कन्नौद : मध्यप्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने पूँजीपतिया के साथ मिलकर फिर धोका देते हुए व्यापारियों के पक्ष मे निर्णय लेते हुवे मंडी मे आने वाली उपज चना एवं गेहूं की फसल की खरीदी की तारीख बड़ा कर किसानो को नुकसान पहुंचाया है। पहले चना खरीदी 15 मार्च से एवं गेहूं की 22 मार्च से खरीदी प्रारम्भ होनी थी, जिसे सरकार ने बड़ा कर अब 22 मार्च से चने एवं 1 अप्रेल से गेहूं की खरीदी प्रारम्भ करने का एलान किया, जबकि कनोद, खातेगाँव व सतवास मंडी मे 12 मार्च तक औसत रूप मे 8000 से 10000 क्विंटल अनाज की आवक हो रही थी ।इस बात से साफ है की शासन की मंशा किसानो को लाभ न पंहुचाते हुवे व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की है।मेरे मतनुसार जब किसान का 60 से 70% उपज कम दामों मे बिक जावेगी , तब सरकार खरीदी प्रारम्भ कर पूँजीपतिओ को फायदा पहुंचाया जावेगा
चंचल भारतीय✒️














