्र नागर को दिया है । इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनो के द्वारा बरोठा बीएमओ पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं । ग्रामीण जनों ने बताया कि बरोठा बीएमओ का स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारियों पर किसी प्रकार का कोई कंट्रोल नहीं है । लगभग सभी कर्मचारी अपनी मस्ती में ही मगन है, स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता है । आए दिन बरोठा अस्पताल में विवाद की स्थिति बनती हैं , इसके बावजूद भी किसी जिलाअधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है। कि संबंधित बीएमओ को हटाकर किसी अन्य को कमान सौंपी जाए ,जो कि पूरे ब्लॉक का सही संचालन कर सकें एवं क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं का लाभ दिलवा सके ,कहने को तो बरोठा स्वास्थ्य केंद्र की करोड़ों की बिल्डिंग बनी हुई है । लेकिन स्वास्थ्य सेवा संबंधित कार्य ठीक से नहीं चल रहा है । लगभग सभी कर्मचारी नियम विरुद्ध कार्य करते हैं । ग्रामीण क्षेत्र के लगभग लगभग डिलीवरी केश को सीधे यहां से देवास ही रेफर किया जाता है । इस तरह के सैकड़ों मामलों पर ग्रामीणों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई , इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जन दिलीप पाटीदार, छतरसिंह नागर, अनोप जागीरदार ,पवन नागर ,महेंद्र वर्मा ,रोहित नागर, संतोष नागर ,नितेश नागर ,अर्जुन नागर ,आकाश सोनी ,प्रवीण राठौर ,संजय शर्मा ,अंतिम नागर आदि ग्रामीण जनों की उपस्थिति में दोषी कर्मचारी सरोज नागर पर कठोर से कठोर कार्यवाही कर बर्खास्त करने की मांग की गई । व आशा कार्यकर्ता पर जुर्माना लगाते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की भी मांग की गई ।
बरोठा मस्जिदों में लाउड स्पीकर से उत्पन्न हो रही ध्वनि प्रदूषण को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु हिन्दू जागरण मंच ने दिया ज्ञापन
बरोठा(नितेश नागर) । आज शनिवार को हिन्दू जागरण मंच द्वारा बरोठा थाना क्षेत्र के सघन आबादी में स्थित मस्जिद में अवैधानिक रूप से बिना उचित अनुमति लिए लाउड स्पीकर अथवा एम्लीफायर आदि , लगाकर की जा रही अजान से उत्पन्न पब्लिक न्यूसेंस अथवा हो रही जान लेवा ध्वनि प्रदूषण को पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने बाबद बरोठा थाना में ज्ञापन दिया। हिन्दू जागरण मंच द्वारा आज जिलेभर सहित शहर के विभिन्न थानों पर इस प्रकार से ज्ञापन दिया जा रहा है।
मंच द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा गया….
निवेदन है कि बरोठा थाना के क्षेत्र की मस्जिद में लाउड-स्पीकर से आम जनता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अन्य ध्वनि प्रदूषण मस्जिद में लगे, लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रो से ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है । गाँव के रहवासी इलाके मे जहां सभी आयु वर्ग के व्यक्ति निवास करते है, कार्य करते है। वे सब उक्त तीव्र ध्वनि से होने वाले प्रदूषण से आम जनता पीढित है। अधिकांश समय मस्जिद में प्रतिदिन मानक ध्वनि नियमों से अधिक का ध्वनि प्रदूषण होता है। जिसके कारण स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश क्र. 4792/2005 राजेन्द्र कुमार वर्मा विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन में ध्वनि प्रदूषण से जीवन की हानि को जोड़ा गया। इसी प्रकार अनुच्छेद 51 ए (जी) के मौलिक कर्तव्यों में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी को स्पष्ट करता है। इस प्रकार ध्वनि विस्तारक यंत्र जिसमें एम्पलीफायर के उपयोग होने वाला ध्वनि प्रदूषण भी जानलेवा माना गया है जो कि व्यक्ति के प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का हनन है। