Fraud : किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी जालसाजी को लेकर 4 माह बीत जाने के बाद भी खातेगांव पुलिस नहीं किया प्रकरण दर्ज

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन से किसानों ने न्याय एवम् लापरवाह पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

खातेगांव (चंचल भारतीय) : देवास जिले के खातेगांव तहसील के ग्राम लवरास के किसान राजेंद्र पिता गंगाविशन गुर्जर ने लिखित आवेदन देकर पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन से गुहार लगाते हुए लिखते हैं कि दिनांक 16 मार्च 2021 को थाना प्रभारी खातेगांव को दिए गए आवेदन पर तत्काल कार्यवाही की जाने एवं संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यवाही को लेकर लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारी पर उचित कार्रवाई करने हेतु मांग की है। फरियादी किसान राजेंद्र गुर्जर आवेदन में लिखते हैं कि खातेगांव कृषि उपज मंडी समिति के तत्कालीन सचिव राकेश दुबे एवं वर्तमान लेखापाल गुरप्रीत चावला एवं खातेगांव मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सेठी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने हेतु थाना खातेगांव में आवेदन दिया गया था जिसको लेकर तथ्यात्मक सबूत भी दिए गए थे आज 4 माह से अधिक अवधि बीत जाने के बावजूद पुलिस थाना खातेगांव द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त प्रकरण में उपरोक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा मेरे साथ व अन्य 30 से अधिक किसानों के साथ जालसाजी धोखाधड़ी एवं षडयंत्र पूर्वक इन किसानों की राशि हड़पने का प्रयास किया गया है। जिसके लिए मेरे द्वारा दिए गए आवेदन के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज को भी खातेगांव पुलिस थाने पर दिया गया है परंतु खातेगांव पुलिस थाना प्रभारी के द्वारा निष्पक्ष पारदर्शिता पूर्ण कार्रवाई नहीं करते हुए उक्त आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।
खातेगांव थाना प्रभारी की कार्यशैली से व्यथित होकर किसान के द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक देवास एवं माननीय उप महानिरीक्षक उज्जैन को भी जाकर न्याय की गुहार लगाते हुए खातेगांव थाने की लापरवाह कार्यशैली के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही निवेदन भी किया गया है किसान के आवेदन पर शीघ्र ही जल्द से जल्द पुलिस प्रकरण खातेगांव थाने पर दर्ज की जाए । जिससे इस प्रकार के धोखाधड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्यवाही हो सके।यह भी विदित हो की वर्ष 2019 में उक्त जालसाजी में लिप्त मंडी सचिव राकेश दुबे के द्वारा खातेगांव पुलिस थाने पर संबंधित व्यापारी पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया गया है।

Amaltas, अमलतास अस्पताल को मिली नशा मुक्ति केन्द्र की मान्यता, मरीजों का होगा निःशुल्क ईलाज

देवास। अमलतास अस्पताल के लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। अमलतास अस्पताल को शासन द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र की मान्यता मिली है। अस्पताल प्रबंधक विजय जाट ने कहा कि अस्पताल के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया और चैयरमेन मयंकराजसिंह भदौरिया के प्रयासों से अमलतास अस्पताल को नशा मुक्ति की दिशा में मान्यता प्राप्त हुई है। नशा मुक्ति के लिए आने वाले मरीजों का निःशुल्क ईलाज करने के लिए अमलतास अस्पताल को मान्यता मिली है। इसमें लगभग सभी प्रकार के नशों का ईलाज अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।
डॉ. सागर मुद्गल (विशेषज्ञ नशा मुक्ति विभाग) ने जानकारी देते हुए बताया कि अमलतास अस्पताल को नशा मुक्ति केन्द्र की मान्यता मिलने से कई मरीजों को लाभ होगा साथ ही आयुष्मान कार्डधारियों का ईलाज भी यहां किया जा सकेगा। नशा मुक्ति केन्द्र में ईलाज के लिए हमने एक व्यवस्थित समय सारिणी बनाई है जिसमें मरीजों पर सतत मॉनीटरिंग की जाऐगी साथ ही दवाईयों के साथ उन्हें मेडिटेशन आदि से भी ठीक करने के उपाय किये जाएंगे।

Dewas, जिले में स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 26 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित होगा

26 जुलाई को केवल शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम एवं दूसरे डोज के लिए शहर में 10 टीकाकरण सत्र व ग्रामीण में 17 टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे

