Dewas : माँ – बाप ने 5.5 लाख में बच्चा देवास में बेचा, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास। शहर में इंदौर के एक दंपत्ति द्वारा बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर के अंतरसिंह उर्फ विशाल निवासी गौरी नगर व शाइना बी का है। दोनो ने दूसरी शादी की थी जब शाइना के गर्भवती होने का पता चला तो अंतर सिंह को शक था की बच्चा उसका नही है। जिसके बाद कुछ लोगो की मदद से दोनो ने देवास में एक महिला को बच्चा बेच दिया।
बच्चे को बेचने में शामिल कुल 8 आरोपियों में से 6 आरोपियों को इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल बच्चे के मां- बाप दोनों ने दूसरी शादी की थी और पति को शंका थी कि बच्चा उसका नहीं है! बस इसी बात पर दोनों ने बच्चे का सौदा किया और जन्म के ढाई महीने बाद उसे बेच भी दिया। लेकिन, राज खुल गया और 6 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। समाजसेवियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस अब तक 6 को गिरफ्तार किया है, एक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। संभवत यह शहर में पहली घटना है, जिसमें मां-बाप ने ही अपने जन्मे बच्चे को बेचने की सौदेबाजी की हो। लोगों की मदद से बच्चे को साढ़े पांच लाख रुपए में बेच भी दिया। कमीशन भी बंट गया और पति-पत्नी को कुल का आधा रुपया मिला था।
पुलिस को दीपक नाम के एक समाजसेवी ने शिकायत की थी। दीपक को एक नाबालिग ने बताया कि उसने दो माह पहले एक बच्चा एक जरूरतमंद महिला को दिलवाया, जिसमें उसे भी रुपए मिले। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बच्चा अंतरसिंह उर्फ विशाल निवासी गौरी नगर व शाइना बी का है। दोनों ने दूसरी शादी की थी। अंतर सिंह मजदूरी का काम करता है। जब शाइना गर्भवती हुई तो उसे शक हुआ कि बच्चा उसका नहीं है। इसके बाद दोनों ने बच्चे को बेचने की योजना बनाई और दोनों ने अपने जानने वालों से बात की जिसके बाद उन्होंने नेहा सूर्यवंशी, पूजा वर्मा, नेहा वर्मा और नीलम वर्मा की मदद से बच्चे को देवास की रहने वाली लीना नाम की एक महिला को बेच दिया।
बच्चे को बेचने के बाद मिले साढ़े 5 लाख रुपए में से कुछ पैसा बंट गया और 2 लाख 70 हजार रुपए अंतर सिंह और शाइना ने रख लिए। पुलिस ने मामले में शाइना, पूजा वर्मा, नेहा सूर्यवंशी, नेहा वर्मा, नीलम और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। अंतर सिंह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Dewas: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

देवास। एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर धारदार तलवार के साथ फोटो वीडियो वायरल होना इस व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर व्यक्ति ( लाखन चौहान उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिंगावदा उज्जैन रोड़ देवास) को धर दबोचा है।

दरअसल विगत दिनों से सोशल मिडिया पर एक व्यक्ति का हाथ मे हथियार लिये प्रदर्शन करने का विडियो/फोटो तेजी से वायरल हो रहा था जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सिविल लाईन देवास थाना प्रभारी संजय सिंह याना को वायरल विडियो/फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु निर्देशित किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजय सिंह द्वारा वायरल हो रहे विडियो/फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम को उक्त कार्य हेतु लगाया गया। आज 7 जून 2022 को विशेष पुलिस टीम उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाश करते ग्राम सिंगावदा पॉवर हाउस, उज्जैन रोड़ देवास पर उक्त व्यक्ति को हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा, जिसके हाथ मे एक हथियार तेज धार दार तलवार थी, जो सोशल मिडिया पर तेजी से वायर हो रहे विडियो/फोटो में उक्त व्यक्ति के द्वारा हथियार प्रदर्शित किया जा रहा था। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम लाखन चौहान पिता शिवसिंह उर्फ रमेश चौहान जाति कलोता उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिंगावदा उज्जैन रोड़ देवास का बताया है।
उक्त व्यक्ति द्वारा लोहे की तेज धारदार तलवार बिना लाईसेंस हथियार रखने का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर आरोपी लाखन चौहान पिता शिवसिंह उर्फ रमेश चौहान जाति कलोता उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिंगावदा उज्जैन रोड़ देवास के कब्जे से अवैध हथियार एक लोहे की जप्त कर हथियार के संबंध मे पुछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से जप्त किये गये अवैध हथियार के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

