देवास। शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने बाल दिवस एवं भाई दूज के उपलक्ष्य में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर 101 नन्हें-मुन्ने बच्चों पढ़ाई सामग्रियों का वितरण किया। किया। समिति अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि शिवशक्ति ग्राउण्ड, इटावा एवं स्टेशन रोड़ स्थित झुग्गी बस्तियों में समिति के सदस्यों ने नन्ही बच्चियों से तिलक कराया। तत्पश्चात सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल आदि पढ़ाई की सामग्री भेंट की और स्कूल जाकर पढ़ाई करने लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे समरोज खान ने बच्चों को मिठाई भेंटकर चाचा नेहरू जंयती (बाल दिवस) व भाई दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लीगल एड क्लीनिक एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा यादव, संस्था सदस्य आयुषी परमार, गुंजन, सचिव सूर्यप्रताप, निखिल चौधरी, दिव्यम ठाकुर, हर्षित सिसोदिया, मोहित चावड़ा, शुभम तलरेजा, समीर, हर्ष, पलक शर्मा, चेतन, प्रभात चंदेल आदि उपस्थित थे।