देवास। जिले में स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों के लिए विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण करवाएं। एवम अभियान को सफल बनाएं।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सहित देवास् जिले में  शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों (आदिमजाति कल्याण विभाग के विद्यालय सहित) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान 26 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित होगा। दिनांक 26 जुलाई 2021 को जिले में 27  टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा ।जिसमें  कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम एवं दूसरा डोज लगाये जाएगे। देवास शहर में टीकाकरण स्थल , न्यू एरा स्कूल आवास नगर,गुरु वशिष्ठ महा विद्यालय आवास नगर,न्यू चिल्ड्रन होम मोती बंगला देवास,शांति बाल निकेतन, तारानी कॉलोनी देवास,एस्कॉर्ट जूनियर कॉलेज गंगा नगर देवास, ब्राइट स्टार स्कूल इंद्र नगर देवास, हिमालय अकादमी, राधागंज देवास,किंग जॉर्ज स्कूल बजरंग नगर, मध्य विद्यालय क्रमांक 02 खारी बावड़ी देवास,सरकारी स्कूल कालूखेड़ी वार्ड नंबर-05, एवं ग्रामीण क्षेत्र में सोनकच्छ सीएचसी – सरकारी अस्पताल ,भोरासा पीएचसी , पीपलरावा पीएचसी , उत्कृष्ट स्कूल बागली, सरकारी गर्ल्स एचएसएस हाटपिपलिया, सरकारी उत्कृष्ट एचएसएस स्कूल उदयनगर, सरकारी एचएस स्कूल बरोठा ,विजयगंजमंडी, डबलचौकी, गर्ल्स एचएसएस टोंकखुर्द , एचएसएस चौबराधिरा , एचएसएस चिड़ावद,  सीएचसी खातेगांव ,सरकारी मॉडल स्कूल खातेगांव, सरकारी कॉलेज खातेगांव ,सरकारी नवीन हाई स्कूल कन्नोद, गर्ल्स हाई स्कूल सतवास ,पर विशेष सत्र आयोजित कर केवल शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों (आदिमजाति कल्याण विभाग के विद्यालय सहित) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा इन सत्रोंं में कोविशिल्ड वैक्सीन के पहला और दूसरा डोज लगाये जाएगे सभी सत्रों पर ऑन साईट पंजीयन अनुसार टीकाकरण होगा।
     कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों (आदिमजाति कल्याण विभाग के विद्यालय सहित) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों विशेष टीकाकरण अभियान  में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविशिल्ड वैक्सीन का प्रथम डोज़ जिन्होंने लगा लिया है 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज़ विशेष अभियान केे अंतर्गत अवश्य लगवाएं हैं कॉविड -19 टीकाकरण की जानकारी के लिये  कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  

Dewas । शहर में 4-व्हीलर गाड़ियों के सायलेंसर चुराने का गिरोह सक्रिय

देवास। अभी तक आपने गाड़ियों की चोरी होना तो सुना होगा परंतु शहर में अब गाड़ियों के महंगे सायलेंसर चुराने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। बीते दिनों में शहर के थानों में गाड़ियों के चोरी के प्रकरण दर्ज होते थे परंतु शुक्रवार को शहर के कोतवाली थाने में 2 प्रकरण ऐसे दर्ज हुए हे जिसमे फरियादियो ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी फोर-व्हीलर गाड़ियों के महंगे सायलेंसर चोरी कर ले गए।
दरसल 23 जुलाई शुक्रवार को शहर के कोतवाली थाने में दो प्रकरण दर्ज हुए जिसमे पहले फरियादी सतीश विजयवर्गीय ने प्रकरण दर्ज करते हुए बताया की अज्ञात बदमाश उनकी फोर-व्हीलर मारुती एको कार क्र. MP04EA5428 का सायलेंसर 22 जुलाई की मध्यरात्रि को उनके घर के बाहर पदमोहन कॉलोनी से चुरा कर ले गए है। सतीश विजयवर्गीय के अनुसार अज्ञात बदमाशो द्वारा उनकी गाड़ी का सायलेंसर 2 दिन में 2 बार चोरी कर लिया गया। पहली बार दिनाक 21 की मध्यरात्रि में तो दूसरी बार 22 की मध्यरात्रि को। सतीश विजयवर्गीय अनुसार प्रथम बार चोरी ओरिजिनल सायलेंसर का मूल्य 57,000 रूपए था, जिसके बाद उन्होंने 3,000 में डुप्लीकेट सायलेंसर लगवाया था जिसें भी चोरो ने चुरा लिया।
दूसरे मामले में फरियादी हार्दिक गुप्ता ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात बदमाश उनकी फोर-व्हीलर मारुती एको कार क्र. MP41CB1549 का सायलेंसर दिनांक 22 जुलाई की मध्यरात्रि को चुरा कर ले गया।

