Dewas : जिले में मिले 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 53

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 16 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1878 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 34 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
16 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुआ है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गयी है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में यह कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले 34 संक्रमितो का आंकड़ा कजी गुणा ज्यादा है। अन्य शहर व जिलो के मुकाबले यह बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सक्षम जीवजन संस्था द्वारा गौमाताओ को खिलाये गईं 21 क्विंटल छोड़ व गुड़

देवास : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निरन्तर जीवदया एवं मानवसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही सक्षम जीवजन संस्था के अध्यक्ष जीवदया प्रेमी रिंकेश जैन के नेतृत्व में गोमाता को 21 कुंटल छोड़ एवं गुड़ नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए भोलेनाथ गोशाला एवं शंकरगढ़ गोशाला में गोमाता को खिलाई गयी।

संस्था अध्यक्ष रिंकेश जैन ने कहा कि समस्त जनता को गौ माता के प्रति आस्था बने एवं जीवो के प्रति दया का भाव हो सके इस उद्देश्य से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पूरी टीम के साथ गौशाला पहुंचे। इस अवसर पर राजीव खंडेलवाल, मनीष सेन संस्था के कोषाध्यक्ष रितेश जैन, सचिव नितिन जैन, कीर्तिराज जैन, विनय जैन, अमित जैन, विकास जैन, तिलक बाफना, महेश जैन, योगेश जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन, गिरीश जैन, राहुल जैन, अशोक जैन, आदि उपस्थित थे

Dewas : 1 क्विंटल से अधिक अमानक पॉलीथिन को गाड़ी पर ले जाते व्यक्ति को पकड़ा

देवास : शहर में नगर निगम द्वारा अमानक पॉलीथिन के ऊपर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कल भी नगर निगम द्वारा दुकानों से अमानक पॉलीथीन जप्त की गई थी, वही आज भी नगर निगम की टीम द्वारा एक्टिवा से पॉलीथिन ले जाते एक व्यक्ति को पकड़ा। नोसराबाद में रहने वाले व्यक्ति किशन पिता भेरूलाल को 1 क्विंटल से अधिक पॉलीथिन को एक्टिवा क्रमांक MP 41 MS 9060 को पुराना मच्छी बाजार से रंगे हाथों पकड़ा गया। पॉलीथिन की कीमत तकरीबन 10 हज़ार बताई जा रही है वही व्यक्ति पर 5000 की चलानी कार्यवाही कर पॉलीथिन को नगर निगम द्वारा नष्ट कर दिया गया है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/VID-20220116-WA0051.mp4

नगर निगम द्वारा शहर में अमानक पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत एक कुंटल के ऊपर अमानत पॉलिथीन जप्त की गई जिसको प्रोसेसिंग प्लांट ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्रोसेस किया जाकर नष्ट की गई जिससे रीसायकल कर अन्य उपयोगी चीजें बनाई जाएगी तथा नगर निगम द्वारा सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी व्यवसायको से अपील की है

देवास शहर फाइव स्टार रैंकिंग के लिए प्रतियोगिता में भाग ले रहा है सभी नागरिकों के सहयोग से हम तीन कैटेगरी के पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं इस हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें जिससे पर्यावरण को खतरे से बचाया जा सकता है सभी नागरिक गण दुकानों व बाजार में जरूरत की चीजें लेने जाने हेतु कपड़े की थैली का उपयोग करें

Dewas : जिले में मिले 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 20

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 15 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1826 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 4 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
15 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 21 वर्षीय महिला निवासी जामगोद, 22 वर्षीय पुरुष निवासी एकता नगर, 20 वर्षीय युवक निवासी भूतियाखुर्द व 30 वर्षीय पुरुष निवासी उदयनगर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
दो कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

अमानक पॉलिथीन पाई जाने पर व्यवसायको पर की गई चालानी कार्यवाही

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर के द्वारा अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यवसाईयो पर निगम की टीम के साथ पंचनामा व चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत तहसील चौराह पर स्थित श्रीकृष्णा मिल्क र्पाइंट से लगभग 40 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर पंचनामा बनाया गया।

इसके पश्चात टीम द्वारा तहसील चौराहा से नावेल्टी चौराहा तथा सैफी मार्ग पर विभिन्न व्यवसाईयो से सर्च अभियान के तहत लगभग 20 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड के द्वारा रूपये 4 हजार 6 सौ 50 की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही मक्सी रोड पर बिना लायसेंस दवाई विक्रेता पर भी स्वास्थ्य निरीक्षक श्री पथरोड द्वारा रूपये 1500 की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त ने शहर के व्यसाईयो से अपील की है कि वे अमानक पॉलिथीन का उपयोग नही करें तथा कपडे व जूट से बनी थेली का उपयोग करे एवं आने वाले ग्राहको को भी कपडे की थेली लाने हेतु प्रेरित करें।

मकर संक्रांति पर्व पर युवा कांग्रेस व विश्वजीत सिंह चौहान द्वारा आयोजित की गई पतंग प्रतियोगिता

हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान)। मकर संक्रांति पर्व पर युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर के मेला ग्राऊंड पर पतंग प्रतियोगिता रखी गई कार्यक्रम की रूप रेखा दीपेन्द्र पटेल विधानसभा अध्यक्ष हाटपिप्लिया द्वारा बनाई गयी व संचालन युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंटी गरोठीया ने किया।जिसमे मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान थे व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री ने की। विशेष अतिथि के रूप मे पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश तंवर,पूर्व पार्षद राहुल तंवर, पूर्व पार्षद सोनू भेरवे मौजुद थे।मकर संक्रांति पर आयोजित पतंग प्रतियोगिता में 40 से अधिक लोगो ने भाग लिया। देखें विडियो👇

भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को पतंग व डोर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों के कर कमलो से वितरित की गई। पतंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों ने पतंग बाजी मे उमदा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत तक रहने वाले दो प्रतिभागी के बीच अंतिम समय मे पंकज पांचाल व अंकित गोलिया के बीच पहले व दूसरे स्थान के लिए पतंग के पेंच लड़ाए गए जिसमे पंकज पांचाल ने अंकित गोलिया की पतंग काटकर प्रतियोगिता मे जीत हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया व दूसरे स्थान पर अंकित गोलिया रहे। मध्य प्रदेश युथ कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन द्वारा पतंग प्रतियोगिता के दोनों विजेताओ को पहला ईनाम 1100 रुपये व द्वितीय ईनाम 501 रुपये नगद दिया गया। पतंग प्रतियोगिता के बाद उपस्थित सभी लोगो एवं गरीब बच्चों को पतंग व तिल के लड्डू बांटकर पतंग प्रतियोगिता का समापन किया गया! इस अवसर पर पिंटू जमोड़िया,पप्पू श्रीनाथ राजकिशोर जायसवाल, डॉ. सलीम खान मानकुंड,प्रशांत चौहान,गौरव गुप्ता, धारासिंह रोजड़ी, रोशन नागर बरोठा ,मुकेश मालवीय आदी उपस्थित थे।

Dewas : पतंग लूटने के चक्कर मे 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

देवास : शहर के मुखर्जी नगर में कल मकर संक्रांति के पर्व पर एक ओर शहर पर्व मना रहा था तो दूसरी ओर शाम तकरीबन 6 बजे छत पर पतंग लूटने गया 20 वर्षीय युवक छत से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया था जिसकी आज ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी।

स्थानीय रहवासी द्वारा बताया गया कि मुखर्जी नगर स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स के पीछे रहने वाला 20 वर्षीय युवक चेतन पिता भगतराव भास्कर कटी हुई पतंग लूटने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत पर चढ़ा था। जहाँ वह हादसे का शिकार हो गया और नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया जिसके बाद आस पास के रहवासियों द्वारा युवक को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे इंदौर के निजी अस्पताल में रेफेर कर दिया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत ही गयी।

Dewas : चार पहिया वाहन टायर फ़टने से हुआ असंतुलित, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

सोनकच्छ(अभय नागर) : भौंरासा में कब्रिस्तान के सामने चार पहिया वाहन के टायर फटने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए 4 पहिया वाहन चालक गांव के अंदर से वाहन निकाल रहा था जहाँ यह हादसा हो गया।

भोरासा में रात्रि 10:00 बजे के दरमियान भोरासा से टोल बचाने के लिए निकल रहा वाहन एमपी 09 जीजी 4178 भोरासा के कब्रिस्तान के सामने ड्राइवर की लापरवाही पूर्वक चलाते समय पिछला टायर बस्ट हो गया उसी दरमियान अपने खेत पर से आ रहे भोरासा के युवक सतीश पिता सुभाष यादव की इस वाहन से टक्कर हो गई जिस पर मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने व परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में देवास एमजीएच ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर भोरासा पुलिस ने पहुंचकर वाहन को वहां से थाने लाई तथा वहां मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए घर भेजा भोरासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मृतक का शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा

Dewas : जिले में मिले 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 18

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 14 जनवरी को देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1523 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 8 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
14 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 58 वर्षीय व 33 वर्षीय पुरूष व 56 वर्षीय व 31 वर्षीय महिला चारो निवासी राम नगर देवास व 37 वर्षीय महिला निवासी हाटपिपलिया, 65 वर्षीय महिला निवासी खातेगांव, 52 वर्षीय पुरूष व 23 वर्षीय महिला दोनो निवासी सोनकच्छ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

Dewas : सयाजी द्वार चौपाटी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

देवास : शहर के कलेक्ट्रेट के सामने सयाजी द्वार के पास स्थित चाट चौपाटी पर आज सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव स्थानीय दुकानदारों को दिखाई दिया जिसकी सूचना दुकानदारों द्वारा कोतवाली पुलिस थाने में दी गयी, सूचना और कोतवाली पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और नगर निगम की टीम को बुलाया गया नगर निगम की टीम द्वारा शव को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। देखें वीडियो

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/VID-20220114-WA0073.mp4

दुकानदार ने बताया कि वह सुबह जब दुकान के पीछे की और गया तो उसको वह एक शव दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस द्वारा शव को अस्पताल पहुँचाकर गया व शव की शिनाख्त में शुरू कर दी है।