नगरीय पार्षद नामांकन प्रक्रिया शुरू…

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। शनिवार से नगरीय पार्षद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 11 जून से 18 जून तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया 10:30 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी।

उक्त जानकारी रिटर्निंग निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह ठाकुर ने दी। एवं बताया कि पार्षद पद के अभ्यर्थियों हेतु आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। साथ ही संशोधित शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। सभी पार्षद पद के अभ्यर्थियों के आय-व्यय के संधारण हेतु नवीन बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य होगा। जिसके माध्यम से आय व्यय का संधारण किया जावेगा। शनिवार को नगरीय पार्षद हेतु एक भी नामांकन नहीं आया है। नामांकन प्रक्रिया 11 जून से 18 जून एवं नामांकन फार्म की समीक्षा 20 जून को रहेगी। एवं 22 को जून नामांकन वापसी रहेगी। द्वितीय चरण में मतदान होने जा रहा है। मतदान 13 जुलाई को रहेगा। एवं मतगणना परिणाम 18 जुलाई को घोषित होगा। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी शिक्षक गण एवं नगर परिषद सीएमओ जितेंद्र सिंह राणा एवं नगर परिषद स्टाफ मौजूद रहे।

Dewas : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी घोषित करने के बाद, भाजपा पर टिकी सबकी नज़र…

देवास। शहर में होने वाले नगर निगम महापौर के चुनाव में कांग्रेस ने अपना पत्ता खोलते हुए विनोदिनी रमेश व्यास को महापौर पद प्रत्याशी घोषित करते हुए सबको चौंका दिया है। खेर कांग्रेस ने कुछ समीकरण बिठाते हुए ही इनको टिकट दिया होगा। कांग्रेस द्वारा विनोदिनी रमेश व्यास को टिकट दिए जाने पर हर तरफ चर्चा है की कांग्रेस ने इस बार ब्राह्मण चेहरे को प्रत्याशी घोषित कर बड़ा दांव खेला है।
राजनीति के गलियारों में और बाजार के चौराहों पर हो रही चर्चाओं अनुसार श्री मति विनोदिनी व्यास के नाम पर मुहर लगने से कांग्रेस में किसी भी नेता को इस नाम से परेशानी नही हुई है।
अब देखना होगा भाजपा कांग्रेस की विनोदिनी व्यास के सामने किसको महापौर पद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरती है।
विनोदिनी व्यास ने बताया की शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाते हुए शहर को पूरे देश में एक मॉडल बनाकर उभारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। निगम क्षेत्र में विकास, मूलभूत सुविधाओं से वंचित नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना, शहर के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ हर ऐसे कार्य जो अभी तक निगम द्वारा नही किए गए है जो शहर के विकास के लिए जरूरी थे उनको प्राथमिकता के साथ हल नहीं करना उनकी प्राथमिकताओं में है।

एक नजर विनोदिनी रमेश व्यास पर
विनोदिनी रमेश व्यास का जन्म 14 दिसंबर 1957 में हुआ था। उनकी शैक्षणिक शिक्षा में उन्होंने बीए कर रखा है। वर्तमान में मोती बंगला मंदिर विकास समिति उपाध्यक्ष, खाटू श्याम सेवा समिति में सदस्य, स्कूल समिति में उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ है। श्री मति व्यास के पिताजी स्व. श्री शिवप्रसाद व्यास व मबुआजी स्व. सरस्वती बाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।
विनोदिनी व्यास के पति रमेश व्यास भी ब्राह्मण समाज के साथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे है।

भाजपा पर टिकी शहर की नजर
महापौर प्रत्याशी पद के उम्मीदवार का कांग्रेस के पत्ता खोलते ही पूरी बाज़ी पलट गई। सारे अनुमानों को मात देते हुए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी श्री मति विनोदिनी व्यास को घोषित कर दिया। अब देखना यह होगा कि भाजपा में क्या होता है। क्योंकि भाजपा में दावेदारों की संख्या कम नही है, हर सुबह नए नाम का अनुमान और कयास जन्म ले लेते है। भाजपा महापौर प्रत्याशी का चयन प्रदेश स्तर भोपाल से ही होना है तो अब सभी की नजर इसी पर टिकी है कि की अब भाजपाई बाज़ी मारेगा…?
वर्तमान में भाजपा से पुराने प्रबल दावेदारों के अलावा एक और नया नाम के कयास लगाए जा रहे है। बताया जा रहा है की इनके लिए दिल्ली से सिफारिश आई है। अब स्थिति तो तभी साफ होगी जब भाजपा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगा।

