Dewas: विश्व छायांकन दिवस पर कल से लगेगी देवास की धरोहरों पर केंद्रित छायाचित्रों की प्रदर्शनी  

देवास। शहर के जाने माने छाया चित्रकार मोहनसिंह राजपूत की देवास की धरोहरों पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी 19 अगस्त, शुक्रवार को विक्रम सभा एवं कला भवन में लगाई जा रही है।

शुक्रवार प्रात: 11 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। विशेष अतिथि ख्यात छायाचित्रकार अखिल हार्डिया, इतिहासविद दिलीप जाधव व समाजसेवी पंडित रितेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। मोहन राजपूत ने सभी कलाप्रेमियों से अनुरोध किया है कि देवास की समाप्त हो रही और बची धरोहरों को कैमरे की नजऱ से देखें। 19 से 21 अगस्त तक दोपहर 2 से रात 10 बजे तक दर्शक छायाचित्रों को निहार कर आनंद ले सकते हैं।

Dewas: सिविल लाईन थाने में नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का हुआ सम्मान

देवास। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पुलिस थाना सिविल लाईन में थाना प्रभारी संजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात श्री सिंह ने नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को जनसेवा, धार्मिक आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति नगर संयोजक यशवंत जोशी, लक्ष्मीनारायण (लक्ष्मण) सिंह ठाकुर, मनोज मालवीय, हितेश  राजेश जोशी, ठाकुर शैलेंद्र सिंह चौहान, रजत रघुवंशी, सचिन गोस्वामी, बाबु खा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया किया। इस अवसर पर नगर सुरक्षा समिति सदस्य राजेश सोनी, सतीश परमार, हिमांशु जोशी सहित थाने के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

MANI MAHESH YATRA 2022: 19 अगस्त से शुरू होगी पांच कैलाशों में से एक मणिमहेश यात्रा

• यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नि: शुल्क पंजीकरण अनिवार्य

देवास। पांच कैलाशों में से एक मणिमहेश यात्रा पारंपरिक एवं आधिकारिक तौर पर 19 अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2022 तक होगी। यात्री/श्रद्धालु के बेस कैम्प हडसर में मैडिकल चैकअप में अस्वस्थ पाए जाने पर यात्रा पर जाने की अनुमति नही होगी।
यात्रा के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है बिना पंजीकरण के यात्रा करने पर किसी भी बेस कैम्प से वापिस भेजा जा सकता है।
यात्रा के लिए प्रशासन ने पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। शिवभक्त यात्रा के लिए पोर्टल पर अपना नि:शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। सुरक्षा कारणों से मणिमहेश यात्रा के इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। देवास शहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा पर जाते है जिसमे से एक बड़ा हिस्सा शहर के मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों का रहता है।

जानकारी देते हुए मां शिव शक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन और भूपेंद्र ठाकुर ने बताया की मणिमहेश झील हिमाचल प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थान में से एक बुद्धिल घाटी में भरमौर से 21 किलोमीटर दूर स्थित है। झील कैलाश चोटी पर 18,564 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल, भाद्रपद के महीने में हल्के अर्द्धचंद्र आधे के आठवें दिन, इस झील पर एक मेला आयोजित किया जाता है, जो कि हजारों लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है, जो पवित्र जल में डुबकी लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। भगवान शिव इस मेले/ जातर के अधिष्ठाता देवता हैं। कैलाश पर्वत को अजेय माना जाता है। कोई भी अब तक इस चोटी को माप करने में सक्षम नहीं हुआ है, इस तथ्य के बावजूद की माउंट एवरेस्ट सहित बहुत अधिक ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त की जा चुकी है।
मणिमहेश झील के एक कोने में शिव की एक संगमरमर की छवि है, जो तीर्थयात्रियों द्वारा पूजी जाती जो इस जगह पर जाते हैं। पवित्र जल में स्नान के बाद, तीर्थयात्री झील के परिधि के चारों ओर तीन बार जाते हैं। झील और उसके आस-पास एक शानदार दृश्य दिखाई देता है। झील के शांत पानी में बर्फ की चोटियों का प्रतिबिंब छाया के रूप में प्रतीत होता है।

मणिमहेश विभिन्न मार्गों से जाया जाता है:

लाहौल-स्पीति से तीर्थयात्री कुगति पास के माध्यम से आते हैं। कांगड़ा और मंडी में से कुछ कवारसी या जलसू पास के माध्यम से आते हैं। सबसे आसान मार्ग चम्बा से है और भरमौर के माध्यम से जाता है। वर्तमान में बसें हडसर तक जाती हैं। हडसर और मणिमहेश के बीच एक महत्वपूर्ण स्थाई स्थान है, जिसे धन्चो के नाम से जाना जाता है जहां तीर्थयात्रियों आमतौर पर रात बिताते हैं। यहाँ एक सुंदर झरना है
मणिमहेश झील से करीब एक किलोमीटर की दूरी पहले गौरी कुंड और शिव क्रोत्री नामक दो धार्मिक महत्व के जलाशय हैं, जहां लोकप्रिय मान्यता के अनुसार गौरी और शिव ने क्रमशः स्नान किया था | मणिमहेश झील को प्रस्थान करने से पहले महिला तीर्थयात्री गौरी कुंड में और पुरुष तीर्थयात्री शिव क्रोत्री में पवित्र स्नान करते हैं।

