सरस्वती ज्ञान पीठ के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल एवं हायर सेंकण्डरी परीक्षा में मारी बाज़ी

देवास। हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम में सरस्वती ज्ञान पीठ उ.मा.विद्यालय देवास हाई स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 74.28 प्रतिशत रहा जिसमें 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में. 10 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में रहे। इसी प्रकार हायर सेकण्डरी का कुल परीक्षा परिणाम 62.5 रहा जिसमें 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 20 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में प्रथम श्रेणी में निशि मिश्रा 92 प्रतिशत, वंशिका पांचाल 91.8 प्रतिशत, प्रिया कश्यप 86.6 प्रतिशत, कुशाग्र नवले 84.6 प्रतिशत, सोफिया अली 82.6 प्रतिशत, हायर सेंकण्डरी में प्रथम श्रेणी में शाश्वत सावॅलिया 91.4 प्रतिशत, मुस्कान कुमारी 82.4 प्रतिशत, रोहित सोलकी 79.2 प्रतिशत, द्विव्यांशी चौहान 78 प्रतिशत, प्राची रजवानी ने 77.8 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी को विद्यालय संचालक प्रेमनाथ तिवारी, प्राचार्य सुषमा निगम एवं उपप्राचार्य कमल पवार और राजन तिवारी सभी शिक्षकों की ओर से एवं सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावक को विद्यालय परिवार की ओर से बहुत बधाई एवं शुभकामनाए दी।

द गार्जियन स्कूल के कक्षा 10वी परीक्षा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम

देवास । द गार्जियन स्कूल के कक्षा 10 वी के विद्यार्थियो ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रियांशी चौहान ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। दक्ष वाकडे ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलकित शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अदिति मालवीय ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकांश छात्रो ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वही कुछ छात्रों ने 92.6 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए जो उनकी मेहनत और गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टॉफ ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समर कैंप जैसे आयोजनों से बच्चों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा मिलती है : रायसिंह सेंधव

सतपुड़ा एकेडमी में किया जा रहा है समर कैम्प का आयोजन

देवास । संस्था द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन कर बच्चों को विविध कलाओं व खेलों का प्रशिक्षण दिया जाना एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार के शिविर बच्चों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कही। वे मक्सी रोड स्थित तुलजा विहार कॉलोनी में संचालित सतपुड़ा एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप के अवलोकन अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सेंधव ने समर कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षकों से भी चर्चा की। सतपुड़ा एकेडमी में चल रहे इस समर कैंप में खो-खो, फुटबॉल, थ्रो बॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, स्केटिंग, कराते, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई-कढ़ाई, चित्रकला, ज्वेलरी मेकिंग, मेंहदी, लेखन आदि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। श्री सेंधव ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल छात्रों की रुचियों को पहचानने में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करती है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी ।

सतपुड़ा एकेडमी में किया जा रहा है समर कैम्प का आयोजन

देवास । संस्था द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन कर बच्चों को विविध कलाओं व खेलों का प्रशिक्षण दिया जाना एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार के शिविर बच्चों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कही। वे मक्सी रोड स्थित तुलजा विहार कॉलोनी में संचालित सतपुड़ा एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप के अवलोकन अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सेंधव ने समर कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षकों से भी चर्चा की। सतपुड़ा एकेडमी में चल रहे इस समर कैंप में खो-खो, फुटबॉल, थ्रो बॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, स्केटिंग, कराते, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई-कढ़ाई, चित्रकला, ज्वेलरी मेकिंग, मेंहदी, लेखन आदि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। श्री सेंधव ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल छात्रों की रुचियों को पहचानने में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करती है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी ।

Dewas जिले में सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया अनेक क्षेत्रों का निरीक्षण

कलेक्टर ने दिए निर्देश: रेलवे स्टेशन के सामने वाले रोड एवं उज्जैन रोड के ब्रिज के निचे सर्वे कर अतिक्रमण हटाये और रोड चौड़ीकरण करें

• उज्‍जैन रोड से नागुखेडी तक स्‍वीकृत फोर लेन रोड का कार्य शीघ्र शुरू होगा: कलेक्टर

