Dewas : भोपाल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चालक की मौत

देवास: देवास-भोपाल रोड पर ग्राम बिसाखेड़ी के यहाँ गुरुवार देर रात को अज्ञात वाहन ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि इंदौर से सोनकच्छ मिनी ट्रक ले कर आ रहा कमलेश पिता जगदीश माली 30 वर्षीय निवासी तालोदा को देर रात तकरीबन 4 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कमलेश की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक को वाहन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, पुलिस व ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया व पुलिस ने धारा 174 जा.फो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Dewas : शादी के चार दिन बाद युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। जिले के विजयगंज मण्डी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बोरखेड़ी में रहने वाले विजय नामक युवक ने शादी के 4 दिन बाद फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फाँसी लगाने का कारण पता नही चल सका है, पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजयगंज मंडी के ग्राम बोरखेड़ीमान में रहने वाले विजय पिता गणेश कुमावत की शादी 4 दिन पहले ही हुई थी । दूल्हे ने दुल्हन को कमरे में बंद कर खुद दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय जब काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन ने अपनी सास को आवाज लगाकर बुलाया और दोनों जब ऊपर वाले कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। विजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था । परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर उज्जैन जिला अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Dewas : जिलास्‍तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

• दुकान/संस्‍थानों पर कर्मचारियों के वैक्‍सीन के दोनों डोज के सर्टिफिकेट का फ्लैक्‍स लगाये, नही लगाने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर

• जिले में मास्‍क नहीं लगाने पर होगी चालानी कार्यवही, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग जिले में रोजाना 2 हजार टेस्टिंग करने के निर्देश

देवास। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में राज्‍य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का जिले में पालन के लिए नगर निगम सभाकक्ष में जिलास्‍तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्‍पन्‍न हुई।

बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा की जिला अस्‍पताल देवास में सभी 400 बेडो को ऑक्‍सीजन की सुविधा युक्‍त बनाये। वर्तमान में 360 बेड ऑक्‍सीजन युक्‍त है। शेष 40 बेडों को भी ऑक्‍सीजन युक्‍त करें। बच्‍चों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनका विशेष ध्‍यान रखे। इसके लिए बच्‍चों के डाक्‍टरों को प्रशिक्षित करें। वैक्‍सीनेशन के लिए 15 दिन का महा-अभियान चलाये। अभियान में शतप्रतिशत नागरिकों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य रखें। वैक्‍सीनेशन अभियान में सभी राजनैतिक, सामाजिक, व्‍यापारी और औद्योगिक संगठनों का सहयोग ले। जिले में स्‍थापित निजी अस्‍पताल और नर्सिंग होम में भी तीसरी लहर को लेकर सभी तैयारियां कर ले।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग जिले में रोजाना 2 हजार टेस्टिंग करें। जिनकों को भी सर्दी, खांसी और बुखार है तो वह टेस्टिंग कराये, जो नागरिक मास्‍क नहीं लगायेंगे उन पर चालानी कार्यवाही भी की जायेगी। सभी दुकानदार और व्‍यापारी संस्‍थान ग्राहकों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। दुकान/संस्‍थानों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन के लिए गोले बनाये। दुकान/संस्‍थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के वैक्‍सीन के दोनो डोज के सर्टिफिकेट का फ्लेक्‍स लगाये। सर्टिफिकेट नहीं लगाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना का संक्रमण जिले में फिर से दस्तक न दे इसके लिए सभी जिलेवासी वैक्‍सीनेशन अनिवार्य रूप से कराये। जिले के सभी नागरिक वैक्‍सीन के दोनो डोज लगवाये। मास्‍क पहने और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें। देवास जिले में अ‍भी कोई केस नहीं आया है परन्‍तु प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के केस आ रहे है। हमें एकजूट होकर करोना से लड़ना है तथा मास्क पहनने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है। जिले के नागरिकों को मास्‍क लगाने, सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन और वैक्‍सीन के दोनो डोज लगाने के लिए जागरूक करना है। हम सभी जब भी घर से निकले तो मास्क पहनकर ही निकले। बिना मास्क के घर से ना निकले। उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा पालन करें।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सभी धर्म गुरूओं से कहा कि धार्मिक स्‍थल पर आने वाले नागरिकों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले के सभी ब्‍लाक/तहसील स्‍तर के सामु‍दायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर कुल 209 बेड ऑक्‍सीजन युक्‍त बनाये गये है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते हुए जिला अस्‍पताल देवास में 4 ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाये गये है। जिला जिला अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन प्‍लांटो की टेस्टिंग कर ली गई है। ऑक्‍सीजन प्‍लांट 1500 एलपीएम, 1000 हजार एलपीएम, 500 एलपीएम और 186 एलपीएम के है। इसके अलावा 738 ऑक्‍सीजन सिलेंडर भी रिजर्व में रखे गये है। जिला अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन रिफीलिंग प्‍लांट से 1 घण्‍टे में 12 सिलेंडर भरने की व्‍यवस्‍था भी है। इसके अलावा खातेगांव सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में 250 एलपीएम का ऑक्‍सीजन प्‍लांट भी लगाया गया है। जिला अस्‍पताल में एक लिक्विड ऑक्‍सीजन प्‍लांट भी शीघ्र चालू किया जायेगा। दवाईयों और टेस्टिंग किट का स्‍टॉक किया गया है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि जिले के सभी मेरिज गार्डन में सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्‍क लगाकर आने के लिए गार्डन में कई जगह फ्लैक्‍स लगाये। जिले के नागरिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। कोरोना फिर से दस्‍तक न दे इसके लिए हमें जिले में घर-घर जाकर दस्‍तक देनी होगी। जिले के नागरिकों को वैक्‍सीनेशन के प्रति जागरूक करना होगा। जिले के नागरिकों को मास्‍क लगाने, सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन के लिए भी प्रेरित करना होगा। कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रान पहले के वेरियंटो से ज्‍यादा खतरनाक है। जिले नागरिकों को वैक्‍सीन के दोनो डोज लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। मास्क लगाने से हम अपने को सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही अपने परिवार एवं आसपास को लोगों को सुरक्षित रख सकेंगे। हम सभी को “मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क” का ध्येय लेकर कार्य करना होगा। कोई व्यक्ति जब भी घर से निकले तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर ही निकले।

Dewas : प्रभु श्रीराम का आज होगा राज्याभिषेक, 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव की पूर्णाहूति आज

देवास। जवाहर नगर ग्राउंड सत्य सांई मंदिर पर चल रही रामलीला में सोमवार को विभिन्न मनमोहक प्रसंग हुए, भक्तों ठण्ड में भी महोत्सव का आनंद उठाया। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल, काशी के कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला का मंदिर समिति के पं. रितेश रमेश त्रिपाठी के संचालन में चल रही रामलीला महोत्सव की पूर्णाहुति आज 1 दिसंबर को होगी।

आज रामलीला में प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और राम जी का राज्याभिषेक होगा। भक्तों द्वारा प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक पर फूलों बारिश की जाएगी। पूर्णाहुति पश्चात महाआरती होगी और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। बीती रात रामलीला महोत्सव की आरती में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवास जिला प्रचारक राहुल भौमिक, जिला कार्यवाह सतीश शर्मा, नगर सह कार्यवाह सुरेश जायसवाल, जिला प्रचार प्रमुख नागेंद्र पवार, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर प्रमुख कपिलेश जोशी, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर सेवा प्रमुख प्रदीप चींचे, जवाहर नगर बस्ती प्रमुख अंकित सिंह शामिल हुए। 

सावधान…कही आपकी लापरवाही कोरोना को बुलावा तो नही दे रही!

