देवास। जिले की खातेगांव विधानसभा के लिए विधायक पद पर चुनाव लडने के लिए कांग्रेस से दीपक जोशी का नाम लगभग तय माना जा था है। दीपक जोशी ने कुछ समय पूर्व ही भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। दीपक जोशी का नाम सामने आने से दूसरे दावेदारों को निराशा हाथ लगेगी। कयास लगाए जा रहे है की खातेगांव विधानसभा में 35000 ब्राह्मण मतदाता है जिन्हे साधने के लिए कांग्रेस ब्राह्मण चेहरे दीपक जोशी को टिकट देने जा रही है।खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस की ओर से विधायक पद हेतु पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पीसीसी सदस्य गौतम बंटू, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष चौधरी के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन सभी नामो में से दीपक जोशी का नाम लगता है सफल होने जा रहा है।
Tag: Dewas
Dewas नगर की सीमा पर प्रवेश करने के लिए बनेंगे माँ तुलजा द्वार व माँ चामुण्डा द्वार…
• देविप्रा प्राधिकारी बोर्ड की बैठक में बनी योजना
देवास। देवास विकास प्राधिकरण के प्राधिकारी बोर्ड की 171 वीं बोर्ड बैठक देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में शहरी विकास को लेकर प्राधिकारी बोर्ड में सम्मिलित टाउन एंड कंट्री प्लान, नगर निगम, विद्युत मंडल, वन मंडल के अधिकारियों के साथ चर्चा कर विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव की योजना बनाई। इस अवसर पर सीईओ श्री अभिषेक शर्मा सहित प्राधिकारी बोर्ड के अन्य सदस्य व प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने अपने कार्यकाल की चौथी बोर्ड बैठक अधिकारियों के साथ ली। इस बैठक में उज्जैन की तर्ज पर शहर में प्रवेश द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। जिसमें भोपाल रोड़ पर माँ तुलजा द्वार व इंदौर रोड़ पर चामुण्डा द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मांडुक पुष्कर के विकास पर भी चर्चा हुई। देवास विकास योजना के अंतर्गत शंकरगढ़, देवास जूनियर, व सीनियर के सम्मिलित क्षेत्र में नगर विकास योजना क्रमांक टीडीएस-07/2023 (जिसका क्षेत्रफल 50 हैक्टयर है) जिसके आशय की घोषणा एवं क्रियान्वयन के लिए मप्र नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 50 (1) (क) के प्रावधान अनुसार संचालक नगर ग्राम निवेश भोपाल के माध्यम से राज्य सरकार की स्वीकृति प्राप्त के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। शहर में भोलेनाथ मंदिर स्थित गौशाला के विकास को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
Dewas 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाय में लापरवाही पर ईएमटी और पायलट को सेवा से किया निष्कासित
देवास। जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाय में लापरवाही पर ईएमटी और पायलट को सेवा से निष्कासित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया कि शिशु मृत्यु के प्रकरण की जांच एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत जय अम्बे ईमरजैंसी सर्विसेस भोपाल द्वारा जीपीएस ट्रेकिंग से करवायी गयी, जांच प्रक्रिया में दोषी पाये गये ईएमटी श्री सचिन वर्मा और पायलट श्री नंदकिशोर बागड़ी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हे कार्य से निष्कासित किया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा विगत दिवस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में हुई मातृ मृत्य एवं शिशु-मृत्यु के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान पाया कि शिशु मृत्यु के प्रकरण में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत संचालित 108 जननी एम्बुलेंस से मॉ और बच्चे को जिला अस्पताल देवास पहुचानें में देरी हुई। जिसकी जांच करने एवं कार्यवाही के आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके को दिये थे।
Dewas स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023: तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने प्राप्त किया देश में 6वां स्थान…
