हरा-भरा, मेरा देवास माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ

हरा-भरा, मेरा देवास
माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ

• हरा-भरा, मेरा देवास
माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
एक माह तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान

देवास। हरा-भरा, मेरा देवास अभियान के तहत एक माह तक चलने वाले वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ शनिवार को माताजी की टेकरी पर पौधरोपण कर हुआ।
पौधरोपण अभियान अंतर्गत घर-घर पौधे पहुंचाने वाली नगर निगम की गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री राजेश खंडेलवाल, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, डीएफओ पी एन मिश्रा, एसडीएम प्रदीप सोनी, सिख समाज, गायत्री शक्तिपीठ, मां चामुंडा सेवा समिति, मित्राय वेलफेयर सोसाइटी, नगर निगम की टीम, वन विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व गणमान्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज माताजी की टेकरी से किया है जो कि देवास के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज हम जो पौधे लगा रहे हैं उन्हें तो संरक्षित करें उनका ध्यान रखें पर जो पूर्वजों द्वारा वृक्ष लगाए गए हैं उन्हें न काटे। हम सब मिलकर पौधे लगाएं तथा हरियाली उत्सव मनाए।

समाज का हर व्यक्ति पौधारोपण अभियान से जुड़े -कलेक्टर

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा की हरा-भरा देवास अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ आज माताजी की टेकरी से किया गया। हमने इस अभियान में सभी को जोड़ा है। देवास को हरियाली से भरपूर करने के लिए जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर निगम की टीम घर-घर फॉर्म उपलब्ध कराएगी, जिसमें रहवासी पौधे की जानकारी भरेंगे और अगले दिन नगर निगम की टीम को भरा हुआ फॉर्म जमा कराएंगे। फॉर्म जमा करने के बाद पौधे घर पर प्रदान कर दिए जाएंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को इस अभियान से जुडऩे की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत एक एप विकसित किया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर ऐप के माध्यम से देख सकता है कि उसने जो पौधा लगाया गया है आगे के समय में वो संरक्षित है ।

विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ

देवास। शहर के विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के साथ किया गया।
विधायक राजे द्वारा माता टेकरी पर पौधारोपण कार्य के पश्चात वार्ड क्रमांक 4 राधागंज स्थित विजय नगर मंदिर के सामने 5 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण से विकासकार्यो का शुभारंभ किया गया। वार्ड क्रमंाक 3 आवास नगर सी सेक्टर मे 10 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक एवं आवास नगर डी सेक्टर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य 11 लाख की लागत से तथा वार्ड क्रमंाक 28 कर्मचारी कालोनी मे 9 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण कार्य एवं मोची मोहल्ला मे 6 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण तथा वार्ड क्रमंाक 23 यशवंत व्यायामशाला मे 11 लाख की लागत से हाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया। इन अवसरो पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, भाजपा नेता रवि जैन नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री विजय जाधव आदि सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई देवास की युक्ता चौधरी ने कहा मैं कलेक्टर बनाना चाहूती हूं: इस बात कलेक्टर श्री शुक्ला ने युक्ता को अपनी कुर्सी पर बैठाया

प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई देवास की युक्ता चौधरी ने कहा मैं कलेक्टर बनाना चाहूती हूं: इस बात कलेक्टर श्री शुक्ला ने युक्ता को अपनी कुर्सी पर बैठाया, शुभकामनाएं दी

देवास जिले के 10 बच्चों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा की प्रावीण्यआ सूची में पाया स्था-न

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने विद्यार्थियों को किया सम्मा नित, दी बधाईयां

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के 10 बच्चों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाया। इन मेधावी बच्चों का कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने वाले युक्ता चौधरी से जब कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पूछा की आप बड़े होकर क्या बनोगी। इस पर युक्ता ने कहा कि वे बड़े होकर कलेक्टर बनाना चाहती हूं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने इस बात पर युक्ता को अपनी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी बच्चों से परिचय लेकर उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उन्हें उसे पाने के लिए शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों के कारण विद्यार्थी ऊंचाईयों को छूते हैं। छात्र-छात्राओं की मेहनत से न सिर्फ उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि देवास जिला गौरान्वित हुआ है। यह जिले के लिए बहुत ही प्रसन्नबता और खुशी के क्षण हैं। उन्हों ने बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत कर अपने जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के विद्यार्थी
देवास के उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा युक्ता चौधरी पिता राजू चौधरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 03 तीसरे स्थान आई है। उन्होंने 300 में से 299 अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय की अम्बिका मिश्रा पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने 300 में से 298 अंक लाकर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की ईशा सोलंकी पिता मानसिंग सोलंकी ने 300 में से 297 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किए हैं। सरस्वती एसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव के कार्तिक उपाध्याय पिता चंद्रकांत उपाध्याय ने 400 में से 395 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार आदर्श एस मंदिर हाई स्कूल कन्नौद की विशाखा भारतीय पिता दिलीप भारतीय ने 300 में से 296 अंक, सांदीपनी उ.मा.वि. राजोदा देवास की भावना नागर पिता माखन नागर ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास की तनुश्री पिता दौलतसिंह सोलंकी ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास के युवराजसिंह गौड़ पिता आनंदसिंह गौड़ ने 300 में 296 अंक तथा प्रियांशु विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा ने 300 में से 296 अंक अर्जित कर इन सभी ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंदर एंड प्रभा शर्मा गर्ल्स तिवाड़िया रोड खातेगांव की अंजलि गुर्जर पिता राजभवन गुर्जर ने 400 में से 394 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान जिले की प्रावीण्य सूची में शामिल बच्चों को भी कलेक्टर श्री शुक्ला ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, प्राचार्या उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती चंद्रावती जाधव, शिक्षक मिर्जा मुशाईद बैग, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे।

लगातार खबरें देखने के लिए चैनल लाइव अपडेट के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें ??

https://www.youtube.com/channel/UC5MIIkfQnwI01z_VUpgHj_w