Dewas: जिला अस्पताल मे पदस्थ राजेन्द्र कुमार राठौर व हेमेन्द्र यादव सेवानिवृत, चिकित्सक व स्टॉफ द्वारा समानित कर कर दी विदाई

• राजेन्द्र कुमार राठौर ने सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल मे मरीजो की सेवा के लिए विभिन्न उपकरण किए प्रदान

देवास। 31 मई 2022 को जिला अस्पताल देवास में पदस्थ पदस्थ राजेन्द्र कुमार राठौर और हेमेन्द्र यादव के सेवानिवृत्त होने कार्यालय के स्टाफ द्वारा विदाई समारोह में उन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई ।

डाॅ.अतुल पवनीकर ने बताया कि जिला अस्पताल मे लैब टैक्नीषियन के पद पर 30 वर्ष से पदस्थ राजेन्द्र कुमार राठौर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल को 5 व्हील चेयर, 2 फोल्डिंग स्ट्रेचर मरीजो की सेवा के लिए एवं 1 डिजिटल वाॅच लैब के लिए प्रदान की।

जिला अस्पताल मे ओ.टी. टैक्नीषियन हेमेन्द्र यादव भी सेवा निर्वत हुए सेवाकाल के दौरान अधिकारियों द्वारा दिये दायित्व का इनके द्वारा पुर्ण निष्ठा से कार्य किया इन्हे शाल श्रीफल देकर एवं पुष्पमालाओं से कार्यालय के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई।

राजेन्द्र कुमार राठौर सेवानिवृत होने बताया कि 01 नवम्बर 1980 से शासकीय सेवक के रूप मे कार्य करते हुए 42 साल की सेवा दी गयी। जिसमे आस्टा, भोपाल, बेतुल, इटारसी और देवास मे सेवा कार्य किया गया। देवास मे 30 साल से सेवा कार्य कर रहे। ओ.टी. टैक्नीषियन हेमेन्द्र यादव ने बताया कि उनकी 45 वर्ष की शासकीय सेवा पुर्ण हुई 30 मई 2022 को सेवानिर्वत होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक विशेषज्ञ और अधिकारी कर्मचारियों नर्सिंग स्टाॅफ व अन्य कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई।

इस अवसर पर डाॅ.अतुल पवनीकर, डाॅ.अतुल बिडवई, डाॅ.अजय पटेल, डाॅ कविता कवचे, डाॅ.मनिषा मिश्रा, कमलसिंह डावर, विजय वर्मा, अषाोक वर्मा, अंजु शर्मा, अनुप डाबी, प्रकाष नागोरे, सुधा नायर, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सहयोगी स्टॉफ ,परिवार के सदस्य,मित्रगण उपस्थित हुए।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार राठौर और हेमेन्द्र यादव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारी का स्नेह और सहयोग मिला सभी साथियों की भाषा शैली और व्यवहार से हमेशा उन्हे परिवार की तरह स्नेह मिला सभी का कार्यक्रम आयोजन पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कमलसिंह डावर, ने किया एवं आभार विजय वर्मा ने माना।

Dewas: 10 लाख से ज्यादा कीमत के गांजा की तस्करी करते हुए व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। ज़िले की खातेगांव तहसील में आज दिनांक 30 मई 2022 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
दरअसल मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी थाना नेमावर क्षेत्र अपने मय बल रवाना होकर घटना स्थल पहुंचे। जहा एक व्यक्ति दो बोरियों में गांजा भरकर गुराडिया फाटा साततलाई रोड पर खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम गोविन्द तंवर पिता मिश्रीलाल तंवर जाति लोढा उम्र 33 साल निवासी मेलपिपल्या थाना खातेगांव जिला देवास बताया।

व्यक्ति के पास की दोनो बोरियो को चेक करते उसमें 5 पैकेट मिले जिन्हें खोलकर देखा तो उनके अन्दर गांजा भरा हुआ मिला। गांजे का कुल वजन 52.122 किलो ग्राम है जो की करीबन 10,05,000/-(दस लाख पाँच हज़ार) रूपये है।
उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नेमावर पर अपराध क्रमांक 182 / 2022 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

