देश व प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मामलो में बढ़ोतरी हो रही है। यह कोरोना को रफ्तार को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज 14 जनवरी को उनके निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की जिसमे उन्होंने प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। और सीएम श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घर-घर दस्तक दें, टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो। वैक्सीन ही कोविड से सुरक्षा का मजबूत कवच है। व सीएम चौहान ने कहाँ की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ओर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी : CM pic.twitter.com/nrBhuTs862
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – नागरिकों ने गुरुवार को नगर परिषद पह़ुंचकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार चंद्रशेखर परमार को ज्ञापन दिया।
नागरिकों ने ज्ञापन मे बताया की चन्द्रकेशर नदी के सौन्दयकरण का कार्य तथा नगर का मुख्य मार्ग सत्यनारायण मंदिर से चन्द्रकेशर नदी तक प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त दुसरी किश्त तीसरी किश्त की राशि की मांग के साथ ही आवासीय पट्टे के साथ ही वार्ड कमाक 4 गजाखेडी के नागरिको की पानी कि समस्या का निराकरण आदि विषयो के संबंध मे दुसरी बार नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर नागरिक संतुष्ट दिखाई दिए। नगर परिषद अधिकारी सतीष घावरी ने सभी राजनितिक दल के लोगो तथा नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा की आठ दिनो से लेकर एक माह के अंदर सभी की समस्या हल कर दी जाएगी।
देवास : देवास उज्जैन रोड पर कल दोपहर दो छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गयी, एक को सिर्फ मामूली चोट आई तो वही दूसरी को इंदौर रेफर करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी अनुसार कल दोपहर बैरागढ़ में रहने वाली दो छात्राए अपने गांव से GDC कॉलेज आ रही थी वही उज्जैन रोड पर सिंगावदा के पास एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे शिवानी पिता पप्पू जायसवाल व मुस्कान पिता कल्लू शेख घायल हो गयी। पुलिस द्वारा 108 की मदद से ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया जिसमें एक के सिर पर चोट आने से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा अभी पूरे मामले की जाँच व वाहन की भी तलाश की जा रही है
देवास। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन में देशभर के साथ देवास शहर सहित जिले का महती योगदान रहा है। राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता ही नहीं अपितु सम्पूर्ण हिन्दू समाज आन्दोलित, उद्वेलित हुआ था। 1990, 1992 की कारसेवा में सैकड़ो की संख्या में कारसेवक अयोध्या गये थे।
आज जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो समाज की अगाध श्रद्धा, आस्था का केन्द्र बनकर उभर रहा है। समाजजनो की खुशिया आए दिन विभिन्न माध्यमो से प्रकट होकर सामने आ रही है। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण स्वरूप एक विवाह पत्रिका जन चर्चाओं का केन्द्र बनी हुई है। श्रीराम मंदिर के स्वरूप एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करती उपरोक्त विवाह पत्रिका सोशल मीडिया पर भी तीव्रता से वायरल हो रही है। सैकड़ो लोगो द्वारा जिस पर तरह तरह की आस्थाजनक प्रतिक्रियाएॅ, टिप्पणियॉ भी की जा रही है।
जन चर्चाओ का केन्द्र श्रीराम मंदिर के माडल वाली पत्रिका के सम्बन्ध में जब विवाह पक्ष से जुडेÞ चन्द्रशेखर आजाद मार्ग निवासी विनयनाथ पुजारी से चर्चा की गयी तो उन्होने बताया कि वे माता टेकरी पर बड़ी माता तुलजा भवानी मंदिर के पुजारी है। उनकी छोटी बहन माधुरी पुजारी का 25 जनवरी को विवाह है। विनयनाथ पुजारी का अपने परिवार में मांगलिक अवसर पर श्रीराम मंदिर के प्रसंग को जोड़ने के बारे में कहना है, हमे गर्व है कि देश के मस्तक एवं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि, अयोध्या से करीब पांच वर्ष पूर्व लगा कलंक मिट गया और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह सनातन धर्म की विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में करोड़ो हिन्दू समाजजनो का यह स्वप्न साकार हुूआ, इसलिये हमने अपने यहां विवाह के अवसर पर भगवान श्रीराम एवं धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है…
देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो की कडी मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा 3 करोड 50 लाख की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। देवास शहर के चहुॅमुखी विकास के लिये निरंतर चल रहे विकास कार्यो मे कई उपलब्धियो के साथ शहर मे श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्र्पोटस पार्क के रूप मे शहर के बच्चो के स्वस्थ्य मनोरंजन एवं खेलो मे अपना स्थान राष्ट्रीयस्तर पर ले जाने हेतु सभी खेलो के लिये सौगात विधायक द्वारा दी गई। इसी तारतम्य मे विधायक द्वारा टाटा चौराहा पर इप्का कम्पनी द्वारा सीएसआर फण्ड से तथा एसकुमार इन्डस्ट्रीज चौराहे पर बायलोचर कम्पनी द्वारा सीएसआर फण्ड से नवीन निर्माणाधीन स्र्पोटस पार्क की सौगात देते हुये भूमिपूजन किया।
इसी के साथ मीठा तालाब स्थित हार्टिकल्चर प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण तथा देवास शहर के आम नागरिको को आवागमन की सुविधा देते हुये मुख्य बस स्टेण्ड से शहर मे सीटी बस संचालन हेतु विधायक द्वारा एसडीएम व कार्यपालन अधिकारी देवास सीटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड प्रदीप सोनी के साथ हरी झण्डी दिखाकर सीटी बस का शुभारंभ करते सीटी बस स्टॉप पर अब मातृशक्तियो को सुगम एवं सुविधाजनक प्रतिक्षालय मिले इस हेतु महिला प्रतिक्षालय का भी शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया।
इसी अन्तर्गत माताजी टेकरी शंख द्वार पर अनउपयोगी फुलो से दिये एवं धुप बत्ती बनाये जाने हेतु प्रोसेसिंग प्लांट एवं शहर व मुख्य जिला चिकित्सालय मे ईलाज हेतु आने वाले नागरिकगणो को स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन प्राप्त हो इस ओर भी ध्यान देते हुये विधायक द्वारा शासन योजनान्तर्गत पंडित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई का शुभारंभ करवाया। तत्पश्चात विधायक ने अपने उद्बोधन मे कहा कि शहर हित मे नागरिको के लिये स्वच्छ शहर, स्वास्थ्य लाभ व सुगम आवागमन जैसी सभी सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुये शहर मे अधिक से अधिक विकास कार्य हों जिससे आमजनो को रोजगार से लेकर सभी सुविधा प्राप्त हो इन बिन्दुआ को लेकर आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेगें। विधायक के साथ इन अवसरो पर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी सहित भाजपा नेता भरत चौधरी, रवि जैन, संतोष पंचोली, जूगनू गोस्वामी, गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिह बैस, रेवंत राजोले, मिलिंद सोलंकी, सत्यनारायण वर्मा सहित इप्का लेबोरेटरी लिमि से चन्द्रसेन हिलाल, बायलोचर कम्पनी से अखिलेश कुमावत, सौरभसिंग चौहान, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया देवास सीटी बस प्रभारी सुर्यप्रकाष तिवारी आदि सहित गणमान्य नागरीक उपस्थित रहे।
देवास। स्वामी विवेकानंद जी की 158वी जन्म जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला एवं कोरोना वालंटियर सम्मान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, मप्र जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, ब्लॉक समन्वयक नोडल अधिकारी श्रीमती नीलम सोनी, जिला बौद्धिक प्रमुख कपिल सिंह पवार थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता का कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। इसी के अंतर्गत तपस्या लोक कल्याण सामाजिक समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष ग्राम छोटी चुरलाय निवासी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत का कृषि, नशा मुक्ति, स्वच्छता, पौधा रोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा, कोरोना जागरूकता अभियान आदि के प्रति जनहितैषी कार्य करने पर अतिथियों ने कोरोना वॉलिंटियर के रूप में सम्मान किया।