• इंदौर में बीते 8 दिनों में मिले 55 कोरोना संक्रमित

सावधान देवास! देवास एक्सप्रेस का मकसद आपको डराना नही है बल्कि आपको सावधान करना है। हमारे पास बसे शहर इंदौर में बीते 8 दिनों में 55 कोरोना के मरीज़ सामने आ चुके है। इंदौर से प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा के लिए तो पुरुष-महिलाएँ अपने रोज़गार के लिए आना जाना करते है।

बीते कुछ दिनों से वहाँ बढ़ रही कोरोना के मरीज़ों की संख्या देवास की भी चिंता बढ़ा रही है। क्योंकि बीते वर्ष भी इंदौर में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ने के बाद ही देवास में कोरोना मरीज़ सामने आये थे। वर्तमान में हमारे आसपास लोगों द्वारा मास्क पहनने की आदत को भुला दिया गया है। आम आदमी के साथ साथ ऐसे लोग जो शहर में बड़े ओदे पर हे उन्हें भी बिना मास्क के देखा जा सकता है। अब हम सभी को सावधान होने का समय आ गया है वापस उसी सख्ती के साथ कोरोना से बचाव का पालन करे जैसा हमने बीते वर्ष किया था क्योंकि इसी से हम कोरोना से सुरक्षित रह सकेंगे।

अभी कोरोना का नया वैरिएंट भी साउथ अफ्रीका देश में सामने आया है जिसका नाम ‘ओमिक्रोन’ दिया गया है। WHO द्वारा बुलाई गई बैठक में ओमिक्रोन वैरिएंट को डेल्टा वैरिएंट से 7 गुना ज्यादा फैलने वाला बताया जा रहा है। इसको लेकर भी भारत सरकार सचेत है और कड़े कदम उठाये जा रहे है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी नए कोरोना वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेज को जारी रखने का फैसला लिया है। साथ ही स्कूलों को 50 % क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए है।स्कूलों में 50% विद्यार्थी सप्ताह के पहले तीन दिन और शेष 50% विद्यार्थी अगले तीन दिन स्कूल जाएंगे।

WHO की चेतवानी के बाद कोरोना ने नए वैरिएंट “ओमिक्रोन” ने एक बार फिर देश-विदेश में चिंता बड़ा दी है। WHO द्वारा बुलाई गई बैठक में इस वैरिएंट को डेल्टा से 7 गुना ज्यादा फैलने वाला बता रहा है। एक तरफ जहाँ इस वैरियंट ने दक्षिण अफ्रीका में तहलका मचा रखा है तो वही इसको लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो गयी है। कल PM मोदी ने इस्कूल लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ जोखिम वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए व साथ हो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की समीक्षा कर सभी राज्यों को भी अलर्ट किया है

देश में तेजी से फैल रहा कोरोना : देश में कोरोना का संक्रमण फिर से चिंताजनक हालात पैदा कर रहा है। 10 बड़े राज्यों में पिछले 30 दिन में 2400 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1700 स्टूडेंट महाराष्ट्र के हैं। संक्रमित होने वाले ज्यादातर छात्र शादी-पार्टियों में या तो खुद शामिल हुए थे, या उनके परिजन किसी कार्यक्रम से लौटे थे।

• साउथ अफ्रीकन वैरिएंट को लेकर मोदी की 6 हिदायतें

  1. नए वैरिएंट के लिए हमें अभी से तैयारी की जरूरत।
  2. जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां पर निगरानी और कंटेनमेंट जैसी सख्ती जारी रखी जाए ।
  3. लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों का पालन सही तरह से किया जाए।
  4. अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की योजना की समीक्षा की जाए ।
  5. कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज की कवरेज बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।
  6. राज्यों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि जिन्हेंपहली डोज मिल गई है, उन्हें दूसरी डोज समय पर दे दी जाए।

Dewas, राजानल तालाब पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

• पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने तालाब से निकाला शव, पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुटी

देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत ग्राम जामगोद स्तिथ राजानल तालाब (सूरज कुंड) पर गुरुवार को अज्ञात पुरुष का शव तालाब में तैरता हुआ मिला है। मृतक की उम्र करीबन 32 से 40 वर्ष है। शव को देखकर वहा के पंप ऑपरेटर गिरिराज पटेल ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुँची, साथ में एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। जिसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया व शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है, पुलिस के अनुसार शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना है और मृतक के शरीर के कुछ भाग की चमड़ी पूरी तरह गल कर निकल चुकी है। और मृतक की दाहिनी कलाई पर अंग्रज़ी में AKY गुदा हुआ है। बीएनपी थाना पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच बीएनपी थाने में पदस्थ उप निरक्षक आर.सी. कल्थीया द्वारा की जा रही है।