• गत वर्ष देवास ने प्राप्त किया था पहला स्थान
देवास। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 के परिणाम घोषित हो चुके है देवास शहर पांच स्थानों के नुकसान के साथ छठे स्थान पर आया है।
केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्रालय द्वारा 2025-26 तक वायु प्रदूषण 40 प्रतिशत तक कम करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम शुरू किया है। जिसके तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण कराया जा रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में भी आबादी के आधार पर अलग अलग श्रेणी थी। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहर, 3 लाख से कम आबादी वाले शहर।
देवास 3 लाख से कम आबादी वाले शहर में शामिल था।
प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री गुलशन बामरा ने बताया कि तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने 180 अंकों के साथ देश में 6वां स्थान प्राप्त किया है।
गत वर्ष 2022 में देवास ने 200 में से 175.05 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। देवास के प्रथम आने पर नगर निगम देवास के उस समय के आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने उड़ीसा में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कार वितरण में अवार्ड व 37 लाख 50 हजार की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया था।👇👇
https://dewasexpress.com/dewas-स्वच्छ-वायु-सर्वेक्षण-2022-म/
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने 200 में से 187 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, भोपाल ने 181 प्राप्त कर 5वां, जबलपुर ने 172 अंक प्राप्त कर 13वां स्थान और ग्वालियर ने 114 अंक प्राप्त कर 41वां स्थान प्राप्त किया है।
3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वां स्थान मिला है।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रथम पाँच में से दो पुरस्कार मध्यप्रदेश के खाते में गये हैं। इंदौर को पहला, आगरा को दूसरा, ठाणे को तीसरा, श्रीनगर को चौथा और भोपाल को 5वां स्थान मिला है।
प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में “प्राण” ऑनलाइन पोर्टल पर शहरों द्वारा भी स्व-मूल्यांकन किया जाता है। शहरों को ठोस अपशिष्ट, सड़क धूल, निर्माण और विध्वंस कचरे का प्रबंधन, वाहनों के उत्सर्जन पर नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में लागू की गई गतिविधियों और उपायों की रिपोर्ट देनी होती है।
Dewas शहर में संचालित अवैध मांस विक्रय की दुकानों को लेकर चल रहा संग्राम..
• विरोध प्रदर्शनों के बाद महापौर ने ली सुध, मांस विक्रेताओ के लिए नये स्थल का होगा चयन
देवास। शहर में संचालित अवैध मांस विक्रय की दुकानों को बंद कर किसी उचित स्थान पर संचालित करने के लिए अनेक संगठनों जैसे शिव सेना, संस्था राम राम के साथ अन्यो द्वारा कलेक्टर, नगर निगम को ज्ञापन देकर, प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की जा रही है।
शिव सेना लंबे समय से शहर में प्रमुख बाजारों, मार्गो एवं धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मांस की दुकानों का मुद्दा वर्षों से उठता आ रहा है। वर्तमान में शिवजी के पवित्र सावन माह के चलते धर्मालु एवं शाकाहारी जनों में बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर खुले रूप से संचालित मांस मटन की दुकान चर्चाओं एवं विरोध के केंद्र में है। वर्तमान में शिवसेना द्वारा शिव भक्तों एवं शाकाहारी जनों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए मांस की अवैध दुकानों का विरोध प्रकट करते हुए निगम शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है। शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा के अनुसार नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत शहर में कहीं भी खुले में मांस विक्रय की दुकानें को अनुमति दी जाना वर्जित रखा गया है। इसके बावजूद शहर में दर्जनों मांस मटन की दुकान है खुले रूप से संचालित की जा रही है। जिसकी