सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को गृहमंत्री ने किया खारिज
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज शुक्रवार कहा कि राज्य के नगरीय निकाय चुनाव में नगर का वोटर किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 3, 2022
डॉ. मिश्रा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में नगर का वोटर किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वार्ड चुनाव को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने इस प्रकार की खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों से कहा कि वे समाज में इस प्रकार का भ्रम न फैलाएं।
सोशल मीडिया पर चल रहा मैसेज जो की भ्रम की स्तिथि बना रहा था
देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराणा प्रताप उत्सव समिति एवं समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
आयोजन समिति के धर्मेन्द्र सिंह बैस एवं राजेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में असवार महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित घुड़दौड़ प्रतियोगिता तुलजा विहार के पीछे भोपाल बाईपास पर गुरूवार को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुई। तीन घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 21 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पधारे अतिथियों का स्वागत आयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस ने भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर किया। निर्णायक मण्डल में सौदान सिंह परिहार एवं राजेन्द्र सिंह बैस रहे। प्रतियोगिता में प्रथम विजय सिंह की घोड़ी काजल, द्वितीय लादेन का घोड़ा राकेट, तृतीय देवीलाल मालवीय की घोड़ी बिजली रही। विक्रम सिंह पवार द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को 5001 रूपए राशि भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रथम पुरूस्कार 11,000 रूपए विजय पंडित, द्वितीय पुरूस्कार 5100 रूपए नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं तृतीय पुरूस्कार 2100 रूपए अनिलराज सिंह सिकरवार के द्वारा प्रतिभागियों को प्रदान किए गए। साथ तीनों विजेताओं को हम्माल एसोसिएशन अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ठाकुर वीरू की और से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, महाराज विक्रम सिंह पवार, विजय पंडित, जिला महामंत्री राजेश यादव, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, अंसार भाई हाथीवाले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, भारत सिंह पटलावदा, समाजसेवी दिलीप अग्रवाल, शीतल गेहलोत, गणेश पटेल, संतोष पंचोली, आनंद कोठारी आदि थे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के गुरूदत्त शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से बालकृष्ण वर्मा एवं राजेश जैन ने किया। आभार नवीन सोलंकी ने माना।
आरोपियों ने गांजे व पैसे की कि मांग, न होने पर चाकू से किया हमला
देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना अंतर्गत गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब 4 अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति ओर चाकू से हमला दिया। घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधागंज निवासी दिनेश चौहान शवयात्रा में शामिल होने के लिए मुक्तिधाम पर आया हुआ था। वहां पर अज्ञात चार बदमाशों ने दिनेश के पुट्ठे पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। दिनेश ने बताया कि मैं शवयात्रा का रास्ता मुक्तिधाम के पास बैठकर देख रहा था। वहां चार बदमाश आए और मुझसे गांजा व पैसों की मांग करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर आरोपीयो मुझे चाकू मारकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। मौके पर नाहर दरवाजा थाना आरक्षक राजेश डांगी व पॉयलेट लक्की पटेल मौके पर डायल 100 लेकर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल ने बताया कि चार आरोपियों में से दो से तीन कम उम्र के लडक़े नजर आ रहे थे। पुलिस ने मामले की जाँच में जुट गई है।
सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड़ चौकी का चार्ज हरणगांव थाने से स्थानांतरित होकर आए सब इंस्पेक्टर राजेश जी बारेला ने संभाला बिजवाड़ चौकी प्रभारी बने राजेश बारेला ने पत्रकार दीपक शर्मा से चर्चा करते हुए बताया की क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि अपराध कुछ भी होता है तो उस पर अंकुश लगाया जाएगा अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा क्षेत्र में अमन शांति बनी रहे यही हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता हैं इस दौरान भाजपा नेता लोकेंद्र जी दरबार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल विकाश भाटी उपस्थित थे