Dewas: श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में शुरू हुआ 5 दिवसीय 27 वां स्थापना दिवस महोत्सव

देवास। शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सूर्य विजय हनुमान मंदिर का 5 दिवसीय 27 वां स्थापना दिवस महोत्सव/वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मंगलवार से शुरू हुआ।
महोत्सव में प्रथम दिन प्रातः हेमाद्री स्नान एवं सूर्य विजय हनुमानजी का रुद्राभिषेक हुआ जिसके पश्चात श्री गणेश पूजन, मण्डम प्रवेश, देव स्थापना के बाद बड़ी धूमधाम से ढोल-नगाड़े के साथ आरती की गई। मंदिर में रात्रि में श्री बालाजी भक्त मंडल बरखेड़ा द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। आयोजन के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। उक्त जानकारी मंदिर के पंडित गणेश जी दुबे द्वारा दी गई।

• आगामी कार्यक्रम
उत्सव में दूसरे दिन बुधवार को सुबह पूजन एवं हवन शाम को यज्ञ की आरती। गुरुवार को रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्रीजी द्वारा विशाल भजन संध्या जिसकी प्रस्तुति दी जायेगी। शुक्रवार को रात्रि में सामुहीक रुप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा। शनिवार को यज्ञ की पुर्णाहुति के तत्पश्चात शोभा यात्रा एवं दोप. 2 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी जनता से बड़ी संख्या में आयोजन में पधारकर सादर उपस्थिति दर्ज कराएं एवं पुण्य प्राप्त करें का आग्रह किया।

Dewas: जलते पेड़ को पानी डालकर बुझाई आग

देवास। बीते दिनों में ही हमने पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया दूसरे दिन कालोनी बाग ए सेक्टर पूजा डेरी के सामने छायादार आम के पेड़ को जलाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर मौके पहुंच कर पानी डाल कर छायादार वृक्ष को बचाया।
ठाकुर ने बताया कि पेड़ के पीछे किसी शुक्ला नामक व्यक्ति का मकान बन रहा था उसने ही छाया दार पेड़ को आसपास लकड़ी डालने आग लगाई घटना की सूचना फोन पर पुलिस कंट्रोल रूम, कोतवाली थाना पुलिस ,नगर निगम आयुक्त को फोन पर दी गई, लेकिन निगम आयुक्त ने फोन नही उठाया , जब कोई नही पहुंचा तो श्री ठाकुर ने कालोनी वासियों से पानी लेकर छाया दार आम के पेड़ को जलाने से बचाया ,नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार,गोलू प्रजापति, अभिजीत सिंह गौड़, सत्यराज सिंह,गुड्डू मसाले वाला, रवि ठाकुर, शुभम तवर, जय सिंह आदि ने निगम आयुक्त, पुलिस अधिक्षक से मांग की है, कि दोषी वायक्ति शुक्ला पर शासकीय जमीन पर छायादार पेड़ को जलाने कर नष्ट करने की धारा में प्रकरण दर्ज किया जावे।

Dewas : भाजयुमो जिला मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण हुआ दर्ज, जिलाध्यक्ष ने पद से हटाया

देवास : देवास के भाजयुमो जिला मंत्री कुणाल सेंगर पर उज्जैन की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर भैरवगढ़ पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कीया है। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपी जिला मंत्री को पद से हटा दिया है।

