Dewas, अमलतास हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्पेशल स्कूल

देवास। जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य लाभ हेतु ऑक्यू पेशनल थैरेपी स्पेशल स्कूल में पुनर्वास केंद्र चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के निर्देशन में खोला गया ।जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवम मानसिक बीमारियों का इलाज थैरेपी द्वारा किया जाता हैं। स्पेशल स्कूल की डॉ जया वर्मा ने बताया की स्कूल में सेरेब्रल पाल्सी ,मानसिक व शारीरिक पक्षाघात , ओटीज्म ,मेंटल रिटार्डेशन,झटके की बीमारियों का इलाज , ऑक्यू पेशनल थैरेपी, सेंसर इंट्रीग्रेशन थैरेपी ,स्पीच थैरेपी व स्पेशल एजुकेशन द्वारा किया जाता हैं । कार्यक्रम का आयोजन स्पेशल स्कूल की संचालिका डॉ जया वर्मा ( ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट एवम क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ) के दिशा निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमलतास हॉस्पिटल डीन डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े ,मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ प्रशांत वडग बालकर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत ,डॉ नेहा काकानी , डॉ सागर मुद्गल,डॉ अंकुर गुप्ता,डॉ चांदनी , अमरेंद्र उपाध्याय ,कविता जी एवम समस्त नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति में किया गया ।कार्यक्रम के अंत में डॉ जया वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

टोंकखुर्द ब्लाक में पृथक से एसडीएम कार्यालय स्थापित होगा- वर्मा

टोंकखुर्द। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धाकड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार को पुर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व मंत्री
गोविन्द राजपूत से मुलाकात कर टोंकखुर्द में एस डी एम पद की सजृना करते हुए सोनकच्छ से अलग एसडीएम आफिस टोंकखुर्द में स्थापना हेतु गम्भीर चर्चा की।

वर्मा ने टोंकखुर्द की भोगोलिक परिस्थितियो से अवगत कराते हुए राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत को बताया कि टोंकखुर्द के अधिकांश ग्राम मक्सी एवं शाजापुर से लगे हुए है। सोनकच्छ में एसडीएम आफिस होने से शासकीय कार्यो को सम्पन्न कराने में ग्रामीणजनो को लम्बी दूरी तय करना पड़ती है जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी आम जन पर पड़ता है।

टोंकखुर्द ब्लाक के रहवासियों द्वारा कई दिनो से विधायक सज्जन सिंह वर्मा से यह मॉग की जा रही थी कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना हो जिससे शासकीय कार्यो के साथ-साथ आमजनो को शासन की सुविधाओ का लाभ भी मिल सके। उल्लेखनीय है कि विधायक सज्जन सिंह वर्मा कई दिनो से प्रयासरत थे कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना पृथक से हो जाए उसी संदर्भ में राजस्व मंत्री से चर्चा उपरान्त राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत ने आश्वस्त किया है कि टोंकखुर्द में पृथक से एसडीएम कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।

Dewas : कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संब‍ंधित पर होगी कार्रवाई – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

03 की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, एक को दिया कारण बताओ नोटिस

देवास ।कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने अधिका‍रियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के क्रियान्‍वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्‍वयन में लापरवाही बरतने पर सहायक विकासखण्‍ड प्रबंधक देवास श्री मुकेश मुखिया, टोंकखुर्द श्री तपन वर्मा, श्री रवीन्‍द्र रघुवंशी की सेवा समाप्‍त करने के निर्देश दिये और सहायक विकासखण्‍ड प्रबंधक सोनकच्‍छ श्री विजय बावस्‍कर को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्‍वयन और स्‍वीकृत प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के जितने में आवेदन लम्बित है। उन आवेदनों को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बैंको से निराकरण कराये।

Dewas : 2 दिन बाद मिला मीठा तालाब में डूबे युवक का शव

रविवार को मीठा तालाब में नहाने उतरा था ईटावा निवासी जितेंद्र अवचरे

देवास। रविवार को अपने जितेंद्र अवचर उम्र 24 वर्ष नामक युवक अपने चाचा के साथ मीठा तालाब पर मछली लेने आए थे। जिसके बाद जितेंद्र मीठा तालाब में नहाने के लिए कूद गया और डूबने लगा प्राप्त जानकारी अनुसार जितेंद्र शराब के नशे में था। जिसको देखकर जितेंद्र के चाचा ने सहायता के लिए आवाज लगायी।

जिसकी सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा मौके ओर पहुँचकर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया था। रेस्क्यू के लिए शिप्रा नदी के गोताखोरों को भी बुलाया गया था। परंतु युवक के बारे में कुछ जानकारी नही मिल सकी।लगातार 2 दिनों तक रेस्क्यू टीम द्वारा युवक को खोजने की कड़ी मशक्कत के बाद आज मंगलवार को युवक का शव मिला है।

गोलीकांड ! : मोती बंगला स्थित साँवरिया कॉम्प्लेक्स में मेंटेनेंस करवाने की बात पर हुआ विवाद, चली गोली