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर रेलवे स्‍टेशन, सिंहस्‍थ के लिए बनाये जाने वाले होल्डिंग एरिया और ईटावा बस स्‍टैण्‍ड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम, ट्राफिक पुलिस और पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने रेलवे स्‍टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशन के सामने वाले रोड का सर्वे कर अतिक्रमण हटाए और रोड का चौडीकरण करें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रैफिक मूवमेंट के संबंध में रेलवे से समन्‍वय कर कार्य करें। जिससे शहर में ट्रैफिक नहीं हो। रेलवे स्टेशन पर भीड़ न हो इस संबंध में तैयारी करें। ज्यादा भीड़ हो तो किस प्रकार मैनेज करोगे इस प्रकार का प्लान बनाएं।

कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि प्‍लेट फार्म नम्‍बर एक से प्‍लेट फार्म नम्‍बर 06 तक एक ओवर ब्रिज बनाये। जिससे यात्री आसानी से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सके। जिस पर रेलवे स्‍टेशन मैनेजर ने बताया कि रेलवे स्‍टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज बन रहा है। जिससे दोनों ओर जाने में आसानी होगी। रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर किर्लोस्कर कम्‍पनी की तरफ रोड बनाया जा रहा है, जो उज्जैन रोड से जुड़ जाएगा। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि फुट ओवर ब्रिज से सभी प्‍लेट फामर्स को जोडे।
कलेक्‍टर सिंह ने गजरा गियर्स चौराहे पर बन रहे भगतसिंह उद्यान का निरीक्षण भी किया। उन्‍होंने इंजिनीयर और ठेकेदार से विस्‍तृत जानकारी ली और आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भगतसिंह उद्यान पर लेफ्ट टर्न पर चौड़ीकरण का कार्य करें। भगतसिंह उद्यान के आसपास से पोल शिफ्ट कर चोडीकरण का कार्य करें। बिजली के पोल का शिफ्ट करें। सार्वजनिक शौचालय को शिफ्ट कर अन्‍य जगह पर अच्छे से बनाएं। कलेक्‍टर सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्टेशन रोड और एबी रोड जहां मिल रहा है वहाँ पर एक फुटओवर ब्रिज बनाने का प्‍लान बनायें।
रेलवे स्‍टेशन के पीछे से किस प्रकार भीड़ को मैनेज किया जा सकता है इसका निरीक्षण भी कलेक्‍टर सिंह ने उज्जैन रोड के ब्रिज के निचे जाकर किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिज के नीचे से तथा दोनो ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि उज्‍जैन रोड से नागुखेडी तक स्‍वीकृत फोर लेन रोड का कार्य शीघ्र शुरू होगा। सभी संबंधित विभाग समन्‍वय कर अच्‍छे से कार्य को पूर्ण करें। कलेक्‍टर सिंह ने सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर ईटावा बस स्‍टैण्‍ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां बने दीनदयाल रसोई केंद्र का निरीक्षण किया और खाने की क्वालिटी भी चेक की। कलेक्‍टर सिंह ने ईटावा बस स्‍टैण्‍ड पर बने रेन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए जाने पर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोकाज नोटिस जारी करें। उन्‍होंने रजिस्‍टर चेक किया और रेन बसेरा में रूकने वालों की जानकारी भी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह और एसपी श्री गेहलोद ने सिंहस्‍थ को लेकर नागुखेडी और उज्जैन बायपास पर प्रस्‍तावित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

Dewas मंदिर से जुडकर संचालित हो रहा शराब का ठेका…


• जिम्मेदार अधिकारी ने मंदिर के अस्तित्व का नकारा, नशेड़ी कर रहे मंदिर पर लघुशंका…सांसद, कलेक्टर से शिवसेना ने की शिकायत

(शेखर कौशल) देवास। वैसे तो देवास का आबकारी महकमा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहता है, लेकिन आज का विषय बडा ही गंभीर और नियमों के साथ कैसे खिलवाड़ किया जाता है इसे लेकर है।
बाबा महाकाल की पावन नगरी से आने वाले प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने आबकारी नीति के तहत किसी भी धार्मिक स्थल से 100 मीटर की हवाई परिधी से बाहर ही शराब की दुकान संचालित किये जाने के सख्त आदेश दिये हुए है। यह नियम केवल धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी लागू होता है।
ठीक इसके विपरीत देवास आबकारी विभाग ने भवानी सागर क्षेत्र में आवंटित शराब की दुकान को शराब व्यापारी कहने पर एबी रोड के बिहारीगंज मोहल्ला में शुरू करवाई है। यहां तक तो ठीक था लेकिन ‘आंख के अंधे नाम नयन सुख’ वाली कहावत को साकार करते हुए इस शराब दुकान को हिंदू धार्मिक मंदिर की दीवार से सटाकर संचालित करवाया जा रहा है। इस दुकान का पहले दिन से ही स्थानीय रहवासीयो महिला पुरुषों और हिंदू समाज के लोगों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। लोगों द्वारा कई बार लिखित शिकायत की गई। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को भी रहवासियों ने मिलकर शिकायत कर समस्या से अवगत कराया था। लेकिन जिला कलेक्टर और आबकारी विभाग के जिम्मेदारों ने इस पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके चलते मंदिर पर पूजा करने वाले स्थानीय रहवासी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शराबी दुकान से शराब पीकर मंदिर पर गंदगी कर रहे हैं।

शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा और शहर अध्यक्ष ठाकुर श्रवण सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर बिहारी सिंह से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायत देते हुए बताया कि रविवार की रात को एबी रोड पर माता टेकरी के नीचे भवानी सागर शराब दुकान से शराब पीने के बाद शराबियों द्वारा भेरव महाराज मंदिर पर पेशाब करने की गंदी हरकत की गई। जिससे स्थानीय लोगों से उनका विवाद भी हुआ। जिसकी सूचना आग की तरह सोशल मीडिया पर भी फैली थी। यह तो गनीमत रही कि यह विवाद किसी जनहानि में तब्दील नहीं हुआ। यह घटनाएं आगामी समय में और बढ़ेगी, जिससे कोई बड़ी घटना कारीत हो सकती है। इसलिए उक्त शराब दुकान को इस स्थान से हटा कर इसके निर्धारित स्थान भवानी सागर पर स्थापित किया जाए।

सांसद श्री सोलंकी से मिले शिवसेना पदाधिकारी
शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने साथियों के साथ देवास शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से मुलाकात कर रविवार की रात्रि में शराबियों द्वारा भेरू महाराज के मंदिर की पवित्रता को भंग करने का घिनौना कृत किये जाने से अवगत कराया और कहा कि देवास जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शासन के आदेश को ताख में रखकर हिंदू धर्म के मान बिंदु मंदिरो से खिलवाड़ किया जाकर शासन के आदेशों का माखोल उडाया जा रहा है। कृपया शासन के आदेशों का पालन करवाया जाए।
इस विषय पर जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह को फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। एडीएम बिहारी सिंह से चर्चा हुई तो उन्होंने कह दिया मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है। हमने शिकायत उन तक पहुंचा दी है। आगे उन्हें कार्यवाही करना है। देवास आबकारी विभाग की मुखिया सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित से चर्चा की गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वह “शराब की दुकान नियम अनुसार जिस स्थान पर आवंटित की गई है, उसी स्थान पर संचालित हो रही है। किसी भी मंदिर के पास शराब दुकान नहीं है।”
उनके बयान से तो ऐसा लगता है कि कार्यालय जाये बगैर अपने घर से ऐसी में बैठ कर विभाग को संचालित करने वाली महिला अधिकारी का इस प्रकार से सरासर झूठ बोल देना साफ़ इशारा करता है कि प्रदेश में सुशासन नहीं अपितु अफसर शाही हावी है। इन्हें आमजन की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं। अपने विभाग के ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए केसे धार्मिक स्थल को भी कागजों में गायब कर देते हैं।

Dewas अक्षय तृतीया पर इस बार पितृ दोष निवारण का दुर्लभ योग


देवास । इस बार अक्षय तृतीया पर पितृ दोष निवारण हेतु विशेष दुर्लभ योग बन रहे है। इस संबंध में पं. कमलेश शास्त्री बडऩगर ने बताया कि ‘वशाखे शुक्ल पक्षेत् तृतीया रोहिणीयुता दुर्लभा बुधवारेणÓ नारद पुराण के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया रोहिणी नक्षत्र और बुधवार से युक्त हो, ऐसा योग मिलना अत्यंत दुर्लभ है। अबकी बार यह योग अक्षय तृतीया 30 अप्रैल पर बन रहा है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन किए गए दान पुण्य का विशेष फल मिलता है। देवी पुराण में कहा है ‘तृतियायां तु वैशाखे रोहिण्यक्षे प्रपुज्यतु उदक्कुम्भ प्रदाने न शिवलोके महियतेÓ अर्थात वैशाख तृतीया रोहिणी नक्षत्र में जल के घड़े की पूजन कर दान करने से शिव लोक में सत्कार पाता है। पं. शास्त्री ने बताया कि इस दिन विशेष रूप से स्वर्ण, अन्न, जउ, गेहूं, चने, सत्तु, खरबुजा और जल का घड़ा एवं युग धर्म के अनुसार गर्मी से राहत देने वाली वस्तुएं पंखा, कुलर, छतरी आदि जो भी हो, उसका दान पितृों के निमित्त करें। दान किसी श्रेष्ठ ब्राह्मïण के घर जाकर देवें, क्योंकि शास्त्रों में लिखा है ब्राह्मïण को घर बुलाकर दिया गया दान अधम और ब्राह्मïण के घर जाकर दिया गया दान श्रेष्ठ होता है। इस प्रकार किए गए दान से कई पीडि़तों तक के पितृ तृप्त होते है। पितृ दोष से मुक्ति मिलती है एवं स्वयं भी सुखों का भोग कर मरणोपरांत स्वर्ग को प्राप्त करता है।

पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में देवास में निकली मौन रैली

सर्व समाज के आह्वान पर मौन रैली में शामिल हुए हजारों लोग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। इस भीषण और अमानवीय हमले में 26 हिंदू तीर्थयात्रियों की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। यह हमला न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं की सुरक्षा पर सीधा हमला है। हमला इतने सुनियोजित ढंग से हुआ कि आतंकियों ने टूरिस्टों की पहचान कर गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि यह हमला अमेरिका के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि बिगाड़ने की एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया, जिसके पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2025/04/1000470519.mp4

इस नृशंस हमले के विरोध में देवास में सर्व समाज के आह्वान पर गुरुवार को मौन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जवाहर चौक पहुंची। रैली के समापन पर हमले में मारे गए निर्दोष हिंदू यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही असुरक्षा और आतंकी घटनाओं के मद्देनज़र वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही, मारे गए यात्रियों के परिजनों को समुचित मुआवज़ा और सुरक्षा प्रदान की जाए, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए और आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हिंदू तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष बलों की स्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही केंद्र सरकार से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि वह देशभर में योजनाबद्ध ढंग से हो रहे हिंदुओं पर हमलों को रोकने के लिए कठोरतम कदम उठाए।
ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के प्रति नरम रवैया अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकारें यदि इस विषय में निष्क्रिय रहती हैं तो केंद्र को कड़ा हस्तक्षेप करना होगा। यह हमला केवल पहलगाम तक सीमित नहीं है, यह हमारे पूरे राष्ट्र, हमारी सांस्कृतिक पहचान और हमारी अस्मिता पर हमला है।
देवास के नागरिकों ने बड़ी संख्या में इस रैली में सम्मिलित होकर आतंकवाद के इस कृत्य के विरोध में अपनी एकजुटता और संवेदनशीलता प्रदर्शित किया। यह रैली न केवल शोक और आक्रोश की अभिव्यक्ति थी, बल्कि राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भी परिचायक बनी। उक्त जानकारी विजेन्द्र उपाध्याय ने दी।

Dewas ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर जलाया अनुराग कश्यप का पुतला

थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर कि FIR दर्ज करने की माँग

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई जिस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में अनुराग कश्यप के पुतले कोे फांसी लगाने के बाद पुतला दहन कर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन का वाचन पं. सुदर्शन दुबे ने किया। उक्त जानकारी देते हुए पं. भरत व्यास ने बताया कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित व अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गौरवशाली ब्राह्मण समुदाय के उपर मूतने जैसी निम्न कोटि की घटिया बात अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखी गई हैं। अनुराग ने यह टिप्पणी हाल ही में रिलिज होने जा रही फिल्म फूले को मध्य रखकर की है, यह प्रयास देश में साम्प्रदायिकता व अशांति फैलाने में सक्षम है। ज्ञात हो कि अनुराग कश्यप पूर्व में भी ऐसी घृणित टिप्पणियां करता आया है। उसका हिंदूवादी संगठनों व सरकार के प्रति विरोध सार्वजनिक रहा है। अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों/हिंदुओं के विरोध में ऐेसा अनावश्यक कथन उनकी हिंदुओं को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है। विवादों से घिरी फिल्म फूले में दिखाए अत्याचारों के हवाले से ये ब्राह्मणों के उपर पेशाब करने को सही बता कर अनावश्यक ढंग से हिंदुओं को आपस में बांटकर लड़ाने का प्रयास कर रहे है, यह उनकी अवसरवादी सोच को भली भांति दर्शाता है। जो कि देश व देशवासियों के हित में ना होकर केवल विग्रह एवं विद्रोह को बढ़ावा दें, देश द्रोह ही है। अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी से ब्राहमणों में भयंकर आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अनुुराग कश्यप पर आयपीसी की धारा 153 ए और 295, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 196/1 के तहत एफआयआर दर्ज करने की कृपा करें। आभार पं. रितेश शर्मा ने माना।

इस अवसर पर महेन्द्र व्यास, दीपेश कानूूनगो, छोटू पांडे, सतीश दुबे, आकाश अवस्थी, पवन चौधरी, संजय आचार्य सचिन जोशी, रोहन कानूनगो, प्रतीक पंडित, मयंक उपाध्याय, सुभाष पंड्या, घनश्याम पंडित, अमिताभ शुक्ला, मयुर व्यास, विजेन्द्र उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, संदीप शर्मा, राकेश ठक्कर, राधेश्याम जोशी, जयंत शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, अशोक चौधरी, प्रवीण शर्मा, गोविंद जोशी, संजय आचार्य, सचिन जोशी, प्रमेंद्र शर्मा, दीपेश कानूनगो, नरेन्द्र शर्मा, अमितेश पांडेय, जय दीप शर्मा, विकाश शर्मा, राकेश मिश्रा, राजेंद्र करहे, दीपक जोशी, रवि जोशी, सुभाष जोशी, प्रमोद व्यास, सतीश व्यास, अरविंद भट्ट, यशवंत तिवारी, अमित पंडित, पंकज प्रधान, चंद्रपाल शर्मा, जितेन्द्र तिवारी, मनोज शर्मा, ओम चौधरी, अंकित शर्मा, पंकज शर्मा, विकास शर्मा, प्रदीप जिंचे, मनीष पाराशर, सुनील जोशी, संजय , राजू हिन्दू, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राहुल त्रिवेदी, गोपाल सिंह ठाकुर, राजू जी, दुर्गा शंकर शर्मा, रमेश द्विवेदी, आर एस शर्मा रवि जोशी, कृष्ण कांत शर्मा, राजेंद्र पंडित, अर्पण उपाध्याय, अमिताभ शुक्ला, मनोज शर्मा, चेतन उपाध्याय, मयंक पाठक, जगदीश कानूनगो, अभिषेक शर्मा, आनंद शर्मा, वैभव तिवारी, पवन व्यास, पंकज शर्मा, पार्थ शर्मा, योगेश शर्मा, करन शर्मा, देव शर्मा, गोरंक दुबे, मयंक पाठक, अंशुल शर्मा, नवीन जोशी, योगेश व्यास सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Dewas पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और उनकी टीम पर लगाए आरोप…

तत्कालीन कलेक्टर शुक्ला और उनकी टीम ने समदड़िया ग्रुप से सौदेबाजी कर ब्रिज का स्वीकृत स्थान बदला : दीपक जोशी

देवास शायद भविष्य में समदड़िया नगर बन सकता है : जोशी

देवास। शहर में करोड़ों रु की लागत से बने ओवर ब्रिज को वास्तविक तय स्थान से परिवर्तित होने के विषय में पूर्व मंत्री दीपक जोशी एवं पूर्व पार्षद दिलीप बांगर ने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक जोशी द्वारा शहर में बने दोनों ब्रिज के संबंध में लोक निर्माण विभाग से किए गए प्रश्न के उत्तर के दस्तावेज भी सार्वजनिक किए। जिसके बाद जोशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए उत्तर में स्पष्ट लिखा गया है कि ब्रिज का निर्माण भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा तक किया गया है।

जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए आगे बताया कि सभी जानते हैं की भोपाल चौराहा से इंदिरा गांधी चौराहा तक यातायात का भारी दबाव रहता है इसी मार्ग पर माता टेकरी का स्थान है जहां 18 दिन से नवरात्रि व 18 दिवसीय गुप्त नवरात्रि का आयोजन भी होता है अगर यह ब्रिज इस स्वीकृति स्थान पर बनाया जाता तो ट्रैफिक से निजात मिलती।
इंदिरा गांधी चौराहे से आगे सिक्स लेन चौड़ा रोड व सर्विस रोड सहित मार्ग पूर्व से ही निर्मित है इस कारण इस मार्ग पर फ्लावर की आवयश्कता नहीं थी।

पूर्व मंत्री/विधायक दीपक जोशी ने पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और उनकी टीम पर लगाए आरोप…

रामनगर चौराहा से बावरिया तक बने ब्रिज का स्थानीय व्यापारियों के द्वारा भी विरोध किया गया परंतु तत्कालीन कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा रोक दिखाकर व्यापारियों के विरोध को दबा दिया गया इसी के साथ जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध था परंतु इस प्रतिबंध के बावजूद इस ब्रिज का निर्माण किया गया।

कलेक्टर शुक्ला और उनकी टीम ने समदड़िया ग्रुप से सौदेबाजी कर ब्रिज का स्वीकृत स्थान बदला : दीपक जोशी

तत्कालीन कलेक्टर चंद्रमुखी शुक्ला व उनकी टीम जन्नत देवास में अमर अकबर एंथोनी कहा जाता था ने इस बीच में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।
जोशी ने कहा कि तत्कालीन कलेक्टर चन्द्रमाली शुक्ला, देवास विकास प्रधिकरण के प्रभारी (अध्यक्ष) थे तथा जिले में पुनर्धनत्वीकरण योजना के अतर्गत सक्षम अधिकारी थे। पुराना कलेक्टर भवन (ए.बी. रोड), भगवती सराय (ए. बी. रोड) पुराना नगर निगम परिसर (ए.बी. रोड), सिविल लाईन (ए.बी. रोड) यह सभी भूमि पुनर्धनत्वीकरण योजना में समदडिया बिल्डर्स को प्राप्त हुई।
उपरोक्त भूमि में क्रेता समदडिया ने आपत्ति ली कि मेरी संपत्ति तो ब्रिज के नीचे चली जाएगी जिससे उसे आने पौने दाम पर बेचना पडेगा मुझे कोर्ड विशेष लाभ नहीं होगा मेरा पैसा वापस करों। अमर अकबर एंथोनी (कलेक्टर व उनकी टीम) ने सौदेबाजी कर इस ब्रिज को स्वीकृत स्थान से आगे बढ़ाकर जनता पर थोप दिया जिसकी कीमत जनता अपनी जान देकर चुकाती आ रही है।

FIR दर्ज हो, भ्रष्टाचार व गैर इरादतन हत्या का अरोपी बनाया जाना चाहिए

हमारा कहना है जनता और सरकार के रुपए का दुरुपयोग हुआ है, भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इस प्रकरण में आरोपियों पर FIR दर्ज होनी चाहिए। भ्रष्टाचार व गैर इरादतन हत्या का अरोपी बनाया जाना चाहिए। जनता हित में ब्रिज अपने स्वीकृत स्थान भोपाल चौराहे से इन्दिरा गांधी चौराहे तक बनाया जाना चाहिए।

देवास शायद भविष्य में समदड़िया नगर बन सकता है : जोशी

जोशी ने कहा कि आज देवास के प्राइम स्थान पर बने भगवती सराय, पुराना नगर निगम, कलेक्टर भवन और सिविल लाइन में जमीन समदड़ीय ग्रुप की हो गई है। ग्रुप की नज़र अब आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग, बीमा अस्पताल पर भी है और शायद यह औद्योगिक क्षेत्र तक भी जाए।

Dewas नगर निगम का बजट : 2025-26 जानिए क्या क्या मिला..

देवास। नगर पालिक निगम परिषद के साधारण सम्मेलन सभापति रवि जैन की अध्यक्षता मे बुधवार 26 मार्च को सम्पन्न हुआ। जिसमे वित्तिय वर्ष 2025- 26 के लिये कुल अनुमानित प्राप्तियां राशि रूपये 763.30 करोड के विरूद्ध राशि रूपये 761.08 करोड का व्यय किया जाकर शुद्ध राशि 22 लाख के बचत के बजट को सदन द्वारा पारीत किया गया।

बजट का वाचन निगम वित्त एवं लेखा समिती अध्यक्ष अजय तोमर द्वारा सारगर्भित रूप से प्रस्तुत कर बजट मे शामिल मुख्य बिन्दुओं, कार्य योजनाओं से सदन को अवगत कराया गया।

  • सभापति ने पारीत बजट के संबंध मे बताया कि शहर की सामाजिक गतिविधियों के लिये :
  • नगर निगम परिषद द्वारा हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों के लिये 5 लाख, नारी सशक्तिकरण मातृशक्ति के लिये 5 लाख, प्रतिभावान खिलाड़ियों व छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह के राशि 5 लाख, देवास शहर में प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाले माताजी विसर्जन चल समारोह के अन्तर्गत् चल झांकियों के लिये स्वागत व समितियों का सम्मान समारोह के लिये राशि 5 लाख, जनप्रतिनिधियों के लिये देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला प्रशिक्षण/भ्रमण हेतु राशि 20 लाख का प्रावधान किया गया।
  • गौ एवं श्वान: गौशाला में गौवंश के लिये भूसे/चारा, दवाईयां एवं अन्य संबंधित व्यवस्था हेतु राशि 1 करोड़, 2 हजार गायों के लिये नवीन गौशाला निर्माण एवं विविध कार्य हेतु राशि 6.20 करोड़, गौशाला के रखरखाव के लिये राशि 25 लाख, आवारा श्वानों की नसबंदी में लगने वाली दवाईयां एवं उपकरण व्यय हेतु राशि 20 लाख, श्वान हाउस (नसबंदी/उपचार/अस्पताल/घर निर्माण)के लिये राशि 50 लाख, मृत पशु उठाने के लिये वाहन खरीदी राशि 15 लाख का प्रावधान किया गया।
  • शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गतबजट में राशि 5.34 करोड,
  • महिला बजटिंग : निकाय स्तर पर महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से आगामी वित्तीय वर्ष में निम्नानुसार बजट जिसमे निकाय के विभिन्न क्रियाकलापों, आवश्यक सेवाओं हेतु महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना, महिलाओं के लिये स्व सहायता समूहों का गठन, आश्रय स्थल का संचालन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संचालन, पथ विक्रेताओं के कल्याण हेतु कार्य करना, स्व-रोजगार योजना दीनदयाल अन्योदय रसोई योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार एवं स्व— रोजागर से जोड़ना इत्यादि हेतु बजट प्रावधान किया गया है।
  • उद्यान विभाग: नगर के विभिन्न बगीचों में ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, चेनल फेन्सिंग, ट्री गार्ड, डिवाईडर रोटरी, पौधे प्रदाय करना, ग्रीन ग्रास, नवीन विभागीय नर्सरी निर्माण वं अन्य संबधित समस्त विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिये राशि 3 करोड़, सिटी फारेस्ट अन्तर्गत मधमिलन चौराहे के दोनों ओर उद्यानों के विकास कार्यों के लिये राशि 1 करोड़, ए.बी. रोड़ पर संविधान पार्क निर्माण के लिये राशि राशि 1 करोड़।
  • स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट का 50 टीपीडी क्षमता का प्लांट कार्य के लिये राशि 1.80, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2.0 के अन्तर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 100 टीपीडी, सीबीजी प्लांट 80 टीपीडी एमआरएफ प्लांट एवं ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर अन्य विकास कार्यों के लिये(शासन से प्राप्त व पीपीपी मोड सहित) राशि 26.94 करोड, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत समस्त प्रकारों के यूजर चार्जेस के पर्वेक्षण तकनीकी सहायता से एवं अन्य सुविधाओं के लिये सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिये राशि 3 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • अग्निशमन विभाग: शहर की सुविधा के लिये 1 नग अग्निशमन वाहन खरीदी के लिये राशि 60 लाख।
  • सम्पदा विभाग : प्रधानमंत्री आवास के 2.0 योजना के बी.एल.सी. घटक अन्तर्गत संभावित 2000 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के मान से राशि एक लाख प्रति हितग्राही के अनुसार राशि 20 करोड़।
  • यातायात एवं परिवहन विभाग: शहरी यातायात परिवहन अन्तर्गत हजारों की संख्या मे अपडाउनर्स की सुविधा के लिये देवास इन्दौर मार्ग एंव अन्य मार्गो पर (देवास से इन्दौर 6 बस, देवास से उज्जैन 2 बस एवं देवास से भोपाल 2 बस) व्यवस्था हेतु 10 नग इलेक्ट्रिक बसों की खरीदी के लिये राशि 7.50 करोड़, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदुषण नियंत्रण के उद्देश्य से ए.बी. रोड़ स्थित बिलावली में एवं देवास बायपास राजोदा जेल के पास इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिये राशि 3 करोड़,लोक परिवहन अन्तर्गत बस टर्मिनल कम डिपो एवं शहरी परिवहन व्यवस्था की निगरानी हेतु कंट्रोल कमाण्ड की स्थापना कार्य के लिये राशि 1.80 करोड़, शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु 2 नग वॉटर लारी (सी.एन.जी./इलेक्ट्रिक) खरीदी के लिये 70 लाख, 1 नग शव वाहन खरीदी जिसका संचालन संधारण संस्था/ ऐजेंसी के माध्यम से कराया जावेगा। जिसके लिये राशि 25 लाख का प्रावधान किया गया है।