Dewas : जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी, अब तक 347.09 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

• जिले में खातेगांव में सर्वाधिक तो टोंकखुर्द में सबसे कम बारिश हुई

देवास। शुक्रवार से बारिश से रुक-रुक कर जारी है। बारिश न होना किसानों के लिए चिंतनीय विषय था। वर्षा हेतु इंद्र देव को मानाने के लिए जगह-जगह पर अनेक टोन-टोटके किए गए। जैसे बाग रसोई का आयोजन , शिवलिंग को जलमग्न करना इत्यादि। अब बारिश से किसानों के चेहरों पर मुसकान आई है। जिले में सर्वाधिक बारिश खातेगांव तो सबसे कम बारिश टोंकखुर्द में दर्ज की गयी है।
जारी मानसून सत्र में दिनांक 24 जुलाई 2021 तक की स्थिति में जिले में अब तक औसत रूप से कुल 347.09 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 266, टोंकखुर्द में 158, सोनकच्छ में 385, हाटपीपल्या में 520, बागली में 325, उदयनगर में 315, कन्नौद में 396, सतवास में 231 तथा खातेगांव में 537 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में पिछले 24 घंटों में 16.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज :
जिले में पिछले 24 घंटों में 16.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 28, टोंकखुर्द में 12, सोनकच्छ में 06, हाटपीपल्या में 30, बागली में 14, उदयनगर में 29, कन्नौद में 17, सतवास में 03 तथा खातेगांव में 08 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

• पिछले वर्ष अब तक 472.71 मिमी औसत वर्षा दर्ज :
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 472.71 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 264 मिमी, टोंकखुर्द में 393 मिमी, सोनकच्छ में 635 मिमी, हाटपीपल्या में 511 मिमी, बागली में 436 मिमी, उदयनगर में 506.40, कन्नौद में 382, सतवास में 312 तथा खातेगांव में 815 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Bus Accident Dewas । बस को पीछे से बस ने मारी टक्कर , 2 की मौत व 18 से अधिक घायल

देवास। जिले के टोंकखुर्द थाना के अंतर्गत राष्ट्रिय राजमार्ग एबी राेड पर ग्राम चिड़ावद के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बस में टक्कर होने से 2 लोग हेमंत योगी पिता जयकुमार योगी उम्र 28 वर्ष निवासी शिवपुरी व रविराज कुशवाह पिता राजेंद्र कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी कानपूर की मौत गयी वही लगभग 18 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक ट्रेवल्स जो की आगे चल रही थी बस ने जैसे ही ब्रेक लगाकर टर्न लिया वैसे ही पीछे से आ रही सिमरन ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दी। दोनों बस स्लीपर कोच थी। टक्कर के बाद दोनों बसाें के यात्रियाें में घबराहट व हल्ला मच गया। मौके पर पहुँचकर ग्रामीणाें और अन्य वाहन चालकाें ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलाें काे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक आगे चल रही अशोका ट्रेवल्स की बस इंदाैर से झांसी जा रही थी। उसके पीछे तेज रफ्तार से आ रही सिमरन ट्रेवल्स की बस सूरत से कानपूर, यूपी जा रही थी। टक्कर के बाद दोनों बसे सड़क के नीचे उतर गई वही हादसे के बाद दोनों बसे की लाइट भी बंद हो गयी जिसके बाद बस में सवार यात्री की घबराहट और बढ़ गयी, लोगों ने मोबाइल की फ़्लैश लाइट की रौशनी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद बसों को क्रेन की मदद से सीधा कर रोड पर आवागमन चालू किया गया।हादसे के बाद राजमार्ग पर काफ़ी देर तक जाम की स्थिति बनी जिसे पुलिस ने दूरस्थ करवाया।

आयुक्त ने ली समयावधि पत्रों तथा निगम संबंधी कार्यो की समीक्षा बैठक

शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों में घायल मवेशियों को गौशाला में न भेज कर पशु चिकित्सालय में भेजे : आयुक्त