पुलिस विभाग मे रहकर गायो की सेवा कर रहे गौ भक्त मोहन सिंह राणा

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) । गौ भक्त मोहन सिंह राणा पुलिस विभाग में रहकर कर रहे है गाय माता की सेवा जहां लोग अपने पशुओं को पालने में कतराते है, आवारा छोड़ देते हैं ऐसे पशुओं की सेवा पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक पद पर रहा कर मोहन सिंह राणा द्वारा की जा रही राणा जी धार्मिक प्रवृत्ति के है हम बता दें कि कुछ दीन पहले बिजवाड़ चौराहे पर रात्रि में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गाय का एक पैर टूट गया गाय एक आंख अंधी भी है गाय भूखी प्यासी बैठी हुई थी जैसे ही राणा जी को गाय की खबर लगी उस दिन से ही राणा जी गाय की सेवा में लग गए दूसरों के घर पर जाकर गाय के लिए भूसा लाना पाला लाना सहित गाय की देखभाल कर रहे हैं वही इस कार्य में पप्पी राव द्वारा भी गाय की सेवा की जा रही है सुबह दोपहर शाम में पानी वह गाय की देखभाल की जा रही है पप्पी राव ने बताया कि गाय का पैर अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया था गाय के पैर की पट्टी भी करवा दी गई थी गाय को गौशाला में छोड़ा जाएगा जहां पर उसकी अच्छे से देखभाल हो सके।

Dewas: देवास से विनोदिनी (कविता) रमेश व्यास होगी कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी, कांग्रेस ने की आधिकारिक पुष्टि

∆ विनोदिनी (कविता) रमेश व्यास = विनोदिनी रमेश व्यास

कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशी को सूची में देवास से महापौर पद प्रत्याशी का नाम कविता व्यास बताया गया है परंतु उनका नाम विनोदिनी व्यास है।

देवास। निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही नगर निगम महापौर पद प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर बाजारों तक हर किसी की जुबां पर महापौर पद प्रत्याशी की ही चर्चा थी। की आखिर कौन होगा देवास महापौर पद के लिए दोनो पार्टियों से उम्मीदवार! कांग्रेस ने देवास नगर निगम महापौर पद के लिए के लिए विनोदिनी रमेश व्यास को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आगामी 13 जुलाई को देवास शहर के करीब 2 लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मतदान का उपयोग कर देवास नगर निगम के छठवें और तीसरी महिला महापौर को चुनेंगे। मतदान में विजय उम्मीदवार की घोषणा 18 जुलाई को होगी।
महापौर पद प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में महापौर पद प्रत्याशी के कुल 27 आवेदनों प्राप्त हुए थे जिसमे से लगता कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी के लिए विनोदिनी रमेश व्यास ने बाजी मारते हुए कांग्रेसी से महापौर पद प्रत्याशी के टिकट हासिल कर ली है।

Dewas: मतदाता जागरूकता मैराथन का हुआ अयोजन…

• चयनित खिलाडियो को प्रदान किए गए प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार

देवास। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से संस्था क्रीड़ा भारती आयोजन समिति द्वारा आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया सुबह 7:30 बजे इसका शुभारंभ किया गया जिसमें हजारों बच्चों ने भाग लिया मैराथन में महिला पुरुष बालक बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया शुभारंभ में सीएसपी विवेक चौहान थाना प्रभारी महेंद्रसिह परिहार, संजयसिह, उपायुक्त तनुजा मालवीय संस्था संयोजक श्री ओपी जगावत सह संयोजक सुदेश सांगते एवं उनकी टीम द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया शहर मैं विभिन्न स्थानों की ओर से होकर मैराथन सम्पन्न हुई। समापन स्थल सयाजी द्वार पर मैराथन मे भाग लेने वाले महिला, पुरूष, बालक, बालिकाओ मे चयनित प्रतिभागियो को अयोजित संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय व सांत्वना पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त आयोजन मे बालक वर्ग मे प्रथम पुरस्कार 11 हजार की राशि सचिन कुमार यादव भोपाल, बालिका वर्ग मे प्रथम रंजना पटेल भोपाल, द्वितीय पुरस्कार राशि 7 हजार श्याम बीद बालिका वर्ग मे मनीषा देवास, तृतीय पुरस्कार की राशि 5 हजार बालक वर्ग मे नवीन चौहान, बालिका वर्ग मे पूजा पटेल को प्रदान की गई तथा अन्य खिलाडियो को भी उपस्थित अतिथीयो मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, सीएसपी विवेकसिह चौहान,थाना प्रभारी महेन्द्रसिह परिहार, पंकजसिह परमार उपायुक्त तनूजा मालवीय संस्था संयोजक ओपी जगावत, सह संयोजक सुदेश सांगते, अनिल श्रीवास्तव, हेमेन्द्र निगम, गौरव कदम, राजीव श्रीवास्तव इन्दुप्रभा भारती के द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला प्रशासन, वन विभाग व पुलिस की टीम ने 1 करोड़ रूपये मूल्‍य की वनभूमि का अतिक्रमण हटाया

