Dewas: कृषि विभाग व पुलिस ने की अवैध नकली खाद का भण्डारण करने वाले गोदाम पर कार्यवाही

• कॉपीराइट का मामला भी दर्ज, 4-5 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की खाद जब्त

देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत गौतम नगर में आरोपी द्वारा अपने गोदाम में बिना लाइसेंस के नकली खाद का भंडारण किया गया था। जिसको लेकर शुक्रवार को इसकर कार्यवाही कर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल पुलिस द्वारा कृषि विभाग को सूचना दी गयी थी कि गौतम नगर स्तिथ एक टिन शेड गोदाम में अवैध नकली खाद का भंडारण किया गया है जिसके पश्चात कृषि विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से गोदाम पर कार्यवाही की खाद के पैकेट पर मुम्बई की एक कंपनी का नाम दर्ज था। जिसके नाम का उपयोग करने पर कॉपीराइट एक्ट उलंघ्घन भी हुआ है।
जिसके बाद कृषि विभाग ने खाद को जब्त कर पंचनामा बनाया और खाद को पुलिस को सुपूर्दगी में दे दिया है। खाद की अनुमानित कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी विनय गजमोरे निवासी स्टेशन रोड देवास पर 420 भादवि काँपी राईट अधिनियम (संशोधित) 63, काँपी राईट अधिनियम (संशोधित) 64, उर्वरक (नियत्रण) आदेश 1985 धारा 7 एवं किटनाशी अधिनियम 1968 धारा 29 (1) b निहित प्रावधानो के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। मामले की विवेचना औद्योगिक थाने में पदस्थ उपनिरिक्षक जितेंद्र यादव द्वारा की जा रही है।

Dewas : सिविल लाईन थाने पर हुआ ध्वजारोहण, थाना प्रभारी हुए सम्मानित

देवास(धीरज सेन)। सिविल लाईन थाने में 73वां गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस दौरान थाने के पुलिस जवान उपस्थित थे। थाना प्रभारी श्री सिंह परेड ग्राउंण्ड पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

Dewas : शुक्रवारिया हाट में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

देवास : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवारिया हाट के ईदगाह रोड पर शुक्रवार शाम नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सलीम खान के शेड को धराशयी किया। देखें वीडियो

सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि जो भी व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त है उनके खिलाफ एक लिस्ट बना कर कार्यवाही की जा रही है। जिसको लेकर यह अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। वही सलीम खान का कहना था कि मेरे पास निर्माण की परमिशन है फिर भी प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है।

भूमाफ़िया कुख्यात बदमाश नब्बू खान के क़ब्ज़े से 50 लाख क़ीमती प्रशासन ने कराई मुक्त

देवास(दीपक शर्मा) : कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह द्वारा वन विभाग की सूचना के आधार पर भूमाफ़िया व कुख्यात बदमाश नब्बू खां के द्वारा वन भूमि को क़ब्ज़े में कर दबंगता दिखाकर खेती करने व क़ब्ज़ा करने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी शोभालाल सोलंकी व एसडीओपी राकेश व्यास को तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर बदमाश भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से वन भूमि मुक्त कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिस तारतम्य में आज पुलिस की चार टीमें थाना प्रभारी बागली दीपक यादव, थाना प्रभारी हाटपिपलिया सज्जन सिंह मुकाती, थाना प्रभारी उदयनगर पतिराम डावरे तथा थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़ की पर्याप्त पुलिस बल के साथ गठित कर मौक़े पर भूमाफ़िया नब्बू खां के क़ब्ज़े से ज़मीन मुक्त कराने हेतु भेजा गया व वन विभाग की ओर से कमलापुर बीट के रेंजर ब्रजेन्दर तिवारी वन विभाग के अमले के साथ मौजूद हुए ।

कमलापुर क्षेत्र के भूमाफ़िया व कुख्यात बदमाश नब्बू खां पिता लतीफ़ खाँ उम्र 40 वर्ष निवासी कमलापुर के द्वारा वन विभाग की 10 बीघा ज़मीन पर अतिक्रमण कर घर बनाकर खेती की जा रही थी मौक़े पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से 10 बीघा ज़मीन जो 50 लाख रूपये क़ीमत है, को मुक्त कराकर वन विभाग के सुपुर्द किया गया । ज्ञात हो कि कुख्यात बदमाश नब्बू के विरूद्ध बलात्कार, हत्या के प्रयास, शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट, बलवा व वन भूमि में क़ब्ज़ा करने जैसे लगभग 22 अपराध थाना बागली में दर्ज हैं कुख्यात बदमाश नब्बू खां पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई है ।

कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह द्वारा बताया गया कि ज़िले में भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।

भौरासा विद्युत मंडल ने नगर मे चेकिंग अभियान चलाया घरों में लगे मीटर लगवाए बाहर

भौरासा निप्र(अभय नागर) – भौरासा विद्युत मंडल ने नगर मे चेकिंग अभियान चलाया जिसमे लोगों के मीटर घर व दुकान के अंदर लगे थे उन्हे चौरी की आशंका को लेकर घर के व दुकानों के बाहर लगवाए व चेकिंग अभियान चला जा रहा है।

विद्युत मंडल कर्मचारियों द्वारा यह कार्य नगर मे किया जा रहा है इस विषय में जब हमने विद्युत मंडल सुपरवाइजर से चर्चा की तो पूछने पर भौरासा विद्युत मंडल सुपरवाइजर कैलाश चोपड़ा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार हम यह कार्य कर रहे हैं कि नगर मे जिनते मीटर अंदर लगे हुए हैं उनके मीटर को बाहर लगाए जा रहे है। ताकि चोरी की आशंका ना हो और जिनते मीटर अंदर है वह चोरी ना कर पाए इसलिए हम सभी के मीटर बाहर लगा रहे हैं और यह अभियान सतत चलता रहेगा वही जिन लोगों के घरों में मिटर नहीं है वहां पर मीटर जल्द ही लगा दिए जाएंगे ।

Dewas: माता टेकरी पर देर शाम दिखा लकड़बग्गा….

देवास : देवास शहर के बीचों बीच प्रसिद्ध माँ तुलजा भवानी व माँ चामुंडा की टेकरी पर कल देर शाम एक लकड़बग्गा देखा गया। लकड़बग्गा शाम को सीढ़ी मार्ग ओर देखा गया, माता टेकरी पर दर्शन करने गए लोगों द्वारा उसे देखा गया व उसका वीडियो भी बनाया गया। ये लकड़बग्गा किधर की तरफ शहर के बीचोबीच आया फिलहाल इसका पता नही चल पाया है। देखें वीडियो

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/VID-20220128-WA0002.mp4

क्या होता है लकड़बग्गा
लकड़बग्घा विचित्र जंगली प्राणी है। वह विभिन्न प्रकार की बोलियाँ बोलता है। उसका ठहाका बहुत प्रसिद्ध है। आमतौर पर अच्छा भोजन पाकर वह अचानक ही जोर से ठहाका लगाता है। वनों में पर्यावरण की रक्षा में लकड़बग्घे का बहुत योगदान है। ये वनों के चक्कर लगाते रहते हैं। बीमारी से मरे जानवरों को शिकारी पशु नहीं खाते परन्तु ये बड़े सफाई से उन्हें चट कर जाते हैं। बाघ जाति के जानवर अपने शिकार का कुछ भाग खाते हैं और कुछ सड़ने के लिये छोड़ देते हैं। उस बदबूदार माँस का भक्षण लकड़बग्घे करते हैं। वन में लगे कैम्पों तथा घरों से बाहर फेंकी हुई जूठन और हड्डियों के टुकड़ों को खाने के लिये ये रात में आ जाते हैं। छोटे-छोटे टुकड़ों के लिये ये आपस में खूब लड़ते हैं इसीलिये इसे मैदानों और जंगलों की ‘गन्दगी साफ करने वाला क्रियाशील सफाईकर्मी’ कहा जाता है।

लकड़बग्घा हड्डियाँ तक चट कर जाता है। इस कारण इसका मल चाक जैसा सफेद होता है। इसे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ‘एल्बम ग्रसियम’ के नाम से इसे गिल्लड़, मस्से जैसे रोगों में प्रयोग किया जाता है। पूर्वी भारत में लकड़बग्घे की जीभ और चर्बी सूजनों और रसौलियों को बिठाने के लिये काम में लाई जाती है। अफ्रीका में इसकी चर्बी रोगग्रस्त अंगों पर मली जाती है। मिस्त्र में नीलघाटी के लोग दीर्घायु होने के लिये इसका दिल तक खा जाते हैं। इसे मनुष्य के लिये कई तरह से उपयोगी जीव माना गया है लकड़बग्घे दो प्रकार के होते हैं- धारीदार और चीतला। इसे अंग्रेजी में ‘स्ट्राइप्ड हायना’ और ‘स्पॉटेड हायना’ कहते हैं। संस्कृत में दोनों का नाम ‘तरक्षु’ है। भारतीय उपमहाद्वीप में धारीदार लकड़बग्घे जबकि अफ्रीका में चीतल लकड़बग्घे पाए जाते हैं।