देवास। शसन समयावधि पत्रों तथा निगम संबंधित प्राप्त पत्रों तथा माय देवास एप पर प्राप्त शिकायत एवं आवेदनों की समीक्षा आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा की गई। प्राप्त पत्रों में विभागीय अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली तथा समयावधि में किये जाने वाले कार्यो की चर्चा कर लंबित कार्यो में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार गौशाला से संबंधित कार्यो में पानी, आहार तथा की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी पवन माहेश्वरी को निदेशित किया गया कि शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों में घायल मवेशियों (गायों) को पशु चिकित्सालय में भिजवाया जाय न कि गौशाला। घायल बीमार गायो को उपचार मिले इस हेतु पशु चिकित्सालय को पत्र भी देने हेतु निर्देशित किया । डीसी वित्त पुनित शुक्ला को माय देवास एप पर प्राप्त आवेदनों को संज्ञान में लेकर जारी किये जाने वाले जन्म प्रमाण पत्रों को समयावधि में निराकरण करने को कहा। आयुक्त द्वारा जल जीवन, हाट बाजार प्रपोजल, सूत्र सेवा बस स्टॉप से संबंधित चर्चा की साथ ही जिन हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि प्राप्त की किंतु आवास निर्माण नहीं किये जा रहे हैं, ऐसे हितग्राहियों की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त ने शासन निर्देशानुसार फायर एन.ओ.सी., लिफ्ट से संबंधित चर्चा कर जिन्होंने एन.ओ.सी. नहीं ली है उन्हें पत्र दिये जाने के साथ ही सात दिवस में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव को शहर की बिल्डिंगों, अस्पतालों में लगी लिफ्ट के आडिट हेतु पत्र देने को कहा।

Dewas, माताजी टेकरी पर प्रसादालय (भोजनशाला) का शुभारंभ हुआ

देवास। माताजी टेकरी पर प्रसाद वितरण के लिए प्रसादालय का शुभारंभ रविवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के साथ किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि अन्य देव स्थानों पर जिस प्रकार से प्रसाद वितरण हेतु प्रसादालय है। उसी प्रकार माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वादिष्ट प्रसाद की व्यवस्था वितरण के लिए प्रसादालय प्रारंभ किया गया है। जिसमें शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध रहेगा। प्रसादालय से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति के द्वारा की गई है।

साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं एकादशी व्रतधारियों से अनुरोध है कि एकादशी दिवस पर एकादशी व्रत उपलक्ष्य में प्रसादालय में दान देवें तथा श्रद्धालुओं को भोजन प्राप्त हो एवं पुण्य का लाभ लेंवे। इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के साथ जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देवास – आज आई 398 लोगों की रिपोर्ट मे 30 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-वार्ड-08 करनावद,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
  • 2 पताः-वार्ड-03 खातेगांव ,,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 3 पताः-चैबाराधीरा ,टौंकखुर्द,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 4 पताः-अरनिया,टौंकखुर्द ,,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 5 पताः-वार्ड-10 हाटपिपल्या ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 6 पताः-हमीरखेडी,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
  • 7 पताः-वार्ड-11 हाटपिपल्या ,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 49 वर्ष
  • 8 पताः-पुंजापुरा ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
  • 9 पताः-चिडावद,टौंकखुर्द ,,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 10 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 11 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास ,,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
  • 12 पताः-लक्षमण नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
  • 13 पताः-वार्ड.1 भौरासा, ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 14 पताः-सर्वोदय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
  • 15 पताः-बावडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 16 पताः-बावडिया ,देवास,महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 17 पताः-संजय नगर,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
  • 18 पताः-लक्ष्मीबाई मार्ग,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
  • 19 पताः-ग्राम गौरवा,टौंकखुर्द ,देवास, पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 20 पताः-वार्ड-11 ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
  • 21 पताः-शांतिपुरा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 64 वर्ष
  • 22 पताः-पाडल्या,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 23 पताः-लक्षमण नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
  • 24 पताः-लक्षमण नगर ,देवास, महिला ,उम्र 36 वर्ष
  • 25 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 26 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 62 वर्ष
  • 27 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 33 वर्ष
  • 28 पताः-पाचुनकर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
  • 29 पताः- आई.ए.थाना,(बावडिया.) देवास,महिला ,उम्र 25 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 45 वर्षिय पुरूष निवासी-सांरगपुर,जिला-राजगढ निवासी होने से राजगढ जिले में जोड़ा जायेगा।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 422
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 398
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 30
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 368
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 36714
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 36327
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1209
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34885
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 43
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1016
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 174
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 387
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.33
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 84.04
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.57

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत किसानों को वितरित किए क्रेडिट कार्ड

प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है, कोरोना संकट में भी किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर उपलब्‍ध करा रही है ऋण – मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर

देवास। प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरण का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम में प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम किसानों ने देखा और सुना। इस दौरान कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, श्री नन्‍द किशोर पाटीदार, श्री महेन्‍द्र सिंह मकवाना, श्री रमेशचन्‍द्र जायसवाल तथा श्री भारत सिंह, श्री यशवंत सिंह चौहान सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारियों में श्री अविनाश तिवारी, श्री मनोज गुप्‍ता, डॉ. के.एन. त्रिपाठी सहित अन्‍य अधिकारीगण तथा किसान उपस्थि‍त थे।
प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार खेती के साथ-साथ स्‍वसहायता समूह को पशुपालन और मत्‍स्‍य पालन में भी किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर ऋण उपलब्‍ध करा रही है। जिसका उन्‍हें लाभ भी मिल रहा है। शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर ऋण मिलने से किसानों को साहुकारों को अधिक ब्‍याज देने से छुटकारा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर लोन मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश सरकार ने 100 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्‍य रखा है। किसान फसल बीमा का लाभ बैंक और समितियों के माध्‍यम से मिलेगा। कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार गरीब कल्‍याण सप्‍ताह मना रही है। प्रदेश सरकार गरीबों को एक रूपये में राशन उपलब्‍ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने वनवासियों को वनाधिकार पट्टे दिये है। वनवासी बरसों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे, अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव होगा। प्रदेश सरकार सबका साथ विकास को लेकर कार्य कर रही है।
पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्‍त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्‍क लगाकर रखें, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्‍वस्‍थ रह सके।
देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि अन्‍तर्गत 35 हजार 290 किसानों को 21 करोड़ सम्‍मान निधि तथा अल्‍पावधि ऋण साख सीमा 141 करोड़ रूपये प्रदान किये गये। जिला स्‍तरी कार्यक्रम में 06 किसानों को प्रतिक स्‍वरूप किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें नापाखेडी निवासी श्री वृन्‍दावन को 99 हजार 200 रूपये, कानकुंड निवासी श्री भारतसिंह को 1 लाख 72 रूपये, देवर निवासी श्री दिलीप सिंह को 86 हजार रूपये, बाढोली निवासी श्री शक्तिसिंह को 71 हजार रूपये, लोहारी निवासी श्री पवनसिंह को 1 लाख 89 हजार तथा वारोडा निवासी श्री पवन को 41 हजार 250 ऋण वितरीत किया गया। इसके अलावा श्री मुकेश व श्री महेश बरखेड़ा को पशुपालन कार्यशील पूंजी के लिए तथा केसीसी के लिए 3 लाख 5 हजार का ऋण वितरण किया गया।
मत्‍स्‍य पालन करने वाले 68 मछुआरों को 8 लाख 84 की साख सीमा तथा बैंक की 18 कृषि शाखाओं के माध्‍यम से 267 पुशपालकों को 98 लाख 40 हजार की कार्यशील पूंजी उपलब्‍ध कराई गई। खरीफ सीजन में 1 लाख 2 हजार 239 पशुपालकों को 425.72 करोड़ का ऋण उपलब्‍ध कराया गया, जो गत वर्ष से 125 करोड़ अधिक है।
देवास जिले में गेहूं उपार्जन में 57 हजार 37 किसानों से 754 करोड़ का 4 लाख 11 हजार मट्रीक टन गेहूं तथा 16 हजार किसानों से 217 करोड़ का 44 हजार मेट्रिक टन चना खरीदी गया, जिसका शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।
जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे खरीफ में 1 लाख 2 हजार 444 ऋणी एवं 30 हजार 693 अऋणी किसानों को वर्तमान में सोयाबीन नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा के दायरे में लाया गया है। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 200 प्रतिशत अधिक उपार्जन हुआ है,100 प्रतिशत अधिक उर्वरक वितरण किया है तथा 40 प्रतिशत अधिक साख देवास जिले के किसानों को उपलब्‍ध कराई है।
जिले में गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत जिले की समस्त 124 प्राथमिक साख संस्थाओं, जिला सहकारी बैंक की 20 शाखाओं, उचित मूल्य की 326 दुकानों पर प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरीत किये गये। इस वर्ष सोयाबीन फसल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरवाई के लिए 2 लाख 78 हजार किसानों को फसल बीमा के दायरे में लिया गया है। खरीब 2019 में फसल बीमा के क्लेम किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा करा दिए गए हैं। 
  देवास जिले में जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों, ग्राम पंचायतों, विपणन संघ के गोदामों, जिला सहकारी बैंक की शाखाओं एवं समस्त प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई।