Dewas: वार्ड क्र 26 में भाजपा के पार्षद पद प्रत्याशी रवि जैन को मिल रहा जनसमर्थन…

देवास। आगामी 13 जुलाई जो देवास में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम 18 जुलाई को सामने आएंगे जिसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा से रवि जैन, कांग्रेस से अलका शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से शांतिलाल फुलमाली व दो प्रत्याशी पंकज सोनी, सुरेश सवालिया वार्ड क्रमांक 26 से चुनावी मैदान में है।

वार्ड क्रमांक 26 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रवि जैन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। रवि जैन के नाम से मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद पद के लिये रवि जैन के जनसंपर्क के दौरान नजर आया।
वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन ने बताया की जिस तरह केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी, राज्य में श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधानसभा क्षेत्र में विधायका श्री मंत गायत्री राजे पंवार द्वारा विकास किया जा रहा है उसी तरह में भी वार्ड क्रमांक 26 को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक पार्षद प्रत्याशी के रूप में सामने आया हु और निश्चित ही वार्ड क्रमांक 26 के मतदाता मुझे आशीर्वाद प्रदान करके जो मुझ पर ऋण चढ़ाएगे मैं उसे मेरे पूरे कार्यकाल में वार्ड के विकास के रूप में उन्हें चुकाऊंगा।

निर्दलीय महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी के जनसंपर्क में दिखा मतदाताओं का उत्साह

आपका एक कीमती वोट शहर के विकास कार्यों में देगा योगदान, इसलिए चुने वही जो है सही

देवास। जिस प्रकार के विकास कार्य देवास में होना चाहिए वैसे नही हुए। पिछले जनप्रतिनिधियों ने देवास शहर को अंधकार में धकेला है। इसलिए आप सोच समझकर निर्णय ले और अपने वोट का सही उपयोग करते हुए सही जनप्रतिनिधि चुनते हुए सूरजी मुखी का फूल का बटन दबाकर निर्दलीय महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन होगा तभी शहर का विकास संभव है। आपके इस महत्वपूर्ण सहयोग से हमारा शहर नंबर वन बनेगा। शहर का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है। बेरोजगारी बढ़ रही है।

शहर की नालिया व सडक़े नदी में तब्दील हो रही है। कई ऐसे कार्य है जो अब तक नही हो पाए है। हमे नए विजन के लिए अच्छा जनप्रतिनिधि बेहद आवश्यक है। यह चुनाव मेरा फैसला नहीं करेगा, देवास के विकास का फैसला करेगा। यह बात जनसम्पर्क के दौरान निर्दलीय महापौर प्रतयाशी मनीषा दीपक चौधरी ने मतदाताओं के समक्ष कहीं और सूरजमुखी का फूल के लिए आशीर्वाद रूपी वोट देने की अपील की। श्रीमती चौधरी ने बुधवार को तोड़ी, खेत कालोनी, सिल्वर कॉलोनी, सिद्धि विनायक, मिल रोड, बालाजी नगर, लेबर कॉलोनी, रेवाबाग, नुसरत नगर, नाहर दरवाजा, कमला नगर आदि अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और उनसे चर्चा कर समस्याओं को जाना। जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं का उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कई स्थानों पर श्रीमती चौधरी का आरती, तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के समर्थन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने किया जनसंपर्क…

देवास। शहर मे मंगलवार को महाराज विक्रम सिंह पंवार ने वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के जनसमर्थन में जनसंपर्क किया।
भाजपा को नगर निगम चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है। सर्व समाज के मतदाता उत्साह के साथ पार्षद प्रत्याशी रवि जैन का स्वागत कर आशीर्वाद दे रहे हैं। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान वार्ड 26 में नागरिकों ने रवि जैन को जीत का आशीर्वाद दिया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश की और आरती उतारी गई। वार्ड 26 के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए।

• जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा

शहर विकास के लिए भाजपा का महापौर और भाजपा के ही पार्षद होना जरूरी है। पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य इसलिए हो सके कि महापौर और सभापति भाजपा के ही थे। इन्होंने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं रखी। आपके सहयोग से आगे भी तेजी से विकास कार्य होंगे। आपने कांग्रेस के डेढ़ साल का कार्यकाल भी देखा है, जिसमें शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। शहर हित को देखते हुए आप भाजपा का महापौर और भाजपा के पार्षदों को विजयी बनाएं।

Dewas: पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के समर्थन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने किया जनसंपर्क…

• वार्ड क्र. 26 में रवि जैन को मिल रहा सर्वसमाज का समर्थन

देवास। आगामी 13 जुलाई जो देवास में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम 18 जुलाई को सामने आएंगे जिसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शहर में मंगलवार को महाराज विक्रम सिंह पंवार द्वारा पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के लिए किए गए जनसंपर्क के दौरान वार्ड 26 में हर घर से कमल के फूल भेंट कर महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल व पार्षद प्रत्याशी रवि जैन को जीत का आशीर्वाद दिया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश की और आरती उतारी गई। वार्ड 26 के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा से रवि जैन, कांग्रेस से अलका शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से शांतिलाल फुलमाली व दो प्रत्याशी पंकज सोनी, सुरेश सवालिया वार्ड क्रमांक 26 से चुनावी मैदान में है।
वार्ड क्रमांक 26 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रवि जैन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। रवि जैन के नाम से मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद पद के लिये रवि जैन के जनसंपर्क के दौरान नजर आया।
वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन ने बताया की जिस तरह केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी, राज्य में श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधानसभा क्षेत्र में विधायका श्री मंत गायत्री राजे पंवार द्वारा विकास किया जा रहा है उसी तरह में भी वार्ड क्रमांक 26 को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक पार्षद प्रत्याशी के रूप में सामने आया हु और निश्चित ही वार्ड क्रमांक 26 के मतदाता मुझे आशीर्वाद प्रदान करके जो मुझ पर ऋण चढ़ाएगे मैं उसे मेरे पूरे कार्यकाल में वार्ड के विकास के रूप में उन्हें चुकाऊंगा।

• जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि

शहर विकास के लिए भाजपा का महापौर और भाजपा के ही पार्षद होना जरूरी है। पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य इसलिए हो सके कि महापौर और सभापति भाजपा के ही थे। इन्होंने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं रखी। आपके सहयोग से आगे भी तेजी से विकास कार्य होंगे। आपने कांग्रेस के डेढ़ साल का कार्यकाल भी देखा है, जिसमें शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। शहर हित को देखते हुए आप भाजपा का महापौर और भाजपा के पार्षदों को विजयी बनाएं।

Dewas: निर्दलीय महापौर प्रत्याशी ने बरसते पानी में शहरभर में घूम कर जानी समस्याएं किया जनसम्पर्क…

देवास। शहर में मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। नाले व खुली पड़ी जगह पानी से लबालब होकर सडक़ों पर बहने लगा। बारिश के दौरान उत्पन्न हुई समस्या को जानने के लिए निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी ने शहर की कालोनियों का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान शहर के कई नागरिकों ने वर्षो से बारीश से हो रही समस्या से अवगत कराया।

श्रीमती चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया। महापौर प्रत्याशी ने बारीश के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि थोड़ी सी बारीश में सडक़ लबालब हो गई है और नदी नाले एक हो गए है। इस संबंध मेंं नगर निगम आयुक्त से भी चर्चा करना चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया। इसके पश्चात उन्होंने सब इंजीनियर से चर्चा की तो उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। श्रीमती चौधरी ने आरोपी लगाते हुए कहा कि पूर्व में रहे महापौर द्वारा किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है, सिर्फ झूठे वादे जनता से किए है। पूर्व महापौर ने सिर्फ अपना विकास किया है। यदि में महापौर बनती हूँ इस प्रकार जटिल समस्या को शीघ्र हल करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने मंगलवार को बरसते पानी में शहर की विभिन्न बस्तियों में जनसंपर्क किया और नगर वासियों से सूरजमुखी का फूल के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनोदीनी व्यास के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित की जनसभा…

