Dewas: सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को पता ही नहीं की देवास शहर में बनने वाले ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई है..!

देवास। भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा भोपाल इंदौर रोड पर 200 मीटर लंबा फ्लाईओवर एवं बायपास चौराहा से भोपाल चौराहा तक छह लेन चौड़ीकरण कार्य को लेकर पूर्व लोक निर्माण मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को 31 अगस्त को एक पत्र लिखा था । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता  सुधीर शर्मा ने बताया कि श्री वर्मा के पत्र के प्रत्युत्तर में 5 दिसंबर को श्री गडकरी ने पत्र लिख कर अवगत कराया कि देवास शहर में भोपाल चौराहा से मक्सी बायपास रोड मंडी के बीच फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून 2020 में प्रारंभ किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्य प्रगति पर है इसे जून 22 तक पूरा कर लिया जाएगा । वही देवास शहर में भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए पुराने इंदौर भोपाल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 20 से प्रारंभ किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्य प्रगति पर है इसके नवंबर 22 तक पूर्ण करने का हमारा लक्ष्य है।

पत्र मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वर्तमान में बन रहे फ्लाईओवर की डिजाइन क्षेत्रीय विधायक सांसद ने बिना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की बिना अनुमति के बदल दी है जिसकी जानकारी उनके मंत्रालय तक को भी नहीं है जिसका खुलासा लिखे पत्र से होता है।  डिज़ाइन बदलने से सीधे-सीधे योजना को प्रभावित किया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार की योजना को बिना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुमति के बदल देना कानूनन अपराध हे तो इसकी जांच की जाना चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए वही योजना पर पूर्व निर्णय अनुसार कार्य होना चाहिए।

देवास के 5 प्रायवेट अस्पतालों को कोविड-19 इलाज के लिये कलेक्टर ने किया अधिकृत, इलाज दर भी की गई निर्धारित

देवास। कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने देवास में शासन के नियमों और शर्तों पर COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए देवास अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, प्राइम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, संस्कार अस्पताल और अनुसंधान केंद्र देवास, विनयाल अस्पताल देवास एवं अमलतास अस्पताल देवास अधिकृत किया है।

कोविड-19 मरीज का उपचार करने के लिये आवश्यक है कि निजी अस्पताल को सार्थक पोर्टल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह नेशनल पोर्टल है जिसके माध्यम से अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों, भर्ती मरीजों सहित अन्य संसाधनों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाता है। सभी सुविधाओं, संसाधनों एवं मेडीकल टीम एवं पैरामेडीकल टीम की जानकारी सार्थक पोर्टल पर अपडेट करना होती है। सभी निजी अस्पताल को शासन द्वारा तय शुल्क या फीस में ही उपचार करना होता है। साथ ही कोविड मरीज की जानकारी प्रतिदिन सार्थक पोर्टल पर अपडेट करना होता है।

ऐसे सभी निजी अस्पताल आयुष्मान भारत निरामयम के तहत सूचीबद्ध होते हैं तथा सूचीबद्ध सभी निजी अस्पतालों को आयुष्मान कार्डधारी सभी हितग्राहियों को नि:शुल्क ईलाज मुहैया कराना अनिवार्य होता है।
निजी अस्पताल कोविड मरीज को मुहैया कराई गई सेवा इलाज के अनुसार 5 हजार से 17 हजार रूपये प्रतिदिन से ज्यादा शुल्क नहीं ले सकेंगे। नर्सिंग होम जनरल वार्ड+आईसोलेशन के लिए 5 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। एडीयू+आईसोलेशन के लिए 7 हजार 500 रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। आईसीयू विथाउट वैंटिलेशन+आईसोलेशन के लिए 10 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे। आईसीयू विथ वैंटिलेशन+आईसोलेशन(NIV/Invasive Ventilation) के लिए 17 हजार रूपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे।
शासन द्वारा कोविड मरीज की हालत अनुसार तय पैकेज के अनुसार शुल्क तय किये गये हैं। ऐसे सभी लोग जो कि आयुष्मान भारत योजना, कॉर्पोरेट कंपनी द्वारा उनके कर्मचारियों के लिए प्रदाय स्वास्थ्य पैकेज या किसी हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत सम्मिलित नहीं है वे सभी इन अस्पतालों के माध्यम से निर्धारित शुल्क की सीमा में इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इन अस्पतालों हेतु निर्धारित पैकेज के अंतर्गत बेड चार्जेस, नर्सिंग चार्जेस, इन हाउस कंसल्टेशन या ड्यूटी डॉक्टर की फीस, मरीज की डाइट, Ryles tube insertion, urinary tract catheterization, PPE kit, consumables, ऑक्सीजन नेबुलाइजेशन और फिजियोथैरेपी सम्मिलित हैं।

