Dewas : पड़ौसी से धोखाधड़ी करके जमीन, पैसे हड़पने वाली महिला और उसके साथी को न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष की सज़ा

देवास : जिले की बागली में द्वितीय सत्र न्यायालय के सात वर्ष पुराने जमीन विवाद में फैसला सुनाकर एक महिला व उसके साथी को 5 वर्ष का कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई।
एजीपी अखिलेश मंडलोई ने बताया कि धोखाधड़ी का यह मामला 31 मई 2014 से 25 फरवरी 2015 के मध्य का है।  जिसमें सर्वसम्पन्न नगर बिचौली हाप्सी रोड इंदौर निवासी फरियादी शालिनी और उनके पति अरुण शर्मा के पड़ौस में प्रीति तारे और उसके मृत पति निशांत तारे रहते थे। प्रीति तारे और उसके पति निशांत ने शर्मा दम्पति के सामने बागली अनुविभाग के उदयनगर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम देवनलिया में फार्म हाउस और रिसोर्ट निर्माण कर विक्रय करने और अत्यधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया
जिस पर शर्मा दम्पति ने भी सहमति दी और कृषि भूमि क्रय करने का निर्णय लिया। जिसमें उन्होंने मई 2014  में भूमि  स्वामी उमेश जायसवाल निवासी महिगांव थाना उदयनगर से 37 लाख 75 हजार रुपए में राजस्व मंडल 3 की 2.020 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय करने का अनुबंध  शालिनी शर्मा और प्रीति तारे के नाम पर किया गया।
उक्त अनुबंध के पेटे आरटीजीएस और चेक्स की सहायता से 13 लाख 75 हजार रुपए उमेश जायसवाल और  15 लाख रूपए प्रीति और निशांत ने भूमि स्वामी को देने के लिए स्वयं नगदी रख लिए।  साथ ही निशांत ने 1 लाख 7  हजार रुपए का एक चेक ब्लैक चेचिस के नाम से भूमि विक्रेता उमेश जायसवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट होने का बोलकर दिलवाया। 
अनुबंध के अनुसार 6 माह में भूमि का विक्रय पत्र शालिनी शर्मा और प्रीति तारे के नाम से होना था लेकिन निशांत तारे ने 25 फरवरी को भूमि का विक्रय पत्र पत्नी प्रीति तारे के नाम से बिना बताए ही करवा लिया। विक्रय पत्र केवल 6 लाख 87 हजार का करवाया गया और विक्रेता का 6 लाख का भुगतान होना बताया गया। 
शालिनी शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में आरोपियों पर 33 लाख रुपए बैंक और नगद माध्यमों से हड़पने, आर्थिक हानि पहुँचाने, तथ्यों को छुपाने और असत्य लेख करने आदि का आरोप लगाया।वहीं विक्रेता उमेश जायसवाल ने भूमि पर ऋण होने की बात भी फरियादियों से छुपाई। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने प्रीति तारे से क्रय की गई भूमि का विक्रय पत्र और ऋण पुस्तिका का छायाप्रति जब्त की।  साथ ही प्रीति, निशांत और उमेश के पूर्व हस्ताक्षरों के  दस्तावेज पैन कार्ड, पासपोर्ट, अंकसूची और किसान क्रेडिट कार्ड आदि जब्त किए।
साथ ही जुलाई 2016 को तीनों आरोपियों को हिरासत में लिए लेकिन अग्रिम जमानत के चलते आरोपियों को जमानत मिल गई
न्यायालय में आरोपी प्रीति ने अपराध अस्वीकृत करते हुए कहा कि उसके और शालिनी शर्मा के द्वारा जो सौदा किया गया था वह शालिनी के द्वारा सौदे के राशि नहीं दिए जाने के कारण निरस्त हो गया। 
आरोपी उमेश का कहना था कि प्रतिफल की राशि समय पर नहीं मिली थी इसलिए सौदा निरस्त कर बयाने की रकम दोनों को लौटा दी थी।  जिस पर शालिनी शर्मा ने सौदे की मूल प्रति नष्ट कर दी थी। 
जिसके बाद नविन शर्तों के अनुसार भूमि प्रीति तारे को विक्रय कर दी थी। विचारण के दौरान न्यायालय विक्रय पत्र के अनुसार भूमि की वास्तविक कीमत 6,87,000/- रुपये है। इस वास्तविक कीमत को छुपाते हुए. इस 6,87,000/- रुपये की भूमि पर रिसॉर्ट का व्यवसाय का लालच देकर अर्थात शालिनी एवं अरुण को प्रवंचित  कर   उसका सौदा 37,75,000/- रुपये में करने के लिए प्रेरित करना साक्षियों को कपट पूर्वक प्रवंचित  करने की परिधि में आता है।  
अनुबंध पत्र के अनुसार भूमि का विक्रय पत्र शालिनी एवं प्रीति के नाम से किया जाना तय हुआ था। अर्थात प्रीति को सभी बातों की जानकारी थी और वह फरियादी शालिनी के साथ सह क्रेता  थी।  विक्रय प्रतिफल का भुगतान शालिनी शर्मा एवं प्रीति तारे दोनों को मिलकर करना था, परंतु 15.75,000/- रुपये का भुगतान केवल शालिनी शर्मा और अरुण शर्मा के खातों से हुआ है।
आरोपी प्रीति तारे के खाते से आरोपी उमेश को भुगतान के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी प्रीति और उमेश को  धारा 420 भादंसं में दोषसिद्ध करार देते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड एवं धारा  120 बी (1) सहपठित 420 भादंसं में 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा से दण्डित किया। 
सजा सुनाये जाने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक के अखिलेश मंडलोई ने की प्रकरण में मुंशी महेंद्र मंडलोई का विशेष सहयोग रहा!

Dewas : खेत में करेंट लगने के 2 की हुई मौत, 2 लोग सुरक्षित

देवास : जिले के खातेगांव तहसील अंर्तगत आने वाले हरणगांव पुलिस थाने के ग्राम ओक्कारा टांडा में बुधवार रात एक किसान के खेत में चार लोगों को करंट लगा इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से उनकी जान बच गई
थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:00 बजे ग्राम कोटवार कैलाश पिता मंदरुप मालवीय के पास ग्राम नंदाडाई के नानू गोंड ने फोन लगाकर कहा कि विक्रम पटेल निवासी ओमकारा के खेत में कुछ लोगों को करंट लग गया है तब गांव चौकीदार मौके पर पहुंचा तो देखा कि विक्रम के चने के खेत में 4 लोग जमीन पर पड़े हैं उनमें से रोहित पिता रामअवतार वीके उम्र 25 वर्ष निवासी नंदा डाई व अशोक उर्फ भूरा पिता भागवत बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी टांडा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मानसिंह नायक व भूरा दरबार की सांसे चल रही थी जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया इससे उसकी जान बच गई वहीं मृतकों का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा हरण गांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है

Dewas रहनशील शहरो के मापदंडो पर देवास शहर मे रहना कितना उचित है…

• सरकार करा रही है शहरो के बीच प्रतियोगिता, क्यूआर कोड स्केन कर रहवासी दें अपने सुझाव

देवास। रहनशील शहरो के मापदंडो पर देवास शहर मे रहना कितना उचित है। शहरो मे रहने के लिए उचित मापदंडो का पता लगाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक शहरो के बीच मे शहर मे रहने वाले रहवासी नागरिको के बीच सर्वे करा रही है। यह सर्वे टीम के साथ – साथ आनलाईन भी क्यूआर कोड के माध्यम से नागरिको के बीच प्रतियोगिता की जा रही है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यह क्यू आर कोड को स्कैन कर

देवास के शहरवासी स्वयं क्यूआर कोड पर जाकर रेफरल कोड 802248 देकर प्रतियोगिता मे भाग लें एवं सर्टिफिकेट भी प्राप्त करें। क्यूआर कोड पर जाकर देवास शहर के नागरिको के द्वारा अपने सुझाव देवास शहर के बारे मे दे सकते है। जिससे देवास शहर नागरिको के लिए उचित मापदंड मे रहने लायक है या नही इस पर नागरिको के द्वारा दिये गये सुझाव पर अपने शहर के लिए फीडबैक देगें। जिस पर सरकार द्वारा उचित गुणवत्ता वाले शहरो मे देवास शहर रहने मे उचित है या नही इस पर अन्य शहरो के बीच प्रतियोगिता पायदान पर नम्बर 1 कोन सा शहर होगा नागरिको के फीडबैक पर प्रतियोगिता मे देवास शहर को किस नम्ब रका मुकाम हासिल होगा।

इसलिए क्यूआर कोड पर जाकर नागरिको द्वारा फीडबैक मे 17 सवालो के जवाब देना है। क्यूआर लिंक पर जाते ही रजिस्ट्रेशन पश्चात सवाल आपके माबाईल पर रजिस्ट्रेशन मे रहेगें। सवालो के सुझाव पर देवास शहर की रैंक तय होगी। सर्वे मे भाग लेने वाले नागरिको को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे अर्बन आउटकम्स पोर्टल पर अपलोड किया है। अब नागरिको से फीडबैक लेने के लिए सिटीजन प्रिपेशन सर्वे की शुरूआत की है। इसके तहत शहरवासी अपने शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात से संबंधित 17 सवालो पर अपने सुझाव दे सकते है। इस सर्वे का उद्देश्य शहर मे रहने वाले नागरिको की जीवन शैली (इज आफ लिविंग) अर्थात देवास शहर मे रहना कितना उचित है। प्रतियोगिता मे इज आफ लिविंग और उपलब्ध आधारभूत संरचना की स्थिती का आकलन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता मे नागरिको के द्वारा दिये जाने वाले सुझावो पर सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे देवास शहर की रैंक तय होगी तथा नागरिको के दिये सुझावो के आधार पर शहर मे की जाने वाली व्यवस्थाओ मे सुधार के लिए नई योजनायें शहरहित मे बनाई जा सकेगी। इससे पता चलेगा की देवास शहर (इज आफ लिविंग) अर्थात रहवासियो की जीवन शैली मे देवास शहर किस क्षेत्र मे पिछे है।

अत: देवास शहरवासियो से नगर निगम द्वारा अपील की गई है कि दिये जा रहे क्यूआर कोड को स्केन करें साथ ही उस क्यूआर कोड पर जाकर रेफरल कोड 802248 अपलोड कर नाम, पता, उम्र डालकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के दिये कालम मे अपने सुझाव दें तथा यह प्रक्रिया कर चल रहे सर्वे मे शामिल होवें तथा आन लाईन डिजीटल सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

Dewas लॉकडाउन के दौरान किसानो के साथ धोखाधडी करने वाले आरोपी को 3 वर्ष कारावास व लाखों के जुर्माने की सजा…

• इंदौर का व्यापारी बनकर किसानो के साथ की थी 43 लाख से ज्यादा की धोखाधडी

देवास। जिले के टोंकखुर्द तहसील के ग्राम सवरसी के किसानो के साथ लॉकडाउन के समय इंदौर का व्यापारी बनकर 43 लाख से ज्यादा रुपए का धोखा करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 3 वर्ष कारावास व लाखों रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020 में अप्रैल माह की 23 तारीख से वर्ष 2020 के मई माह की 10 तारीख तक के बीच में आरोपी लेखराज द्वारा इन्दौर के व्यापारी बनकर ग्राम सॅवरसी तहसील टोंकखुर्द जिला देवास के किसान श्यामलाल, प्रवीण, सागर, मनोहर आदि के साथ कृषि उपज लहसुन, प्याज एवं गेहू का सौदा कर धोखाधडी से गांव से ले गये थे। कृषि उपज की कुल रकम 51,43,880 रूपये थी जिसमें से 7,58,000/- रूपये अभियुक्त द्वारा दिये गये थे तथा 43,85,880 /- रूपये की धोखाधडी हमारे अन्न दाता किसानों के साथ आरोपी द्वारा की गई थी। कृषकों द्वारा भौंरासा थाने में आरोपीगण के विरूद्ध लिखित में शिकायती की गई थी जिस पर थाना भौंरासा में धारा 420,406 भादवि का अपराध आरोपी लेखराज के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला देवास द्वारा निर्णय पारित करते हुये आरोपी लेखराज पिता सालिगराम को धारा 420 के अपराध में दोषी पाते हुये 3 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्यके फरियादी कृषक के लिये 1,00,000-1,00,000/- रूपये के अर्थदण्ड से तथा धारा 406 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये 3 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक फरियादी कृषक के लिये 50,000-50,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Dewas : हाथों में मेहंदी लगाकर संविदा कर्मचारियों ने शासन के समक्ष रखी मांगे

देवास। जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले आठ दिन से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। गुरूवार को मल्हार स्मृति उद्यान में हड़ताल के दौरान सभी महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हाथों पर मेंहदी लगाकर प्रदेश सरकार का विरोध किया। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर एवं सीएचओ संगठन जिलाध्यक्ष हिमांशी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों ने हाथों में मेहंदी के माध्यम से नही किसी भीख मांगते, हम अपना अधिकार मांगते, अभी करो अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो.., संविदा कर्मचारी जिंदा बाद सहित अन्य नारे लिखकर अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि एनएचएम, अन्य परियोजनाओं, स्वास्थ्य में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, संविलियन किया जाए एवं सेवा से निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं आएंगे। जिले सहित प्रदेश के हजारों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर हड़ताल पर हैं। कलम बंद हड़ताल लगातार जारी रहेगी। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर भामसं के पदाधिकारी, कर्मचारी सहित जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Dewas : शहर में 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा विद्युत प्रदाय बंद

रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल, डीपी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का होगा कार्य

देवास: कार्यपालन यंत्री (शहर) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल एवं डीपी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य करने से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
जिसमें 11 के.व्ही माताजी फीडर 23 दिसम्‍बर, 02 जनवरी एवं 04 जनवरी को प्रातः 08:00 से 12:00 बजे तक बंद रहने से माताजी टेकरी एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
11 के.व्ही. पत्ती बाजार फीडर 23 दिसम्‍बर को प्रातः 08 से 09 बजे तक एवं 29 दिसम्‍बर को प्रातः 08 से 10 बजे तक बंद रहने से चुडी बाखल, कंजर मोहल्ला, बिहारीगंज क्षेत्र तथा फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
11 केव्ही कोर्ट फीडर 24 दिसम्‍बर, 05 जनवरी को प्रातः 08.00 से 12.00 बजे तक बंद रहने से तारानी कालोनी, रामनगर, कोर्ट क्षेत्र एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर 29 दिसम्‍बर, 03 जनवरी एवं 06 जनवरी को प्रातः 08.00 से 12.00 बजे तक बंद रहने से अलंकार मार्केट, शुकवारीया हाट, सुतार बाखल, कर्मचारी कॉलोनी, नई आबादी, गीताभवन एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
11 के.व्ही बाजार फीडर 02 जनवरी को प्रातः 08.00 से 12.00 बजे तक बंद रहने से मक्सी रोड़, जमना नगर, विश्राम गृह, गिरीराज धाम, मारुती नगर क्षेत्र एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
33 केव्ही मॉ चामुण्डा एवं 33 के.व्ही डी.आर.पी. फीडर बंद रहने से 30 दिसम्‍बर को प्रातः 06:30 से 10:30 बजे तक 33/11 के.व्ही. डीआरपी, 33/11 के.व्‍ही. पठान कुवा, 33/11 के.व्ही. सिनियर उपकेन्‍द्र से निर्गमित समस्त 11 के.व्ही. फीडर संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है।

Dewas विवाद में देवर ने जेठानी को किया जलाने का प्रयास, पति देवर व सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज

देवास। थाना बीएनपी अंतर्गत आने वाले ग्राम सिया में मंगलवार देर रात मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद धीरे धीरे इतना बढ़ गया की देर रात एक देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की व जलाने का प्रयास भी किया। पीड़ित द्वारा अगले दिन जिसकी शिकायत थाने पर की, शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को पीड़ित महिला के पति, सास, देवर व एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

फरियादीया एवं पीड़िता 30 वर्षीय उषा सिंह द्वारा बताया गया की 19 दिसंबर सोमवार की रात मैने मेरी देवरानी जो की गर्भवती है उसको सीडियो पर रखी पानी की केन उठाने का मना किया था। इतनी सी बात को लेकर देवरानी द्वारा उसके परिवार को बुलाकर विवाद किया गया, वही मंगलवार को रात को पुनः इसी बात को लेकर देवर ने विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया की पीड़िता के देवर द्वारा पीड़ित फरियादिया उषा के साथ मारपीट कर उसको जलाने का प्रयास भी किया गया। विवाद में बीच बचाव करने के लिए आई पीड़िता की माँ रामुकंवर बाई के साथ भी पीड़िता के देवर द्वारा मारपीट की गई। देवर ने मुझे (पीड़िता ऊषा) सोफे से उठाकर नीचे पटक दिया और मारता रहा। उसने मुझे जलाने का प्रयास भी किया, जिससे मेरी साड़ी का पल्लू जल गया, जैसे-तैसे आग बुझाकर मैं वहा से भागी। साथ ही ससुराल वालो ने मुझ पर दहेज न देने का भी आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर राजपालसंह, सास श्यामूबाई, पति विजेंद्रसिंह और सुरेंद्रसिंह पिता मेहरबानसिंह निवासी सिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Dewas रास्ता रोककर युवक पर किया चाकू से हमला, एक महिला सहित 5 पर प्रकरण दर्ज..

देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तोड़ी रोड के सामने बुधवार दिन में करीब 2 बजे कुछ युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसपर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उपचार के लिए ईलाज के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल ढोली मोहल्ले के कुछ युवकों का 19 वर्षीय पीड़ित युवराज सिंह जादौन निवासी मुक्ति मार्ग के साथ एक दिन पहले मंगलवार को विवाद हो गया था जो शांत भी हो गया था लेकिन अगले दिन ढोली मोहल्ले के कुछ युवकों ने युवराज का तोड़ी रोड के यहां रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौंच कर उसपर चाकू से हमला कर दिया उससे युवराज को पेट और कमर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। युवराज को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। पीड़ित फरियादी युवराज ने कोतवाली थाने पर शिकायत की जिसकी शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों सुनीता ढोली, सुनील, लखन ढोली, पवन उर्फ लप्पू ढोली और राम ढोली निवासी ढोली मोहल्ला पर धारा 341, 307 294, 34 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया है। प्रकरण की विवेचना उप निरक्षक पवन यादव कर रहे है। मामले में पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Dewas : पैकी प्लाट : कांग्रेस पार्षद ने लगाए पोस्टर, बीजेपी पार्षदों ने फाड़ कर पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो के पर लगाई स्याही

देवास। पेकि प्लाट की समस्या को लेकर कांग्रेस के वार्ड क्रमांक 11से पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अहिल्या पंवार द्वारा आज सुबह शहर के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री को घोषणा वीर बताते हुए क्या हुआ तेरा वादा लिखे हुए पोस्टर लगाए गए थे जिन्हे भाजपा के पार्षदों ने फाड़ दिए गए। शहर में कई वर्षो से पैकी प्लाट की समस्या चली आ रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके पैकी प्लाट की समस्या खत्म करने के वादे को याद दिलाने के लिए कांग्रेस पार्षद अहिल्या पंवार ने बुधवार को शहर में कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम एवं चामुंडा कांप्लेक्स के बाहर पोस्ट लगाए, जिसमें मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर बताते हुए लिखा था कि देवास में पैकी प्लाट की समस्याओं को भूले मुख्यमंत्री…. और उनके फोटो के नीचे क्या हुआ तेरा वादा… देवास की जनता पूछ रही है।

पार्षद प्रतिनिधी राहुल पवार ने बताया कि हमारे द्वारा शहर के मुख्य स्थलो पर देवास की पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने हेतु म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके द्वारा चुनावो के वक्त किए गए वादो को याद दिलाने के लिए पोस्टर लगाए थे। भाजपा के नेताओ ने उक्त पोस्टरो को फाडक़र नुकसान पहुचाया जो कि अनुचित है। इस तरह की परम्पराओं को जन्म देना लोकतंत्र के लिए घातक होता है। क्या जनता की आवाज को विपक्ष उठाए भी नही? ये तानाशाही है। नगर निगम देवास या तो मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार पैकी प्लाटो की समस्या का निराकरण करे या मना कर दे कि हम इस समस्या को यथावत रखेंगे और देवास की जनता को यू ही परेशान करते रहेंगे। इस तरह की हरकतों से तथाकथित नेता बाज आए जो घोषणाए कि है उन पर कार्य कर समस्याओं का निराकरण करें, जिससे जनता को लाभ मिल सके।
पोस्टर को भाजपा पार्षद द्वारा फाड़ कर पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो के ऊपर स्याही लगाई गई व साथ ही यह भी कहा गया की महापौर व विधायक द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री के बात की गई ही और जल्द ही पैकी प्लाट की समस्या हल की जाएगी।

Dewas शहर को मिली 11 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की सौगात

देवास में संत रविदास नगर, संजय नगर, जवाहर नगर, शांतिपुरा, सिविल लाईन, त्रिलोक नगर, नाहर दरवाजा, नौसराबाद, मेंढकी, बालगढ और नागदा में बनेंगे संजीवनी क्लीनिक

देवास। जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा देवास शहर में 11 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की सौगात दी गयी है। इसके लिए देवास में संत रविदास नगर, संजय नगर, जवाहर नगर, शांतिपुरा, सिविल लाईन, त्रिलोक नगर, नाहर दरवाजा, नौसराबाद, मेंढकी, बालगढ, नागदा में संजीवनी क्लीनिक बनाने के लिए जगह का चिन्हाकन किया गया है।सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि चिंहित 11 स्थानों पर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के भवन नगर निगम के माध्यम से बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक से क्षेत्र के नागरिको को जॉच एवं उपचार की स्वास्थ्य सेवाये मिलेगी। शहरी हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर्स का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत समस्त शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं को हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर्स के रूप विकसित किया जाना है। जिनके माध्यम से शहरी आबादी, विशेष रूप से गरीब और अन्य वंचित वर्गों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार किया जा सके।