देवास। राज्य निर्वाचन नगरीय निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा होते है महापौर व पार्षद पद के लिए चाह रखने वाले के सक्रिय होने के साथ ही शहर के राजनीतिक गलियारों में महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव में उम्मीदवार बनने की चाह वाले सोशल मीडिया के जरिए अपने योग्य उम्मीदवार बताने के लिए स्वयं व समर्थकों के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। पूर्व में जब नगरीय निकाय चुनाव की चर्चा थी तो महापौर पद के लिए दोनो पार्टी भाजपा व कांग्रेस से अनेकों नाम की चर्चा चली थी। परन्तु किसको मिलेगा पार्टी से टिकट इस पर अभी भी प्रश्न चिन्ह लगा था। जो की अभी तक बरकरार है।
प्रदेश में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ववत ही रखी जाने से देवास नगर निगम के लिए इस बार सामान्य महिला महापौर पद की प्रत्याशी होंगी। पूर्व में जब नगर निगम चुनाव होने की घोषणा हुई थी तो शहर के कांग्रेस नेता शिवा चौधरी की बहु व पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी मनीषा दीपक चौधरी ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पूरे जोश के साथ पेश की थी। परन्तु चुनाव स्थगित होने के कारण मेहनत काम न आई। अब जैसे ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीख़ की घोषणा हुई सोशल मीडिया पर फिर से पार्षद से लेकर महापौर पद की दावेदारी कर रहे लोगों का जमावड़ा लगने की शुरुआत हो गई है। देवास महापौर की बात करे तो भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ही पार्टियों कई दावेदार सालो से तैयारी कर के बैठे हुए थे।
परन्तु आरक्षण ने पूरा रुख ही बदल दिया। नगर निगम देवास के लिए सामान्य महिला की सीट आरक्षित है। कयास लगाए जा रहे है दोनो ही पार्टी के कई कद्दावर नेताओ ने अपनी पत्नी, बहु की दावेदारी के लिए मेहनत कर रहे है! तो वही नए कार्यकर्ता भी उम्मीद में बैठे हुए है। इसलिए इन सभी प्रश्नों का उत्तर अब पार्टी द्वारा घोषणा करने पर ही पता चल पाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षद दीपक चौधरी द्वारा एक पोस्टर शेयर किया जा रहा है, जिसमे उनकी पत्नी मनिषा दीपक चौधरी के लिए आगामी देवास महापौर पद की योग्य उम्मीदवार लिखा होने से चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि जब पूर्व पार्षद शिवा चौधरी के मकान पर प्रशासन ने जेसीबी चलाई थी तो पूर्व पार्षद दीपक चौधरी ने मनीषा दीपक चौधरी को लेकर कहा था की चुनाव तो हम लड़ेंगे और निश्चित तौर पर लड़ेंगे। अब उनका सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए महापौर पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताते हुए पोस्टर शेयर करना फिर से चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अब दीपक चौधरी द्वारा शेयर किए जा रहे पोस्टर में किसी पार्टी का चिन्ह नही है। परंतु उनके समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कांग्रेस पार्टी का चिन्ह दिख रहा है। जिससे मनीषा चौधरी कांग्रेस से महापौर पद की एक प्रबल दावेदार मानी जा रही है!
देवास। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मल्हार रोड, तोड़ी पर 28 वर्षीय युवक की बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी अनुसार तोड़ी में रहने वाला अंकित पिता शिवनारायण गेहलोत बुधवार सुबह खाना खाकर सोया था जब वह देर शाम तक नही उठा तो अंकित की माता जी द्वारा उसे जगाया गया। परन्तु वो नही उठा। युवक के नही उठने पर परिजन द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। अंकित की मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नही चल पाया है। जानकारी अनुसार अंकित के घर मे उसकी बुजुर्ग माँ व तीन बहनें है व अंकित दारू पीने का आदि भी था। अंकित चाय की दुकान पर काम करता था परन्तु तबियत खराब होने के कारण वह काम पर नही जा रहा था। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जाँच में लिया है।
देवास। नगरी निकाय चुनाव की घोषणा होते ही दोपहर पश्चात आदर्श आचार संहिता निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गई। जिसके अंतर्गत संपत्ति विरूपण के तहत शहरी क्षेत्र देवास नगरी शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर बैनर पोस्टर फ्लेक्स आदि जो लगे हैं। उन को हटाए जाने की कार्रवाई पुलिस प्रशासन निगम प्रशासन की टीम द्वारा एसडीएम प्रदीप सोनी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार, नगर निगम अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया के साथ पूरी टीम के द्वारा बैनर पोस्टर फ्लेक्स आदि हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
देवास : मध्यप्रदेश निर्वाचन राज्य आयोग के आयुक्त बीपी सिंह द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव तारीख़ की घोषणा कर दी। जिसमे नगरीय निकाय चुनाव 2 चरणों मे (पहला चरण 6 जुलाई व दूसरा चरण 13 जुलाई) सम्पन्न कराने का ऐलान किया गया बता दे कि 16 नगर निगमों में से 1 देवास नगर निगम में चुनाव दूसरे चरण यानी 13 जुलाई को सम्पन्न होगा। 13 जुलाई को महापौर व पार्षद के चुनाव देवास शहर में तकरीबन 269 मतदान केंद्रों के जरिये सम्पन्न होंगे जिनका परिणाम 18 जुलाई को घोषित होगा। महापौर पद के लिए देवास में महिला सामान्य का पद आरक्षित है।
