नागदा में तोड़े गये गरीबो के आशियाने को लेकर श्री वर्मा कल करेंगे कलेक्टर से भेंट ।                               

देवास = विगत दिनों नागदा में सामंतवादी तरीके से भीषण ठंड और कोरोना महामारी के बीच गरीबों के आशियाने तोड़े गए जिससे अनेक परिवार सड़क पर आ गए लेकिन कलेक्टर और एसपी ने आज तक इस घटना को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा गुरुवार 27 जनवरी को कांग्रेस जनों के साथ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला से भेंट करेंगे। वही श्री वर्मा ने कहां की बड़े आश्चर्य की बात है कि प्रशासन ने निजी भूमि पर सरकारी अमला भेजकर गरीबों के मकान तूड़वा दिए वही कलेक्टर और एसपी मूकदर्शक बनकर सारे घटना क्रम को देखते रहे उन्होंने कहीं भी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की ना ही गरीबों को बसाने के संदर्भ में कोई निर्णय लिया जबकि ऐसा जुल्म तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुआ। यह घटना बड़ी निंदनीय है।।        इस तरह की घटना की मैं निंदा करता हूं। और मैं गरीबों के हक में कोई निर्णय हो इसके लिए प्रयास करूंगा।

JMD यादव बीज भंडार एवं कीटनाशक का पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने किया शुभारंभ

भौंरासा(अभय नागर) : नगर भोरासा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव के नवीन प्रतिष्ठान JMD यादव बीज भंडार एवं कीटनाशक का शुभारंभ मां शक्ति के दर्शन कर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने किया! इस अवसर पर देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी वरिष्ठ एडवोकेट व मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि 1 फरवरी को कमलनाथ देवास से घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे भोरासा पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ जी के 1 फरवरी को देवास आने की बात मीडिया के सामने रखी उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ देवास पहुंचेंगे जहां पर टेकरी पर माता के दर्शन करने के पश्चात देवास से घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे जिसमें कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक घर पहुंचने का कार्य करेगी जिसमें इसकी शुरुआत कमलनाथ देवास से करने जा रहे हैं मीडिया से चर्चा में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के रीति नीति व जिस तरीके से इन के शासन में जनता त्रस्त हो चुकी है व भाजपा सरकार की खामियों को गिनाने का कार्य कांग्रेस प्रत्येक घर तक पहुंचकर करेगी व अपनी बात लोगों तक रखेगी वही यहां पर उन्होंने कहा कि शराब नीति का जमकर विरोध करेगी जोकि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नई शराब नीति लागू की गई है जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की जनता को शराब में डूबाना चाहते हैं जिसके लिए आए दिन ऐसी नीतियां बनाते रहते हैं कांग्रेस ऐसी नीति का पुरजोर तरीके से विरोध करने जा रही है जिससे कि प्रदेश का युवा शराब से गर्त में ना जाए वही भाजपा सरकार के इस फैसले से प्रदेश में जो नुकसान होगा उसके बारे में भी कहा गया सरकार अपने आर्थिक मसौदे को मजबूत करने के लिए शराब का सहारा क्यों ले रही है कई अन्य जगह से भी सरकार अपनी आय बढ़ा सकती है परंतु शिवराज सिंह चौहान सिर्फ शराब से ही पैसा कमा कर जनता को शराब के नशे में डूबाना चाहते हैं जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी वही इस अवसर पर आसपास क्षेत्र से व नगर के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के बाद आभार विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने माना वह संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया

Dewas : भोरासा में शान से फहराया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

भोरासा निप्र(अभय नागर) : नगर में गणतंत्र दिवस का त्यौहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी शासकीय अशासकीय कार्यालय में झंडा वंदन किया गया भोरासा नगर परिषद में सीएमओ श्रीमती सविता सोनी ने झंडा फहराया

तहसील टप्पा कार्यालय पर नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र चौधरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नगजी राम यादव नगर कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र इनानी जिला सहकारित बैंक में मैनेजर अकेसिंह सोलंकी भोरासा थाना परिसर में थाना प्रभारी हितेश पाटिल कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में श्रीमती मोहिनी निर्मल सेवा सहकारी संस्था में तेज सिंह राजपूत काकड़दा में सरपंच सुमेर सिंह नागर के हाथों एवं नगर के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में गरिमामई कार्यक्रम आयोजित कर झंडा वंदन किया गया

भीम आर्मी ने बाबा साहब की प्रतिमा माल्यार्पण एवं वाहन रैली निकालकर मनाया गणतंत्र दिवस