इसके पूर्व श्री राजपूत मुख्यमंत्री, सिंंहस्थ में राष्ट्रीय संत अवधेशानंद गिरी महाराज, राज्यपाल, कलेक्टर एवं एसपी आदि के द्वारा भी सम्मानित हो चुके है। इस अवसर पर मंच पर सामुहिक रूप से खुशबू शर्मा, सानू देवड़ा, नीलम शर्मा, महेन्द्र सिंह पटेल आदि उपस्थित थे।
देवास। आज के दौर में जैसे जैसे सबकुछ कार्य ऑनलाइन हो रहे है वैसे वैसे लोगो के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे है। शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगो को ऑनलाइन पैसो के लेन-देन में धोखाधड़ी होने से सावधानी रखने के लिए आगाह कर रहा है।
फरियादी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बीते 30 दिसम्बर को वह ऑनलाइन कुछ सामान बेच रहा था बेच उसी दौरान उस सामान के संदर्भ में उसे एक कॉल आया और उस कॉल के दौरान आरोपी ने उसे बातो में उलझाया और ऑनलाइन पेमेंट को लेकर उसे क्यू आर कोड भेजे जिसे स्कैन करने पर फरियादी के 2 अलग अलग बैंक खातों से 30 दिसम्बर 2021की रात्रि 8 बजे से 31 दिसम्बर 2021 के 12: 30 बीजे तक विभिन्न ट्रांजेक्शनो के जरिये से कुल 1 लाख 48 हज़ार रुपये कट गए। जिसके पश्चात फरियादी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को कायमी दर्ज कर अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरिक्षक राहुल पाटीदार द्वारा जाँच की जा रही है। इसके पूर्व भी शहर में ऑनलाइन पैसो की धोखाधड़ी के अनेकों मामले घटित हो चुके है। कुछ दिन पूर्व भी मोती बंगला निवासी 20 वर्षीय युवा के साथ आरोपी द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लगभग 38 हज़ार रुपये फ्रॉड किया था।
देवास : शहर के ए बी रोड पर रसूलपुर बायपास पर एक कन्टेनर व बाइक की टक्कर हो गयी जिस हादसे मे एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी।
औद्योगिक थाने में पदस्थ रविराव जाधव से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर में रहने वाले दो भाई प्रभुलाल पिता तोलाराम चौधरी व छगनलाल पिता तोलाराम चौधरी इंदौर के निरंजनपुर से तराना के भटुनि गांव के खेत पर जा रहे थे । उसी दौरान देवास के रसूलपुर चौराहा पर आज गुरुवार सुबह एक कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे बाइक पर पीछे सवार 54 वर्षीय छगनलाल पिता तोलाराम चौधरी बाइक के नीचे रोड पर गिर गया जिसके पश्चात कंटेनर का पहिया छगनलाल पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल पहुँचाया ।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। कल 12 जनवरी को आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1839 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 10 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 12 वर्षीय बालिका निवासी सोनकच्छ एवं 27 वर्षीय महिला निवासी बरोठा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
देवास/ जलकर वसुली को लेकर निगम की टीम द्वारा बडे जलकर बकायादारो के विरूद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जलकर वसुली को लेकर वार्ड क्रमांक 17 रसुलपुर मे निगम की टीम द्वारा जलकर बकायादारो मे राहूल रोज पर 20 हजार, शम्सुददीन पिता फकरूददीन 1050, वाहीद पिता शाहीद अली पर 18 हजार, देवबाई पर 6 हजार, आबीद अली, वाहीद अली पर 20 हजार 5 सौ, जलकर की राशि बकाया होने पर मौके पर नल कनेक्शन विच्छेद किये गये साथ ही नूतनलाल पिता सिद्धुलाल, तेजराम पिता सिद्धुलाल, जाकीर अली पिता वाहीद अली के अवैध नल कनेक्शन पाये जाने पर नल कनेक्शन मौके पर काटे गये। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 मे 5 नल कनेक्शन काटे गये साथ ही वार्ड 6, 7, 8, 12 मे जलकर बकायादारो से 52 हजार 553 रूपये की वसुली निगम की टीम द्वारा की गई। निगम सहायक यंत्री तौफीक खान ने बताया कि जलकर के बकायादारो पर वसुली को लेकर प्रतिदिन नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जावेगी।