Dewas: कचरा संग्रहण शुल्क में लापरवाही बरतने पर 23 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई…

• 4 कर्मचारियों को किया सेवा कार्य से मुक्त, 1 को निलंबित किया, 13 कर्मचारियों का वेतन रोका तथा 5 कर्मचारियों की असंचयी प्रभाव से 2-2 वेतन वृद्धि रोकी..

देवास। समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए एक बैठक निगम के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ निगम आयुक्त ने ली। जिसमें उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की समय सीमा में किए जाने वाले कार्यों का निराकरण शीघ्र कर अवगत करावें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली।

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक बुधवार को निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ ली। जिसमें उन्होनें निर्देश दिए कि समायवधि पत्रों का निराकरण समय सीमा में हो। लंबित टेण्डरों की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण कर पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई करने के साथ ही सामाग्री जब्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ राजस्व वसूली को लेकर राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली और बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए जिन संपत्तिकर, जलकर बकाया करदाताओं के द्वारा करों का भुगतान नहीं किया गया है उन पर कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त के द्वारा सीएम हेल्पलाईन में इस माह में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता निरीक्षक भूषण पंवार तथा जलप्रदाय से उपयंत्री दिलीप मालवीय को प्रशंसा पत्र देते हुए बधाई दी। इसी के साथ कचरा संग्रहण शुल्क लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं आने पर 23 कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई। कचरा संग्रहण शुल्क लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं व लापरवाही करने पर 4 कर्मचारियों को सेवा से कार्य मुक्त किया। इसके साथ ही कर्मचारी प्रफुल्ल गिल्लोरे के द्वारा वसूली नहीं की जाने पर निलंबित किया, साथ ही 13 कर्मचारियों का वेतन रोका तथा 5 कर्मचारियों की असंचयी प्रभाव से 2-2 वेतन वृद्धि रोकी गई। इस प्रकार कचरा संग्रहण शुल्क वसूली को लेकर 23 कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की गई। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने अधीनस्थ वार्ड दरागाओं के माध्यम से सीवरेज लाइन से घरों की सीवरेज लाइन का कनेक्शन तीव्र गति से करवाए जाने के लिए कहा।

Dewas: राशन की दुकान का निरीक्षण, स्टॉक में नही मिला गेहूं एवं शकर..

सोनकच्छ। भूतिया खुर्द में ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्प लाइन पर 8 से 10 शिकायतों के बाद फूड इंस्पेक्टर धर्मेंद्र वर्मा एसडीएम सोनकच्छ के आदेश के बाद निरीक्षण करने पहुंचे, जहा मौके पर स्टॉक पंजी से कम स्टॉक पाया गया,
फूड इंस्पेक्टर वर्मा द्वारा मोका निरीक्षण किया गया जिसमे स्टॉक में कमी पाए जाने पर वर्मा द्वारा हितग्राहियों के कथन लिए एवम समस्याएं सुनी, समय पर दुकान एन खुलना, बगैर बायोमेट्रिक के राशन देना, गेहूं का वितरण न कर सिर्फ चावल का वितरण करना, दुकान में बारिश से नाले का पानी भरना जैसी समस्याओं को सुना एवम पंचनामा बनाया।

फूड इंस्पेक्टर धर्मेंद्र वर्मा का कहना: ग्रामीणों द्वारा बताया गया की पिछले 3 महीनों से राशन नही दिया गया था एवम शिकायत के बाद सिर्फ चावल का वितरण किया गया गेहूं और शकर नही दी गई, सेल्समैन के द्वारा घर घर जाकर पर्ची निकाली गई, अगस्त माह की आज 23 तारीख होने पर भी राशन नही दिया गया है जबकि नियम अनुसार 21 तारीख से पहले राशन दिया जाना चाहिए था।

Dewas: आम नागरिकों के लिए शीघ्र ही आरंभ होगी महापौर हेल्प लाइन : महापौर

• नगर निगम कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण महापौर, सभापति, नेता सत्तापक्ष एमआयसी सदस्यों व पार्षदों ने किया

देवास। महापौर, सभापति के साथ नेता सत्तापक्ष, एमआयसी सदस्य, पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें निगम के सभी विभागों में जाकर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

