देवास। जिले के ग्राम अर्नथिया में राधेश्याम विक्रम पिता कनीराम पटेल का कृषि भूमि का विवाद वर्ष 1997 से न्यायालय में चल रहा था, जिसमे वर्ष 2018 में हाईकोर्ट इंदौर द्वारा फैसला राधेश्याम पटेल के पक्ष में दिया गया जिसके पालन में जिला न्यायालय देवास से कब्जा दिलाये जाने हेतु आदेश जारी किया गया। जिसके पालन में दिनांक 3 जुलाई रविवार को न्यायालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा पटवारी/आर.आई ने पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम अनथिया में कब्जा कार्यवाही की गई। जिसमे कब्जाधारी प्रहलाद, शंकर व उनके परिवारजन महिलाओ द्वारा विवाद कर कब्जा कार्यवाही रोकने के प्रयास किये गये, परंतु प्रशासन व अधिकारी द्वारा मौके पर नप्ती कर कब्जा राधेश्याम दिलाया गया। कृषि भूमि पर राधेश्याम के परिवारजन द्वारा फसल बोई गई। राधेश्याम पटेल के पुत्र भारत पटेल ने बताया की अधिकारियों के मौके से जाने के बाद विपक्षी द्वारा पुनः अवैध रूप से कब्जा लेने का प्रयास कर विवाद किया गया व जान से खत्म करने की धमकी दी गई जिसकी शिकायत पुलिस थाना बरोठा करने के साथ पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
Tag: Dewas
Dewas: कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी को मिल रहा देवास की जनता का भरपूर आशीर्वाद
देवास। कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनोदिनी व्यास ने वार्ड मे सघन जन संपर्क किया। रविवार को प्रात पूजन अर्चना कर जन संपर्क प्रारंभ किया। वार्ड 28 से पार्षद प्रत्याशी अजीत भल्ला के साथ अपनी देवतुल्य जनता से जीत का आशीर्वाद लिया।
देवास नगर निगम के महापौर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विनोदिनी व्यास की साफ स्वच्छ छवि और उनका सहज सरल होना जनता को खूब भा रहा है। शाम होते होते वार्ड 6 की प्रत्याशी अरुणा पटेल के वार्ड मे पहुंच कर जन संपर्क किया। जिसके उपरांत वार्ड 36 मे अमरीन वसीम हुसैन के वार्ड मे जनता से रूबरू हुई। श्रीमती व्यास ने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं आपके बीच जनसेवा के लिए आई हूं । शहर को सुंदर स्वच्छ और समृद्ध बनाने में आप सभी मेरा साथ दे। आपके सपनों का शहर आपकी आकांक्षाए पूरी होगी। आपका एक परिवर्तन देवास को खुशहाल बनाएगा। उक्त जन संपर्क कार्यक्रम मे हर पल साथ जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ नेता भगवान सिंह चावड़ा, रमेश व्यास, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित शर्मा, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख भल्लू , पंडित दिनेश मिश्रा, प्यारे मिया पठान, मनोज हेतावल, राजू दरबार सुनील शुक्ला, निलेश वर्मा, प्रतीक शास्त्री मुकेश शर्मा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
Dewas: महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल के समर्थन में जनसंपर्क में महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा विकास का यह सिलसिला अब थमेगा नहीं…
• वार्ड 9 एवं 33 में पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत, महिलाओं ने उतारी आरती, श्रीफल भेंट किए
देवास। अापने विपक्षी दलों का भी कार्यकाल देखा है और भाजपा का भी। आप स्वयं ही कार्यों का आकलन कर सकते हैं। हमने शहर के सभी वार्डों में करोड़ों रुपए से कार्य करवाए। सरकार ने विकास कार्यों के लिए खजाना खोल दिया है। वार्डों में पक्की सड़कें हैं, स्ट्रीट लाइट है, पेयजल के लिए भी अब समस्या नहीं रही। विकास का यह सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप शहर हित एवं विकास के लिए भाजपा की महापौर प्रत्याशी एवं सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं। रविवार को वार्ड 9 एवं 33 में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने मतदाताओं से उक्त बातें कही। दोनों ही वार्डों में महाराज विक्रमसिंह पवार एवं महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल का मतदाताओं ने उत्साह के साथ स्वागत कर पुष्पवर्षा की। जगह-जगह महिलाओं ने तिलक लगाया, आरती उतारी एवं श्रीफल भेंट किए। वार्डवासियों ने जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान वाहन पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाई देते रहे। इस बीच रिमझिम बारिश में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुअा।