देवास। कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में जिले में वनमण्डल देवास द्वारा वन्यप्राणी अभयारण्य खिवनी के वन परिक्षेत्र में ग्राम रिछीखो में लगभग 1 करोड़ रूपये मूल्‍य की 5 हेक्टेयर वनभूमि का अतिक्रमण वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस की टीम ने हटाया। पुनः इस क्षेत्र में अतिक्रमण ना हो इसके लिए रिक्त पड़े क्षेत्र में वन्य प्राणियों के लिए डबरा डबरी निर्मित किया गया।
वनसंरक्षक देवास पी. एन. मिश्रा ने बताया कि उक्त क्षेत्र में पूर्व में भी आस-पास के ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया था। जिसमें प्रकरण पंजीबद्ध कर अतिक्रमण हटाया गया।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जूनियर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

देवास। भाजपा कार्यालय पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जूनियर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जूनियर मंडल मीडिया प्रभारी अमित मोदी ने बताया कि बैठक मे मुख्य रूप से चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी सभी से साझा की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता बहादुर मुकाती, दुर्गेश अग्रवाल, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, देवास नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी ओम जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का तन-मन से एकमत होकर चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर शशिकांत यादव, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, मंडल महामंत्री गणेश पटेल, राहुल दायमा, जिला मंत्री विकास गिरी, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष केशव जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा, पिछड़ा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, अनुसूचित जाती मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया, जूनियर मण्डल महामंत्री, रविराज भूतिया, जूनियर मण्डल महामंत्री चेतन दरबार सहित समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, वार्डो के बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas दुबे मप्र कांग्रेस कमेटी में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त

देवास। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति एवं महामंत्री – प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे. पी. धनोपिया के अनुमोदन से आपको प्रदेश कार्यकारिणी समिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने देवास शहर के राम नगर निवासी ऋषभ दुबे को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद दुबे से कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की है।

Dewas: प्रदेश स्तर से कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी के लिए श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम तय…!, सोशल मीडिया पर विरोध शुरू

• शहर कांग्रेस की ओर से देवास महापौर का प्रत्याशी अभी तय नहीं : मनोज राजानी

देवास। निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही नगर निगम महापौर पद प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर बाजारों तक हर किसी की जुबां पर महापौर पद प्रत्याशी की ही चर्चा है। की आखिर कौन होगा देवास महापौर पद के लिए दोनो पार्टियों से उम्मीदवार। आगामी 13 जुलाई को देवास शहर के करीब 2 लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मतदान का उपयोग कर देवास नगर निगम के छठवें और तीसरी महिला महापौर को चुनेंगे। मतदान में विजय उम्मीदवार की घोषणा 18 जुलाई को होगी।

सोशल मीडिया पर बाहरी व्यक्ति को महापौर का टिकट देने का विरोध शुरू

महापौर पद प्रत्याशी के लिए एक तरफ भाजपा में कुल 20 दावेदारों के आवेदनो की लंबी कतार है तो वही कांग्रेस में महापौर पद प्रत्याशी के कुल 27 आवेदनों प्राप्त हुए है जिनमे से लगता है कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी के लिए श्वेता प्रवेश अग्रवाल ने बाजी मारते हुए कांग्रेसी से महापौर पद प्रत्याशी के टिकट हासिल कर ली है।
भोपाल मीडिया के अनुसार कांग्रेस ने प्रदेश की 16 नगर निगमों में 11 नगर निगमों के नाम तय कर दिए है। जिसमे से एक देवास नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी के लिए श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम तय किया है, अभी कांग्रेस द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया है की कांग्रेस से अभी देवास महापौर प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। भोपाल मीडिया के अनुसार श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम तय होना और जिला शहर कांग्रेस द्वारा उसे नकारना जिला और प्रदेश स्तर में समन्वय की कमी को दर्शाता है।
लेकिन श्वेता प्रवेश अग्रवाल शुरू से ही कांग्रेस की प्रबल दावेदार बताई जा रही थी।
श्वेता का नाम सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर भी उजागर हुए है। जिसमे कहा जा रहा है की बाहर के नेता को टिकट नहीं दिया जाए नही तो देवास वाले उन्हें बाहर छोड़ आएंगे।