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पारित मौलाना मुफ्ती सईद विरूद्ध स्टेट आफ पश्चिम बंगाल मामले में निर्णित किया गया है । कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के पालन की स्वतंत्रता तो है। परन्तु इसके तहत किसी को भी ध्वनि प्रदूषण करने का लाईसेंसी अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता। वर्ष 1991 सर्वोच्च न्यायालय के एक चर्च ऑफ गॉड इन इण्डिया विरूद्ध के. के. आर. मैजेस्टिक कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएसन के मामले में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है ,कि किसी भी सभ्य समाज में ध्वनि प्रदूषण को किसी भी धार्मिक मामले से ऊपर नहीं रखा जा सकता । इसके तहत इससे होने वाली हानियों का भी स्पष्ट लेख किया गया है। उक्त की स्थिति में पर्यावरण के लिये एवं उसकी सुरक्षा के लिये भारत के समस्त नागरिकों को भारतीय संविधान में उनके धर्म के ऊपर रख गया है ,और पर्यावरण संरक्षण को समस्त भारतीय नागरिकों की जिम्मेदारी बताया गया है।
लाउड स्पीकर, एम्पलीफायर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग थाना क्षेत्र की सघन बसाहट के क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में होने वाली अजानों से आस-पास के रहवासियों को तीव्र मानसीक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना क्षेत्र वासियों जिसमें वृद्ध, बच्चे, मरीज, विद्यार्थी शामिल है को करना पड़ रहा है। उक्त मामला भा.द.वि. की धारा 268 के तहत ध्वनि प्रदूषण एक पब्लिक न्यूसेंस उक्त कृत्य है। सिजकी सजा भा.द.वि. की धारा 290 मे वर्णित है। उक्त प्रकरण के ध्वनि से उत्पन्न आमजन के मध्य न्यूसेंस की स्थिति में पुलिस एक्ट 1861 के तहत कार्यवाही भी की जाती है।
कार्यक्रम अथवा धार्मिक प्रार्थनाओं को लाऊड स्पीकर अथवा अन्य ध्वनि बडाने के यंत्र फायर आदि का उपयोग करने के पूर्व संबंधित थाना क्षेत्र तथा ग्राम पंचायत से अनुमति लेने की भी आवश्यकता है। बिना अनुमति लिये क्षेत्र में पूरे सप्ताह, पूरे वर्ष लगातार मस्जिदों से उत्पन्न ध्वनि से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त मस्जिद से जुडे स्थलों पर भी ध्वनि • विस्तारक यंत्र लगाकर तीव्र ध्वनि की जाती है जो कि मानव जीवन एवं स्वास्थ्य के लिये घातक है। पुलिए एक्ट 1861 की धारा 30 एवं धारा 32 के तहत पुलिस मस्जिद द्वारा उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण एवं न्यूर्सेस सतत् उत्पन्न किये जाने पर दण्ड अधिरोपित किया जाने का प्रावधान है।
साऊदी अरेबिया जहां लगभग 94 हजार मस्जिदें है जिनमें से अधिकांश रहवासी क्षेत्र में है वहां के इस्लामिक माालों के मंत्रालय (Ministry of Islamic Affairs Saudi Arabia) ने इबादत हेतु लाऊड स्पीकर के माध्यम से बुलावे पर पूर्णतः रोक लगा दी है। यह रोक इस्लामिक राष्ट्र के लोगों द्वारा मज्जिदो से हो रहे शोर की शिकायतों के बाद लगाई गई है। मामला पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संबंधित है इसका किसी धर्म विशेष से कोई ताल्लुकात नहीं है। पूजा, प्रार्थना अथवा इबादत का एक निश्चित समय मस्जिदों में तय है। इस प्रकार के लाऊड स्पीकर के प्रयोग को अवैधानिक एवं गैरकानूनी होने से पूर्णतः प्रतिबंधित करे। पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन के हित में तत्काल रोक लगाई जाये।