जनसंपर्क में वार्ड 9 के पार्षद प्रत्याशी राकेश रविशंकर ठक्कर एवं वार्ड 33 की पार्षद प्रत्याशी ममता बाबू यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, मंडल अध्यक्ष ममता मोदी, नीतू जाधव, मधु शर्मा, विनिता व्यास, भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, चिंटू रघुवंशी, विमल शर्मा, अनोपसिंह जादौन, राहुल शर्मा, मदनसिंह धाकड़, अशोक मामू, सुनील अग्रवाल, विजय गेहलोत सहित बड़ी संख्या में मतदाता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
Dewas: बीएसएफ जवान के भाई पर जमीन विवाद को लेकर हमला
• बीएसएफ कमांडेड ने एसपी को किया तलब, इंदौर एमवाय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा धर्मेन्द्र
देवास। जिले की हाटपीपल्या तहसील के ग्राम देवगढ़ निवासी धर्मेन्द्र के साथ परिवार के ही लोगों ने जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की, जिससे धर्मेन्द्र को गंभीर चोंट आई, जिसका ईलाज इंदौर के एम वॉय अस्पताल में चल रहा है और घायल वर्तमान में वेेंटिलेटर पर है। लक्ष्मीनारायण पिता मांगीलाल ने अपने पुत्र पर हुए जानलेवा हमले की शिकायत पहले हाटपीपल्या थाना प्रभारी से की, लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन सौंपा। घटना की जानकारी लगते ही धर्मेन्द्र के छोटे भाई विनोद कुमार गुर्जर जो कि बीएसएफ में सेवा दे रहे है छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे और घटना के दोषियों पर कार्यवाही नही होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह से मुलाकात की। साथ ही इसकी शिकायत बीएसएफ कमांडेड जवाहर हजदा को लिखित में की।
कमांडेड श्री हजदा ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक डीओ लेटर देवास कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भेजा। जिसके पश्चात एसपी श्री सिंह ने बागली एसडीओपी संजीव मुले जाँच के लिए रिपोर्ट भेजी है।
गौरतलब है कि अपने पुत्र पर हुए हमले की शिकायत लक्ष्मीनारायण ने एसपी से की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि दिनांक 23 मई 2022 को ग्राम देवगढ़ निवासी मनोहर, मुकेश, त्रिलोक, ईश्वर, निलेश, निरज, देवनारायण, देशमुख, रामभरोस ने आपसी जमीन को लेकर विवाद किया और मेरे पुत्र धर्मेन्द्र के साथ मारपीट की, जिससे धर्मेन्द्र का दायां हाथ फेक्चर हो गया। जहां से घायल को हाटपीपल्या अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे जिला चिकित्सालय देवास रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते धर्मेन्द्र को इंदौर एम वाय ईलाज के भेज दिया। इंदौर में ईलाज के दौरान पता चला कि मेरे पुत्र के सर पर 5 एमएम रक्त का धक्का जम गया है, जिससे वो वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच है। धर्मेन्द्र के पिता व परिवारजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधियों पर मामुली धाराओं में कार्यवाही की गई। मारपीट के बाद घटना की रात्रि को मेरे खेत पर कब्जा कर लिया। जिसकी एफआईआर भी हाटपीपल्या थाने में दर्ज कराई गई। हमलावर पूर्व में भी आदतन अपराधी है। इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 307 के तहत कार्यवाही न करते हुए मामूली धाराओं में कार्यवाही की गई। घटना के बाद से मेरे परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। शिकायतकर्ता लक्ष्मीनाराण ने आवेदन देकर मांग की है कि सभी दोषियों पर धारा 307 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही कब्जे में की गई जमीन को छुड़ाया जाए।
घटना की जानकारी संज्ञान में आने के बाद गृह मंत्रालय, सीमा सुरक्षा बल भारत सरकार ने एसपी को पत्र भेजकर मांग की है कि उक्त मामले की गंभीरता से जाँच करते हुए बीएसएफ आरक्षक विनोद कुमार के परिवार को अतिशीघ्र सुरक्षा प्रदान की जाए और जमीन को कब्जा मुक्त करते हुए बीएसएफ जवान के परिवार को सौंपी जाए। जो भी कार्यवाही की गई उसकी सूचना बीएसएफ कार्यालय को भेजी जाए, ताकि विनोद कुमार तनाव मुक्त होकर देशसेवा कर सके।