मणिमहेश यात्रा के दौरान क्या करेंः-

  • यात्री अपना पंजीकरण आवश्य करवाएं।
  • यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि चिकित्सा प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आए तथा बेस कैम्प हडसर में स्वास्थ्य जांच आवश्य करवाएं। पूर्णतय स्वस्थ होने पर ही यात्रा करें।
  • अकेले यात्रा न करें केवल साथियों के साथ ही यात्रा करें।
  • चढाई धीरे-धीरे चढे, सांस फूलने पर वहीं रूक जाएं।
  • छाता, बरसाती, गर्म कपडे, गर्म जूते, टार्च एवं डंडा अपने साथ आवश्य लाएं।
  • प्रशासन द्वारा निर्धारित रास्तों का प्रयोग करें।
  • किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धि समस्या हेतु निकटतम कैम्प में सम्पर्क करें।
  • सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • दुलर्भ जडी बूटियों एवं अन्य पौधों के संरक्षण में सहयोग करेें।
  • इस यात्रा को पिकनिक अथवा मौज मस्ती के रूप में न लें व केवल भक्तिभाव एंव आस्था से ही तीर्थ यात्रा करें।
  • किसी भी प्रकार का दान अथवा चढावा केवल ट्रस्ट के दान पात्रों में ही डालें।
  • यात्री मास्क तथा सेनिटाइजर साथ लाएं।
  • कोविड-19 नियमों का पालन करें।
  • यात्री अपना पहचान पत्र/आधार कार्ड यात्रा के दौरान साथ रखें।

मणिमहेश यात्रा के दौरान क्या न करेंः-

  • सुवह 04 बजे से पहले और शाम 05 बजे के बाद बेस कैम्प हडसर से यात्रा न करें।
  • बिना पंजीकरण एंव चिकित्सकीये रूप से फिट न होने पर यात्रा न करें।
  • अपने साथियों का साथ न छोडे जबरदस्ती चढाई न चढें व फिसलने वाले जूते न पहने यह घातक हो सकता है।
  • खाली प्लास्टिक की बोतलें एवं रैपर इत्यादि खुले में न फेकें बल्कि अपने साथ वापिस लाकर कूडादान में डाले।
  • जडी बूटियों एंव दुर्लभ पौधों से छेड छाड न करें।
  • किसी भी प्रकार के नशीलें पदार्थो मांस मदिरा झ्त्यादि का सेवन न करें। यह एक धर्मिक यात्रा है इसकी पवित्रता का ध्यान रखें
  • पवित्र मणीमहेश डल झील के आस-पास कच्चरा, गीले कपडे और स्नान उपरान्त अपने अधोवस्त्र इधर-उधर न फैकें तथा इन्हे नजदीक स्थापित कूडादान में डालें।
  • छः सप्ताह से ज्यदा गर्भवती महिलाएं यात्रा न करें।
  • यात्रा के दौरान चप्पलों के बजाय जूतों का प्रयोग करें, क्योंकि रास्ता दुर्गम होने की वजह से चोट इत्यादि लग सकती है।
  • किसी भी प्रकार के छोटे रास्ते (Short Cut) का प्रयोग न करें।
  • प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
  • यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे वातावरण दूषित हो तथा पर्यावरण को किसी प्रकार की कोई हानी न हो।
  • यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर हडसर व डल झील के बीच धन्छो, सुन्दरासी, गौरीकुण्ड एवं डल झील पर सुरक्षित जगह पर रूकें। मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा आरम्भ करें।

Dewas : बालगढ निवासी आरोपी को कलेक्‍टर ने किया जिलाबदर

देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी सुमेरसिंह पिता भारतसिंह उम्र 55 साल निवासी बालगढ थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Dewas: आजादी के अमृत महोत्सव पर हुआ बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार

देवास। देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरा देश, प्रदेश व शहर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आया। महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में लगभग सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया।
इसी कड़ी में भारत तिब्बत समन्वयक संघ के युवा विभाग द्वारा आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव के तहत भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।
संघ के धर्मेंद्र चावड़ा और चिंटू पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया की आजादी के 75वे अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे लगाने का अभियान “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” में पूरा शहर सहभागी बनकर इस महोत्सव को सफल बनाया। इसी महोत्सव की कड़ी में भारत तिब्बत समन्वयक संघ के युवा विभाग द्वारा शहर के संत बालक दास जी भोलेनाथ मंदिर पर तिरंगा के रूप में शंकर जी का विशेष श्रृंगार कराया गया। श्रृंगार शुजालपुर के अमन पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आनंद सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, सोनिया शर्मा आदि उपस्थित थे।