इसके साथ विभागों में किस प्रकार कार्य कर उनका क्रियान्वयन होता है। इसके साथ ही अन्य विभाग जिसमें एनयूएलएम, पेंशन, लोक निर्माण, बिल्डिंग परमिशन, जलप्रदाय, राजस्व, नामांतरण, लायसेंस शाखा में जाकर विभागीय जानकारी लेकर पूरे निगम कार्यालय का अवलोकन किया।नगर पालिका निगम में नवीन परिषद के साथ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, एमआयसी सदस्यों के साथ पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय सहायक आयुक्त तुराब ने करवाते हुए विभागों की जानकारी दी। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग में एकल खिडक़ी के माध्यम से आम नागरिकों के कार्य सुगमता से होगा इसके लिए जल्द ही एकल खिडक़ी प्रणाली से राजस्व विभाग के कार्यो को शीघ्र ही कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। सभापति रवि जैन ने राजस्व अधिकारी से ऐसे वार्ड जहां से करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उस पर राजस्व की आय बढ़ाने के लिए विशेष फोकस देने के लिए कहा। महापौर ने संपदा शाखा में विभाग के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को देखा और किस प्रकार कार्य किए जा रहे हैं उसकी जानकारी ली। संपदा शाखा विभाग प्रभारी अशोक देशमुख द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। महापौर द्वारा आवास योजना के लाभांवित हितग्राहियों के साथ जिन हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि से हितग्राहियों द्वारा भवन निर्माण किए गए हैं व भवन निर्माण होना है उसकी जानकारी भी ली। बिल्डिंग परमिशन विभाग में विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रभारी सहायक यंत्री मुशाहिद हन्फी द्वारा दी गई साथ ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन विभाग द्वारा ई-गर्वनस से होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए महापौर व सभापति ने कार्य की सराहना की। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि शहर के आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम में महापौर हेल्प लाइन भी शीघ्र ही आरंभ की जाएगी। जिसमें टोल फ्री नंबर रहेगा जिससे निगम सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा निगम संबंधी कार्य सफाई, विद्युत, जल वितरण जैसे आदि कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण हेल्प लाइन के माध्यम से समयावधि में किया जा सकेगा। महापौर द्वारा द्वितीय मंजिल पर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए निगम भवन की सफाई करने वाली एजेंसी का एक दिवसीय वेतन काटने के लिए मौके पर विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, सचिव लोकेन्द्र सोलंकी, उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, सहायक आयुक्त तुराब खान, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय के साथ आदि उपस्थित रहे।

Dewas: श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व का 24 अगस्त से दिव्य शंखनाद

• श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से शुभारंभ अवसर पर निकाली जावेगी पच्चखावनी की शोभा यात्रा

देवास। 24 अगस्त बुधवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का दिव्य शंखनाद होगा। पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है परि और ऊषण। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापों को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे, ज्ञानी एवं गुरूजनो के प्रवचनो का सिलसिला चलेगा। प्रभु भक्ति का अनोखा वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे।प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इसी तारतम्य में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिव्य आराधना होगी । पर्व आराधना पूज्य साध्वीजी श्री राजरत्नाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा 14 के सानिध्य में प्रतिपादित होगी। संपूर्ण मंदिर को भव्य कलात्मक रूप से सजाया गया है। यह सजावट मनोज कटारिया, महावीर जैन, प्रफुल्ल जैन , राहुल कटारिया, मनीष तरवेचा, नयन जैन, योगेश जैन के द्वारा की गई। प्रतिदिन प्रात: प्रतिक्रमण, स्नात्र पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, दोपहर में विशिष्ट महापूजन, संध्याकालीन प्रतिक्रमण, महाआरती, प्रभु भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

