Booster dose : देवास में 10 जनवरी से लगाया जाएगा प्रिकॉशन डोज

नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं; हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ के बीमार मरीजों को लगेगा टीका

देवास : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने बताया कि देवास जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में निरंतर कोविड-19 टीकाकरण कार्य किया जा रहा है मध्यप्रदेश सहित देवास जिले में बूस्टर डोज (प्रिकॉशन डोज) 10 जनवरी से लगाया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। हां, अपॉइंटमेंट जरूर लेना होगा। हालांकि जिन सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगवाना है, वो सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो को-मोर्बिड(अस्वस्थ) कंडीशन्स से पीड़ित हैं, को precaution डोज लगाया जाएगा। ऐसे लोग जो 9 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके होंगे, वे लोग 10 जनवरी से टीका लगवा सकता है। जिन लोगों को टीका लगाना है, वे सीधे किसी भी वैक्सीनेशन केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या सीधे वहां पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। 60 साल और उससे अधिक आयु के नागरिकों को precaution डोज के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, ऐसे व्यक्तियों को तीसरी खुराक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।

कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक वही वैक्सीन होगी, जो पहले दो खुराक में दी गई थी। जिन लोगों ने पहले कोवैक्सिन लगी है, उन्हें कोवैक्सिन लगाई जाएगी, जिन्हें कोविशील्ड की दो खुराक मिली है, उन्हें कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।

DEWAS : “प्रतीक के हत्यारों को फाँसी दो” के नारे के साथ शव को थाने लेकर पहुँची करणी सेना

• आरोपी की दुकान को प्रशासन ने किया ध्वस्त

देवास। जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय गीता भवन मंदिर के सामने बीती 27 दिसंबर की रात्रि को प्रतिक राजपूत नाम के युवक व एक अन्य युवक के साथ 10 से अधिक आरोपियों ने पाइप, डंडे व अन्य हत्यारों से मारपीट की थी। जिसमे प्रतीक गंभीर घायल हो गया था जिसकी ईलाज इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात्रि में मृत्यू हो गयी। मामले मे पुलिस ने 10 लोगो के खिलाफ नामजद के अन्य लोगो पर प्रकरण दर्ज किया था।
वही प्रतीक की मौत के बाद शनिवार दोपहर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में सैकड़ों की तादाद में करणी सेना के सदस्य व पदाधिकारी पहुंचे। यहां से मंडी प्रांगण से एकत्रित होकर “प्रतीक के हत्यारों को फांसी दो” आदि नारों के साथ स्थानीय थाने पहुंचे। देखें वीडियो

जहां करणी सेना के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक आवेदन डीएसपी किरण शर्मा को सौंपा। इसी बीच मृतक प्रतीक के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के द्वारा थाने लाया गया।
ज्ञापन के माध्यम से करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य आरोपी जो कि प्रकरण में सम्मिलित है उनकी गिरफ्तारी के अतिरिक्त घटना के साजिशकर्ता पर भी प्रकरण दर्ज करने की बात कही गई। साथ ही साथ अपराधियों के घर ध्वस्त करने को लेकर भी करणी सेना पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहें। साथ मे मृतक के परिजन को 50 लाख मुआवजे की भी मांग की है।

वही देवास डीएसपी किरण शर्मा तहसीलदार अलका एक्का के साथ राजस्व विभाग व नगर परिषद का अमला प्रकरण में सम्मिलित एक आरोपी की दुकान ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचा जहां विकास क्लिनिक नामक दुकान को ध्वस्त किया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार यह दुकान आरोपी ने किसी व्यक्ति को किराये से दे रखी थी, सुरक्षा की दृष्टि से देर शाम एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला भी सोनकच्छ पहुंचे। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी पुलिस बल भी सोनकच्छ पहुंचा।
आरोपी के प्रतिष्ठान को ध्वस्त करने के बाद प्रतीक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

Dewas : 6 वर्षीय बच्ची सहित जिले में मिले दो नए कोरोना संक्रमित मरीज़

देवास। यह वर्ष शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
8 जनवरी को आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 2134 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
8 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कन्नौद में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची व सोनकच्छ में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
हेल्थ बुलेटिन अनुसार आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की संख्या 4 है।
यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

