Dewas, तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

• प्रेस क्लब, जिला प्रशासन, पुलिस इलेवन,डॉक्टर इलेवन सहित विभिन्न टीमें ले रही भाग

देवास। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ सीएसपी विवेक सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर व पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार द्वारा किया गया। इसके पूर्व हादसे में शहीद हुए जनरल विपिन रावत को प्रेस क्लब सदस्य व मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, उपस्थित नागरिकों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, आरटीओ, जिला पंचायत, नगर निगम, पुलिस इलेवन, डॉक्टर इलेवन, एडवोकेट इलेवन, पत्रकार इलेवन सहित देवास प्रेस क्लब की टीमें भाग ले रही है। आज प्रथम दिन नगर निगम व पुलिस इलेवन के बीच मैच हुआ। जिसमें पुलिस इलेवन की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा मैच सिंग इलेवन व एडवोकेट इलेवन के बीच हुआ। जिसमें सिंग इलेवन ने जीत हासिल की। तीसरा मैच युवा प्रेस क्लब व सीए इलेवन के बीच हुआ। पहले मैच का मैन ऑफ द मैच लखन योगी को मिला दूसरे मैच में सिंग इस किंग के सिरक व तीसरे मैच मे सीए इलेवन से वीरेंद्र व चौथे क्वार्टर फाइनल में सीए इलेवन से वैभव गंधवानी को मैन आफ द मैच के अवार्ड से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान, सीएसपी विवेक सिंह, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अतुल शर्मा, शैलेश विश्वकर्मा,, सुरेश जयसवाल, विनोद जैन, शेखर कौशल, राजेश मालवीय, खूबचंद मनवानी, सिद्धार्थ मोदी, चेतन राठौड़,हेमंत शर्मा, शैलेंद्र अड़ावदिया, अमित बागलीकर, विजेंद्र उपाध्याय, शकील खान, अमिताभ शुक्ला ,अशोक पटेल, रईस कुरैशी, रघुनंदन समाधिया आदि उपस्थित थे।पहले मैच की अंपायरिंग पंकज वर्मा व दीपक विश्वकर्मा ने की। दूसरे मैच की पंकज वर्मा व गौरव सेन ने की। तीसरे मैच की अंपायरिंग तेजू सोलंकी व धनराज राजपूत ने की।

ईमानदारी : दुकान पर भूल गए 3 तौले सोने के आभूषण को सही सलामत लौटाया

देवास। कल मंगलवार को शहर के एमजी रोड पर ईमानदारी की एक मिसाल देखने को मिली जहाँ पर अपनी बहन की शादी हेतु खरीदी करने के लिए आये जिले के आगरोद निवासी व्यक्तियो के द्वारा रिपेयर के लिए लाए गए सोने के बाजूबंद को एक पतासे की दुकान पर भूल गए जिसके बाद पतासे वाले द्वारा उनको यह बाजूबन्द सही सलामत लौटाया गया।

दरसल मंगलवार को देवास जिले के आगरोद के ग्राम उपड़ी घाट के कृष्णा राठौर पिता शैतान सिंह अपनी बहन की शादी की खरीददारी करने शहर आए थे। जहाँ वो अपने साथ करीब 3 तौले का सोने का बाजूबन्द भी रिपेयर कराने के लिए अपने साथ लाये थे। जिसकी कीमत तकरीबन 1.5 लाख रूपए है। जिसे वह खरीददारी करते वक़्त शहर के एम. रोड स्थित सुभाष चौक पर बाबूलाल जैन की पतासे की दुकान पर भूल गए। और वहां से चले गए। जिसके बाद मंगलवार को रात को उन्हें बाजूबन्द के खो जाने की याद आई, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बात की और बाजूबन्द नहि मिलने पर उसे खोजते खोजते एम. रोड स्थित बाबूलाल जैन की पतासे की दुकान पर पहुँचे परंतु उस समय तक बाबूलाल जी अपनी दुकान बंद करके जा चुके थे। जिसके बाद अगले दिन 8 दिसम्बर को वहा मौजूद लोगो से बाबूलाल को पता चला की आभूषण के मालिक उसे खोजते हुए आये थे। जिसके बाद बाबूलाल जी ने उनके मोबाइल नंबर लेकर बात की और तुरंत कहा कि आप आपका सोने का आभूषण मेरे यहाँ भूल गए थे। वह मेरे पास सुरक्षित है आओ और लेकर जाए। जिसके पश्चात बाबूलाल जी ने बाजूबन्द को सही सलामत हालात में लौट दिया।