Dewas : जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच चले हथियार

विवाद में कुल 8 लोग हुए घायल, एक को किया इंदौर रैफर

देवास । ज़िले के गांव जामगोद में आज सुबह दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया जिसमे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। दोनों पक्षों से करीब 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जामगोद गांव में 9 बीघा कृ़षि भूमि के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से आकाश, विकास, मयूर, सुभाष यादव व दूसरे पक्ष से सुरेश यादव, नंदी यादव, सचिन सहित एक अन्य को चोट लगी है

घायलों में आकाश यादव को सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि । सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Dewas : पानी छोडऩे के पैसे मांगने पर खेत मालिक ने की मारपीट

देवास। मारपीट में पीड़ित पवन चोंडिया के बताए अनुसार.. ग्राम सिरोल्या निवासी पवन पिता शंकरलाल चोडिय़ा 31 वर्ष वहीं के निवासी संदीप नाथ के यहां पर खेत में पानी छोडऩे का कार्य करता है। पवन जब अपनी मजदूरी के पैसे मांगने के लिए संदीप के पास गया तो वहां पर मौजूद सुभाष ने अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ मिलकर पवन के साथ गालीगलोच करते हुए मारपीट की। पवन ने जिसकी शिकायत बरोठा में दर्ज कराई। पवन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह करीबन 15-20 दिनों संदीप उर्फ चिकीनाथ के खेत पर पानी छोडऩे का कार्य कर रहा था। दिनांक 20 नवंबर को रात करीबन 9 बजे के आपास संदीपनाथ को फोन लगाया और अपनी मेहनत के पैसों की मांग की तो संदीप ने रूपये देने से मना कर दिया और हमारे बीच फोन पर ही कहासुनी हो गई। तत्पश्चात सदीपनाथ मेरे घर के बाहर आया और मेरे साथ गालीगलोच करते हुए मेरे घर के दरवाजे पर लात मार दी। जिसके बाद संदीप और उसके भाई मोनु नाथ, पिता सुभाष नाथ मारपीट की । जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी हमने 100 नंबर गाड़ी को दी। पुलिस द्वारा मुझे इलाज के लिये बरोठा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुझे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ मेरा इलाज चल रहा है।

Dewas : लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता ओर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक कैलाश चंदावत, मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नरेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय सचिव समीर मुंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, अतीत अग्रवाल, विनीत जैन थे।

स्वागत भाषण ईकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने किया। अतिथियों ने परिवारों में आपसी तालमेल, बच्चों को संस्कार देने, घर के बुजुर्ग सदस्यो की सेवा, घर में कम से कम पांच पौधे लगाकर प्रकृति संतुलन बनाने और स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर दिया। राधिका मुंदड़ा और किंशू गुप्ता ने महिलाओ के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्य परिवार के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत भरत चौधरी, सतीश मुकाती, किशोर सिंह राजपूत, हरीश जैन, संजय तलाटी, विजेन्द्र उपाध्याय, नितिन सोनी, मुकेश वर्मा, विमल अग्रवाल और संजय कारपेंटर ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इकाई सचिव विनय कावले ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र जायसवाल ने किया।

Dewas, मोती बंगला में ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत

देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मोती बंगला क्षेत्र के पास स्थित शिवशक्ति ग्राउंड के सामने रेल्वे ट्रैक पर मंगलवार रात लगभग 12 बजे अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से टकराने से मौत हो गयी। अज्ञात व्यक्ति की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची जिसके बाद पुलिस को घटना स्थल से पास में एक सायकल भी मिली है।

घटना स्थल से पास में मिली सायकल

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सायकल मृतक की ही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है तथा कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवीन्द्र यादव द्वारा पुरे मामले जी जाँच की जा रही है।