देवास जिला माहेश्वरी सभा का बैठक और सम्मान कार्यक्रम संपन्न

देवास मोक्षदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित श्री बालमुकुंद सेवा आश्रम नेमावर में देवास जिला माहेश्वरी सभा ,जिला युवा संगठन ,जिला महिला संगठन, जिला सखी संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से मां नर्मदा स्नान अभिषेक और पूजन का आयोजन किया गया । तत्पश्चात देवास जिले के चारों संगठनों की संयुक्त बैठक हुई एवं सेवा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय जी राठी (संयुक्त मंत्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा) श्रीमती अनीता जी जावेघिया ( प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी मध्य प्रदेश) श्री राजेश जी जावेघिया (जिला अध्यक्ष हरदा )श्री श्याम जी छापरवाल (उपाध्यक्ष नर्मदा अंचल) श्री अजय जी झवर (मानद मंत्री प्रदेश सभा) श्री ब्रजमोहन जी धूत (पूर्व विधायक)जिला अध्यक्ष श्री कैलाश जी डागा ,श्री राजेंद्र जी ईनानी ,श्री राजेश जी होलानी ,श्री राजेश जी धूत ,श्री अंकुश जी सारडा ,श्री राहुल जी मुंदडा ,श्रीमती साधना जी बियाणी ,श्रीमती शीला जी डागा, श्रीमती ज्योति मंत्री,श्रीमती निकिता जी धूत आदि सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।महेश वंदना माहेश्वरी महिला मंडल संदलपुर की महिलाओं द्वारा की गई ।अध्यक्ष श्री कैलाश जी डागा ने संबोधित किया। आयोजन में महेश नवमी के उपलक्ष में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता व गणगोर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर श्रीमती राधा देवी आजद इंदौर के साथ ही जिले के संदलपुर के श्री सुरेश चंद जी लड्डा, श्री हरिप्रसाद जी सिंगी खातेगांव के श्री मोहनलाल जी बजाज व बजवाड़ा के श्री रमेश जी बाहेती का सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया । प्रादेशिक सभा से प्राप्त कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र जिले के डॉक्टर बंधुओं को दिये गया ।इस अवसर पर जिले मैं चल रही निराश्रित महिला पेंशन के लिए भी समाज के नो सदस्यों से ₹108000/_ रुपए प्राप्त हुए । कार्यक्रम में श्री पुष्प जी माहेश्वरी ,श्री राम जी तोतला ,श्री द्वारका जी मंत्री, श्री दिनेश जी भुतडा,श्री शिवाजी माहेश्वरी ,श्री मधुसूदन जी राठी ,श्री पुरुषोत्तम जी तापड़िया ,श्री नंदकिशोर जी काबरा ,श्री दिनेश जी हुरकट व नगर इकाई के अध्यक्ष व मंत्री एवं अन्य समाज जन उपस्थित थे । कार्यक्रम में संयोजक श्री संपत जी लड्डा, श्री लच्छू जी लड्डा ,श्री मनीष जी लड्डा संदलपुर का सम्मान किया गया ।श्री मनीष जी चांडक पीपलरवां द्वारा किट वितरण की गई ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री प्रकाश मंत्री ने किया। शानदार कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व मार्गदर्शक श्री मुरलीधर जी मानधनिया ने किया अंत में श्रद्धांजलि सभा और राष्ट्रगान के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया ।

काँटाफोड़ पुलिस को मिली बडी सफलता, एक लाख के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल गुर्जर ने नवागत वर्ष मे बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाते हेतु एंव फिल्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये इसी तारतम्य पुलिस व्दारा गांव के सरपंच चौकीदार एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क किया एवं क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए चोरी की वारदात को रोकथाम हेतु चलाया जा रहा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ महेंद्र सिंह गौड़ के द्वारा टीम गठित कर आरोपी राहुल पिता मनोहर गोंड 22वर्ष निवासी कन्नौद व दाउद पिता शकूर शाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार स्टापर रैलिंग ,एक सब्बल,दो पाने, एक लाख रुपए का माल जप्त किया गया घटना में प्रयुक्त आईसर एमपी 04 जीए 0769 को भी जप्त कर ली गई है उक्त कार्रवाई में पानीगांव सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोदिया का सराहनीय योगदान रहा उक्त सराहनीय कार्य में कांटाफोड़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड, उप निरीक्षक अरविंद सिंह भदौरिया, आरक्षण मनीष शर्मा, संतोष, आशीष, सैनिक गुलाब पटेल का सराहनीय योगदान रहा