तरीका वारदात : आरोपी के द्वारा अधिकतर चार पहिया वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी अपने साथियों के साथ मिलकर करता है।

जप्तशुदा सामग्री : गांजा 52 किलो 122 ग्राम कीमती ₹10,05,000/- का मश्रुका जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : गोविन्द तंवर पिता मिश्रीलाल तंवर जाति लोढा उम्र 33 साल निवासी मेलपिपल्या थाना खातेगांव जिला देवास।

सराहनीय कार्य : उक्त सराहनीय कार्य निरी राजाराम वास्कले थाना प्रभारी नेमावर, उनि चितामण चौहान, प्रआर योगेश मालवीय, प्रआर मनीष मीणा, प्रआर दीपक पटेल, आर भरत शर्मा एवं सायबर सेल टीम उनि राजकुमार मालवीय, प्रआर सचिन चौहान एवं आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर का सराहनीय योगदान रहा।

Dewas : 15 माह में 248 महिलाओं/बच्चियों का हुआ अपहरण

• 2021 के शुरुआती तीन माह की तुलना में इस वर्ष समान समयावधि में हुआ 27% का इजाफा

• 15 माह में प्रदेश में प्रतिदिन 24 महिलाओं/बच्चियों का हुआ अपहरण

देवास। जिले में महिलाओं व बच्चियों के अपहरण में मामलों में वर्ष 2021 के शुरुआती तीन माह (जनवरी से मार्च) के मुकाबले वर्ष 2022 के शुरुआती तीन माह (जनवरी से मार्च) में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो भोपाल के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 के शुरुआती तीन माह (जनवरी से मार्च) तक 41 अपहरण की घटना हुई थी तो वही वर्ष 2022 के इसी समयावधि में यह घटना बढ़कर 52 हो गई।

प्रदेश में पिछले 15 माह में प्रतिदिन औसतन 24 महिला व बच्चियों का अपहरण हुआ है। बात करें जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक की तो कुल 10,957 बेटियों के अपहरण की घटना घटित हो चुकी है। प्रदेश में महिलाओं व बच्चों के अपहरण की सबसे ज्यादा वारदात इंदौर में हुई है। इंदौर में जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक कुल 909 महिलाओं बच्चों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। इंदौर पुलिस आयुक्त इसकी वजह इंदौर की अधिक जनसंख्या और इंटरनेट मीडिया पर जान से दोस्ती बताई है। उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर अनजान से दोस्ती करना और दोस्ती के बाद बहला-फुसलाकर ले जाने के कई मामले सामने आए हैं।

देवास के वर्ष 2021 के जनवरी से दिसंबर तक के महिला व बच्चियों के अपहरण की घटना के मामले
देवास के वर्ष 2022 के जनवरी से मार्च तक के महिला व बच्चियों के अपहरण की घटना के मामले

बात करें देवास की तो स्टेट क्राइम ब्यूरो भोपाल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देवास में वर्ष 2021 के जनवरी से मार्च 2022 तक 248 महिला व बच्चों के अपहरण की घटना घटित हुई है। पिछले दिनों में लव जिहाद की भी काफी घटना सामने देखने को मिली थी। वर्ष 2021 के जनवरी से मार्च तक के अपहरण के मामले के तुलनात्मक वर्ष 2022 के इसी समयावधि के मामलों में 27% की बढ़ोतरी देखी गई है। वर्ष 2021 में जनवरी से मार्च माह तक महिलाओं और बच्चियों के अपहरण के मामले की संख्या 41 थी जो वर्ष 2022 में जनवरी से मार्च माह तक यह संख्या बढ़कर 52 हो गया है।

