Dewas : 1 लाख 51 हजार की राशि चामुण्डा सेवा समिति ने टेकरी सौदर्यीकरण के लिए भेंट की

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति धार्मिक, सामाजिक या कोई मानव सेवा का कार्य हो हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाती आई है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर परिसर में मां चामुंडा टेकरी के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी राजेश मांगीलाल तपासे द्वारा 100000 रुपए की राशि का चेक एवं समिति के प्रमुख रामेश्वर जलोदिया ने अपने पिता गोपाल जलोदिया की स्मृति में 51000 का चेक समाजसेवी दीपक मन्नुलाल गर्ग की उपस्थिति में उदासीन अखाड़ा के संत पूर्णानंदजी महाराज, ब्रह्माकुमारी बहन प्रेमलता के सानिध्य में कलेक्टर ऋ षव गुप्ता को भेंट किया।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि देवास में मां चामुंडा की वैभव गाथा सुनकर मन प्रसन्न है। मां चामुंडा की नगरी में मुझे सेवा का जो अवसर मिला है उसे में पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा। अन्य प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ मां चामुंडा टेकरी पर भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। हम सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं समाजसेवियों के सहयोग से ही कार्य संभव हो पाता है। सभी शहरवासी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं टेकरी के चाहूंमुखी में सहभागी बनें। इस अवसर पर शहर की सामाजिक धार्मिक संस्था सदस्यों के साथ ही समाजसेवी दीपक मन्नुलाल गर्ग, राजेश तपासे ,नरेंद्र मिश्रा दिनेश सांवलिया ब्रम्हाकुमारी भवन प्रेमलता आपुल श्री बहन, मनीषा बहन, बीएनपी सेवा समिति अध्यक्ष शुभम चक्रवर्ती, अभिषेक अवस्थी, मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी कुलदीप मोदी, मानस भवन शिव मंदिर के पुजारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार नरेंद्र मिश्रा ने माना।

Dewas : राजाराम नगर में घर की छत पर मिला युवक का शव

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र राजाराम नगर में सिटी कॉन्वेंट स्कूल के सामने बुधवार दोपहर एक मकान की छत पर युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी अनुसार सिटी कॉन्वेंट स्कूल के सामने आज दोपहर 40 वर्षीय लीलाधर चावला नामक युवक का शव उसके घर की छत के ऊपर मिला। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची व मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मृतक लीलाधर रतलाम का निवासी था, मृतक रेलवे ठेके के अन्तर्गत इलेक्ट्रिशियन का काम करता था व देवास में अपने साथी कर्मचारियो के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक आज सुबह नहा कर छत पर गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, कुछ दिन से युवक बीमार भी था। मौत कैसे हुई फिलहाल इसका पता चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas : आपसी गाली-गलौच में हत्या करने वाले 07 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत दिनाक 21:05:2019 को नमाज पढ़ने जा रहे युवक की 7 आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिन्हे न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास वी अर्थदंड की सजा सुनाई।
प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि दिनांक 21.05.2019 को करीब 08ः30 बजे सद्दाम नमाज पढने जामा मस्जिद जा रहा था तभी रास्ते में जावेद, अरबाज, रियाज, साकिर, रईस, जफर और कालू ने रास्ते में उसे रोका और उसे लाठी डंडो से मारने लगे जिससे वह चिल्लाया तो उसके परिवार वाले उसे बचाने आये तो अभियुक्तगण ने उन पर भी लाठी डंडे व धार-धार हथियारों से हमला कर सरफुद्दीन की हत्या कारित की गई थी। फरियादीगण ने थाना बीएनपी पर अभियुक्तगण के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश (समक्षः श्रीमती कृष्णा परस्ते) जिला देवास द्वारा निर्णय पारित करते हुये आरोपीगण जफर, रियाज, मोहम्मद अजहर, अरबाज, जावेद, शाकिर एवं रईस बेग को धारा 302 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व 10000-10000/- रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्रीमती जयंती पौराणिक, श्री मनोज कुमार निगम एवं श्री मनोज श्रीवास अतिरिक्त लोक अभियोजक, जिला देवास द्वारा किया गया एवं तथा कोर्ट मोहर्रिर विनोद लहरी का विशेष सहयोग रहा।