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोतीबंगला क्षेत्र में स्थित सांवरिया मार्केट में आज सोमवार को तकरीबन 11 बजे गोलीकांड हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार साँवरिया मार्केट में मेंटेनेंस करवाने को लेकर अजय विजयवर्गीय जो की एक प्रॉपर्टी ब्रोकर हे उनका विवाद गौतम जाधव नाम के व्यक्ति के साथ में विवाद हुआ था। जानकारी अनुसार गौतम जाधव द्वारा पैसो की मांग की जा रही थी और विवाद लगभग 15 दिनों से चल रहा था
जिसकी की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी से बात कर प्रकरण को जांच में लिया है। मामले में फरियादी अजय पिता सत्यनाराण निवासी मोतीबंगला ने आरोपी गौतम जाधव पर कट्टे से गोली चलाने के आरोप भी लगाए हैं।

कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी अजय की रिपोर्ट पर आरोपी गौतम पर विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस द्वारा बताए गए अनुसार गोली चलाने जैसे कुछ पुख्ता साक्ष्य तो नहीं मिले है। परंतु फरियादी के कहे अनुसार की उसके उपर गोली चलाई गयी है जिसकी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Dewas : शीलनाथ धुनी संस्थान ने शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान आने पर कलेक्टर का किया स्वागत

देवास। देश में स्वच्छता में 3 लाख की आबादी वाले शहर में देवास शहर को प्रथम स्थान मिलने पर सद्गुरू योगेंद्र शीलनाथ धुनी संस्थान ट्रस्ट ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नगर निगम प्रशासन एवं जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का स्वागत कर बधाई दी।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस दौरान कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह उपलब्धि देवास का गौरव पूरे देश में बड़ाने भागीरथी प्रयास नगर निगम आयुक्त, सफाई कर्मचारी व निगम के समस्त कर्मचारी एवं शहर के नागरिकों के सहयोग से सार्थक हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अजित भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, महंत राजेन्द्र जी, प्रबंधक सुरेश गोखले आदि ने श्री शुक्ला का गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। 

Dewas : रोको टोको अभियान के तहत 64 नागरिको को टीका लगवाकर निगम मे प्रवेश दिया

देवास। नगर निगम देवास मे रोको टोको अभियान के तहत निगम संबंधी कार्यो हेतु निगम मे आने वाले नागरिको को रोको टोको अभियान के तहत वेक्सिेनेशन की जानकारी लेकर प्रवेश दिया जा रहा है।

जिसमे इस अभियान के तहत आने वाले नागरिको को कार्यालय मे प्रवेश के पहले टीकाकरण की जानकारी प्राप्त करते हुये जिन नागरिको को दूसरा डोज नही लगा उनको निगम मे स्थित टीकारण टीम द्वारा तत्काल टीका लगाया जाकर प्रवेश दिया जा रहा है।

रोको टोको अभियान मे निगम मे कुल 64 लोगो को टीका लगाया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टीकाकरण कार्य निंरतर जारी है सभी नागरिको को दूसरा टीका अनिवार्य रूप से लगवाया जाना है। टीके का दूसरा डोज नियत समय पर लगवाकर होने वाली असुविधा से बचें।

Dewas : सूदखोरी के आरोपी ने पुलिस पर ताना डंडा, आत्मरक्षा में पुलिस को निकालनी पड़ी पिस्टल

देवास/ हाटपिपलिया (नरेंद्र चौहान)। जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरी – बागली मार्ग पर एक आरोपी ने पुलिस पर डंडा तान दिया जिसके बाद पुलिसवाले को आत्मरक्षा के लिए अपनी पिस्टल निकालना पड़ी।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/Untitled-18_720p.mp4
देखें घटना का live वीडियो

दरसल मामला कुछ ऐसा हे की नेवरी चौकी प्रभारी एसएस मीणा व अन्य जवान के द्वारा सूदखोरी के आरोपी दिनेश हाड़ा को तलाश करने गए थे। मिलने पर जब पुलिस उसे पकड़ने गयी तो आरोपी ने नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित हो गईं।
इस दौरान अपनी आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी एस एस मीणा ने पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस अमले की कमी के कारण आरोपी वहां से भाग निकला यह पूरी घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आरोपी पर कर्जा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर बड़वानी क्षेत्र के भी कई अपराध दर्ज हैं।

Dewas : गोवंश को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते 2 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

देवास । शानिवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के महाँकाल टी स्टाल के पास से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कल शाम तकरीबन 6:30 बजे सलमान कुरैशी पिता शाहिद कुरैशी उम्र 20 निवासी एकता नगर पानी की टंकी के सामने पुष्पगंज कॉलोनी ईटावा और जगदीश चंद्र नागर पिता स्व. बालमुकुन्द नागर उम्र 47 निवासी ग्राम बोरदा धाकड़ को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के यहाँ महाँकाल टी स्टाल के पास दोनो आरोपियों को गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते बीएनपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 11(डी) प. कु. निवा. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया

Dewas : ABVP द्वारा छात्राओं के लिए पांच दिवसीय तलवारबाजी एवं दंड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जयंती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर पांच दिवसीय (तलवारबाजी एवं दंड) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक में किया गया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रा को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्री चेतन मुकाती ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमे पहले दिन 30 छात्राएं उपस्थित हुई। अभाविप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनाना है। जिसमे विद्यालय महाविद्यालय की और भी छात्राए अपेक्षित है।