शिकायत शिवसेना द्वारा समय-समय पर संबंधित विभागों यहां तक की कलेक्टर से भी से की जाती रही है। शिवसेना जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि सेना द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जब जानकारी मांगी गई कि शहर में कितनी मांस विक्रय की दुकानों को लाइसेंस निगम द्वारा जारी किए गए हैं तो सच सामने आया, नगर निगम ने अपने पत्र में स्वयं लिख कर दिया है कि विगत 4 वर्षों से एक भी दुकान का लाइसेंस नगर निगम द्वारा जारी नहीं किया गया है। लगभग 68 दुकाने निगम की सूची में दर्ज हैं। जिन्हें पूर्व में किस नियम के तहत किस अधिकारी ने किस साठगांठ से लाइसेंस दिए थे यह भी जांच का विषय है जबकि अधिनियम के अनुसार शहर में कहीं भी खुले में प्रथक से मांस मटन विक्रय की दुकानों को संचालित करना वर्जित कहा गया है। विगत 4 वर्षों से इन दुकानों के लाइसेंस रिनुअल नहीं कराए गए हैं और इन तमाम बिंदुओं को लेकर नगर निगम सभापति से युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार की उपस्थिति में भेंट कर आवेदन सौंपा गया। आवेदन पर गौर करते हुए सभापति रवि जैन ने कहा कि यद्यपि यह मामला संवेदनशील है, इसमें सर्व अनुमति आवश्यक है लेकिन फिर भी क्यों की शिवसेना का विषय शाकाहार एवं धार्मिक भावना से जुड़ा है इसलिए मैं आश्वस्त करता हूं कि निगम द्वारा शहर में खुले रूप से एवं अवैध तरीके से संचालित हो रही मांस की दुकानों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें बंद कराया जाएगा। जिसके बाद हमेशा की तरह निगम द्वारा कुछ दुकानों पर दिखावटी कार्यवाही की गई।
पिछले दिनों संस्था राम राम द्वारा माँ चामुण्डा की धार्मिक नगरी देवास को मांस, मटन और चिकन की दुकानों से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम के बाहर आमरण अनशन कीया गया। संस्था राम राम संस्थापक शैलेंद्र पवार एवं राष्ट्रीय वंदे गौमाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतु रघुवंशी ने बताया कि देवास शहर की समस्त मटन और चिकन की दुकानें बिना लाईसेंस के संचालित हों रही हैं। इन दुकानों द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन न किए जाने के कारण विगत वर्षों में सभी के लाइसेंस समाप्त कर दिए गए थे। तब से लगाकर आज तक इन दुकानों के विरुद्ध नाम मात्र की चालानी कार्यवाही की गई, जबकि नगर पालिका अधिनियम में इन दुकानों को शहर के बाहर निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने का प्रावधान है। नियम अनुसार धार्मिक स्थल के आस पास और खुले रूप से मांस मटन चिकन का विक्रय नही किया जा सकता। शहर में खुले में कहीं मंदिर के पास तो कहीं माताजी की टेकरी के आस पास बिना लाईसेंस के मांस और चिकन विक्रय किया जा रहा ह। संस्था के कार्यकर्ताओं के पास देर शाम नगर निगम आयुक्त पहुंचे और संस्था राम राम के संस्थापक से चर्चा करते हुए अनशन खत्म करवाया। अनशन समाप्त कर निगम आयुक्त ने मंदिरों के आसपास अवैध रूप से संचालित मांस, मटन दुकानों पर कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही कहा कि परिषद की बैठक में मांस, मटन की दुकानों को शहर से बाहर लगाने के प्रस्ताव भी चर्चा की जाएगी।
प्रति सप्ताह बुधवार को होने वाली जनसुनवाई के अन्तर्गत 9 अगस्त बुधवार को महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा की विभिन्न सामाजिक संगठनो व वरिष्ठ नागरिको द्वारा शहर मे धार्मिक स्थानो के आसकृपास स्थित मांस मटन व चिकन की दुकानो के अवैध संचालन को बंद किया जाकर शहर मे नियत स्थान का चयन कर शहर मे चल रहे अवैध रूप से मांस विक्रय को बंद किये जाने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ इस पर स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को सर्वे कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। महापौर ने बताया की इस संबध मे कलेक्टर द्वारा एक दल गठित किया गया है जो दल सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही करेगें साथ ही यह भी बताया की चिकन मटन विक्रेताओ के लिए शहर मे एक स्थान चयनित कर मांस विक्रेय स्थल व्यवस्था के लिए परिषद मे प्रस्ताव रखा जावेगा। प्रस्ताव पारीत पश्चात मांस विक्रय स्थल का निर्माण किया जावेगा।जिससे मांस विक्रेताओ का रोजगार भी प्रभावित नही होगा।