Dewas : 15 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं हेतु जिले में कल 8 जनवरी को स्कूलों में आयोजित होगा वैक्सीनेशन अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं सभी 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर बालक बालिकाओं का स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। एवम 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण किया जा रहा है। दिनांक 08 जनवरी 2022 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 121 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन डोज़ लगाई जायेगी । कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

Dewas : तेज रफ्तार बस ने मारी बाइक को टक्कर, बाल-बाल बची बच्ची

बस चालक को गिरफ्तार कर बस को किया जप्त

देवास : शुक्रवार सुबह ए बी रोड पर नवनिर्माणधिन पुल के यहाँ HDFC बैंक के सामने मध्यप्रदेश शासन के सूत्र सेवा बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार के पैर पर चोट आई व बाइक को भी नुकसान हो गया

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आज सुबह तकरीबन 9 बजे बाइक सवार आलोक अग्रवाल अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी मध्यप्रदेश शासन की इंदौर से शुजालपुर चलने वाली सूत्र सेवा बस ने उससे पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक गीसा गयी व आलोक के पैर पर चोट आ गयी व इस पूरे हादसे में आलोक की बच्ची बाल-बाल बच गयी। फरियादी की रिपार्ट पर पुलिस ने बस चालाक को हिरासत में लेकर बस को जप्त कर लिया है

Dewas : सिविल लाइन रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे ट्रैक पर शिव शक्ति ग्राउंड के पास एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त करने पर उसकी पहचान ईमरान हमीद निवासी वासुदेव पूरा के रूप मे हुई।

जानकारी अनुसार बताया गया कि मृतक ईमरान पिता अब्दुल हमीद उम्र 35 साल निवासी वासुदेव पूरा अपनी बीमारी के चलते डिप्रेशन में था, परिजनों द्वारा उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था परन्तु आज सुबह तकरीबन 4 बजे वो हॉस्पिटल से भाग गया जिससे तलाश परिजनों द्वारा करने पर वह रेलवे ट्रैक पर पाया गया आशंका यह जताए जा रही है कि उसने ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है

कन्नौद : जुआ खेलते 7 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास) : पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद एवं एस.डी.ओ.पी कन्नौद के मार्गदर्शन में आज दिनांक को थाना कन्नौद क्षेत्र के ग्राम चपलासा से जुआ खेलते हुए 7 लोगों को कन्नौद पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । उक्त लोगो से जुए के कुल 4730 रुपये एवं 52 ताश की पत्तियां जब्त की गयी। पुलिस ने आरोपी

  1. संतोष पिता हेमराज जाति जाट उम्र 34 साल निवासी ग्राम चपलासा
  2. गरीब पिता शिवलाल जाति कोरकू उम्र 50 साल निवासी चपलासा
  3. गोविन्द पिता गुलाबसिह जाति कोरकू उम्र 38 साल निवासी चपलासा
  4. रामविलास पिता हरिराम जाति कुम्हारउम्र 38 साल निवासी किलोदा बी
  5. नरेन्द्र पिता कैलाश राव उम्र 30 साल निवासी चपलासा
  6. करण पिता रमेश जाति कोरकू उम्र 20 साल निवासी चपलासा
  7. दिनेश पिता हीरालाल जाति कोरकू उम्र 22 साल निवासी चपलासा

को गिरफ्तार किया। इन्हें पकड़ने में थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव,उपनिरीक्षक राहुल रावत,सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी,आर.अर्पित जायसवाल,आर.राहुल का योगदान रहा।

Dewas : गणेश मंदिर से चोरी हुई दान पेटी बालगढ़ में मिली

देवास : बुधवार रात शहर की कॉलोनी सनसिटी -2 स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर की दान पेटी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की गई थी जो मंदिर से तकरीबन 3 km दूर मानसरोवर स्कूल के पीछे बालगढ़ में मिली