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय संयोजक व प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मनाया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि सर्वप्रथम हाथ में तिरंगा लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर रोहित गांधी, भरत सिंह, सूरज चौहान, बब्लू खान, दिलीप चौहान, दशरथ डोरिया, राहुल चौहान, संदीप चौहान, मुकेश प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas : एक्सपाईरी व मिलावटी खादय सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

आटा, कुरकुरे, बिस्किट सहित 2 लाख से ज्यादा की किराना सामगी को किया जप्त

देवास : जिले में मिलावट खोर के गोरखधंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावट खोरो के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें गेहू, आटा, चना व राजमा, चावल मिलावटी तथा कुरकेरे, पेप्सी, आचार केगजेक बिस्किट, डॉबर हनी शहद जेम एक्सपाईरी दिनांक की खादय सामग्री कालाबाजारी करते जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब दो लाख बत्तीस हजार रूपये है जप्त खादय सामग्री की जांच हेतु सेम्पल जिला खादय सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर से कराये गये।

उक्त कार्यवाही में आरोपी ईरशाद पिता लियाकत अली निवासी पुष्पकुंज कोलानी देवास, मोहम्मद तोसिफ पिता सलीम निवासी शीतला माता मंदिर के पास रेवाबाग देवास एवं मोहम्मद समीर अब्बासी पिता मोहम्मद सलीम अब्बासी उम्र 33 साल निवासी एकता नगर इटावा देवास को धारा 420,273 (क) भादवि के तहत गिरफ्तार किया जाकर अप.क्र.66/2022 पजीबद्ध किया गया

तारीका वारदातः- आरोपीगण द्वारा एक्सपाईरी एवं मिलावटी खादय सामग्री की कालाबाजारी कर बेच देते थे।

गिरफ्तार आरोपी का नामः- ईरशाद पिता लियाकत अली निवासी पुष्पकुंज कोलानी देवास, मोहम्मद तोसिफ पिता सलीम निवासी शीतला माता मंदिर के पास रेवाबाग देवास एवं मोहम्मद समीर अब्बासी पिता मोहम्मद सलीम अब्बासी उम्र 33 साल निवासी एकता नगर

Dewas: जिले में मिले 130 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 611

देवास। 25 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 130 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 25 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन मे 1582 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 130 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
25 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 34 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 611 हो गयी है।

Dewas: कलेक्‍टर ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 03 आरो‍पियों को जिला बदर किया है। जिसमें आरोपी देवकरण पिता माधोसिंह उम्र 37 साल निवासी जंगीपुर थाना भौंरासा, विजेन्‍द्र उर्फ विजय मालवीय पिता ओमप्रकाश मालवीय उम्र 22 साल निवासी इटावा देवास तथा मनोहर पिता मांगीलाल उम्र 26 साल निवासी कांजीपुरा थाना खातेगांव को 03-03 माह के लिए जिला बदर किया है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर,  उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Dewas : जीवनदायिनी नदी नर्मदा से धड़ल्ले से किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन…

खनिज अधिकारी खान घेरे में ! डम्पर चालको एवं व्यापारियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए दिया धरना..

देवास। जिले के अंतिम छोर पर नेमावर में मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नदी नर्मदा से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसमे खनिज विभाग के जिला अधिकारी से लेकर नेताओं की संलिप्तता भी सामने आती रही है। सोमवार को रेत व्यापारियों द्वारा इन्दौर बेतुल नेशनल हाईवे स्थित नाके पर रंगदारी मांगी जाने का आरोप लगाते हुए मौके पर ही धरना प्रदर्शन कर दिया, जिसका शोर देवास जिला मुख्यालय तक सुनाई दिया।

हाईवे पर दिन रात सैकड़ो डम्पर रेत परिवहन करते हुए धड़ल्ले से बेरोकटोक दौड़ रहे है। रेत परिवहन करते इन डम्परो के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते है। यमराज की शक्ल में दौड़ने वाले रेत से भरे इन डम्परो के कारण कई जाने जा चुकी है। सोमवार को हाईवे के बागली विधानसभा अन्तर्गत धनतालाब घाट पर रेत परिवहन करने वाले डम्पर चालको ने रंगदारी का आरोप लगाते धरना दे दिया। । सुचना मिलने पर रेत व्यापारी भी मौके पर पंहुच गये। चालको एवं व्यापारियों ने धनतालाब घाट पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पंहुचे खनिज इंस्पेक्टर रवि मराठा को व्यापारियों ने जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि क्या आपने किसी को नाके पर रंगदारी, वसुली करने का चार्ज सौंपा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष टिकेतप्रताप सिंह द्वारा 10 हजार रूपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। खनिज इंस्पेक्टर रवि मराठा के मना किया कि हमने किसी से को कोई काम नहीं सौंपा है। देखें वीडियो

रेत व्यापारियों ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
व्यापारियों ने मंडल अध्यक्ष टिकेतप्रताप सिंह के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओ में कार्यवाही की मांग करते हुए कहा, हम रिपोर्ट लिखायेंगे। हमारे डम्पर चालक गवाही देंगे। व्यापारियों ने कहा हमने विधायक से भी बात की, विधायक का भी कहना है कि रूपये देने पडेÞंगे, तभी यहां से डम्पर निकलेंगे, लेकिन विधायक का नाम नहीं बताया। काफी देर तक होहल्ला मचता रहा। गौरतलब है कि नर्मदा के सीने को छलनी करने वाले देवास के खनिज माफिया, ठेकेदार सिर्फ नेमावर ही नहीं अपितु मुख्यमंत्री के ग्रह जिले सिहोर के अन्तर्गत नर्मदा तट तक पर से रेत का अवैध उत्खनन करने से नहीं चुक रहे है। ठेकेदार कपंनी पर प्रदेश सरकार की ही करोड़ो रूपये की रायल्टी बकाया बतायी जा रही है। जिले के खनिज अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान अवैध उत्खनन को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे हुए है। बताया जाता है कि आरिफ खान खनिज विभाग में सबसे विवादित अधिकारी है। पूर्व में यह भी सुर्खिया रही कि खान एक जियोलॉजिस्ट (भू वैज्ञानिक) हैं। नियम के विपरीत उन्हें खनिज अधिकारी बनाया गया है। आरिफ खान अपनी ऊपर की पहुंच के दम पर नर्मदा किनारे के जिले में पोस्टिंग कराने में सफल हुए हैं और अवैध उत्खनन के कारोबार को प्रश्रय देकर भ्रष्टाचार करते मोटा माल कमा रहे है। पिछले दिनो खनिज अधिकारी खान का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से भी विवाद हुआ था। जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने प्रदेश नेतृत्व तक से खान की शिकायत की थी, लेकिन उपरी पकड़ के कारण खान पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा ओवरलोडिंग वाहन पकडे
रेत व्यापारियों के आरोपों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेतप्रताप सिंह का कहना है कि राज्य शासन द्वारा ओवर लोडिंग वाहन सख्ती से प्रतिबंधित किये है। इस सम्बन्ध में खनिज अधिकारी एवं प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन भ्रष्टाचार से घिरे खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा ओवरलोडिंग रेत के डम्परो के विरूद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हमारे द्वारा 23 जनवरी को ओवरलोडिंग वाहनो का आवागमन रोकने के सम्बन्ध में बागली थाने पर भी आवेदन दिया गया। रात में हमने कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणो के साथ मिलकर 12 ओवरलोडिंग डम्पर रोककर खनिज इंस्पेक्टर रवि मराठा को सौंपे है। किसी प्रकार की रंगदारी नहीं मांगी गयी है, इस प्रकार के आरोप झुठे है। ठेकेदार कम्पनी द्वारा रायल्टी के अतिरिक्त ओवरलोडिंग रेत भरी जाने के विरूद्ध कार्यवाही की बात रखी, जिससे बोखलाकर रेत के दलालो, व्यापारियों द्वारा रंगदारी मांगने के आरोप लगाए जा रहे है। इस सम्बन्ध में खनिज अधिकारी खान को फोन लगाया गया तो बात नहीं हो सकी।

Dewas: जिले में मिले 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 515

देवास। 4रद अनुसार जिले में 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 24 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन मे व्यक्तियों की कोरोना जाँच में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 34 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 515 हो गयी है।

Dewas: कल 25 जनवरी को शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर सुबह 9 से 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

देवास। कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमि देवास ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि सिविल लाईन में इंदिरा गांधी प्रतिमा से क्षिप्रा क्लब मेंढकी रोड तक लाईन स्थानांतरित कार्य किये जाने से 25 जनवरी को प्रातः 09 से दोपहर 01 बजे तक 11 के.व्ही. टाउन-1 एवं टाउन-3 फीडर ए.बी.रोड़, एम.जी. रोड़, गोया, सिविल लाईन, चामुण्डा काम्पलेक्स, एल.आई.सी, टावर, मिर्ची बाजार, शुक्रवारीया हाट, सुतार बाखल, अलंकार मार्केट, लालगेट, कर्मचारी कॉलोनी, उज्जैन रोड, नई आबादी, स्टेशन रोड, पशु हाट, गीता भवन आदि स्थानों पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्‍होंने बताया कि आवश्‍यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है।