Dewas कुशभाऊ ठाकरे स्टेडियम में उन्नयन कर खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
देवास। देवास के खिलाडिय़ों के लिए कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम का उन्नयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा खिलाडिय़ों को मिले इसके लिए सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में निज निवास पर देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने भेंट कर देवास विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रस्ताव सौंपा।
श्री ठाकुर ने प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए आश्वत किया। इस अवसर पर विश्वामित्र अवार्डी श्री सुदेश सांगते भी उपस्थित रहे।श्री यादव ने बताया की कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के लिए विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने भी पूर्व में खेल मंत्री यशोधरा राजे से एथलेटिक्स ट्रेक के लिए निर्माण के लिए आग्रह किया था। जिसकी स्वीकृति भी प्रदान की गई थी। इसी को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण द्वारा तैयार 30 करोड़ की अनुमानित लागत का प्रस्ताव सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को सौंपा। श्री यादव ने बताया की प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रस्ताव के अंतर्गत स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल जिसमें 1 हजार दर्शकों वाली दर्शक दीर्घा, 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रेक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड के साथ ही 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा, पुराने पॉवेलियन का आधुनिक रिनोवेशन, फ्लड लाईट और वृहद स्तरीय पार्किंग सुविधा सम्मिलित है।
Dewas एमजी रोड पर दुकानदारों ने कर रखा अनावश्यक अतिक्रमण, जनसुनवाई में आवेदन देकर की शिकायत
देवास। महात्मा गांधी मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण से हो रही परेशानी को दूर करने को लेकर स्थानीय रहवासी पूर्व पार्षद द्वय विजय पारखे, मांगीलाल विजयवर्गीय, गोपाल चौधरी, विक्रम सिरके, गणेश विजयवर्गीय, आशीष जैन आदि मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे।
आवेदन में शिकायत करते हुए बताया कि महात्मा गांधी मार्ग शहर का मुख्य मार्ग होकर अत्यधिक व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग पर दिन भर वाहनों एवं पैदल आने जाने वालों का आना जाना लगा रहता है। कई बार जुलूस, रैली आदि भी इसी मार्ग से होकर गुजरती है। विगत काफी समय इस मुख्य मार्ग पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामान को 8-10 फिट तक दुकान के बाहर रख कर अपना व्यवसाय कर रहे है तथा अनावश्यक अतिक्रमण कर रखा है। कई दुकानदार वाहन पार्किंग की जगह पर अपनी दुकान का सामन रख देते है। ग्राहकों के वाहन रोड पर खड़े करवा देते हैं। कई बार तो आस पास की दुकानो के सामने वाहन पार्किंग करवा देते है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा महात्मा गांधी मुख्य मार्ग पर कुछ ठेले वाले अपना ठेला मेन रोड पर लगाकर ट्राफिक जाम कर देते है। जिसके कारण कई बार ट्रेफिक जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को वाहन निकालना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। महात्मा गांधी रोड शहर का मुख्य मार्ग होकर काफी सकरा है तथा वाहनो की आवाजाही दिन भर लगी रहती है। रहवासियों ने मांग की है कि थाना सिटी कोतवाली देवास से नावल्टी चौराहा, सुभाष चौक तक जो भी दुकानदार अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर रोड तक रखकर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध एवं दकानो व घरो के सामने मुख्य मार्ग पर खड़े किये जा रहे वाहनो के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जावे। साथ ही उक्त मार्ग का मौका मुआयना आप स्वयं करे, जिससे आप मार्ग की बदहाल स्थिति को जान सके।