• बसाहट के क्षेत्र में तीव्र ध्वनि प्रदूषण उपरोक्त मस्जिदों से उत्पन्न हो रहा है जो कि, आमजन के प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का हनन होने के साथ-साथ पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित गाइड-लाईन अनुसार किसी भी संस्था अथवा व्यक्ति को निर्धारित डेसिबल से अधिक ध्वनि किये जाने का अधिकार नही है, चूंकि लाउड स्पीकरों के माध्यम से अत्यधिक मात्रा में अवैधानिक रूप से बिना उचित अनुमति प्राप्त किये ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है, जिसके डेसिबल को व्यवहारिक रूप से मापा जाना अलग-अलग क्षेत्रों में संभव नहीं होने से, उक्त का लाभ उठाकर कर सभी मस्जिदों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में लाउड स्पीकरों द्वारा अजान की जा रही है, जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों का उल्लघन है। इस हेतु क्षेत्राअंतर्गत स्थित समस्त मस्जिदे उपरोक्त कानुन की परिधि में आती है जिसके विरूद्ध पुलिस प्रशासन को अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही जिसमें ऐसे स्थलों को नोटिस देकर त्वरीत कार्यवाही कर अवैधानिक एवं बिना अनुमति के लगे लाउड स्पीकरों को हटवाया जाये तथा मस्जिदों में लाउड स्पीकर के माध्यम से शोर को शीघ्र पूर्ण प्रतिबंध लगाया जावे। उक्त कृत्य को रोकने हेतु दोषियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करे।
Dewas : युवा कांग्रेस ने जलाया शिक्षा मंत्री का पुतला
देवास: आज स्थानीय भोपाल चौराहा पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के आह्वान पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अनुपम टोप्पो के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मोहन यादव के द्वारा किये गये ट्वीट ” परेड में ना तो देश के फर्जी पिता थे , ना तो देश के फर्जी चाचा ,ना कोहि लोहे की महिला, ना कंप्यूटर के अविष्कारक था , के विरोध में शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया गया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज नागर ने कहा कि शिवराज सरकार के मंत्री अब खुले तौर पर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्रियों को लेकर अमर्यादित बयान देने पर उतारू हो गए हैं।
शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर बैठे मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को फर्जी पिता करार दे दिया है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। इतना ही नहीं मोहन यादव ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता ने यह दावा किया है कि भारत अब तक गुलाम था, लेकिन अब सही मायनों में स्वतंत्र हो रहा है। जल्द ही मोहन यादव को शिक्षा मंत्री के पद से नही हटाया गया तो युवा कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किये जायेंगे।
मस्जिदों में लाउड स्पीकर से उत्पन्न हो रही ध्वनि प्रदूषण को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु हिन्दू जागरण मंच ने दिया ज्ञापन
देवास। आज शनिवार को हिन्दू जागरण मंच द्वारा कोतवाली थाना देवास के क्षेत्र के सघन आबादी में स्थित मस्जिदों में अवैधानिक रूप से बिना उचित अनुमति लिए लाउड स्पीकर अथवा एम्लीफायर आदि लगाकर की जा रही अजान से उत्पन्न पब्लिक न्यूसेंस अथवा हो रही जान लेवा ध्वनि प्रदूषण को पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने बाबद सिटी कोतवाली में ज्ञापन दिया। हिन्दू जागरण मंच द्वारा आज जिलेभर सहित शहर के विभिन्न थानों पर इस प्रकार से ज्ञापन दिया जा रहा है।
मंच द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा गया….