Dewas : अनियंत्रित होकर कार खंती में गिरी, 2 युवकों की हुई मौत

देवास : जिले के बरोठा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देवास – डबलचोकी मार्ग पर आज सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खंती में उतर गई जिससे उसमे सवार 2 युवाओं की मौत हो हुई। सूचना मिलते ही बरोठा पुलिस मौके पीआर पहुंची।
जानकारी अनुसार ग्राम केलोद क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खंती में डूब गई, जिसमें सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने बड़ी मशक्कत से दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त योगेश पिता सुभाष और रोहित पिता सोहन के रूप में हुई है। दोनो युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बरोठा थाना टीआई शैलेंद्र मुकाती ने बताया अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार कहां से कहां जा रही थी न ही यह पता चला है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई।फिलहाल पुलिस जांच कर रही ही

सयाजी द्वार पर मोबाइल कोर्ट लगाकर नाबालिक चालक व बिना बीमा वाले वाहनों के काटे चालान

देवास : शहर में बीते 3- 4 दिनों से हाईकोर्ट के ऑर्डर पर पुलिस द्वारा वाहन चलाने वाले नाबालिक बच्चो को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही थी। आज सुबह सयाजी द्वार पीआर मोबाइल कोर्ट लगाई गई जिसमे सिजीएम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही नाबालिक वाहन चालकों को भी पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान भारी संख्या में बिना बीमा की गाड़ी वी नाबालिक चालक पाए गए,जिसपर पुलिस व मजिस्ट्रेट ने उसके चालान काट कर उनको समझाईश दी।
दरअसल शहर में होने वाले एक्सीडेंटो में अधिकतर गाड़ियों के बीमा नही पाए जाते थे जिसपर आज सिजीम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज सुबह पुलिस द्वारा गाड़ियों की चेकिंग की गई साथ ही मोबाइल कोर्ट भी लगाई गई जिससे कार्यवाही हाथो हाथ हो जाए। पुलिस द्वारा सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी , जिसमे टू व्हीलर, फोर व्हीलर, बस आदि वाहनों की चेकिंग की गई। गाड़ी की कागजी कमी पाए जाने पर व वाहनों दुर्घटना न हो के उद्देश्य से नबालिको को भी वाहन न चलाने की सीख दी गई।

कार्यवाही का सुनते ही गाड़ियों ने बदला रास्ता
सयाजी द्वार पर मोबाइल कोर्ट लगते ही व कार्यवाही की आहट होते ही वाहनों चालकों ने अपना रास्ता बदल लिया। कई वाहन तो इंदिरा गांधी चौराहे से ही सिविल लाइन साइड मुड़ गए तो वही इंदौर से देवास आ रही बसों ने अंदर वाला मार्ग पकड़ लिया

मोदी सरकार का बड़ा फैसला : गरीबों को मुफ्त अनाज अब दिसंबर 2023 तक मिलता रहेगा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले मुफ्त राशन को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राशन के लिए गरीबों को एक भी रुपये नहीं देना होगा. इस योजना पर सरकार हर साल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है. सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज क्रमश: 3,2,1 रुपये प्रति किलो की दर से देती है. सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा.

इसके पूर्व सितंबर में सरकार ने इस योजना की समयसीमा को तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था. कोविड के समय गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह योजना लाई गई थी. बीते 28 महीने में सराकर ने गरीबों को मुख्त राशन पर 1.80 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मार्च 2020 में कोविड संकट के दौरान लागू किया गया था. इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है. इसके तहत बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को हर महीने प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाता है. बीते कई महीनों से इस योजना को बढ़ाया जा रहा है.
इस योजना को सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण 3 महीनों यानी अप्रैल-जून 2020 के लिए पहले चरण में लागू किया गया था. अब तक इस स्कीम के 7 चरण हो चुके हैं. मार्च 2022 में इसे 6 महीने के लिए यानी सितंबर तक बढ़ाया गया. उसके बाद तीन महीनों के लिए यानी दिसंबर और अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है

Dewas : पार्षद प्रतिनिधियो द्वारा एलईडी निगम मे वापस जमा की

देवास/ नगर निगम के प्रकाश विभाग मे आगामी दिवसो मे संभावित क्रय की जाने वाली एलईडी लाईट संबंधित कान्ट्रेक्टर द्वारा प्रदाय किये जाने के एलईडी लाईट सेंपल के रूप मेे निगम प्रकाश विभाग के स्टोर मे दी गई थी। जो सेंपल चेक के पश्चात संभावित क्रय की जानी थी।
गुरूवार को वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा,वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद प्रतिनिधि प्यारे मियां पठान, वार्ड क्रमांक 11 के निगम प्रतिपक्ष नेता व पार्षद प्रतिनिधि राहूल पवार के द्वारा शहर मे लगने वाली एलईडी को अनाधिकृत रूप से उठाकर ले जाने पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा एलईडी को 24 घंटे मे निगम मे जमा कराने का सूचना पत्र दिया गया था। जिसकी सूचना महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को दी गई थी जिसमे विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा पार्षद प्रतिनिधियो से दूरभाष पर चर्चा की गई,चर्चा के दौरान श्री अग्रवाल ने बताया कि तीनो पार्षद प्रतिनिधियो का इस प्रकार से एलईडी लाईट उठाकर ले जाना उचित नही था। हम पूरी कोशिश कर रहे है। एलईडी क्लस्टर को शासन द्वारा शिथिल करने तथा नई एलईडी लाईट क्रय करने के स्वीकृति शासन से ली जा रही है स्वीकृति मिलते ही नई एलईडी लाईट क्रय की जाकर सभी वार्डो मे प्रदाय की जावेगी। प्रतिनिधियो द्वारा श्री अग्रवाल से चर्चा कर पुन: 15 नग एलईडी लाईट शुक्रवार को निगम प्रकाश विभाग स्टोर मे जमा कराई गई।

दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल कर कोरोना की रोकथाम की पूरी तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री चौहान

• मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव की तैयारियों के संबंध में ली बैठक..

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना बढ़ने की अभी पहले जैसी कोई बात नहीं है, फिर भी अस्पतालों में तैयारी पूरी रखी जाए। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, उन्हें बूस्टर डोज लगाना शुरू करें।मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर कोविड-19 से बचाव के लिए तैयारी बैठक ले रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना से सावधान रहें। कोरोना के उपचार के लिए अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाएँ। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल करा ली जाए। प्लांट चालू हालत में रहें यह सुनिश्चित किया जाए। जिन व्यक्तियों ने वैक्सीन का तीसरा डोज (बूस्टर) नहीं लगवाया है, उन्हें डोज लगाया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Dewas नगर निगम द्वारा स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद भी सुविधा घरो का अभाव, निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

• सुविधा घर नहीं होने के कारण व्यापारियों, खरीददारो को होती है परेशानी…

देवास । नगर निगम ने स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किया निश्चित ही गौरव की बात है। लेकिन शहर के मुख्य बाजार में सुविधा घरों का अभाव परेशानी का सबब बना हुआ है। आम नागरिकों, व्यापारियों, खासकर महिलाओं को शहर के मुख्य बाजार में सुविधा घरों के नहीं होने के कारण हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए नगर जनहित सुरक्षा समिति ने निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

बताया गया कि शहर के मुख्य बाजार लाल दरवाजा, नयापुरा चौक, सुपर मार्केट चौराहा, सुपर मार्केट के अंदर, जवाहर चौक, जनता बैंक चौराहा, गांजा भांग चौराहा, सुभाष चौक, महेश टॉकीज चौराहा, नावेल्टी चौराहा से लेकर तहसील चौराहे के आसपास सुविधा घर के अभाव के चलते आने जाने वाले राहगीरों, व, खरीदारी करने वाले आम नागरिकों, व्यापारियों सहित खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता के चलते शहर में कीर्तिमान इस्तीफा स्थापित कर अवार्ड प्राप्त किया है, जो देवास शहर के लिए गौरव की बात है, स्वच्छ भारत अभियान के चलते भी सुविधाघरों का अभाव होना कुर्तिमान को धुंधला कर रहा है। सुविधा घरों के अभाव के कारण लोग इधर-उधर शौच कर रहे हैं। जिससे गंदगी बढ़ रही है।

इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, तकीउद्दीन काजी, सुनील सिंह ठाकुर, सुरेश रायकवार, विजय सिंह तंवर, राजेंद्र सिंह कल्मन खेड़ी, सुभाष वर्मा, सत्यनारायण यादव, अनूप दुबे, अकबर भाई, यश गुप्ता, उमेश राय आदि उपस्थित थे।

Dewas शहर में होगा तीन दिवसीय महा हरिनाम संकीर्तन और भजन संध्या…

• इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होंगे विदेशी भक्त..

देवास। मोती बंगला स्थित इस्कॉन में महा हरिनाम संकीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया जाना है। जिसमें बड़ी संख्या में पहली बार विदेश से भक्त भाग लेने जा रहे हैं। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए महा हरिनाम संकीर्तन और भजन संध्या लगातार 3 दिनों तक शाम 5.30 बजे से देवास के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। 24 दिसंबर, शनिवार को सयाजी गेट, 25 दिसंबर रविवार को बैंक नोट प्रेस और 26 दिसंबर को विकास नगर चौराहा पर उक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम के बाद इस्कॉन देवास द्वारा सभी को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस्कॉन देवास के प्रमुख राधिका रमण दास ने देवास के लोगों से इस महा हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।