भेरूगढ़ थाना टीआई प्रवीण पाठक ने बताया आरोपी के खिलाफ धारा 376, 29ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। युवती की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देवास जिले के सोनकच्छ निवासी कुणाल से दोस्ती हुई थी। करीब एक साल तक दोनों बातचीत करते रहे। 22 फरवरी 2021 को कुणाल ने युवती को उज्जैन में केडी पैलेस के समीप स्थित फार्म हाउस पर मिलने के लिए बुलाया था। यहां कुणाल ने दुष्कर्म किया। युवती जब गर्भवती हो गई तो कुणाल ने उज्जैन के ही एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात कराया बाद में युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कुणाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि कुणाल के साथ जयवर्धन नामक युवक ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। दोनो ही आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

पद से हटाया
प्रकरण दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी द्वारा कुणाल को जिला मंत्री के पद से हटा दिया गया है।

कांग्रेस ने कसा तंज
भाजयुमो जिला मंत्री कुणाल सेंगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने पर कांग्रेस ने युवा मोर्चा पर सवाल खड़े करे है।

सरपंच पद हेतु बौलासा जंगीपुर खुर्द पिपलिया से नामांकन फार्म भरने पहुंचे कुंवर रणवीर सिंह गौड़

भोरासा (अभय नागर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूर्ण हो गई थी जिसके बाद 30 मई यानी सोमवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया था जिसके चलते भोरासा टप्पा तहसील कार्यालय पर पंचायत चुनाव संबंधित आज अंतिम तारीख 6 जून को टप्पा तहसील कार्यालय भोरासा में नॉमिनेशन फार्म जमा कराने जिसमें ग्राम के सरपंच व पंच पद के उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत बौलाशा से सरपंच पद हेतु श्रीमती रूप कुंवर रणवीर सिंह गौड़ के साथ बोलाशा जंगीपुर खुर्द पिपलिया के मतदाता गंण पहुंचे थे। ग्राम पंचायत से आज कई पंच उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन फार्म भौरासा तहसील कार्यालय पर रिटर्निंग ऑफिसर नवीन चंद्र खत्री को जमा कराया गया।

महेश्वरी महिला सखी संगठन के नेतृत्व में सीट बॉल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

भोरासा(अभय नागर) : अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन से मिले निर्देशानुसार देवास जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं सखी संगठन द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस पर सीट बॉल एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम जिले की हर नगर इकाई में आयोजित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत भोरासा में माहेश्वरी युवा संगठन एवं सखी संगठन के नेतृत्व में सीट बॉल वक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासभा महामंत्री प्रकाश मंत्री जिला युवा संगठन महामंत्री राहुल मुंदडा, सखी संगठन जिला संयोजक ज्योति मंत्री महिलासंगठन अध्यक्ष संध्या जी जाजू ,श्री राम बलदवा , रितेश चिचानी ज्योति चिचानी सारिका मुंदडा, रेनू बजाज ,लक्ष्मी परतानी तंशु जाजू, प्रदुमनय मंत्री रेखा बलदवा एवं सभी बच्चों के द्वारा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

देवास – भाजपा में महापौर प्रत्याशी पद के लिए 5 और दावेदारों ने प्रस्तुत किए आवेदन, कुल आवदेनो की संख्या हुई 19

देवास। रविवार से भाजपा कार्यालय पर महापौर एवं पार्षद के प्रत्याशी पद के लिए दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद पहले दिन भाजपा में 14 दावेदारों ने महापौर प्रत्याशी पद हेतु आवेदन प्रस्तुत किए थे तो वही दूसरे दिन आज सोमवार को पांच और आवेदन प्रस्तुत हुए है।
अब भाजपा से महापौर पद के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों की संख्या बढ़कर 19 हो चुकी है।