चोरों ने चेनल में लगे दो ताले तोड़े और अंदर रखी लोहे की दान पेटी उठाकर अपने साथ ले गए थे। मामले में पुलिस जांच कर रही थी कि दिन में करीब 3.30 बजे मंदिर से लगभाग 3 किमी दूर बालगढ़ रोड पर दान पेटी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दान-पेटी को जब्त कर थाने ले आई। बालगढ़ रोड पर दान पेटी पड़ी होने की जानकारी नगर सुरक्षा समिति सदस्य विकेश राजू मोदी ने दी थी।

मुख्य रोड से कुछ अंदर वाले रास्ते से पर बदमाश पेटी का ताला तोड़कर नकदी चुराकर उसे वहीं फेंक गए। दान पेटी से कुछ दूरी पर 50, 20व चिल्लर करीब 500 रु. पड़े मिले। गुरुवार अलसुबह 5 बजे मंदिर पुजारी पं. ओमप्रकाश शर्मा पूजा करने गए तो मंदिर के मेन गेट के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा दान पेटी नहीं थी। पुजारी ने मंदिर समिति के तुलसीराम पटेल, चंद्रशेखर तलवाड़िया, रत्नेश्वरप्रसाद मिश्रा को सूचना दी गई। रहवसी आए और पुलिस को फोन लगाया। इसके बाद रहवासी एकत्रित होकर थाने पहुंचे बताया कि दान पेटी को पिछले 6 माह से खोली नहीं थी। खोलकर इसका पैसा मंदिर के विकास कार्य में लगाते। कॉलोनी में तीन शादियां हुई। और लोगों ने मंदिर में दान भी किया था, उसका पैसा भी पेटी में था। 50 हजार रुपए से अधिक पैसा पेटी में होगा। पुजारी शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैलो को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने आरोपीयो को पकड़ा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र सिया में अमन ढाबे के पास गुरूवार को शाम करीब 6 बजे बजे तीन आरोपी को पशुओ (बैलो) को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल गुरुवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा सिया में अमन ढाबे के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड में आरोपी बापू चौहान उम्र 60 वर्ष, जितेंद्र चौहान उम्र 22 वर्ष और अर्जुन चौहान उम्र 35 वर्ष तीनो निवासी जिला खंडवा को करीब 90 हज़ार मूल्य के दो छोटी बैल गाड़ियों सहित कुल 8 बैल को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह सिकरवार कर रहे है।

बुधवार को भी बीएनपी थाना पुलिस ने पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुए जर्म जेतपुरा में पकड़ा था।

Dewas: कोरोना संक्रमण के चलते जया किशोरी जी की भागवत कथा निरस्त

देवास। कोरोना काल में हुए दिवंगतो की आत्मशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के उद्देश्य से शहर में पहली बार भागवताचार्य अध्यात्म प्रवक्ता जया किशोरी जी की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 जनवरी से पुलिस ग्राउंड पर होने वाला था। जिसे कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त कर दिया गया है।

कथा की व्यापक तैयारी आयोजक माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा की गई थी। परंतु देश – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने बुधवार को नए प्रतिबंध जारी किए है जिसके बाद आयोजक माँ गंगा जन कल्याण समिति की और से कमल पुरी गोस्वामी ने एक वीडियो जारी की है जिसमे वह बता रहे है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद जो नए प्रतिबंध आये है उसके बाद समिति ने जया किशोरी जी की भागवत कथा को निरस्त करने का फैसला लिया है। समिति का उद्देष्य लोगो को धार्मिकता से जोड़ना है ना कि महामारी से जोड़ना, समिति ऐसा कोई काम नही करना चाहती है जिससे शासन-प्रशासन या लोगों के लिए कोई मुश्किल खड़ी हो।

पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास बुधवार को शाम करीब दोपहर 3: 30 बजे एक आरोपी को पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल बुधवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड (MH-18-BG-8936) में आरोपी शायब खान पिता जाती मेवाती उम्र 32 वर्ष निवासी जिला खरगोन को कुल 22 लाख 40 हज़ार मूल्य के 18 भैसों को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ उप निरक्षक अजय सिंह डोड कर रहे है।