  • पुर्नघनत्वीकरण योजना से भगवती सराय का कायाकल्प, पार्किग निर्माण, 3 झोन आफीस तथा एमआर 1 एवं एमआर 13 रोड का निर्माण कार्य अन्तर्गत राशि 53.50 करोड, पुर्नघनत्वीकरण योजना के अन्तर्गत आईएसबीटी फेस—2 हेतु स्वीकृत राशि 12.88 करोड, भोलनाथ कालोनी मे स्थित नगर निगम आवासीय योजना अन्तर्गत अधिकारी/ कर्मचारी हेतु कम आवासीय/ सहवाणिज्यिक निर्माण के लिये राशि 1 करोड का प्रावधान किया गया है।
  • अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत: जलप्रदाय योजना अन्तर्गत सात ओव्हरहेड वॉटर टेंक,181 कि.मी. की जलप्रदाय पाईप लाईन, इंटेकवेल एवं वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट के लिये राशि 77 करोड़, सीवरेज योजना अन्तर्गत 189 कि.मी. की सीवरेज लाईन लगभग 7 हजार मेन होल, 1500 हाउस चेम्बर तथा 2 ट्रीटमेंट प्लांट 1.5 एम.एल.डी.के 2 पम्पिंग स्टेशन के लिये राशि 57.78 करोड़, वॉटर बॉडी योजना अन्तर्गत मीठा तालाब,बालगढ़ तालाब एवं राजानल तालाब का विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण के लिये राशि 1.50 करोड़, इस प्रकार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत जलप्रदाय, सीवरेज एवं वॉटर बाडीज हेतु स्वीकृत राशि 136.28 करोड़ मे से इस वित्तीय वर्ष में राशि 117.16 करोड़ मय 11.71 करोड 10 प्रतिशत निकाय अंश सहित।
  • शालिनी रोड़ स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिये राशि 3 करोड़
  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना अन्तर्गत शहर में सिटी फारेस्ट निर्माण कार्य के लिये राशि 1 करोड़
  • आयएसबीटी से भोपाल रोड जान डियर के पास ऐप्रोच रोड निर्माण कार्य के लिये 3 करोड का प्रावधान किया गया।
  • लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ हेतु नवीन जीम उपकरण के लिये राशि 30 लाख
  • एमजी रोड विशाल कुल्फी के सामने चौराहे पर भगवान महावीर जी के नाम से स्तंभ स्थापति के लिये राशि 25 लाख, मंडुक पुष्कर तालाब के सौंदर्यिकरण एवं अन्य विकास कार्यो के लिये 20 लाख का प्रावधान किया गया
  • सम्मेलन मे रवि जैन ने विद्युत एनर्जी की बचत व निगम पर विद्युत व्यय के अनावश्यक भार को कम करने हेतु नगर निगम सीमा क्षेत्र मे विद्युत के स्थान पर सोलर प्लांट से कार्य करने के प्रस्ताव को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमे नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्र मे निगम कार्यालय, ट्रेंचिंग ग्राउंड ( वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट) शहर की स्ट्रीट लाईट, एसटीपी प्लांट गार्डन आदि जहां पर विद्युत एवं विद्यु उपकरणों का उपयोग किया जाता है वहां पर बिजली के स्थान पर शहर मे एक ही स्थान को चयनित कर सोलर प्लांट लगाया जावे एवं उक्त उपकरणों को संचालित किया जावे। जिससे निगम के विद्युत विभाग को एक वर्ष मे करोडों के बिल की बचत होकर निगम आर्थिक नुकसान से बच सकेगा। वर्तमान मे निगम को 15 करोड का व्ययवहन करना पडता है इस कार्य योजना से निगम को 8 करोड की बचत होना संभावित है। उक्त महती व निगम हित के प्रस्ताव को सदन द्वारा सर्वानुमति से पारीत किया गया। इसमे विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य किया जावेगा।
  • इसके अलावा नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने कहा कि शहर की शेक्षणिक संस्थाओं से संपत्तिकर को उनके द्वारा व्यवसायिक उपयोग के आधार पर संपत्तिकर वसुली जावे। जिसमे इनके निर्माण भवन, खुली भूमि के साथ साथ शहर के मॉल पार्किंग, औद्योगिक क्षेत्र मे खुली पडी निजी भूमियों पर भी संपत्तिकर लागू करें। सम्मेलन मे वन नेशन वन इलेक्शन पर धन्यवाद प्रस्ताव पारीत किया गया तथा ईटावा बस स्टेण्ड को पीपीटी योजना मे देने, रानीबाग स्थित रिक्त भूमि पर व्यवसायिक काम्पलेक्स निर्माण के प्रस्ताव को पारीत किया गया।