निवेदन है कि कोतवाली थाना देवास के क्षेत्र की मस्जिदों में लाउड-स्पीकरों से आम जनता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अन्य ध्वनि प्रदूषण मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रो से ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है शहर के रहवासी इलाकों मे जहां सभी आयु वर्ग के व्यक्ति निवास करते है, कार्य करते है। वे सब उक्त तीव्र ध्वनि से होने वाले प्रदूषण से आम जनता पीढित है। अधिकांश मस्जिदों में प्रतिदिन मानक ध्वनि नियमों से अधिक का ध्वनि प्रदूषण होता है। जिसके कारण स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश क्र. 4792/2005 राजेन्द्र कुमार वर्मा विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन में ध्वनि प्रदूषण से जीवन की हानि को जोड़ा गया। इसी प्रकार अनुच्छेद 51 ए (जी) के मौलिक कर्तव्यों में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी को स्पष्ट करता है। इस प्रकार ध्वनि विस्तारक यंत्र जिसमें एम्पलीफायर के उपयोग होने वाला ध्वनि प्रदूषण भी जानलेवा माना गया है जो कि व्यक्ति के प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का हनन है। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पारित मौलाना मुफ्ती सईद विरूद्ध स्टेट आफ पश्चिम बंगाल मामले में निर्णित किया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के पालन की स्वतंत्रता तो है। परन्तु इसके तहत किसी को भी ध्वनि प्रदूषण करने का लाईसेंसो अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता। वर्ष 1991 सर्वोच्च न्यायालय के एक चर्च ऑफ गॉड इन इण्डिया विरूद्ध के. के. आर. मैजेस्टिक कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएसन के मामले में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि किसी भी सभ्य समाज में ध्वनि प्रदूषण को किसी भी धार्मिक मामले से ऊपर नहीं रखा जा सकता इसके तहत इससे होने वाली हानियों का भी स्पष्ट लेख किया गया है। उक्त की स्थिति में पर्यावरण के लिये एवं उसकी सुरक्षा के लिये भारत के समस्त नागरिकों को भारतीय संविधान में उनके धर्म के ऊपर रख गया है और पर्यावरण संरक्षण को समस्त भारतीय नागरिकों की जिम्मेदारी बताया गया है।
लाउड स्पीकर, एम्पलीफायर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग थाना क्षेत्र की सघन बसाहट के क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में होने वाली अजानों से आस-पास के रहवासियों को तीव्र मानसीक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना क्षेत्र वासियों जिसमें वृद्ध, बच्चे, मरीज, विद्यार्थी शामिल है को करना पड़ रहा है। उक्त मामला भा.द.वि. की धारा 268 के तहत ध्वनि प्रदूषण एक पब्लिक न्यूसेंस उक्त कृत्य है। सिजकी सजा भा.द.वि. की धारा 290 मे वर्णित है। उक्त प्रकरण के ध्वनि से उत्पन्न आमजन के मध्य न्यूसेंस की स्थिति में पुलिस एक्ट 1861 के तहत कार्यवाही भी की जाती है।
कार्यक्रम अथवा धार्मिक प्रार्थनाओं को लाऊड स्पीकर अथवा अन्य ध्वनि बडाने के यंत्र फायर आदि का उपयोग करने के पूर्व संबंधित थाना क्षेत्र तथा नगर निगम से अनुमति लिए भी की आवश्यकता है। बिना अनुमति लिये क्षेत्र में पूरे सप्ताह, पूरे वर्ष लगातार मस्जिदों से उत्पन्न ध्वनि से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त मस्जिदों से जुडे स्थलों पर भी ध्वनि • विस्तारक यंत्र लगाकर तीव्र ध्वनि की जाती है जो कि मानव जीवन एवं स्वास्थ्य के लिये घातक है। पुलिए एक्ट 1861 की धारा 30 एवं धारा 32 के तहत पुलिस मस्जिद द्वारा उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण एवं न्यूर्सेस सतत् उत्पन्न किये जाने पर दण्ड अधिरोपित किया जाने का प्रावधान है।
