कन्नौद/कुसमानीया(राजेंद्र श्रीवास) : मण्डल अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक एम.पी.ई.डी.बी. वन मण्डल देवास के मार्गदर्शन मे मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल की सहायता से पूरे वन मण्डल मे स्कूली बच्चों मे वनो एवं वन्यप्राणियों के प्रति प्रशिक्षण सह-जागरूकता हेतु अनुभूति कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी मे वन्यप्राणी अभ्यारण्य खिवनी अंतर्गत वन परिक्षेत्र खिवनी के अनुभूति कैम्प का आयोजन खिवनी कैंपस में किया गया जिसमें शासकीय स्कूल पटरानी एवं निवारदी के 120 बच्चे हुए सम्मिलित हुए
कोरोना ने समझाया प्रक्रति का महत्व-
आज के अनुभूति कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन अ.प्र.मु.व.स (वन्यप्राणी) श्री सत्यानंद भी सम्मिलित हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए मानव जीवन मे प्रकृति के महत्व के बारे मे बताया तथा बच्चों के अनुभूति इको कैम्प के अनुभव के बारे मे चर्चा करी।
अधीक्षक खिवनी अभ्यारण्य राजेश मंडावलिया ने बताया कि ईको कैम्प अंतर्गत बच्चों को खिवनी अभयारण्य के कुछ प्रमुख स्थानों जैसे- घांस परिस्थितिकी तंत्र,वन्यप्राणी हेतु जलस्त्रोत तालाब, सौसर एवं सोलर वाटर पंप, नदी तंत्र एवं उसका महत्व, सप्त ऋषि वृक्ष, मांसाहारी वन्यप्राणी के पगमार्क , वन्यप्राणी सेही के कांटे भी दिखाए साथ ही बच्चों को चित्तल के प्रत्यक्ष दर्शन हुए जिन्हें देखकर बचें रोमांचित हो उठे, साथ ही जंगल भ्रमण करते हुए बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए गए
वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी अशेष मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को वन विभाग मे रोजगार के अवसर, वन विभाग मे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय, उनकी चयन प्रक्रिया एवं उनके कर्तव्य के सम्बंध मे बच्चों का मार्गदर्शन किया।
अनुभूति कैम्प अंतर्गत हमारे भविष्य युवा पीढ़ी को प्रातः काल मे पक्षी दर्शन उपरान्त प्रकृति पथ पर वन भम्रण, विभिन्न वृक्षों की पहचान एवं उपयोगिता, वन्यप्राणीयों के विषय में रोचक तथ्य एवं पारिस्थिकी तंत्र मे उनका महत्व, वन औषधी, जैवविविधता एवं उसका महत्व आदि प्रकृति से जुड़े विषयों पर मास्टर ट्रेनर अम्बुश जैन एवं पी. एन. तिवारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
जैव विविधता प्रश्न मंच का किया गया आयोजन–
कैम्प समाप्ति के पूर्व बच्चों मे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जैव विविधता क्विज के आयोजन प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल शैलेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया, जिसमें सोनम परमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया , उपरान्त समस्त प्रतिभागि विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप का वितरण म प्र एको विकास बोर्ड की सहयोग से किया गया।
कैम्प में छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा वनों एवं वन्यप्राणी के महत्व को समझाया, पूरे अनुभूति कार्यक्रम मे वनपाल प्रमोद शास्ता, वन रक्षक- के के वर्मा,पूरण सिंह, बी एस चौहान, सतीश नरवरिया, सशिकान्त जाटव एवं राजकुमार मालवीय का विशेष योगदान रहा।