Dewas: किंग जार्ज स्कूल में शिक्षक दे रहे थे धर्म विरोधी ज्ञान, प्रिंसिपल ने स्कूल से निकाला
संस्था राम राम ने हंगामा कर दिया थाना प्रभारी को दिया आवेदन
देवास। कुछ दिनो पहले शहर के स्कूल में तिलक लगाने को लेकर हंगामा हुआ था। शनिवार को पुन: एक स्कूल में धर्म विरोधी टिप्पणी के बाद संस्था राम राम पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्कूल में पहुंच और जमकर हंगामा किया। मिश्रीलाल नगर स्थित किंग जार्ज स्कूल में विद्यार्थियों को एक शिक्षक ने कहा कि राम मंदिर बनाना वेस्ट ऑफ टाइम है। छात्रो ने बतया कि शिक्षक हमें चर्च बनाने का ज्ञान दे रहे है, वे कहते है चर्च में हर धर्म के लोग आते है, वहां पढ़ाई होती है।
स्कूल के प्रांगण में जब बच्चे एकत्रित हुए और मामला शांत होने के बाद कक्षा में जय श्री राम के जयकारे लगाकर जाने लगे तो स्कूल की शिक्षिका रेखा सोनी ने बच्चों को थप्पड़ मार दिया, जिस पर फिर से हंगामा हो गया। उक्त मामला संज्ञान में आने के बाद संस्था राम राम के प्रमुख शैलेंद्र सिंह पवार अपने संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए किंग जॉर्ज की डायरेक्टर चर्चा की। जहां स्कूल की डायरेक्टर ने विद्यालय के शिक्षक की गलती मानते हुए कहा कि मैं मानती हूँ कि यह धर्म विरोध गतिविधि है। मैं स्वयं इस घटना की निंदा करती हूँ। मामले को बड़ता देख स्कूल की प्रिंसिपल ने दोनों शिक्षकों को स्कूल से निकाल दिया।
हंगामे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंचा। जहां संस्था ने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर दोनों शिक्षकों विरुद्ध आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की।
Dewas : गाड़ी रोककर युवक के साथ की मारपीट, ढाई लाख रुपए छीनकर भागे आरोपी
देवास। शहर के एबी रोड पर बावड़ियां चौराहा पर सनसिटी 1 के सामने बीती रात तकरीबन सवा सात बजे तीन बाइक सवार आरोपियों ने कार से मांगलिया से देवास आ रहे युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके साथ मौजूद रुपए लूट लिए।
जानकारी अनुसार शहर के सरदार पटेल निवासी युवक अंशुमन पिता यशवंत चौधरी उम्र 23 वर्षीय मांगलिया में खाद की दुकान संचालित करता है। युवक प्रतिदिन अपनी कार से देवास मांगलिया आना जाना करता है। प्रतिदिन की तरह वह बीती रात भी मांगलिया से देवास आ रहा था जहा सनसिटी 1 के सामने तीन बाइक सवार युवकों ने उसकी कार को रोककर अंशुमन पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी में तोड़ फोड़ करने के बाद उसके साथ मारपीट कर बदमाशो ने युवक के पास से ढाई लाख रुपए से भरा बैग भी लूट लिया।
मारपीट के दौरान सर पर चोट आने के कारण अंशुमन को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा वह आईसीयू में भर्ती है। घायल अंशुमन की फारियाद पर औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों पर धारा
341, 323, 294,
506, 427, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज जॉच शुरू कर दी है।
Dewas : देवास रेल्वे स्टेशन का होगा आधुनिकरण,अमृत भारत योजना के तहत हुआ चयन
देवास। केंद्र की सरकार के द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पुरे देश में 508 रेल्वे स्टेशन का चयन किया गया है, जिसमें देवास रेल्वे स्टेशन भी शामिल है।
देवास जिले के लिये यह बडा हर्ष का विषय है कि देवास का रेलवे स्टेशन इन 508 स्टेशन में शामिल है जिनका आधुनिकरण व कायाकल्प किया जायेगा। इसके तहत सबसे पहले मास्टर प्लान बनाया जायेगा फिर चरणबद्ध रूप से विकास कार्य करवाया जायेगा, जिसमें करोडो की लागत से लम्बे प्लेटफार्म का निर्माण, गिट्टी रहित टेक का निर्माण, इन्टरनेट की 5 जी कनेक्टिविटी, स्टेशन रोड को किया जायेगा चोडा, पैदल मार्ग बनाए जाएंगे, पार्किंग की आधुनिक सुविधा, प्रकाश, छाया ओर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी पूर्व से बेहतर, आरामदायक कुर्सिया ओर वेटिंग रूम का निर्माण, दिव्यांगो के लिये विशेष सुविधा सहित आदि कार्य शामिल रहेंगे।
