• 13 पेटी देशी मदिरा प्लेन 02 पेटी विदेशी मदिरा, 55लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2500 लीटर महुआ लाहन बरामद
देवास। अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे इसी कड़ी में आज 08 मार्च को सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी वृत देवास ए एवं बी में संयुक्त कार्रवाई प्रात कालीन ग्राम सिया, बरोठा में अवैध मदिरा के निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई। इसमें बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा लाहन एवं चालू भट्टीया बरामद की गई तथा ग्राम कैलोद में आरोपी श्याम चौधरी पिता रणछोड़ चौधरी के निवास से 13 पेटी देशी मदिरा प्लेन 02 पेटी विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की गई, आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत पंजीबद्ध किया गया। आरोपी श्याम चौधरी आबकारी टीम को दूर से देखकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।आज की कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 11प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 134.28 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा,55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2500 लीटर महुआ लाहन बरामद कर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया ।
कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, डी पी सिंह, प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया ,राजाराम रैकवार आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, सनत ओझा, दीपक तटवादे,विकास गोतम विशेष योगदान रहा।