Dewas : प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा

• पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम

देवास। नर्मदे युवा सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन एवं हजारों की तादाद में युवा उपस्थित थें।

प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि आज का आयोजन मुख्य तौर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किया गया है एवं हमारे देवास शहर के होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जंप रोप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था वह कहीं ना कहीं राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते हैं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें उपेक्षित कर दिया गया था परंतु नर्मदे युवा सेना ने बच्चों की प्रतिभा को संपूर्ण शहर के सामने लाने का बीड़ा उठाया था उसी के अंतर्गत आज हमने तिरंगा सम्मान यात्रा हमारे नन्हे प्रतिभाशाली बच्चों को समर्पित करते हुए इसका आयोजन किया है।

Dewas : शहर के एक आरोपी को कलेक्‍टर ने किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी राहुल पिता प्रहलादसिंह उम्र 27 साल निवासी आवास नगर देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Dewas: सज्जन सिंह वर्मा को मिला भाजपा में आने का न्योता! वर्मा ने कहा शिवराज जी आने नही देंगे।

देवास। सज्जन सिंह वर्मा को मिला भाजपा में आने का न्योता! जी हा देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा को भाजपा में आने का न्योता दे दिया जिसपर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की शिवराज जी आने नही देंगे। • देखे वीडियो👇

दरअसल जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने देवास पहुंची थी। वह सर्किट हाउस में रुकी हुई थी जहा कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा अपने साथ जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे जहां बात बात में योशोधरा राजे ने सज्जन सिंह वर्मा को अपनी पार्टी में आने का कह दिया। जिस पर उन्होंने कहा की शिवराज जी आने नही देंगे।

Dewas : आजादी की दुल्हन अपनी हुई 75 साल की…एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम राष्ट्र कवियों ने देशभक्ति का रंग बिखेरा

कार्यक्रम का आयोजन कर पत्रकार परिवार ने राज्य सरकार की मंशा पूर्ण की- कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास : आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देवास में पत्रकार परिवार द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे ख्याति प्राप्त राष्ट्र कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से देश भक्ति का रंग बिखेरा जिसका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि देव कृष्ण व्यास ने जैसे ही अपनी देशभक्ति पूर्ण कविताएं पढ़ने शुरू की उपस्थित श्रोताओं में रोमांच का माहौल संचारित होने लगा। व्यास द्वारा पढ़ी गई पंक्ति “आजादी की दुल्हन अपनी हुई 75 साल की”… को हाल में मौजूद सभी श्रोताओं ने खूब सराहा । मंचासीन कवियत्री आरती गोस्वामी ने दी अपनी ओजपूर्ण कविताओं से खूब दाद बटोरी।

कवि राजेश व्यास ने भी अपने सारगर्भित रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। वीर रस के लिए जाने जाने वाले कवि जगदीश सेन ने वर्तमान हालत पर कटाक्ष करते हुए ओजपूर्ण रचनाओं से सदन में सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। वही हास्य रस के भीम सिंह निर्मल ने अपनी हल्की-फुल्की रचनाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया जिसको सभी ने सराहा । कार्यक्रम की शुरुआत नन्ही बालिका अमृता ने एक गीत गाकर कर की। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि देवास पत्रकार परिवार द्वारा आयोजित एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम आयोजन प्रशंसनीय है । राज्य सरकार के आदेश भी थे कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस तरह के आयोजन हो।

पत्रकार परिवार द्वारा यह आयोजन करके राज्य सरकार की मंशा को पूर्ण किया। एवं इस तरह के कार्यक्रम हमेशा आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रकवि देव कृष्ण व्यास द्वारा भारत माता की आरती गाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला, उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार परिवार के सभी साथी उपस्थित रहे।

Dewas: हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मना स्‍वतंत्रता दिवस

देवास। देवास जिले में बारिश की अमृत बूंदो के साथ उत्‍साह से आजादी का अमृत महोत्‍सव का हुआ आयोजन। जिले में स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।

प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे।

परेड निरीक्षण उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्‍य अतिथि श्रीमती सिंधिया ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।

कार्यक्रम में अनेक राजनेता, जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

• शस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कार

शस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल देवास को प्रथम, सीआईएसएफ देवास को द्वितीय, एसएफ बटालियन उज्‍जैन को तृतीय तथा नगर सेवा बैंड को प्रोत्‍साहन पुरस्कार मिला।

• शस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार

शस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को प्रथम, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को द्वितीय, चिमाना बाई स्‍कूल को तृतीय पुरस्कार मिला।

• सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार

सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को प्रथम, चिमना बाई स्‍कूल को द्वितीय, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य समारोह में सुश्री आयुषी चौहान तलवार बाजी के लिए पुरस्‍कृत किया गया।

• जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।