देवास, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में ग्राम बरोठा सांसी मोहल्ला तथा तालाब के पास स्थित नाले किनारे कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 81 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 9 हजार 500 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया।
जप्त समस्त सामग्री की कीमत 4 लाख 91 हजार 200 रूपये है। कार्यवाही में कुल 09 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल, सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, श्रीमती निधि शर्मा, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, दीपक टटवाड़े, विकास गौतम, सनत ओझा आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।