नेहरू युवा केंद्र द्वारा निःशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारंभ

• प्रशिक्षित होकर हर नारी आत्मनिर्भर बने : अनिल जैन

देवास। नेहरू युवा केंद्र देवास स्वामी विवेकानंद महिला मंडल के सहयोग से बरोठा में निशुल्क महिला निशा सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया।

निःशुल्क सिलाई सेंटर 3 माह के लिए है। जिसमें 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर अनिल जैन कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने नेहरु युवा केंद्र के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी। श्री जैन ने कहा कि प्रशिक्षित होकर हर नारीशक्ति आत्मनिर्भर बने यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने जल का संरक्षण एवं संवर्धन और स्वच्छता ,हर घर दस्तक कोविड टीका करण अभियान आदि के बारे में बताया एवं नेहरु युवा केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने का आव्हाहन किया | विशेष अतिथि एवं मुख्यमंत्री से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सेवक के रूप में कार्य करते हुए अधिक से अधिक स्वच्छता,जल संरक्षण,टीकाकरण,पर्यावरण संरक्षण,ऊर्जा संरक्षण,सर्व शिक्षा,जैविक कृषि के लिये जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को प्रेरित करें। संजय सोलिवाल ने कहा की नेहरु युवा केंद्र ग्राम की सभी वर्ग की महिलाए निरंतर तीन माह के प्रशिक्षण में भाग लेकर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित होकर आजीविका चलाने के लिए प्रेरित करे ।अर्जुन नागर सामाजिक लेखा परीक्षक में प्रशिक्षण पूरी जिम्मेदारी से पूर्ण कर जीवन में उतारने की बात कही | निशा मुकेश नागर खटाम्बा ने कहा की 30 महिलाओं को प्रशिक्षण देने में कोई कोताही नही बरतेंगे।

बरोठा सेंटर को पुरे छेत्र का उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करेंगें। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन निशा नागर, विमल नागर, मालती सोलिवाल, सविता मकवाना, यशोदा नागर के सहयोग से किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन यश दुबे ने किया | आभार विनोद नागर ने माना।

बेटों ने प्रॉपर्टी के लिए माँ को जलाया था, ईलाज़ के दौरान हुई माँ की हुई मौत

बेटों के खिलाफ हत्या करने का प्रकरण दर्ज

देवास। ज़िले के खातेगांव तहसील में 29 नवंबर की शाम दो भाइयों ने प्रोपर्टी के लिए अपनी माँ को केरोसिन डाल कर आग के हवाले कर दिया था, उस समय महिला को उसकी बेटी द्वारा बचा लिया गया था परन्तु आग में झुलसने के कारण महिला गंभीर घायल हो गई थी। महिला को हरदा ईलाज़ के लिए ले जाया गया था फिर वहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया, जहाँ उसकी ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी

खातेगांव नगर के वार्ड क्रमांक 11 में 29 नवंबर रविवार की रात को प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो सगे बेटे अजय साहू व प्रदीप साहू ने मिलकर अपनी मां घीसिया साहू को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में महिला को परिजन पहले खातेगांव फिर हरदा और उसके बाद इंदौर इलाज के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की हालत काफी गंभीर होने के कारण 4 दिन तक इंदौर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही आखिरकार 3 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार नेमावर के नर्मदा तट पर किया गया।

पिंकी साहू की रिपोर्ट पर दोनों आरोपी भाइयों पर धारा 307, 34 में मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

DEWAS : खाद्य विभाग ने टैंकर से अमानक और मिलावटी डीजल जप्त किया

14 हज़ार 500 लीटर व अन्य सामग्री जप्त कर प्रकरण दर्ज किया

देवास । जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिडावद के आगे पिपल्या सड़क के पास श्री विनायक चौधरी ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट पर खड़े टैंकर की जांच की गई । जांच समय मौके पर टैंकर में 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल टैंकर में संग्रहित पाया गया , जिसका अवैध विक्रय फ्लोमीटर के माध्यम से किया जाना पाये जाने के कारण एम . एस . एच . एस.डी. ( प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण आदेश ) 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन है ,

जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने से टैंकर, टैंकर में संग्रहित 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल , लोहे की डिपराड 05 नग , फ्लोमीटर 01 नग , पारदर्शी पाईप 01 नग , इलेक्ट्रीक मोटर 01 नग , मापक 05 लीटर क्षमता का 01 नग , प्लास्टिक की फनल 01 नग जप्त किये गये है। प्रकरण आगामी कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर में प्रस्तुत किये गये है।