गुजराती सेन समाज ने हेयर आर्टिस्ट हबीब के कृत्य का विरोध कर सौंपा ज्ञापन

देवास। विगत दिनो एक सेमिनार में हेयर आर्टिस्ट व सेमिनार संचालक जावेद हबीब द्वारा एक महिला के बालों पर थूक कर कटिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जावेद हबीब द्वारा उस विडियो में कहा की इस थूक में जान है पानी की जगह थूक युस कर सकते है। इस कृत्य से सेन समाज के वर्षों से चले आ रहे सेलून व्यवसाय को काफ़ी नुक़सान हुआ, जिसके बाद से ही संपूर्ण सेन समाज में भारत वर्ष में जमकर आक्रोश व्याप्त है। पूरे प्रदेश सहित कई छोटे बड़े राज्यों से लगाकर प्रदेश हर शहरों में विरोध हो रहा है। इसी के चलते शनिवार को देवास में गुजराती सेन युवा मध्यप्रदेश के आव्हान पर गुजराती सेन युवा संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व पार्षद राज वर्मा नेतृत्व में ज्ञापन कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला को महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जावेद हबीब पर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जावेद हबीब द्वारा दूषित मानसिकता से किए कृत्य से सेन समाज की भावनाएं आहत हुई व सेवा कार्य को बदनाम किया गया है, इसीलिए जावेद हबीब पर उचित कार्यवाही करने हेतु तथा जावेद जबीब के सेंटरों को सील और लाइसेंस रद्द करने की मांग करता है। इस अवसर पर गुजराती सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष आनिल परमार, शहर अध्यक्ष विशाल भाटिया, जिला महामंत्री संतोष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू वर्मा, नगर मंत्री लक्की वर्मा, राहुल वर्मा तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। उक्त ज्ञापन कोरोना गाइड लाइन के निर्देशो का पालन करते हुए दिया गया।

देवास: पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में गंभीर घायल की ईलाज के दौरान मौत

देवास। जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात में करीब 10 से ज्यादा युवकों द्वारा दो युवक पर लोहे की रॉड व हथियारों से हमला कर दिया था। जिसमे प्रतीक सिंह राजपूत उर्फ चिंटू दरबार नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था परन्तु आज ईलाज़ के दौरान प्रतीक की मौत हो गयी।
सोनकच्छ टी आई नीता देअरवाल से मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों में विवाद में गंभीर घायल प्रतीक पिता भगवान सिंह राजपूत उर्फ चिंटू दरबार की ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी है व उससे मारपीट करने वाले 10 नामजद आरोपियों तथा अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में हत्या करने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टी आई नीता देअरवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में अभी तक कुल 9 गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात्रि में सोनकच्छ के गीताभवन के सामने दो युवकों पर करीब 10 से अधिक युवकों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसमें से एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है ।
मामले में जांच अधिकारी एस आई राजेश बारेला से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतीक इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती था वहां से गुरुवार को उसके बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी । फरियादी प्रतीक ने पुलिस को बताया था कि सोमवार के रात्रि करीबन साढ़े 9 बजे वह और देवेन्द्र उर्फ बल्लू मोटर सायकल से खेडापति मंदिर साँवेर से अपने घर की तरफ जा रहे थे जैसे ही हम दोनो गीता भवन के सामने पहुंचे तभी महेश करवाडिया, पवन धौलपुरे, अजय बगानिया और लखन अपने-अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर मेरी मोटरसाइकिल के सामने आ गये जैसे ही मैंने मोटरसाइकिल रोकी तो महेश ने चाकू निकालकर मेरे बाँये पैर के घुटने के नीचे 3-4 बार वार किए, जिससे मेरे बाये पैर में चोट आकर खून निकलने लगा तथा हम दोनो मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। तभी पवन धौलपुरे ने देशी कट्टा निकालकर हवा में 3-4 फायर किया। बाद महेश, पवन, अजय बगानिया और लखन अस्ताया ने मुझे चारों ने एक मत होकर जान से मारने की नियत से लोहे की रह से बेतहाशा मारना शुरु कर दिया। उसके बाद इनके साथी जगदीश उर्फ जग्गा मालवीय, विष्णु करवाड़िया, संदीप उर्फ सन्नी खेलवाल एवं पकज खेलवाल अपने-अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर आये और इन्होंने भी मुझे जान से मारने की नियत से एक मत होकर मारना शुरू कर दिया। उसके बाद ललित करवाडिया और तुफान अटाडिया अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ अपने अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर आये और इन्होंने भी मुझे मारना शुरू कर दिया। महेश, पवन, लखन, अजय, जगदीश उर्फ जागा, विष्णु, सदीप उर्फ सन्नी, पंकज, ललित, तुफान एवं अन्य दो-तीन साथी सभी एकमत होकर जान से मारने की नियत से मुझे लोहे की रॉड से बेतहाशा मार रहे थे, जिससे मेरे सिर में छाती में पीठ में दोनों पैरों में और दोनों हाथों में चोटे आई। जिससे बहुत खून निकलने लगा तथा में बेहोश होने लगा। देवेन्द्र ने बीच बचाव किया जिससे उसे भी चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने भादवि की धारा में एक जुट होकर जानलेवा हमला करने, हवाई फायर व धारधार हथियार रखने पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