  • महापौर प्रत्याशी पद हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों के नाम
  • श्रीमति पुर्णिमा राजीव खण्डेलवाल
  • श्रीमति अरूणा राधेश्याम सोनी
  • श्रीमति रंजिता राजेश यादव
  • श्रीमति ममता दिलीप शर्मा
  • श्रीमति मोनिका वितीन शर्मा
  • श्रीमति आशा दिलिप बांगर
  • श्रीमति विणा रमेश महाजन
  • श्रीमति अनिता नितीनसिंह राजपुत
  • श्रीमति अर्चना धर्मेंद्र सिंह बैस
  • श्रीमति गीता दुर्गेश अग्रवाल
  • श्रीमति पुजा रवि जैन
  • श्रीमति ममता कुलदीप मोदी
  • श्रीमति विनिता व्यास
  • श्रीमति राखी कृष्णदास झालानी
  • श्रीमति मनीषा बापना
  • श्रीमति मंजुबाला जेन
  • श्रीमति संगीता अनिलराज सिकरवार
  • श्रीमति रिता विमल शर्मा
  • श्रीमति आशा दिलीप बांगर

∆ भोपाल से तय होगी महापौर पद की उम्मीदवार, जाने चयन प्रक्रिया: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा बताएं अनुसार महापौर पद के लिए थ्री लेयर व्यवस्था है प्राप्त आवेदनों को लेकर पहले जिले की बैठक होगी जिसके बाद संभाग की बैठक होगी जिसके पश्चात सारे नाम अंकित करके प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचा दिए जाएंगे। जिसके बाद भोपाल से ही जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करके नाम तय करके वहा की कोर समिति सर्वे के आधार पर नाम पर मुहर लगाएगी।

Dewas : रात 2 बजे अचानक निरक्षण पर निकले SP, एक ASI और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड…

• रात्रि में मुश्तेदी से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को किया सम्मानित (पुरस्कृत)

देवास। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर अपनी कार्यशैली से सबको चौंका रहे है। चाहे वो बीते दिनों में पुलिस द्वारा कंजर डेरो पर डाली गई सबसे बड़ी दबिशो में एक दबिश हो या रविवार (5 जून) रात 2 बजे अचानक से जिले के बरोठा थाना, हाटपिपलिया थाना एवं नेवरी चौकी सहित ग्रामीण थानों का किया औचक निरीक्षण करना हो।
पुलिस अधीक्षक रविवार रात्रि को किए गए निरक्षण के दौरान रात्रि गश्त अधिकारी, एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल), सभी थानों की हवालात एवं मालखाने चैक किए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी को सस्पेंड किया है।
वही हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को एसपी ने किया पुरस्कृत किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में
• ASI रविंद्र गोदारा (FRV सायाजी द्वार)
• कांस्टेबल राजेश दांगी (FRV राजोधा) को सस्पेंड किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे
• ASI सुरेश कैथवास
• कांस्टेबल अरुण वर्मा
• कांस्टेबल महेंद्र गौतम
• सैनिक जालम सिंह
• सैनिक सुरेंद्र सिंह
• ड्राइवर सैनिक अर्जुन सिंह को पुरुस्कृत किया है।

बीते दिनों भी पुलिस अधीक्षक ने रात दो बजे अचानक से 400 लोगो के पुलिस के बलो के साथ शहर के 16 कंजर डेरो पर दबिश देकर सबको चकित कर दिया था। कंजर डेरो से पुलिस ने लगभग 5 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त किया था जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है।

Dewas: जैन सोशल ग्रुप ने मनाया 28 वा स्थापना दिवस

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। जैन सोशल ग्रुप द्वारा फेडरेशन का 28 वा स्थापना दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती मरीजों एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों मैं चावल खिचड़ी का वितरण कर मानव सेवा कार्य किया गया।

उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश रीजन प्रचार सचिव गिरीश जैन के नेतृत्व में किया गया। नवीन अध्यक्ष अभिषेक जैन पूर्व अध्यक्ष अंशुल जैन ग्रुप पदाधिकारीगण विजय जैन गौरव जैन आकाश जैन संजय जैन अतुल जैन रोहित जैन महक जैन आदि की उपस्थिति में किया गया। गिरीश जैन ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रुप फेडरेशन का 28 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रुप एवं रीजन के सभी ग्रुप में मानव सेवा जीव दया चिकित्सा सेवा आदि अनेक कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर स्वास्थ्य अधिकारी स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।