• एक नज़र श्वेता प्रवेश अग्रवाल पर…

श्वेता बिजनेसमैन प्रवेश अग्रवाल की पत्नी है। श्वेता प्रवेश अग्रवाल की शिक्षा के बात करे तो श्वेता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए, सिम्बायोसिस पुणे से एमबीए, एनआईएस से संचार और विपणन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, एनआईआईटी से ई-कॉमर्स की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है।
श्वेता अग्रवाल के पति प्रवेश अग्रवाल के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ नज़दीकियां जगजाहिर है। बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन घर चलो घर-घर चलो अभियान के के शुभारंभ के अवसर पर कमलनाथ की मौजूदगी में प्रवेश अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हुए थे।
प्रदेश में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देवास महापौर को आम जनता सीधे चुनेगी।

श्वेता प्रवेश अग्रवाल द्वारा शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के जरिये जनता से मुलाकात की जा रही, वही उनके नर्मदा युवा सेना के बैनर तले बड़े समय से शहर में विभिन्न तरह के आयोजन जैसे नि:शुल्क मोतियाबिंद की जांच का शिविर आयोजित करना, रोजगार मेला आयोजित करना, लगातार भजन संध्या का आयोजन करना, वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण करना, कोरोना काल में सतत भोजन एवं राशन का वितरण करना, महाशिवरात्रि पर बस स्टैंड से बिलावली तक नि:शुल्क वाहन सेवा देना, कोरोना काल में गरीब बस्तियों एवं वृद्ध आश्रम में नि:शुल्क भाप मशीनों का वितरण, शंकरगढ़ पहाड़ी संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान, शिप्रा नदी की सफाई अभियान, गौ संरक्षण अभियान चलाकर गायों के सींग को पर रेडियम लगाना, शंकरगढ़ पहाड़ी पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विस्थापितो को कंबल एवं खाना वितरित करने के साथ अन्य कार्यक्रमों को आयोजित कर उनमें उपस्थित होकरशहर में अपनी सक्रियता दर्ज करा रही है। इसी के साथ उनके द्वारा प्रदेश और देश स्तरीय पर भी अनेक कार्य की चर्चा है।

Dewas ग्राम पंचायत खतेडिय़ा के निष्पक्ष चुनाव को लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन…

देवास। 6 जून को ग्राम पंचायतों के नामांकन के आखिरी दिन बरोठा कलस्टर में ग्राम पंचायत खतेडिय़ा के लिए सरपंच पद के अभ्यर्थी मुकेशचंद्र मूलचंद सोलंकी (डॉक्टर) का आवेदन कोई अज्ञात व्यक्ति छीनकर भाग गया। जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई, तत्पश्चात मुकेश सोलंकी ने बरोठा टीआई को इसी सूूचना दी और दूसरा आवेदन पुलिस अभिरक्षा मेंं रिटर्निंग आफिसर को सौंपा।

सोलंकी ने बताया कि कुछ लोग मुझे चुनाव में खड़ा नहीं होने देना चाहते हैं। इसलिए उनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया गया है जो कि बहुुत ही गलत है, इस कृत्य की क्षेत्र के लोगों ने निंदा की है। निर्भिक एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए अभ्यर्थी मुकेशचंद्र सोलंकी (डॉक्टर) जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह से मिलें एवं उन्हें ज्ञापन दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित रितेश त्रिपाठी ने जिला कलेक्टर श्री शुक्ला से निवेदन किया कि पूरे जिले में कहीं भी इस तरह की स्थिति ना बने एवं ग्राम पंचायत खतेडिया में भी मुकेशचंद्र सोलंकी (डॉक्टर) का निर्वाचन सही तरीके से हो। इस पर जिला कलेक्टर आश्वस्त किया की चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे एवं किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटना नहीं होगी, प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने भी चुनाव में किसी तरह से व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों को नहीं छोडऩे की बात कही। उन्होंने सोलंकी को आश्वस्त किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं विशेष निगरानी में संपन्न होगी।