Dewas: जनसंपर्क के दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल को मिला भावपूर्ण आशीर्वाद
• वार्ड 22, 23 व 24 में हुआ सघन जनसंपर्क
देवास। तुम ताे हमारी बेटी के समान हो। हमारा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ रहेगा। बेटी! तुम्हे मां चामुंडा की नगरी देवास का इस तरह से विकास करना है कि दूसरे शहर के लोग भी यहां आकर बसना चाहे। तुम्हारी लगन देखकर हम कह सकते हैं कि देवास का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
शनिवार को महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल को जनसंपर्क के दौरान कुछ इस प्रकार से कहते हुए वृद्ध महिलाओं ने आशीर्वाद दिया। वृद्ध महिलाओं ने आरती उतारी और तिलक लगाकर स्वागत किया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने भावपूर्ण आशीर्वाद से अभिभूत होकर कहा कि आपके आशीर्वाद से हमारा उत्साह बढ़ता है और हम विश्वास दिलाते हैं कि देवास शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने महाराज विक्रमसिंह पवार के साथ वार्ड क्रमांक 22, 23 व 24 में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सभी वार्डों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। घर-घर से पुष्पवर्षा के साथ आरती की गई। युवतियों ने तिलक लगाकर जीत के प्रति आश्वासित किया। इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व शहर के इन वार्डों में हुए विकास कार्यों से भी मतदाताओं को अवगत कराते हुए कहा कि शहर में किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए आप भाजपा महापौर प्रत्याशी व भाजपा के पार्षदों को विजय दिलाए। जनसंपर्क में वार्ड 22 की प्रत्याशी सुनीता शंकर भोले, वार्ड 23 के प्रत्याशी आलोक नाथूराम साहू एवं वार्ड 24 की प्रत्याशी रितु रवींद्र सवनेर सहित बड़ी संख्या में मतदाता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
निर्दलीय महापौर प्रत्याशी को मिल रहा मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग सहित सर्व समाज का साथ
देवास। हम सब ने यह ठाना है मनीषा दीपक चौधरी को जिताना है के नारे के साथ निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे है। गोल्डन प्रतिज्ञा पत्र हाथ में लिए कार्यकर्ता शहर के हर वार्ड में घर-घर दस्तक दे रहे है और शिवा चौधरी की पुत्रवधु, निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी के लिए मतदाताओं से सूरज मुखी का फुल के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मांग रहे है।
जनसम्पर्क के दौरान शहर के हर वार्ड से श्रीमती चौधरी को भारी जन आशीर्वाद व समर्थन देखने को मिल रहा है। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती चौधरी का अनेक जगहों पर पुष्पमाला व आरती कर स्वागत किया गया। शनिवार को श्रीमती चौधरी ने गौरव नगर, शिव शक्ति नगर, मैना श्री कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, त्रिलोक नगर, अर्जुन नगर, नौसराबाद, विश्वकर्मा नगर आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग सहित सर्व समाज का साथ मिल रहा है। श्रीमती चौधरी का कहना है कि महापौर बनते है हेल्पलाइन नंबर अलॉट करवाऊंगी, जिसके तहत शहर की जनता की समस्याओं का हल 24 घंटे में होगा। निगम द्वारा बेवजह लिए जा रहे शुल्क माफ करना, जनता की सुविधा एवं जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए शहर के वार्डो में झोन स्थापित करना, नया हाईटेक गार्डन, जिमखाना व योग केन्द्र खोलना, खाली पड़ी जमीन पर व्यवस्थित मार्केट बनवाना, मेट्रो रेल लाइन देवास तक लाना, अवैध कालोनियों को वैध करना, निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करना आदि अन्य को योजनाओं और विकास कार्यो को लेकर महापौर प्रत्याशी शहर की जनता के बीच पहुंच रही है और सूरजमुखी फुल के लिए वोट मांग रही है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, मातृशक्ति, स्थानीयजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dewas: महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी को मिल रहा जन-जन का आशीर्वाद