• शोभायात्रा कार्यक्रम : इसके अंतर्गत 24 अगस्त को तपस्या पच्चखावनी की शोभायात्रा निकाली जावेगी द्य जिसके तहत प्रात: 7.15 बजे साध्वी मंडल के साथ सिद्धि तप के तपस्वी एवं समाज के सभी महिला पुरुष सम्मिलित रूप से अरुण कुमार सुजानमल मूणत के सुपर मार्केट स्थित निवास पर पहुंचेंगे। वहां से पगलिया करने के पश्चात गाजे-बाजे के साथ मंदिर पर पदार्पण होगा एवं पर्यूषण पर्व का शुभारंभ होगा । दोपहर 2 बजे नवपद जी पूजन का आयोजन धर्मचंद डोसी द्वारा होगा । रात्रि महाआरती पश्चात भक्ति भावना के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे। देवास नगर के श्री आदेश्वर मंदिर, शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर, चंदाप्रभु माणिभद्र मंदिर, चंदाप्रभु मंदिर एवं मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर में भी पर्युषण के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे।ट्रस्ट मंडल के संरक्षक अशोक जैन मामा एवं शैलेन्द्र चौधरी तथा अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन , अतुल जैन, राकेश तरवेचा, भरत चौधरी , राजेन्द्र जैन, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, मनोज कटारिया आदि ने आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की आराधना को सफल बनाने का श्रद्धालुओ से अनुरोध किया है।

Dewas : मैं भी हूं स्वछता ग्राही के साथ महापौर, सभापति, आयुक्त ने की शहर की सफाई

• क्लीन देवास, ग्रीन देवास के साथ स्वच्छ रहे हमारा शहर- महापौर

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220822-WA0009.mp4
गीता अग्रवाल (महापौर)

• एक दिन के लिए हमारा भी दायित्व है की हम अपने घर के बाहर स्वयं सफाई करें- सभापति

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220822-WA0012.mp4
रवि जैन (सभापति)

• हम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि सफाई मित्रों के अवकाश पर खुद सफाई करें- आयुक्त

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220822-WA0010.mp4
विशाल सिंह चौहान (आयुक्त)

देवास। स्वच्छ भारत के इरादे को लेकर शहर में स्वच्छता अभियान के तहत आज प्रमुख मार्गो पर सफाई की गई। अभियान के तहत शहर की प्रथम नागरिक महापौर, निगम सभापति, आयुक्त सहित निगम के विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न संस्थाओं ने सफाई कर मैं भी हूं स्वच्छता ग्राही के साथ लोगों को जागरूक किया। गोगा नवमी के चलते सफाई मित्र रविवार को अवकाश पर थे, उनके कार्य का सम्मान करते हुए शहर में सफाई प्रतिदिन की तरह हो इसी उद्देश्य को लेकर सफाई की गई। रविवार को सुबह 8 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई। क्लीन देवास ग्रीन देवास उद्देश्य को लेकर सुबह 8 बजे से शहर के शुक्रवारिया हाट से अभियान की शुरूआत हुई। शुक्रवारिया हाट में महापौर गीता अग्रवाल, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, पूर्व देविप्रा उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी के साथ स्वच्छ भारत आरडब्लयूईएम की टीम मौजूद थी। साथ ही सयाजी द्वार व एमजी रोड़ से नावेल्टी चैराहे तक सभापति रवि जैन, निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय के साथ सामाजिक संस्थाएं औद्योगिक ईकाइ के सदस्यगण, निगम कर्मचारी मौजूद थे। बस स्टेण्ड पर राजस्व अधिकारी व उनकी टीम, गजरा गियर्स चोराहा पर महापुरूषों की प्रतिमाओं को पानी से साफ कर क्षेत्र की सफाई की गई। यहां पर निगम एनयूएलएम शाखा समिति अध्यक्ष शीतल गेहलोत व उनकी टीम तथा अंबेडकर प्रतिमा चोराहे उज्जैन मैन रोड़ वाहन एवं फायर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिसमें जितेन्द्र सिसोदिया, लक्ष्मण श्रीवास एवं क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे एंव गोया फ्रूट मार्केट में उपायुक्त लोकेन्द्रसिंह सोलंकी एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी तनुजा मालवीय एवं सामाजिक संस्थाओंं के सदस्य के द्वारा सफाई की गई। महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सभी निगम सफाई मित्र अवकाश पर है, हम उनका सम्मान कर उनके स्थान पर सफाई कर रहे हैं। निगम सभापति श्री जैन ने कहा कि पूरे वर्ष में एक दिन हमारा दायित्व बनता है कि हम सफाई मित्रों के स्थान पर खुद सफाई करें उन्होनें आमलोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रहवासी भी अपने घरों के बाहर की सफाई कर कचरा एकत्रित करें और कचरा वाहन में कचरा डालें। निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने कहा कि साल में एक बार ही ऐसा मौका होता है कि हमारे सफाई मित्र अवकाश पर रहते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हमलोगों को भी सफाई करना चाहिए।

Dewas : महिला व 2 डॉक्टरों ने ब्लैकमेल कर प्राइम हॉस्पिटल संचालक से ऐंठे 9 लाख रुपए, FIR दर्ज

देवास : शहर के सिविल लाइन रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के संचालक डॉ पवन चिल्लोरिया द्वारा कल कोतवाली थाने पर 11 पेज का आवेदन देकर एक महिला व 2 डॉक्टरों पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर जांच उपरांत पुलिस ने भीलवाड़ की एक महिला सहित देवास व टोंकखुर्द के दो चिकित्सकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बता दे कि डॉ पवन चिल्लोरिया ने कोतवाली थाने पर एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले दिनों भिलवाड़ राजस्थान की रहने वाली जोया उर्फ मोनिसा डेविड ने 17 जून 2022 को फोन लगाकर मुझसे संपर्क किया था और दोस्ती की। इसके बाद महिला ने मुझ पर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी और मुझसे 9 लाख रुपये ऐंठ लिये। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने राजस्थान भिलवाड़ा की रहने वाली जोया उर्फ मोनिसा डेविड, विकास नगर देवास निवासी डॉ. संतोष दभाड़े व टोंकखुर्द निवासी डॉ. महेंद्र गालोदिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल मामले में जांच जारी है।

Dewas: विश्व छायांकन दिवस पर “देवास की धरोहरों” पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

देवास। शहर के जाने माने छाया चित्रकार मोहनसिंह राजपूत की देवास की धरोहरों पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 19 अगस्त, शुक्रवार को विक्रम सभा एवं कला भवन में हुआ।

प्रदर्शनी का उद्घाटन निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के आतिथ्य के साथ विशेष अतिथि ख्यात छायाचित्रकार अखिल हार्डिया, इतिहासविद दिलीप जाधव व समाजसेवी पंडित रितेश त्रिपाठी की उपस्थिती में हुआ। मोहन राजपूत ने सभी कलाप्रेमियों से अनुरोध किया है कि देवास की समाप्त हो रही और बची धरोहरों को कैमरे की नजऱ से देखने प्रदर्शनी में अवश्य पधारे। प्रदर्शनी 21 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रहेगी जिसमे दर्शक छायाचित्रों को निहार कर आनंद ले सकते हैं।

Dewas: नगर निगम मेयर इन काउंसिल की प्रथम बैठक आयोजित…

• बैठक में रखे गए सात प्रमुख विषय-प्रकरणों पर हुई चर्चा

देवास। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने गठित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ प्रथम बैठक नगर निगम के बैठक कक्ष में आहुत की। बैठक में शहर विकास के लिए तैयार प्रोजेक्टों की स्वीकृति होना रहती है, जिनके प्रकरण विचारार्थ रखे गए। इसमें सात विषयों के प्रकरण रखे गए। बैठक में सभी विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण अंतर्गत इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्यों के प्रोजेक्ट की संपूर्ण जानकारी आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा दी तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया भी गया। मेयर इन काउंसिल से बैठक में रखे गए सभी विषयों-प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर द्वारा शहर में सभी वार्डों में पानी की निकासी तथा नालों पर चर्चा की। छोटे नालों से बड़े नालों में पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से हो ताकि आमजनता परेशान ना हो। शहर के कुछ वार्डों में जहां कच्ची सड़क है, वहां मुरम डलवाने हेतु एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत एवं अजय तोमर द्वारा मुरम डलवाए जाने की चर्चा की। इस पर महापौर द्वारा मुरम डलवाए जाने हेतु अधिकारियों से कहा गया। एमआईसी सदस्य जितेंद्र मकवाना द्वारा बिलावली नाला निर्माण के साथ चल रहे नेशनल हाईवे के सड़क निर्माण में पानी निकासी पर भी चर्चा की गई। इसके साथ एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस व मुस्तफा एहमद द्वारा संजीविनी क्लीनिक की स्वीकृति उपरांत शीघ्र कार्य प्रारंभ के साथ ही क्लीनिक की और संख्या बढाई जाने हेतु महापौर से चर्चा की गई। अंत में सभी एमआईसी सदस्यों द्वारा सभी वार्डों में चल रही सफाई कार्य की सराहना करते हुए वार्डों में और सफाई मित्रों की व्यवस्था हो इस बात को भी महापौर एवं आयुक्त के संज्ञान में लाया गया।

