कन्नौद: एएसपी सूर्यकांत शर्मा के द्वारा स्थानीय प्रशासनिक अमले का नेतृत्व करते हुए काफिले के साथ पैदल मार्च कर नागरिकों व व्यापारियों दुकानदारों राहगीरों से अपील की है कि कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों में वृद्धि होने से हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार जारी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रन्ट लाईन वर्कर के बाद अब 60 वर्ष अधिक आयु और 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से पीडीत व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। आप सभी अपनी बारी आने पर वैक्सनी अनिवार्य रूप से लगवाये।
सूर्यकांत शर्मा एएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं अपना सेम्पल देकर कोरोना वायरस की जांच कराएं। सदैव मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथो को साफ पानी एवं साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। इससे आप स्वंय को अपने बुर्जुग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हुए कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
दस वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्धजनों एवं गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग, कैंसर, डायबिटिज, टीबी, किडनी रोग, लीवर रोग से पीडित व्यक्तियों में बीमारी का खतरा अधिक होता है अतः ऐसे व्यक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं ना ही अफवाह फैलाएं, घबराएं नहीं सावधानी ही सुरक्षा है। इस दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अनिल जोशी के निर्देशन में बिना मास्क लापरवाह दुकानदारों एवं राहगीरों के चालान बना कर मौके पर ही दर्ज किया गया इस एवज में 1250₹ राजस्व वसूली हुई ।पैदल मार्च नगर के मुख्य मार्ग होता हुआ नगर परिषद चौराहे से कन्नौद नगर के विभिन्न मार्गो से होकर एएसपी कार्यालय पर समापन हुआ। पैदल मार्च मे नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद,नागेश्वर प्रसाद पनीका तहसीलदार कन्नौद,ब्रजेश सिंह कुशवाहा पुलिस एसडीओपी, महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी कन्नौद, नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार थाना प्रभारी सतवास, अनिल जोशी सीएमओ नगर परिषद कन्नौद एवं दर्जनभर से अधिक नगर परिषद कर्मी व पुलिसकर्मी शामिल थे।
चंचल भारतीय✒️