देवास पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जब कोई महिला या बच्ची का अपहरण होता है तो जब उन्हें पुलिस द्वारा रिकवर कर घर वालो को सौंपा जाता है। उसमे नाबालिका भी रहती है। जब उनके बयान लिए जाते है तो उनके साथ रेप को घटना हुई होती है, जिस कारण उन अपराधो में अपहरण के साथ साथ रेप के धाराएं भी जुड़ जाती है और वह अपराध की अपहरण की श्रेणी से हटकर रेप की श्रेणी में दर्ज हो जाता है। अगर अपहरण की गई बालिका नाबालिक है तो उसकी मर्जी से भी अगर वह किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो वह मामला रेप की श्रेणी में आता है।
इस सब कार्यवाही में थोड़ा समय में लगता है। लेकिन जब यह अपराध के कुछ प्रकरण रेप की श्रेणी में दर्ज हो जाते है जिसके बाद आप तुलना करेंगे 2021 के शुरुआती तीन माह के आंकड़े और 2022 के शुरुआती तीन माह के आंकड़े की तो वर्ष 2022 के आंकड़े 2021 के मुकाबले कम होंगे या लगभग इसके बराबर होंगे।

[Total_Soft_Poll id=”1″]

आजकल सोशल मीडिया के कारण ऑनलाइन दोस्ती के मामले ज्यादा बढ़ गए हैं। इस कारण महिलाएं वह बच्चियां अपराधियों के चंगुल में फंस जाती है कई बार तो लड़कियां और महिलाएं सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो जैसी निजी जानकारी शेयर कर देती है। आरोपी इसका फायदा उठाकर, उनसे नजदीकिया बड़ाकर फायदा उठाते हैं और कई बार अब तक करते हैं।

अपहरण में साथ जाने वाली अगर नाबालिका हो तो उसके अपने मर्जी से साथ जाने पर भी वह अपराध की श्रेणी में आता है।

इस तरह के अपराध रोकने के लिए जरूरी है कि लड़कियों को सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए।

Dewas: देवास बायपास पर बनेगा नया बस स्टैंड

देवास। देवास को परिवहन के क्षेत्र में एक नई सौगात प्राप्त हुई है। जानकारी देते हुए नगर निगम पीआरओ उमेश चतुर्वेदी ने बताया की देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने बताया की बहुप्रतीक्षित नए बस स्टैंड की पूर्ण स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन से देवास को मिल चुकी है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किये जाने हेतु निविदा जारी की जा चुकी है। नया बस स्टैंड 6 करोड़ की लागत से भोपाल बाईपास पर निर्धारित स्थान पर आकार लेगा।

नया बस स्टैंड बायपास पर बनने से शहर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी जो शहर को एक बड़ी समस्याओं में से एक है।

जानकारी अनुसार नया बस स्टैंड सर्वसुविधायुक्त हाेगा। यहा तमाम आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। कमर्शियल दुकानें भी बनाई जाएगी। बसाें की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण हाेगा। बस ड्राइवर और कंडक्टराें के ठहरने के लिए भी कक्ष बनाए जाएंगे।

जानकारी अनुसार बायपास पर बस स्टैंड का मंजूर होना शहर के लिए एक बड़ी साैगात है। यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। वहीं, शहर के बीचाें-बीच बस स्टैंड हाेने से एबी राेड पर ट्रैफिक का बहुत दवाब रहता है। बायपास पर बस स्टैंड बनने से एक ओर एबी राेड पर ट्रैफिक का दबाव कम हाेगा।

Dewas: सुरीलों की महफिल आयोजन के साथ श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का गठन


देवास। शहर की पावन धरा पर कुमार गन्धर्व एवं रज्जब अली खां जैसे महान संगीत कलाकारों ने अपनी संगीत साधना की और पूरे देश-विदेश में शहर का नाम गौरवान्वित किया। वहीं उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का गठन किया गया। इसके अंतर्गत रविवार को श्री हरि गार्डन में एक संगीत आयोजन सुरीलों की महफिल आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि महाविद्यालय प्राचार्य अजय चौहान, संस्था अध्यक्ष बंटी मंगरोलिया, संचालिका मुस्कान राठौर, उपाध्यक्ष डीके यादव, श्रीमती प्रीति बाला राठौर आदि ने माँ सरस्वती तथा समाजसेवी स्व. हरिशंकर राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत सुरीलों की महफिल शुरू हुई जिसमें अनिल नाईक, दिलीप तिलक, हेमंत चाकणकर, मनीष उपाध्याय, दिनेश बावने, शहजाद पठान, एसएल राजपूत, सुनील पौराणिक, रामजीत सिंह, संजय सरल, विशाल फाटे, विवेक ढवले, शुब्धा चाकणकर, प्रीति चौधरी, शबनम पठान, मुस्कान सेम, उषा धोते ने सुरीले गीतों की प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर सुनील पॉल, निकिता मारू, जयंत रेडेकर, जीवन सिंह आदि श्रोता के रूप में उपस्थित थे। संचालन मुस्कान राठौर ने किया। अतिथि आभार हिना राठौर ने माना।