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं छप्पन भोग का आयोजन आज

देवास। महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं छप्पन भोग का आयोजन किया आज जा रहा है। मंदिर पुजारी दर्पण उपाध्याय ने बताया कि 4 दिसंबर, शनिवार को बाबा श्री खेड़ापति सरकार के चरणों में उज्जैन के बाल हनुमान भक्त मंडल द्वारा पूज्य सुलभ शांतु गुरूजी के श्रीमुख से संगीतमय सुंदरकांड पाठ शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाएगा और महाआरती की जाएगी। शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे। उक्त जानकारी धीरज सेन ने दी।

Dewas, महिला ने फांसी लगायी, पति व सास पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल

देवास। शहर में पिछले दिनों 28 नंवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भगतसिंह मार्ग, गोया क्षेत्र में कल्याणी पति आनंद उम्र 30 वर्ष नाम की महिला ने अपने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।
मृतका की बड़ी बहन दीपाली काले निवासी इंदौर ने आरोप लगाया था कि शादी के एक महीने तक मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने ठीक रखा, लेकिन उसके बाद से लगातार मेरी बहन कल्याणी को विभिन्न बातों को लेकर प्रताड़ित किया गया।

दीपाली ने बताया कि मेरे पिता से पता चला की अभी कुछ दिनों पहले कल्याणी के पति ने 1 लाख रुपए की मांग भी की थी। उसका शारीरिक रूप से भी शोषण किया गया।
मृतिका के मायके पक्ष के लोग शुक्रवार को मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर सीएसपी कार्यालय भी पहुंचे थे जहां उन्होंने सीएसपी विवेकसिंह को मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही थी।

जिसके बाद महिला के अपने घर पर फांसी लगाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति आंनद पिता शरदराव व मृतका की सास कलाबाई पति शरदराव पर धारा 304 बी,34 के तहत प्रकरण दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Dewas : जुए-सट्टे के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर 7 सटोरिये पकड़े

उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में दबिश देकर नकदी सहित समान जप्त किया

देवास। कल कोतवाली पुलिस द्वारा उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में जुए-सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 7 सटोरियों को दोनों जगह से पकड़ा

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में जुए सट्टे के अड्डे पर दबिश देने पहुंची थी जहाँ से 6 से 7 आरोपियों को सट्टा पर्ची व अन्य सामग्री के साथ पकड़ा गया व करीब 7 हजार रुपए बरामद हुए।हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपियों के पास से ताश के पत्ते व अन्य सामग्री भी बरामद की है। दबिश के दौरान कुछ आरोपी फ़रार हो गए, गिरफ्त में आये सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

Dewas, जिले में बिना फेस मास्क वाले व्यक्तियों पर लगेगा 50 रूपये स्पाट फाईन

देवास। जिला दण्‍डाधिकारी एवं कलेक्‍टर चन्द्रमौली शुक्ला ने The Epidemic Desease Act 1897 एवं COVID 19 Regulation के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला आपदा प्रबंधन समूह (Crisic Management Group) की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सम्पूर्ण जिले में समस्त सार्वजनिक स्थलों पर बिना फेस मास्क वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 50 रूपये (पचास रूपये) स्पाट फाईन लगाने आदेश और सम्पूर्ण जिले में समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी संस्थानों/व्यापारिक संस्थानों/ प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले व्यक्तियों/संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के आदेश जारी किये है।


कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कार्यवाही के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी (समस्त) स्वास्थ्य निरीक्षक (समस्त), नगर पालिक निगम देवास, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (समस्त) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (समस्त), थाना प्रभारी (समस्त) को उक्त आदेश का पालन कराये जाने के लिए अधिकृत किया है।

Dewas : हवा भरने के दौरान टायर फटने से युवक घायल

देवास: देवास-मक्सी रोड पर ग्राम कलमा में पेट्रोल पंप पर टायर में हवा भरने के दौरान अचानक टायर फटने से दुकान संचालक घायल हो गया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि कल ग्राम कलमा में इंडियन पेट्रोल पंप पर दुकान संचालक अलीराजा अंसारी ट्रॉली के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक ट्राली का टायर फट गया, जिससे उसके सर पर चोट आ गयी। घायल अली राजा को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है, फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर है।