साऊदी अरेबिया जहां लगभग 94 हजार मस्जिदें है जिनमें से अधिकांश रहवासी क्षेत्र में है वहां के इस्लामिक माालों के मंत्रालय (Ministry of Islamic Affairs Saudi Arabia) ने इबादत हेतु लाऊड स्पीकर के माध्यम से बुलावे पर पूर्णतः रोक लगा दी है। यह रोक इस्लामिक राष्ट्र के लोगों द्वारा मज्जिदो से हो रहे शोर की शिकायतों के बाद लगाई गई है। मामला पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संबंधित है इसका किसी धर्म विशेष से कोई ताल्लुकात नहीं है। पूजा, प्रार्थना अथवा इबादत का एक निश्चित समय मस्जिदों में तय है। इस प्रकार के लाऊड स्पीकर के प्रयोग को अवैधानिक एवं गैरकानूनी होने से पूर्णतः प्रतिबंधित करे। पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन के हित में तत्काल रोक लगाई जाये।
• बसाहट के क्षेत्र में तीव्र ध्वनि प्रदूषण उपरोक्त मस्जिदों से उत्पन्न हो रहा है जो कि, आमजन के प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का हनन होने के साथ-साथ पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित गाइड-लाईन अनुसार किसी भी संस्था अथवा व्यक्ति को निर्धारित डेसिबल से अधिक ध्वनि किये जाने का अधिकार नही है, चूंकि लाउड स्पीकरों के माध्यम से अत्यधिक मात्रा में अवैधानिक रूप से बिना उचित अनुमति प्राप्त किये ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है, जिसके डेसिबल को व्यवहारिक रूप से मापा जाना अलग-अलग क्षेत्रों में संभव नहीं होने से, उक्त का लाभ उठाकर कर सभी मस्जिदों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में लाउड स्पीकरों द्वारा अजान की जा रही है, जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों का उल्लघन है। इस हेतु क्षेत्राअंतर्गत स्थित समस्त मस्जिदे उपरोक्त कानुन की परिधि में आती है जिसके विरूद्ध पुलिस प्रशासन को अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही जिसमें ऐसे स्थलों को नोटिस देकर त्वरीत कार्यवाही कर अवैधानिक एवं बिना अनुमति के लगे लाउड स्पीकरों को हटवाया जाये तथा मस्जिदों में लाउड स्पीकर के माध्यम से शोर को शीघ्र पूर्ण प्रतिबंध लगाया जावे। उक्त कृत्य को रोकने हेतु दोषियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करे।
भोरासा : श्मशान घाट में श्रीमती मधुमती शर्मा की स्मृति में बनाया जाएगा टीन शेड
भोरासा निप्र(अभय नागर) : कहा जाता है कि इंसान अपने जीवन में कई तरह का सफर तय करता है परंतु जीवन के अंतिम समय पर वह अपने जीवन के समय में यादगार पलों को याद करते हुए आगे बढ़ता है वही कुछ चीजों को जीवन भर अपनी यादों से नहीं मिटा पाता है इसी चीज को देखते हुए भोरासा नगर में वर्षों पहले निवास कर चुके कमल किशोर शर्मा व इनके पुत्र चयन कानूनगो के द्वारा गुरुवार को भोरासा नगर पहुंचकर नगर के श्मशान घाट में एक सभा कक्ष के लिए टीन शेड के निर्माण करने की बात कही गई जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती मधुमती शर्मा का वर्ष 2018 में निधन हो गया था जिसके बाद से ही उन्होंने उनकी याद में भोरासा के श्मशान घाट पर एक टीन शेड बनवाने का संकल्प अमन में लिया था जिसे पूरा करने के लिए वह गुरुवार को भोरासा नगर पहुंचे वहां नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर यहां टीन सेट बनाने के लिए जगह का चयन किया गया जिसमें 30 बाई 40 की साइज का टीन सेट का निर्माण यहां पर किया जाएगा इस अवसर पर इनके साथ नगर के मांगीलाल डोडिया, दिनेशचंद्र पांचाल देवास जमुनालाल माली, प्रदीप मंत्री ,कन्हैयालाल खटवा, महेश चंद्र मंत्री, रमेश चंद्र मिस्त्री, पत्रकार अभय देव नागर, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला ,अखिलेश हेड़ा, सहित आदि लोग मौजूद रहे वही भोरासा के शमशान पर निर्माण हेतु नगर के कई गणमान्य लोग पहले घोषणा कर चुके हैं परंतु अभी तक किसी के द्वारा कोई निर्माण कार्य नहीं करवाया गया है अब देवास से आकर जोशी जी के द्वारा यहां जो निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे देखकर शायद यहां के लोगों की भी आंख खुले और यहां पर अपने द्वारा घोषणा किए गए कार्यों का निर्माण करवाए जिससे कि यहां का सौंदर्यीकरण हो सके ।
