देवास। बीते दिनों गंधर्वपुरी गांव के आस पास के इलाके में अज्ञात बीमारी की चपेट में आ जाने से 10 से अधिक कौओं के मौत हो गयी जानकारी अनुसार जब लोंगो ने गांव के आस पास जाकर पता लगाया तो हर इलाके से मृत कौए मिले जिससे लोगो मे बीमारिया फैलने का भी डर है।सभी मृत कौओ का सेम्पल भोपाल लैब के जाँच के लिए भेजा गया है बीते दिनों इसी प्रकार के कई मृत कौवे इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में भी मिले थे कॉलेज परिसर में 50 कौओं की मौत हो गई है। इनमें से दो में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू का वायरस मिला था।
बर्ड फ्लू को लेकर देवास जिले में भी अलर्ट
इंदौर के बाद गंधर्वपुरी में हुई कौओ की मौत के बाद अब वैन विभाग और पशु विभाग की टीम अलर्ट पर है। वन विभाग की तरफ से मामले पर नज़र रखी जा रही है वही उनकी एक अन्य टीम वन्य प्राणी टीम भी है जो अलर्ट पर है