भोपाल रोड पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, 4 लोग घायल,1 गंभीर घायल इंदौर रैफर

देवास : भोपाल रोड पर ग्राम जामगोद के पास आज सुबह तकरीबन 10:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी खा कर रोड से नीचे जा गिरी। जिसमे 4 लोग घायल हो गए व एक को गंभीर चोट आई जिससे इंदौर रैफर कर दिया गया।

आज सुबह कार क्रमांक एमपी 40 सीबी 3391 देवास से भोपाल की ओर जा रही थी। तभी हादसा हो गया हादसे में रोड़ पर पंचर की दुकान स्थानीय निवासी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जो रोड पार कर रहा था, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वही कार सवार लोगो को मामूली चोट आई है। जिन्हें जिला अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नही हो पाया है कि घायल कहा के निवासी थे और इनके नाम क्या है। बीएनपी पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Dewas: छात्र छात्राओं ने “विज्ञान भवन रोको आंदोलन” के तहत किया भोपाल चौराहा पर चक्काजाम

देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में ‘विज्ञान भवन रोको आन्दोलन” में स्थानीय विज्ञान भवन में हजारों की संख्या में विद्यार्थी एकत्रित हुए और आपकी हक की लड़ाई लड़ने के लिए अपने महाविद्यालय को बचाने के लिए बड़े उत्साह के साथ नारे बाजी करते हुए विशाल रैली निकालते हुए भोपाल चौराहा रोड पर बैठ कर चक्काजाम किया।

छात्रो तहसीलदार एवं डीएसपी को छात्राएं शिवानी चंदेल, वर्षा सिंह राठौड़, एवं निकिता राठौर ने अपनी समस्या बताया कि अगर हमारे कॉलेज का स्थानांतरण हो जाएगा तो हमारी पढ़ाई छुड़ जाएगी, देवास शहर से 15 किमी गांव में अगर महाविद्यालय जाता है तो हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, यहाँ तक कि वह पर तो कोई आने जाने के संसाधन भी नही चलते हैं ओर रास्ते में कालीसिंध नदी भी आती है ना पुल बना है और ना ही सड़क बनी है। हम तो किसी भी हाल में कॉलेज नही छोड़ेंगे। एक तरफ तो सरकार कॉलेज चलो अभियान चलाती है और दूसरी ओर कॉलेज को जंगल मे भेज रही है। हम अपना अधिकार मांगते , ना किसी से भीग मांगते।विद्यार्थियों की मांग को सुनने के बाद तहसीलदार ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय को कही पर भी स्थांतरण नही किया जाएगा। आपका महाविद्यालय अभी तो 3 माह तक वही यथावत संचालित होगा। आपसे कोई भी आपका महाविद्यालय खाली नही करायेगा।

जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर तीन महीने के बाद भी प्रशासन ने महाविद्यालय को खाली करने के आदेश जारी करे तो फिर से छात्र छात्राएं भोपाल चौराहा पर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेंगे। आन्दोलन में हजारों छात्र छात्राओ के साथ पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ,पूर्व कॉलेज अध्यक्ष नीरज नागर भी उपस्थित हुए।सभी छात्र छात्राओं का आभार छात्र नेता वीरेन्द्र पटेल ने माना।

