देवास। उज्जैन रोड , बांगर स्थित अमलतास अस्पताल में अब नेत्र रोगी अपने नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण भी करवा पाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास के पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर द्वारा अपने आदेश क्रमांक 2593/ओ.एस.टी./2021 दिनांक 19 फरवरी 2021 के द्वारा अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की मान्यता प्रदान की गई है। निरीक्षण दल द्वारा पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुवे यह मान्यता प्रदान की गई है।इस सम्बंध में प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2021 से अगले पांच वर्ष तक अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की मान्यता मिली है। अमलतास अस्पताल के चैयरमेन श्रीमयंक राज सिंह जी भदोरिया ने कहा कि ये उपलब्धि हमारे डॉ, स्टाफ सहित अमलतास अस्पताल से जुड़े उन सभी लोगो के सेवा का परिणाम है जिसके कारण हम अब नेत्र रोगियों को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध करवा पाएंगे, जिससे उनके जीवन का अन्धकार समाप्त होगा।














