देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर में बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर विद्यालय प्रमुख रजत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एसएफडी प्रमुख मयंक पाठक उपस्थित थे एवं अध्यक्षता नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने की। श्री पाठक द्वारा कार्यकर्ताओं को अभाविप की रीति-नीति से अवगत कराया गया। जिसके पश्चात नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष यतन शर्मा, उपाध्यक्ष रवि परमार, विशाल चंगेश, अनिवेश खत्री, मंत्री धीरेन्द्रसिंह पवार, सहमंत्री लव वर्मा, गौरव पाठक, कृष्णा पटेल, एसएफडी प्रमुख संदीपसिंह पवार, सह एसएफडी प्रमुख विशाल डोरिया, एसएफएस प्रमुख नयन धाकड़, सह एसएफएस प्रमुख ऋषभ राठौड़, कला मंच प्रमुख विशाल यादव, सहप्रमुख रितेश दिवानिया, सोशल मीडिया प्रमुख राजवीर ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य रितिक चौधरी, शिवराजसिंह तंवर, अरूण चौधरी, सुमित गोस्वामी, कुलदीप विश्वकर्मा, गोपाल पवार, क्रिश खत्री, अमन बैरागी, शिवराजसिंह, अमन हरोड़े को नियुक्त किया गया।