जावेद हबीब के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सेन समाज ने दिया ज्ञापन

देवास। विगत दिनों हेयर स्टाइलिस जावेद हबीब द्वारा एक कार्यक्रम में महिला के बाले पर थूक कर कटिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही संपूर्ण सेन समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को सेन युवा संगठन देवास व भारतीय सेन समाज द्वारा पूर्व पार्षद मनीष सेन के नेतृत्व में एक ज्ञापन शहर कोतवाली थाने व तहसीलदार को सौंपकर जावेद हबीब पर कार्यवाही करने की मांग की गई।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/VID-20220108-WA0076.mp4

ज्ञापन में बताया गया कि जावेद हबीब द्वारा किए गए कृत्य से सेन समाज की भावनाएं आहत हुई व सेवा कार्य को बदनाम किया गया है, इसीलिए जावेद हबीब पर उचित कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज करने तथा जावेद जबीब के सेंटरों को बंद करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतू चौहान ने किया। इस अवसर पर भारतीय सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने, सेन युवा संगठन नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, मनोज पंवार, अरुण परमार, जीतू राठौड़, कमलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, संतोष वर्मा, अनिल वर्मा, बसंत वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रवीण वर्मा, मनोज वर्मा, हेमू वर्मा, पीयुष वर्मा आदि उपस्थित थे।

Dewas : दहेज के लिए प्रताड़ित कर दी जान से मारने की धमकी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने बीते कल शुक्रवार अपने साथ हुए दहेज प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कर महिला थाना में प्रकरण दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले प्रतीक तिवारी से हुई थी। शादी के बाद महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी गयी। महिला की शिकायत पर महिला थाना में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर व जाँच में जुट गई है। मामले की जाँच उपनिरिक्षक राकेश चौहान कर रहे है।

फेक काल पर सावधान! बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग से फोन नहीं किया जा रहा

देवास। संचालक एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आम नागरिकों को बूस्टर डोज के लिये फोन आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज के लिए कोई फोन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जो फोन कॉल्स आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फेक हैं। ऐसे फेक फोन कॉल्स से सावधान रहने की आवश्यकता है।
डॉ. शुक्ला ने अपील की है कि फेक फोन कॉल पर यदि वैक्सीनेशन के संबंध में कोई जानकारी चाही जाती है, तो कदापि न दी जाये। उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज जैसी कोई बात नहीं है। जिन्हें प्रीकॉशन डोज लगाना है उन्हें कोविन पोर्टल से कॉल किया जाएगा।