• 7 विषय जो बैठक में रखे गए:
नगरीय निकायों में शासन की अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन हेतु 4 स्थानों पर जल स्रोत राशि 3.39 करोड़ की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर के अनुमोदन के संबंध में।
मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना (आईएसबीटी) अंतर्गत इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्य राशि 6 करोड़ की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति के संबंध में।
राज्य के प्रमुख शहरों के चौकों में भगवान परशुरामजी की मूर्ति स्थापित करने के संबंध में एवं सी.एम. मॉनिट ‘सी’ के प्रकरण निराकरण के संबंध में।
15वें वित्त आयोग अंतर्गत शहर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में स्वीकृत करने के संबंध में।
स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम-2.0 अंतर्गत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को स्वीकृति हेतु प्रकरण भेजने बाबद।
स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम- 2.0 के अंतर्गत नगर निगम देवास में घर-घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्रित कर एवं निस्तारण के कार्यों की नवीन निविदा जारी बाबद।
स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम- 2.0 अंतर्गत नगर निगम देवास में कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलेशन वेस्ट मैनेजमेंट की डिजिटल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को स्वीकृति हेतु शासन को भेजने बाबद।

बैठक में परिषद सचिव एवं उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी, विभागीय अधिकारी अरुण मेहता, नागेश्वर वर्मा, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेंद्र सिसौदिया, दिनेश चौहान के साथ सचिव शाखा से विकास वर्मा, घनश्याम चावड़ा आदि उपस्थित थे।

Dewas: AB रोड पर मोती बंगला और गोया के बीच कट पॉइंट पर बनाया जा रहा था डिवाइडर

• वार्ड पार्षद, रहवासियो और व्यापारियों ने विरोध करके रुकवाया काम

देवास। शहर के मुख्य मार्ग AB रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का चौड़ीकरण के साथ नए डिवाइडर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आज गुरुवार को मोती बंगला और गोया को कनेक्ट करने वाले मार्ग पर कंपनी द्वारा डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर गोया और मोती बंगला रोड के व्यापारियों द्वारा वार्ड पार्षद बाली घोसी के साथ विरोध किया। विरोध के बाद डिवाइडर बनाने का काम रोक दिया गया है।

वार्ड पार्षद बाली घोसी ने बताया कि डिवाइडर निर्माण की सूचना मुझे व्यापारियों द्वारा दी गयी। जिसके बाद में मौके पर पहुँचा यहां पर डिवाइडर बनने से प्रतिदिन यहां से सड़क पार करने वाले बड़ी संख्या में लोगों/छात्रो/व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। मैने डिवाइडर बनने के होने वाली समस्याओं से मौजूद अधिकारी व विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह पंवार को बताई जिसके बाद डिवाइडर का काम रूकवा दिया गया।

Dewas टीम परिवर्तन ने 6 लाख बेकार ढक्कनों से बनाया पीएम का पोट्रेट

• वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन में रिकॉर्ड दर्ज, टीम में देवास के गौरव भी शामिल

देवास। आर्ट स्टूडियो इंदौर उपयोग हुए बॉटल के ढक्कनों का उपयोग करके दुनिया की सबसे बड़ी अमूर्त पोट्रेट पेंटिंग बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड रच दिया है। इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करवाते हुए 6,00,000 बेकार बोतल के ढक्कन का उपयोग कर लगभग 6,000 वर्ग फुट का एक चित्र तैयार किया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ़ लंदन की टीम ने इस ऐतिहासिक पोट्रेट का निरीक्षण किया और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन का प्रमाण पत्र दिया। इस अद्भुत चित्रकारी में 150 से भी ज्यादा कलाकारों की एक पूरी टीम अपनी सहभागिता की जिसमे देवास शहर के गौरव चौधरी भी शामिल थे । इस रिकॉर्ड को बनाने में टीम परिवर्तन की टीम लगातार 3 दिनों तक लगी रही 13, 14 और 15 तारीख आखिरकार स्वतंत्रता दिवस के दिन 150 से भी ज्यादा मेंबरों की टीम ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।