देवास। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदनी रमेश व्यास के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने स्थानी जवाहर चौक में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदनी व्यास मिलकर देवास के विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे। इसी के साथ नाथ ने कहा कि देवास हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है जब मैं केंद्र में शहरी विकास मंत्री था तब सज्जन सिंह वर्मा ओर मनोज राजानी मुझ पर दबाव डालकर देवास के विकास के लिए योजनाएं ले जाते जाते थे। शिवराज सिंह चौहान कितना भी झूठ बोले ले लेकिन देवास – ग्वालियर फ़ॉरलेन की स्वीकृति ओर काम की शुरुआत मेरे समय हुई। जब देवास के बारे में पता चलता है कि यहां का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है तब दुख होता है । हमें आज का देवास नहीं आगे का देवास बनाना है उसके लिए विजन चाहिए उस पर सोचना है। यह चुनाव विनोदनी व्यास का फैसला नहीं करेगा देवास के विकास का फैसला करेगा । शिवराज सिंह जी आएंगे और झूठ बोलेंगे उन्होंने अपने झूठ से आपको 18 साल से फंसा रखा है। शिवराज सिंह जी से मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया शिवराज सिंह जी आपने बेरोजगारी दी है घर-घर दारु दी है 11 तारीख के बाद ना तो झंडे रहेंगे ना पोस्टर रहेंगे तब आप को सोचना है विकास करना है तो बटन देवास के भविष्य का दबाना है ।

पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मैं जो भी काम कराता हूं उसका श्रेय देवास की विधायक लेती है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बताएं कि उन्होंने कितने काम किए हैं। मेरी लाई हुई योजनाओं को सिर्फ उन्होंने बदला है। इसी के साथ वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे विनोदनी व्यास को एवं कांग्रेस के पार्षदों को अपना वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाएं। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया एवं आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, ओम पटेल, जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, मनीष चौधरी, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, राजवीर सिंह बघेल, जितेंद्र सिंह, रमेश व्यास, प्रयास गौतम, एजाज शेख सहित देवास जिले में हुए पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे

Dewas: गौ सेवक बसंत वर्मा बने पशु कल्याण ट्रस्ट गौ रक्षक के प्रदेश अध्यक्ष

देवास। समाज हित एवं गौ माता के लिए निस्वार्थ भाव सेवा देने पर बसंत वर्मा को पशु कल्याण ट्रस्ट गौ रक्षक के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

समाजसेवी एवं सेन युवा संगठन नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा (राकेश) ने बताया कि मानव सर्व समाज एवं पशु कल्याण ट्रस्ट मध्य प्रदेश प्रभारी बबीता शर्मा दीदी की अनुशंसा पर ट्रस्ट संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत गुजर, उत्तर प्रदेश एनसीआर अध्यक्षा सुनीता गुजर, कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने शंकरगढ़ स्थित गौशाला में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले बसंत वर्मा को पशु कल्याण ट्रस्ट में गौ रक्षक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उक्त कार्यक्रम बीमा रोड स्थित समाजसेवी एवं सेन युवा संगठन के नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा (राकेश) के कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी दीदी बबीता शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, सेन समाज अध्यक्ष महेश बोडाने, शशांक शर्मा, रोटरी क्लब से हिमांशु जोशी, युवा संगठन अध्यक्ष जीतु चौहान, भाजयुमो से विजय यादव, संदीप बैरागी (रिंकू), कुन्दन मेहरा, जयदीप राठौड़ (जीतू), जगदीश गोयल, प्रियेश कदम, अंकित राठौर, सचिन कुशवाहा, पारस वर्मा, हरीश श्रीवास, कमलेश श्रीवास, मनोज वर्मा, राहुल राठोर, अनिल वर्मा रूपेश वर्मा, मनोज सैन एवं साथी गण उपस्थित थे। सभी ने नियुक्ति पर उत्साह के साथ बसंत वर्मा का स्वागत किया।

Dewas : भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहा सर्व समाज

• सर्व मराठी भाषी सम्मेलन में समाजजनों ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाने का लिया संकल्प

देवास। शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का क्रम अवरूद्ध न हो इसके लिए नगर निगम चुनाव में सर्व समाज भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि स्वयं समाजिक स्तर पर घर-घर जाकर भाजपा की महापौर प्रत्याशी के समर्थन में संपर्क कर रहे हैं और शहर हित को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिला रहे हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक स्तर पर बड़े सम्मेलन भी हो रहे हैं, जिनमें हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित हो रहे हैं।