देवास। मप्र में नगरीय निकाय चुनाव जैसे-जैस अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। वैसे-वैसे चुनाव प्रचार का उत्साह अपने चरम पर है। जहां भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के महापौर प्रत्याशी जनसम्पर्क कर एड़ी-चोटी का जौर लगा रहे है। वहीं निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी भी बिना रूके सतत रूप से जनसम्पर्क कर रही है। जनसम्पर्क के दौरान ने शहर के हर वार्ड से भारी जन आशीर्वाद व समर्थन देखने को मिल रहा है। श्रीमती चौधरी का कहना है कि में मूल रूप से देवास में पली बड़ी हूँ और मैं शहर की हर छोटी बड़ी समस्या से भलीभांति रूप से समझती हूँ। यदि जनता मुझे इस चुनाव में विजयी बनाती है तो में एक सेवक के रूप में कार्य करूंगी और शहर जटिल से जटिल समस्या का निराकरण करूंगी। श्रीमती चौधरी ने चाणक्यपुरी, उपाध्याय नगर, मेंढकी, सीताराम नगर, मुखर्जी नगर, भगवती विहार, सीताराम नगर, अनुकूल नगर, न्यू मुखर्जी नगर, मुखर्जी नगर आदि क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच पहुंचकर चुनाव चिन्ह सूरजमुखी फूल के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीयजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dewas: पुलिस थाना कन्नौद द्वारा 72 घंटे में किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश
देवास। जिले के कन्नौद के समीप गांव में एक व्यक्ति को हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 72 घंटो के अंदर गिरफ्तार कर मृतक की चार पहिया वाहन को आरोपियों से जब्त किया है।
दरअसल दिनांक 24 जून 2022 को पुलिस को सुचना मिली की राजस्थानी ढाबा के आगे ग्राम किलोदी जंगल मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सुचना पर घटनास्थल पर जाकर अज्ञात मृतक की मृत्य के संबंध मे मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया।
जाँच में पाया की अज्ञात मृतक का नाम सुरेश पिता मुन्नीलाल लोधी उम्र 42 साल निवासी आमगाँव थाना गडरवाड़ा जिला नरसिहपुर है, जो दिनांक 23 जून को स्कार्पीयो कार क्रमांक एम.पी 38 सी.ए 0604 से नरसिहपुर से हरदा गाँव के लोगो के लेने के लिये आया था। जिसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या कर दी है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामले को विवेचना मे लिया।
आरोपी की धरपकड़ हेतु जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन मे टीम गठित कि गई। टीम द्वारा साईबर सेल देवास की मदद से मृतक की हरदा मे पायी गयी मोबाईल की लास्ट लोकेशन वाले स्थान पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरा की फुटेज देखी व लोगो से पुछताछ की तब जानकारी मे आया की दिनांक 23 जून 2022 को मृतक सुरेश के साथ दो व्यक्ति उसकी स्कार्पीयो कार मे बैठकर सुरेश को शराब दिलाने के बहाने उसे लूटने के इरादे से सुनसान जगह ले गए जहां उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाया और सुरेश को कार मे पिछे बाँध कर पटक दिया व कन्नौद से आगे ग्राम किलोदा बी रोड किनारे जंगल मे लाये व वहाँ पर सुरेश के गले को कपडे (गमछा) से कसकर गला घोट कर उसकी हत्या कर लाश वही रोड किनारे जंगल मे फेक कर स्कार्पीयो कार व मृतक सुरेश का मोबाईल फोन लेकर चले गये।
पुलिस थाना कन्नौद द्वारा 72 घण्टे के भीतर सुरेश लोधी की हत्या करने वाले आरोपी चन्दन, काली उर्फ अभिषेक, लड्डू उर्फ ओम तथा अन्य दो नाबालिक को गिरफ्तार कर उनसे मृतक की स्कार्पीयो कार क्रमाकं एम.पी 38 सी.ए 0604 व मोबाईल फोन बरामद किया।
Dewas: भारत तिब्बत समन्वय संघ का राष्ट्रीय चिंतन शिविर वृंदावन में हुआ संपन्न
• सावन मास में एक लोटा जल शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल का चलाया जाएगा संकल्प अभियान
देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ का राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन वृंदावन उत्तरप्रदेश में 25 जून हुआ जिसमे संगठन विस्तार के साथ संगठन की आगामी योजना के बारे में चर्चा हुई।
तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए जन आंदोलन के साथ युवा एवं महिलाओं को जागरण के माध्यम से संगठन के विस्तार वती नीतियों को बताने के लिए 14 जनवरी 2021 को संघ का गठन हुआ। वर्तमान में संगठन 18 राज्यों में अपनी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।
शिविर में कैलाश मानसरोवर के लिए “सावन मास में एक लोटा जल बाबा शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल” का संकल्प शिव मंदिरों में दिलाने का अभियान चलाने पर सहमति बनाई गई।
युवा अर्पणा सिंह ने बताया की तिब्बत का परिक्षेत्र संपदा एवं जल संसाधन कैलाश मानसरोवर की मुक्ति साथ ही दर्शन के लिए तिब्बतियों को दोहरी नागरिकता मिले तिब्बतियों की चिकित्सा पद्धति भारत में लागू हो। शिविर में भारत-चीन नहीं भारत-तिब्बत सीमा कहलाए का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें धर्मगुरु दलाई लामा जी एवं प्रोफेसर रज्जू भैया को भारत रत्न देने की मांग की गई। अग्निपथ और अग्निवीर का समर्थन भी संघ द्वारा किया गया संगठन का विस्तार के लिए सदस्यता अभियान आदि चर्चाओं पर विचार किया गया।
26 जून को शिविर के समापन अवसर पर पर्यावरण व वन केंद्रीय मंत्री श्री अश्विन जी चौबे को प्रस्तावों से अवगत कराया एवं उन्होंने प्रस्ताव पर हर संभव मदद करने की मंजूरी प्रदान की। मालवा प्रांत के महामंत्री निर्माण सोलंकी, प्रांत मंत्री मनोज जोशी, विश्वविद्यालय विभाग के प्रांत संयोजक आशीष व्यास, देवास जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर को संगठन द्वारा मालवा प्रांत में जिला स्तर पर कार्य कर रहा है मंच से संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रशंसा कर सम्मानित किया गया।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में संघ के संरक्षक कप्तान सिंह जी सोलंकी, अध्यक्ष प्रोफेसर प्रयाग दत्त जी जुवाल, संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव विजय जी मान, डॉ अरविंद केसरी, सुश्री राजो जी मालवीया, युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह, संघ के उपाध्यक्ष एयर मार्शल ओपी जी तिवारी, प्रसिद्ध कथाकार अरविंद जी ओझा, प्रसिद्ध लेखक विवेक गुरुजी, बिहार कुकरेती, पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पदम कुमार, तिब्बत वुमन एसोसिएशन की रिन मेकडोलना आदि उपस्थित थे।
निर्दलीय महापौर प्रत्याशी का सतत रूप से जनसम्पर्क जारी, शहरभर में मिल रहा भारी जनसमर्थन
देवास। नगरीय निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है महापौर प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज होता जा रहा है। महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी व शिवा चौधरी की पुत्रवधू व मनीषा दीपक चौधरी आगामी 13 जुलाई को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए सतत रूप से जनसम्पर्क कर रही है और सूरजमुखी फुल के लिए वोट रूपी आशीर्वाद मतदाताओं से मांग रही है।
श्रीमती चौधरी ने अपने जनसम्पर्क के दौरान छठवें दिवस विकास नगर, गंगा नगर, बजरंग नगर, फारूक नगर, अर्जुन नगर सहित आसपास स्थित क्षेत्रों में सतत रूप से जनसम्पर्क किया और मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रीमती चौधरी कई जगहों पर पुष्पमाला व आरती कर स्वागत किया गया। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी का कहना है कि यदि में चुनाव जीतती हूँ तो शहर में व्याप्त जटिल समस्याओं का प्रमुखता के साथ निदान करूंगी। निगम द्वारा बेवजह लिए जा रहे शुल्क माफ करना, जनता की सुविधा एवं जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए शहर के वार्डो में झोन स्थापित करना, नया हाईटेक गार्डन, जिमखाना व योग केन्द्र खोलना, खाली पड़ी जमीन पर व्यवस्थित मार्केट बनवाना, मेट्रो रेल लाइन देवास तक लाना, अवैध कालोनियों को वैध करना, निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करना आदि कार्य मेरे द्वारा किए जायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय जन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