Dewas: दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने पर प्रकरण दर्ज

देवास। महिला को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने पर शहर के बीएनपी थाने में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर महिला के ससुराल पक्ष के तीन लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल 26 वर्षीय महिला मीणा चौहान ने शनिवार को दोपहर करीब 11.30 बजे बीएनपी थाने में अपने ससुराल वालो पर दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष के तीन लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।
महिला में पुलिस वालो को बताया की उसके ससुराल वालो ने उसे दिसंबर 2021 से मई 2022 तक लगातार परेशान किया।
महिला वर्तमान में अपने ससुराल को छोड़ बरोठा में रह रही है।
पुलिस ने महिला के पति अरुण चौहान निवासी MIG 46, तुलजा विहार देवास, सास चतरबाई चौहान के साथ एक और अन्य सदस्य पर अपराध कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
मामले की विवेचना बीएनपी थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अजय साहनी द्वारा की जा रही है।

Dewas : केलादेवी से बालगढ़ मेन रोड से जोडऩे वाले MR रोड पर बाधित मकानों को हटाया

देवास : केलादेवी से बालगढ़ बायपास को जोडऩे के लिए एमआर वन रोड बनाया जा रहा है केला देवी से बालगढ़ के बीच दुर्गानगर बस्ती के 11 मकान निर्माण कार्य में बाधित हो रहे थे बाधित मकानों के परिवार से निगम के अधिकारियों ने चर्चा की गई विधिवत उन्हें सूचना पत्र भी दिए गए थे । परिवारों से चर्चा के उपरांत वह रोड निर्माण कार्य के लिए अपने मकान से अन यंत्र शिफ्ट होने के लिए तैयार हुए जिनको विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मल्टी में 9 परिवारों को शिफ्ट किया गया। जिसमें से दो परिवार स्वयं अपनी मर्जी से अन्य स्थान पर शिफ्ट हुए। रहवासी गणेश ने बताया कि मकान एमआर टेन वन में आ रहा था। इसलिए खाली कर रहे है मल्टी में शिफ्ट हो रहे हैं। पहले हमें नोटिस दिए गए थे। निगम उपयंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि एमआर रोड में 11 मकान बीच में आ रहे थे। उन्हें आज पूर्णता हटाने की कार्रवाई की गई।

Dewas : पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने दोस्त की थी पत्थर मारकर हत्या, गिरफ्तार

2 दिन पहले संदिग्ध हालात में मिला था 40 वर्षीय युवक का शव

देवास(नरेंद्र चौहान) : जिले की हाटपिपल्या तहसील के नगर करनावद में दो दिन पहले एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस शुक्रवार को दर्ज किया था। जांच के दौरान मृतक के दोस्त को शंका के आधार पर पंकड़कर पूछताछ की गई जिसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीआई एसएस मुकाती ने बताया 26 मई की रात को करनावद निवासी कैलाश पिता गोरेलाल का शव माता चबूतरे के समीप से मिला था। सिर पर चोट थी और खून निकल रहा था। ऐसे में आशंका की थी कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर हमला किया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हाटपीपल्या अस्पताल पहुंचाया था। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शॉर्ट पीएम में खुलासा हुआ कि किसी वस्तु से वार किया गया है जिससे हड्डी भी टूटी हुई मिली है। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने कैलाश व उसके के साथी मुकेश पिता पीरूलाल भिलाला उम्र 35 वर्षीय निवासी करनावद को घटनास्थल पर देखा था।

मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पत्थर से हमला करने की बात स्वीकारी, उसने कहा उसे ऐसा नहीं लगा था कि पत्थर मारने से कैलाश की मौत हो जाएगी। पूछताछ में यह भी पता चला कि घटना वाली जगह पर कैलाश पहले से शराब पी रहा था। जब मुकेश पहुंचा तो बातचीत के दौरान कैलाश उसके साथ गालीगलौज करने लगा। पूर्व में कैलाश ने आरोपी की पत्नी को लेकर कुछ कमेंट किया था जिससे मुकेश नाराज था। गालीगलौज के दौरान उसने कैलाश को समझाइश दी लेकिन वो नही माना, इसके बाद मुकेश ने पत्थर उठाकर कैलाश को मारा जो की उसकी आंख के ऊपर लगा।

पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी को हत्या के 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया इस कार्य में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी हाटपिपलिया सज्जन सिंह मुकाती चौकी प्रभारी करनावद हिमांशु पांडे , उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र पटेल सैनिक राम सिंह, जालम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।