Dewas: संपत्तिकर,जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क जमा करे व ईनाम पायें

देवास। वसुली केम्प के माध्यम से व घर—घर सम्पर्क कर वसुली के कार्यो की समीक्षा आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम के वार्ड प्रभारियो के साथ संबंधित राजस्व निरीक्षको से की जाकर वसुली के कार्यो मे ओर अधिक गति लाने के निर्देश संबंधित वार्ड प्रभारियो व उनके सहायको को दिये गये।

बैठक मे आयुक्त ने वार्ड प्रभारियो से केम्प के अतिरिक्त घर—घर सम्पर्क कर की गई संपत्तिकर, जलकर व कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली की जानकारी प्रथक-प्रथक ली गई। जिन वार्डो से गत वर्ष की तुलना मे वसुली कम प्राप्त हो रही है उन वार्ड प्रभारियो को वसुली मे तेजी लाने के लिए केम्प लगाये जाने के साथ जिन बकाया करदाताओ द्वारा संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा नही कर रहे है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान को की जाने वाली कुर्की की कार्यवाही की जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु कहा।
आयुक्त ने यह भी बताया कि बकाया करदाताओ के द्वारा सम्पूर्ण राशि एक मुश्त जमा करने वाले करदाताओ के लिए ईनामी लकी ड्रा योजना आयोजित की गई है। जिसमे 101 ईनाम पुरस्कार के रूप मे रखे गये है।

जिसमे प्रथम ईनाम एक इलेक्ट्रानिक स्कुटर, द्वितीय पुरस्कार 5 एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार 10 मोबाईल टेबलेट,चतुर्थ पुरस्कार 15 सायकल, पांचवा पुरस्कार 20 स्मार्ट वॉच, छटा पुरस्कार 25 मिक्सर, सातवां पुरस्कार 25 वाटर प्युरीम रखे गये है। बकाया करदाता अपने करो का भुगतान एक मुश्त कर ईनामी प्रतियोगिता मे चयनित होकर ईनाम पायें।

लाला सदर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने

देवास। विधायक गायत्रीराजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशमंत्री जुबेर लाला की सहमति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज शेख विनर ने लाला सदर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सदर के उपाध्यक्ष बनने पर अंसार अहमद हाथी वाले, अफजल खान, बाली घोसी, इरफान अली, शब्बीर अपना, वसीम राजा, साजिद खान, अशोक पोरवाल, ईश्वर कहार, हनीफ सदर, फारूक पटेल, शाबिर खान, समीर मंसूरी, शाहनाज, जाहिर शेख, शैलेश महाजन, पवन भैय्या, आसिफ शेख (चुन्नू) सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी। 

Dewas : युवक को कार ने मारी ने मारी टक्कर, मौत

देवास (अभय नागर)। भोपाल रोड पर सोनकच्छ के पास ग्राम दौलतपुर में बुधवार शाम अपने घर जा रहे युवक को एक कार ने रौंद दिया युवक को जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।

सोनकच्छ थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार सोनकच्छ तहसील के ग्राम दौलतपुर निवासी चंदूलाल पिता नंदराम बामनिया कल शाम खेत से चारा लेकर अपने घर जा रहा था उसी बीच मे 2 युवको द्वारा तेज रफ्तार कार क्रमांक MP09 CX 6058 ने उसे रौंद दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। घायल युवक को ईलाज़ के लिए सामुदायिक केंद्र सोनकच्छ ले जाया गया जहाँ से उसे ज़िला अस्पताल रैफर कर दिया परंतु युवक बीच मे ही दम तोड़ दिया।

Dewas : आज 10 से 2 बजे विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा विद्युत प्रदाय बंद

देवास : सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27/01/2022को 33/11Kv सिविल लाइन उपकेंद्र से निर्गमित
11kv टाउन 1 फीडर
11kv टाउन 3 फीडर
पर इंदिरा गांधी प्रतिमा से क्षिप्रा क्लब तक 11 केवी लाइन शिफ्टिंग आवश्यक कार्य होने से प्रातः 10:00 से 02:00 बजे तक बंद रहेंगे जिससे संबंधित क्षेत्र सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट कार्यालय, एसपी कार्यालय, एमजी रोड, शुक्रवारिया हाट, सूतार बाखल, करीम नर्सिंग होम, एलआईसी कार्यालय, गोया, कर्मचारी कॉलोनी, उज्जैन रोड पेट्रोल पंप, स्टेट बैंक एव पशु हाट आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा