Dewas : नवरात्रि में मटन/चिकन विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए राजेश यादव व रवि जैन ने आयुक्त को लिखा पत्र

देवास। आगामी 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का महापर्व शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि शहर में मनने वाले मुख्य त्योहारों में पहले स्थान पर है। इस बार नवरात्रि में नगर निगम देवास 26 से 28 सितंबर तक शहर में नगर गौरव दिवस मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस बार नवरात्रि में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में मटन व चिकन के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर वार्ड क्र. 12 के पार्षद व भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने नगर निगम आयुक्त को एक पत्र लिखा है। जिसके बाद अब नगर निगम सभापति व वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद रवि जैन ने भी निगम आयुक्त को माता टेकरी के आस पास 500 मीटर तक मास की दुकान बंद करने हेतु पत्र लिखा है।

देवास शहर में माता टेकरी के होने से प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। अनेक शहरों से लाखो की संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पर दर्शन करने देवास पहुंचते है।

भाजपा महामंत्री, वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद राजेश यादव ने पत्र में लिखा है कि देवास एक धार्मिक नगरी है जिसमें नवरात्रि पर्व में माता टेकरी पर दर्शन हेतु पूरे प्रदेश सहित देश से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु आते हैं। हमारी धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि पर्व में मांसाहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहता है। अतः हमारी धार्मिक आस्थाओं को ध्यान मे रखते हुए नवरात्रि पर्व में दिनांक 26/9/22 से 04/10/22 तक संपूर्ण देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में मटन/चिकन के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाए।

सभापति, वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद रवि जैन ने पत्र में लिखा है की दिनांक 26/09/2022 से 04/10/2022 तक नवरात्रि पर्व होने से माताजी के दर्शन के लिए श्रद्धालु का दूर दूर से आना जाना 24 घंटे लगा रहता है तथा धार्मिक आयोजन के साथ साथ भंडरों के रूप माताजी का प्रसाद वितराण होता रहता है, धार्मिक पर्व को ध्यान रखते हुये माता टेकरी के आसपास 500 मीटर के अन्दर संचालित होने वाली मटन मास की दुकाने बंद करने हेतु संबंधित विभागों को आदेशित करने का कष्ट करें।

दरअसल माता टेकरी से कुछ ही दूरी पर शहर के नागरिकों द्वारा भी विभिन्न गली मोहल्लों में माताजी की स्थापना की जाती है ऐसे में नवरात्रि में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को मांस बेचे जाने का दृश्य व उसकी दुर्गन्ध असहज कर देती है। ऐसे में उनकी धार्मिक मान्यता व भावनाएं प्रभावित होती है। नवरात्रि में कई लोग नंगे पांव चलने का भी उपवास रखते है व कई मांस की दुकान की गंदगी अवारा कुत्ते खाते है और यहाँ वहाँ सड़को पर फहला देते है, ऐसे में लोगो की साधना को भी आहत होता है।

बीते दिनों इंदौर में पर्युषण पर्व के मद्देनजर मास विक्रय की दुकान पर प्रतिबंध लगाया गया था, इसके पूर्व अप्रैल में नवरात्रि में भी उत्तरप्रदेश सरकार व दक्षिण दिल्ली के महापौर द्वारा विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया था।
चुकी माँ तुलजा भवानी व चामुंडा माता का निवास होने के कारण नवरात्रि के 9 दिनों देश के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं लाखो की संख्या में आते है इसलिए श्रद्धालुओं की भी यही राय है की देवास में भी नवरात्रि में मांस चिकन का विक्रय नही होना चाहिए।

Dewas: उचित मूल्य दुकान (कंट्रोल) पर हितग्राहियों को नही बांटा पात्रता अनुसार सामान…

• जांच में क्विंटलो से कम मिले गेहूं, चावल 6 लोगो पर FIR दर्ज

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न वितरण की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा उचित मूल्य दुकान एनाबाद, बीसाखेडी, अगेरा, घट्टियाभाना की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेता/सहायक विक्रेताओ के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत थाना सोनकच्छ में कुल 6 लोगो पर 4 एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सेवा सहकारी समिति बीसाखेडी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान एनाबाद में 70.76 क्विंटल गेहूं, 15.95 क्विंटल चावल कम पाये जाने पर, विक्रेता भंवरसिंह पिता तेजसिंह एवं सहायक विक्रेता कृष्णपाल पिता भंवरसिंह निवासी ग्राम बीसाखेडी, सेवा सहकारी समिति बीसाखेडी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बीसाखेडी में 86.30 क्विंटल गेहूं, 67.33 क्विंटल चावल, 17 किलो शक्कर एवं 80 किलो नमक कम पाये जाने पर विक्रेता लाखनसिंह पिता मानसिंह निवासी ग्राम बीसाखेडी, चेतना स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अगेरा में 54.79 क्विंटल गेहूं, 61.77 क्विंटल चावल, 01.10 क्विंटल मूंग कम पाये जाने पर सहायक विक्रेता विजेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंह सेंधव निवासी ग्राम अगेरा तथा मेघनाथ स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान घट्टियाभाना में 80.10 क्विंटल गेहूं, 91.27 क्विंटल चावल, 06 किलो शक्कर, 49 किलो नमक कम पाये जाने पर सहायक विक्रेताओं रितेश पिता चम्पालाल प्रजापति एवं देवप्रसाद पिता रामेश्वर विश्वकर्मा दोनो निवासी ग्राम घट्टियाभाना के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत थाना सोनकच्छ में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

Dewas: विरासत को सहेजने के लिए नगर निगम कर रहा वेबसाइट का निर्माण

अगर आपके पास भी हो जिले की ऐतिहासिक चीज़े तो आप भी उपलब्ध करवाकर कर सकते हैं सहयोग (जानकारी भेजने हेतु मोबाइल नंबर नीचे दिया गया है)

देवास। नगर निगम शहर की विरासत को सहेजने के लिए जल्द ही एक वेबसाइट का निर्माण कर रहा है। सिर्फ एक क्लिक में वेबसाइट के माध्यम से ऐतिहासिक स्थलों, कलाकृतियों, मंदिरों, स्वतंत्रा सेनानियों, प्राचीन सिक्कों, तस्वीरों की जानकारी ले सकेंगे।

वेबसाइट बनने के बाद अतीत के पन्ने टटोलने के बजाए सिर्फ एक क्लिक में ही सारा डाटा इसमें नजर आएगा। जिले की प्राचीन सामग्री जैसे सिक्के, दस्तावेज, भूले-बिसरे फोटोग्राफ्स को संग्रहित कर अधिकृत वेबसाइट पर दर्शाने के लिए कार्य हो रहा है। एक बार वेबसाइट का निर्माण हो जाने पर शहर से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर एक क्लिक में ही उपलब्ध हो सकेगी। खास बात यह है कि इस वेबसाइट के निर्माण में आमजन भी सहयोग कर सकता है। जिनके पास अतीत से जुड़ी ऐसी सामग्री है, जो आमजन के लिए ऐतिहासिक द्ष्टिकोण से उपयोगी हो सकती है, वे फोन नंबर 8770445747 पर संपर्क कर उपलब्ध करवा सकते हैं। इसमें शहर से जुड़ी धरोहरों की पुरानी तस्वीर भी शामिल है। विरासत कालीन अगर जिले के किसी भी व्यक्ति के पास परंपरा से जुड़ी तस्वीरें या अन्य सामग्री की जानकारी हो तो वे इस रिकॉर्ड को अंकित करवाकर वेबसाइट को ठोस आधार दे सकते हैं।

जानकारी अनुसार देवास की विरासत को एक स्थान पर सहेजने के लिए बनाई जा रही वेबसाइट, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। विगत दिनो शहर के जाने माने छाया चित्रकार मोहन सिंह राजपूत ने विक्रम सभा एवं कला भवन में “देवास की धरोहरों” पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान भी पहुंचे थे। जहां निगम आयुक्त ने कहा था की आज मुझे इस प्रदर्शनी में आकर देवास की धरोहर की तस्वीरों को देखने का अवसर मिला पर क्या पता हमारी आने वाली पीढ़ी को यह अवसर मिले या नही क्योंकि आज के समय मे प्रदर्शनी में सिर्फ कुछ लोग ही पहुंचते है। इसलिए में यह चाहता हु क्यों ना देवास की धरोहर को एक स्थान पर सहेजने के लिए एक पोर्टल (वेबसाइट) का निर्माण किया जाए जहा देवास के ऐतिहासिक स्थलों, कलाकृतियों, मंदिरों, स्वतंत्रा सेनानियों, प्राचीन सिक्कों, तस्वीरों एवं अन्य विरासतों की जानकारी व्यक्ति घर बैठे ले सकेंगे। इस पर प्रदर्शनी में मौजूद इतिहासविद एवं समाज के अन्य अपने अपने कार्य में श्रेष्ठ व्यक्तियों ने निगम आयुक्त की बात कि सराहना की थी।

Dewas स्वर्गीय अरविंद टेलर आत्मीयता और सरलता के प्रतीक थे

• प्रेस क्लब द्वारा स्व. टेलर को याद करते हुए आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

देवास। वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब सदस्य व दैनिक देवास दूत समाचार पत्र के संपादक स्वर्गीय अरविंद टेलर को याद करते हुए प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभाकक्ष में किया गया। सभा में उपस्थित पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, दर्जी समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारियों सहित पत्रकार साथियों ने स्वर्गीय टेलर को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को,उनकी सादगी को,उनकी सरलता को उनकी पत्रकारिता शैली को सभी के समक्ष रखते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

सभा मे स्व.टेलर के परिजन, प्रेस क्लब देवास के सदस्य, देवास मीडिया जगत के साथी, जनप्रतिनिधि सहित समाजजन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने दी।

Dewas: “शहर की हवा गुणवत्ता पहले से हुई खराब” पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

देवास। शहर की हवा की गुणवत्ता पहले से खराब हुई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 2017 में शहर की हवा का PM 10 औसतन स्तर 75 था। वही 2021-22 में यह बढ़कर 81 हो गया है।

दरअसल देशभर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जनवरी 2019 में एक दीर्घकालिक, समयबद्ध, राष्ट्रीय स्तर की रणनीति के रूप में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वायु प्रदूषण की रोकथाम के साथ वायु गुणवत्ता प्रबंधन के साथ देशभर में 2024 तक PM 10 के स्तर को 20 से 30% की कमी के लक्ष्य को प्राप्त करने की परिकल्पना की गई है। इस प्रोग्राम को देश के 132 शहरों में लागू किया गया था।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिनों नगर निगम द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई के अवसर पर वायु गुणवत्ता सुधार के लिए ई- रिक्शा वाहन रैली का आयोजन किया गया था। जिसमे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों को इलेक्ट्रीक या सीएनजी वाहनों का उपयोग करने का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रीक वाहन शहर के मुख्य मार्ग से गुजरे थे, साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पौधारोपण भी किया गया। जिसमे महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बैस, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए थे।

इस NCAP कार्यक्रम में शामिल 132 शहरो के वर्ष 2017 और वर्ष 2021-22 के औसतन PM 10 की रिपोर्ट सूची जारी की जिसके बाद पता चला की 2017 की तुलना में वर्ष 2021-22 में 95 शहरों के हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लेकिन देवास सहित करीब 30 से ज्यादा शहरो की हवा की गुणवत्ता पहले से खराब हुई है। योजना में मध्यप्रदेश के शामिल 7 शहरो में से ग्वालियर को छोड़ 6 शहरो की हवा की गुणवत्ता 2017 के मुकाबले खराब देखने को मिली है जिसमे इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल, जबलपुर और सागर शामिल है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में शहर और उनके 2017 और 2021-22 के औसतन PM 10 स्तर की जानकारी

Dewas: कल शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई रहेगा बंद

• शहर के कुछ क्षेत्रों में 12, 13 एवं 15 सितम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

देवास। कार्यपालन यंत्री शहर संभाग म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. देवास ने बताया कि देवास शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया है कि 11 के.व्ही. टाउन,11 के.व्ही. कलेक्टर फीडर एवं केव्ही पत्ती बाजार फीडर पर आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। इसके चलते शहर के कुछ क्षेत्रों में दिनांक 9, 12, 13 एवं 15 सितंबर को विद्युत बंद रहेगा।

कार्यपालन यंत्री शहर संभाग म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि देवास ने दिनांक 09 सितंबर और 13 सितंबर को प्रात: 07.00 बजे से प्रात: 11.00 बजे तक 11 के.व्ही. टाउन-01, 11 के.व्ही. टाउन-03 फीडर से संबंधित क्षेत्र एबी रोड, एमजी रोड, अंलकार मार्केट, गोया, सिविल लाइन, चामुंडा कॉम्प्लेक्स, एलआईसी, टावर, मिर्ची बाजार, शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल, लाल गेट, कर्मचारी कॉलोनी, उज्जैन रोड, नई आबादी, स्टेशन रोड, पशु हाट एवं गीताभवन क्षेत्र प्रभावित रहेंगे तथा इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

इसी प्रकार दिनांक 12 सितंबर को प्रात: 07.00 बजे से प्रात: 11.00 बजे तक 11 केव्ही कलेक्टर फीडर से संबंधित क्षेत्र तारानी कॉलोनी, अग्रोहा नगर, न्यायालय, एमजी रोड, भगत सिंह मार्ग, लाठी वकील तथा एबी रोड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे तथा इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

इसी प्रकार दिनांक 15 सितंबर को प्रात: 07.00 बजे से प्रात: 11.00 बजे तक 11 केव्ही पत्ती बाजार फीडर से संबंधित क्षेत्र चुड़ी बाखल, पीठा रोड, बिहारीगंज, बस स्टैंड, वासुदेवपुरा सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। विद्युत प्रदाय आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है।

Dewas : निगम द्वारा की गई श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घर-घर विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा कालूखेड़ी तालाब पर गहराई बढ़ाकर उसमे विसर्जित करने का निर्णय लिया गया है। मीठा तालाब एवं अन्य स्थलों पर माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियों का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है।

घर-घर विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने के लिए निगम द्वारा निर्धारित स्थानो मे छोटी मूर्तियों के संग्रहण हेतु मण्डूक पुष्कर के समीप धरना स्थल, उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड, बालगढ़ चैराहा, विकास नगर चौराहा वीर सावरकर जी की मूर्ति के समीप, मीरा बावड़ी के पास, जवाहर नगर राजा टॉवर के पास, आवास नगर कॉम्प्लेक्स, गजरा गियर्स चौराहा एवं मेंढ़की रोड चौराहा कर्मदीप स्कुल के पास स्थित इन स्थानो पर मूर्ति संग्रहण स्थल बनाये गये हैं। जहां पर अपने घरों में विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं/मूर्तियों के विसर्जन हेतु सम्मान पूर्वक आरती पूजन कर रखें।

Dewas लव जिहाद के नाम पर देशभर में हिन्दू बहन-बेटियों की हो रही निर्मम हत्याएं

• विहिप मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी, मालवा प्रांत की बहनों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

देवास। लव जिहाद के नाम पर पूरे देश में हिन्दू बहन-बेटियों की हो रही निर्मम हत्याओं के विरोध में विहिप मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी, मालवा प्रांत की बहनों ने दुर्गा वाहिनी संयोजिका पिंकी पवार के नेतृत्व में बुधवार को नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा।

जिला संयोजक संजना राजपूत ने ज्ञापन में बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य भारत में, देश के शांतिप्रिय नागरिक जो संविधान में अपनी पूर्ण आस्था और विश्वास रखते हैं वहीं देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर स्वयं को शर्मसार और अपमानित महसूस कर रहा है। देश में इस तरह के जघन्य अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 23 अगस्त 2022 की रात्रि में झारखंड के दुमका नामक स्थान पर हिन्दू बहन अंकिता सिंह जब अपने घर में सो रही थी तो उसके घर की खिडक़ी से मुस्लिम युवक शाहरुख और उसके गुर्गे नईम अंसारी ने पेट्रोल छिडक़ कर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। जिसके कारण 5 दिनों तक अंकिता सिंह असहनीय दर्द और पीड़ा से तड़पती रही और आखिर में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तब वह बेखोफ हँस रहा था मानो जैसे उसे अपने द्वारा किये किए इस जघन्य अपराध की तुलना में इस देश के कानून का कोई भय न हो। इसके पहले भी देश के अलग-अलग राज्यों में मुस्लिम अपराधियों एवं रोहिंग्या मुस्लिम अपराधियों ने लव जिहाद के नाम पर हिन्दू बहन-बेटियों की निर्मम हत्याओं व मानवता को तार-तार करने वाले अपराध किए हैं। इन अपराधों का पूरा हिन्दू समाज, विश्व हिन्दू परिषद, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं हिन्दू समाज की बहन-बेटियाँ विरोध करती है। साथ ही मांग करती है कि लव जिहाद की आड़ में इन जिहादियों द्वारा अंकिता सिंह की निर्मम हत्या एवं देशभर के कई राज्यों में बहन-बेटियों के साथ इन बेखौफ जिहादियों द्वारा किये जा रहे अपराधों को रोककर इन जिहादियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए शीघ्र फांसी की सजा दी जाए। जिससे इन लव जिहादीयों, अपराधियों को कड़े से कड़ा सबक मिले। ज्ञापन के दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष डिंपल शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका बबीता कौशल, रोशनी कुमावत, अर्चना सांगते, महक पवार एवं कार्यकर्ता व बहने उपस्थित थी। उक्त मामले को लेकर ज्ञापन पूरे मालवा प्रांत में बुधवार के दिन एक ही समय पर सभी जिला केंद्रों पर दिया गया।

Dewas : दो बार तेरी चमत्कारिक पाषाण प्रतिमा, भगवान नृसिह के जयकारों से गूंजा वातावरण

मान्यता आने वाले साल के 8 माह सुख सृमद्धि से होंगे भरे

देवास/हाटपीपल्या : स्थानीय नृसिह घाट पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डोलग्यारस के अवसर पर मंगलवार को नृसिह घाट पर भमोरी नदी में पानी की सतह पर साढे सात किलो वजनी चमत्कारिक पाषाण प्रतिमा को तैराया गया। प्रतिमा के तैरते ही सारा वातावरण भगवान नृसिह के जयकारो से गूंज उठा। इसके पूर्व नृसिह मन्दिर से आकर्षक ढंग से सजाये गये डोल में पाषाण प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया। नगर के सभी मन्दिरो नृसिह मन्दिर, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, राधाकृष्ण मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, श्रीकृष्ण मन्दिर के डोल डॉ.मुखर्जी चौक पर एकत्रित हुये, जहाँ से अखाडो के साथ चल समारोह प्रारम्भ हुआ।

चल समारोह के दौरान जयशिव व्यायामशाला, बजरंग व्यायामशाला श्रीराम व्यायामशाला के कलाकारो ने हैरत अंगेज करतब दिखाये। अखाडे, बैंड बाजे और ढोल ढमाके के साथ निकले चल समारोह में बडी संख्या में श्रद्धालु शमिल हुये। शाम करीब पौने छह बजे डोल नृसिह घाट पहुंचे।सभी मन्दिरों के डोल को जल में झूलाकर पुजारियों ने नदी में स्नान किया और भगवान की आरती की। नृसिह मन्दिर के पुजारी पं. रमेशदास वैष्णव ने नदी को गंगाजल छिडक कर पवित्रीकरण किया तथा नदी में दीपक प्रवाहित किया। नदी में पुष्पमाला अर्पित करने के बाद पुजारी श्री वैष्णव ने पाषाण प्रतिमा को जैसे ही नदी में पानी की सतह पर छोडा और पानी की सतह पर पाषाण प्रतिमा तैरने लगी तो सारा वातावरण भगवान नृसिह के जयकारो से गूँज उठा तथा श्रद्धालु झूम उठे।

पहली बार काफी देर तक व दूर तक पाषाण प्रतिमा तैरती रही। दूसरी बार भी पाषाण प्रतिमा को पानी की सतह पर छोडा गया तो पाषाण प्रतिमा तैरी। इसी प्रकार तीसरी बार प्रतिमा को पानी की सतह पर छोडा गया तो प्रतिमा डूब गई। दो बार पाषाण प्रतिमा के पानी की सतह पर काफी देर तक पाषाण प्रतिमा पर श्रद्धालु भगवान नृसिह के जयकारे लगाते रहे। इस अद्भूत चमत्कारिक नजारे को देखने के लिये श्रद्धालुओ का सैलाब उमड पडा। आम धारणा यह है कि तीनों बार प्रतिमा के तैरने पर विभिन्न दृष्टि से आगामी वर्ष सुख, समृद्धि से भरा होता है।एक बार तैरने पर 4 माह, दो बार तैरने पर 8 माह तथा तीनो बार तैरने पर 12 माह अच्छे रहते है। दो बार प्रतिमा तैरी है जिसके हिसाब से साल के 8 माह सुख, समृद्धिदायक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कई वर्ष बाद प्रतिमा दो बार तैरी और एक बार डूबी है। पाषाण प्रतिमा को तैराये जाने के बाद पुष्पमाला चढाने की बोली 52 हजार 101 रूपये में मीना किषनलाल सोनी ने ली।इस अवसर पर विधायक मनोज चौधरी, कांग्रेस नेता राजवीरसिंह बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रकान्ता अरूण राठौर, उपाध्यक्ष नरभेसिह तलाया सहित कई गणमान्य नागरिक और दूरदराज से आये श्रद्धालु उपस्थित थे। नृसिह घाट सहित अनेक स्थानो पर चल समारोह के दौरान अखाडे के कलाकारो का सम्मान किया गया। चल समारोह में नगर परिषद द्वारा नाचे मयूरी के कलाकारो को बुलवाया गया था जिन्होने अपनी कला का प्रदर्षन किया। साथ ही नृसिह घाट पर भजनो गायको द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में व्यवस्था बनाने में ए एस पी सूर्यकान्त षर्मा, एस डी ओ पी संजीव मूले, तहसीलदार सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार बागली विवेक सोनकर, थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती, सी एम ओ मनोज कुमार मौर्य सहित पुलिस प्रशासन, नगर सुरक्षा समिति आदि का सराहनीय सहयोग रहा।