देवास जिले में प्रथम चरण में 6 जुलाई को नगर परिषद बागली, नगर परिषद करनावद, नगर परिषद हाटपिपलिया, नगर परिषद कन्नौद, नगर परिषद सतवास, नगर परिषद लोहारदा, नगर परिषद कांटा फोड़, नगर परिषद खातेगांव और नगर परिषद नेमावर में चुनाव संपन्न होंगे इन सभी नगर परिषद में 15-15 वार्ड है। • दूसरे चरण में 13 जुलाई को नगर पालिका निगम देवास, नगर परिषद टोंक खुर्द, नगर परिषद भोरासा, नगर परिषद सोनकच्छ और नगर परिषद पीपलरावां में चुनाव संपन्न होंगे जिसमें नगर पालिका निगम देवास में 45 वार्ड मौजूद है तो वहीं बाकी सभी नगर परिषद में 15-15 वार्ड है। प्रथम चरण में कुल 135 वार्ड के लिए मतदान होंगे जिसके लिए 158 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे वहीं दूसरे चरण में कुल 105 वार्ड के लिए मतदान होंगे जिसके लिए 333 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे मतदान के परिणाम की घोषणा 17 व 18 जुलाई को होगी।
बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए व्यय की सीमा भी तय कर दी जिसमे महापौर पद के लिए जहाँ 10 लाख से अधिक जनसंख्या है वहाँ 35 लाख व जहाँ 10 लाख से कम जनसंख्या है वहाँ 15 लाख रुपए व पार्षद पड़ लिए जहाँ 10 लाख से अधिक जनसंख्या है वह 8.75 लाख व जहाँ 10 लाख के काम जनसंख्या है वह 3.75 लाख इतनी रकम प्रत्याशी प्रचार प्रसार व अन्य पर खर्च कर सकेगा
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तारीख की घोषणा आज राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फेंस कर के की गई। सिंह द्वारा बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव 2 चरणों मे कराए जाएंगे। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को व दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होंगे। कुल 347 निकायों में चुनाव होंगे। मतगणना 17 जुलाई व 18 जुलाई को होगी। तारीखो का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गयी है।
पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों पर चुनाव होंगे। चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय (11 निगम, 36 पालिका, 86 परिषद) जिसमे कुल मतदान केंद्र 13148 होंगे व दूसरे चरण में कुल 214 नगरीय निकाय (नगर निगम – 5, नगर पालिका – 40, नगर परिषद -169) जिसमे कुल मतदान केंद्र 6829 होंगे । प्रथम चरण के नतीजे 17 जुलाई व दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित होंगे। 16 नगर निगम के लिए 884 वार्ड, 76 नगर परिषद के लिए 1795 वार्ड, 226 नगर परिषद के लिए 3393 वार्ड है जिसमे चुनाव होना है। अभी 321 में से 318 निकायों पर ही चुनाव होंगे, 35 नगर परिषद में से भी 29 पर चुनाव होंगे। अलीराजपुर, मंडला और डिंडोरी में फिलहाल नही होगी चुनाव
11 जून को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन होगा, 18 जून नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने प्राप्त कर सकेंगे, 22 जून तक नाम वापसी की कर सकेंगे।
• 100 से ज्यादा दो-पहिया वाहन, ट्रक कटिंग का सामान सहित पांच करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद
देवास। मध्यप्रदेश सहित कई पड़ोसी राज्यों में कंजर अंतरराज्यीय गिरोह ने आतंक मचा रखा था। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उज्जैन रोड पर दिनदहाड़े ट्रक कटिंग की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमे 2 बाइक सवार बड़ी आसानी से ट्रक में से एक बोरी की कटिंग कर लेते है।
पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में दो 2 एएसपी, 8 डीएसपी एवं 24 थाना प्रभारीयो की आठ टीमों के साथ रात में 16 कंजर डेरों पर एक साथ दी गई प्रभावी दबिश दी गई।
दबिश के दौरान पांच करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद होने के साथ लगभग एक दर्जन फरारी बदमाश भी हिरासत में लिए गए है। पुलिस द्वारा दी गई सूचना अनुसार सभी 16 कंजर डेरो में पूरी रात सर्चिंग चली है, वही पुलिस ने अवैध शराब सहित सभी अवैध ठिकानों को भी ध्वस्त किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने यह दबिश रात को करीब 2 बजे दी थी। पुलिस द्वारा दी गई इस दबिश की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।
ठिकानों पर दबिश देने के पूर्व पुलिस ने ड्रोन कैमरों से ठिकाने की रेकी करा ली गई थी। सभी पुलिस कर्मी अपने साथ बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ लेस होकर पहुंचे थे।दबिश में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चार पहिया वाहन, देसी कट्टे, ट्रैक्टर ट्रॉली,पिकअप, आईसर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले है।इसी के साथ एक दर्जन चोरी की गई मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों एसी, फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े, जूतों, दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टन्स बरामद हुए है। सभी सामानों के मूल्य की जांच करने पर पूरा जब्त मशरुका की कीमत करीब 5 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।
पुलिस कंजर डेरो के युवाओ को जोड़ेगी मुख्यधारा से, दिलाएगी रोजगार देवास जिले के कंजर ढेरों में रहने वाले युवाओं को पुलिस अब मुख्यधारा में जोडऩे का काम करेगी। एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर की गई कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि देवास की कंपनियों में बात करने के बाद इन युवाओं को रोजगार भी दिलवाया जाएगा, ताकि वह अवैध गतिविधियों में लिप्त ना हो सके।