गत दिवस उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन में सर्व मराठी भाषी सम्मेलन का आयोजन हुआ। अतिथि के रूप में इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, रतलाम की पूर्व महापौर सुनीता यार्दी सहित देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित रहीं। सम्मेलन में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल की भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सम्मेलन में करीब दो हजार मराठी भाषियों ने एकत्रित होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल को अपना समर्थन प्रदान किया। पूर्व महापौर श्री मोघे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र विजन है सभी का कल्याण। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। देवास शहर प्रगति पथ पर अग्रसर है और इसकी गति कम नहीं होने देना है। आप सभी मिलकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएं। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की परिषद में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। एेसा कोई वार्ड नहीं है, जहां विकास नहीं हुआ। कुछ कार्य जरूर शेष है, जिन्हें आगामी दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। आप भाजपा की महापौर प्रत्याशी व प्रत्येेक वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। हम वादा करते हैं कि शहर विकास में कभी कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने भी समाजजनों से विजयीश्री का आशीर्वाद मांगा और सभी के सहयोग से विकास की नई इबारत लिखने की बात दोहराई। सम्मेलन में उपस्थित समाजजनों ने तालियां बजाकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। साथ ही कहा कि जो गति शहर विकास की है, उसे अवरूद्ध नहीं होने देंगे। सही मायनों में आप ही शहर का तेजी से विकास करवा सकती है। प्रतिउत्तर में भाजपा महापौर प्रत्याशी ने सभी काे धन्यवाद दिया और निरंतर विकास के लिए आश्वासित किया।

Dewas: अब न करे भूल, अब चयन करे सूरजमुखी का फूल, प्रत्याशी को मतदाताओं का मिल रहा भरपूर स्नेह

देवास। वर्तमान में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव में देवास में छ: महापौर प्रत्याशी मैदान में उतरे है और अपनी किस्मत आजमा रहे है। शिवा चौधरी पहलवान की पुत्रवधु एवं निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी को चुनाव प्रचार के दौरान शहर के मतदाताओं का भरपूर स्नेह देखने को मिल रहा है। श्रीमती चौधरी के साथ में चल रहे उनके समर्थक अब न करे भूल, अब चयन करे सूरजमुखी का फूल के नारों के साथ शहर के मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है और सूरजमुखी का फूल के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मांग रहे है। गोल्डन प्रतिज्ञा पत्र हाथ में लिए कार्यकर्ता शहर के हर वार्ड में घर-घर दस्तक दे रहे है। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती चौधरी का कई जगहों पर पुष्पमाला व आरती कर स्वागत किया जा रहा है। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी ने रविवार और सोमवार को प्रताप नगर, कालूखेड़ी, बिलावली, ब्राह्मण खेड़ा, आवास नगर, उत्तम नगर, स्वास्तिक नगर, गंगा निकेतन, मोती बंगला, शिव शक्ति ग्राउंड आदि अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया। प्रत्याशी श्रीमती चौधरी को वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ उनके साथ जुड़े लोगों का भी भारी जनसमर्थन मिल रहा है। श्रीमती चौधरी का कहना है कि जनसम्पर्क के दौरान मेरे द्वारा किया गया एक-एक वादा पूरा करूंगी। जिस पर में अटल हूँ। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, मातृशक्ति, स्थानीय जन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास : आज 04 जुलाई सोमवार को बस स्टैंड पर जैसे ही फायरिंग की खबर आई हड़कंप मच गया। पुलिस ने बस स्टैंड पर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया व आरोपियों के पास से 01 देसी पिस्टल व एक जिंदा राउंड जप्त की। फरियादी कैलाश पिता नारायण बोरीवाल ने रिपोर्ट लिखाई थी कि वह सुबह बस स्टेण्ड पर दुध लेने जा रहा था तभी आरोपीगण आयुष दायमा व कुलदीप दायमा पिछे से आए व गाली गलोच कर सामाजिक विवाद के चलते देशी कटटे से 03 हवाई फायर किए थे, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली देवास पर अपराध क्रं. 711/ 2022 धारा 294,323,336, 506, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपीयो को पकडने हेतु नपुअ विवेकसिंह चौहान के निर्देशन में 01 पुलिस टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा आरोपीगण आयुष पिता विनोद दायमा व कुलदीप पिता मोहन दायमा निवासीगण भवानी सागर देवास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय जिंदा राउण्ड के जब्त की गई, आरोपीगणों के विरूद्ध पूर्व में भी थाना नाहर दरवाजा देवास पर अवैध शराब के प्रकरण पंजीबद्ध है।।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:– 1. आयुष पिता विनोद दायमा निवासी भवानी सागर देवास 2. कुलदीप पिता मोहन दायमा निवासी भवानी सागर देवास

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, उनि पवन यादव, सउनि संजय तंवर, प्र. आर. मनोज पटेल, रवि गरोडा, सुनिल देथलिया, पवन पटेल, मनीष देथलिया, का सराहनीय योगदान