• Latest
  • Trending
  • All

मध्यप्रदेश_विधानसभा चुनाव के दो साल बाद की उलटबांसी

28, July, 2021
राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

28, July, 2026
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

27, July, 2026
आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

25, July, 2026
श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

24, July, 2026
शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर  छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

23, July, 2026
NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

19, July, 2026
देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

18, July, 2026
देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

18, July, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

14, July, 2026
देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

04, July, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Monday, August 3, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश_विधानसभा चुनाव के दो साल बाद की उलटबांसी

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

हम पत्रकारों को जितना आने वाले वक्त से प्यार होता है उतना ही गुजरे वक्त से भी स्नेह होता है. जैसे कल जब लिखने बैठा तो सामने के कैलेंडर पर 12 दिसंबर 2020 का पन्ना फड़फड़ा रहा है मगर मुझे दो साल पहले का 12 दिसंबर 2018 याद आ रहा है. उस दिन भोपाल में तब सत्ता परिवर्तन की आहट थी. सुबह के ग्यारह बजे थे और हम टीवी पत्रकार राजभवन के सामने खड़े होकर एक अदभुत दृश्य देख रहे थे, कि गवर्नर हाउस के प्रवेश द्वार से कमलनाथ का काफिला अंदर जा रहा था तो निकासी वाले द्वार से शिवराज सिंह चौहान का काफिला बाहर आ रहा था. कमलनाथ सरकार बनाने का दावा करने जा रहे थे तो शिवराज इस्तीफा देकर निकल रहे थे. हमेशा की तरह शिवराज जी के चेहरे पर मुस्कुराहट थी उन्होंने हमारे कैमरों के सामने उंगलियों से वी यानि कि विक्ट्री का निशान बनाया, जब हम उनके पास पहुँचे तो कहा, “नाउ आई एम फ्री, इस्तीफा देकर आ गया हूं.” 11 दिसंबर की देर रात तक चली मतों की गिनती के बाद जो परिणाम आये थे, उनमें बीजेपी 109 तो कांग्रेस 114 सीटें पा गयी थीं. बीजेपी चुनाव हारी नहीं थी तो कांग्रेस भी चुनाव जीती नहीं थी. कांग्रेस बहुमत पा नहीं सकी थी तो बीजेपी संख्या में पिछड़ी हुयी थी. मगर बीजेपी सत्ता से पंद्रह साल बाद हट रही थी तो कांग्रेस पंद्रह सालों में सत्ता पर काबिज होने जा रही थी. राजनीति के लिहाज से ये बड़ा बदलाव था. दो साल बाद अब देख रहा हूं तो आज की तारीख में दो साल पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही कार्यकारी हों शिवराज सिंह चौहान ही थे तो वो आज भी मुख्यमंत्री हैं. वो जिस मुख्यमंत्री निवास में रह रहे थे, आज भी वहीं रह रहे हैं. कमलनाथ दो साल पहले जिस पद पर थे, आज भी वहीं हैं. यानि कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निवास आज भी उनका वही है जो पहले था यानि कि सिविल लाइंस का बड़ा बंगला. अब सवाल यही है कि इन दो साल में क्या कुछ बदला है. बदला भी है या नहीं. शायद जरा भी नहीं! प्रदेश की राजनीतिक इतिहास में पंद्रह महीने का वक्त नगण्य ही होता है. इतिहास के पन्ने पलटते हुये जब देखा जायेगा तो 2018 में मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के लिये हुये चुनावों में बहुमत के करीब आकर कांग्रेस ने सरकार बनायी थी और बीजेपी को पंद्रह साल के शासन के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी. शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री पद से विदाई हुयी थी और कमलनाथ प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बने थे. मगर पंद्रह महीने में ही फिर सब बदल गया और फिर वैसा ही हो गया जैसा पंद्रह महीने पहले था. यानि कि शिवराज सिंह फिर मुख्यमंत्री बने और कमलनाथ फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ही रह गये. कांग्रेस के ‘अच्छे दिन’ पंद्रह महीने ही चल पाये और कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश में विधानसभा की सीटों पर अध्यक्ष की बाईं तरफ से फिर दाहिने तरफ की सीट पर आ गये. कांग्रेस का सत्ता सुख इतने कम दिन क्यों चला और इसके लिये कौन जिम्मेदार था, किस नेता ने क्या गलती की, शायद इसकी चर्चा आने वाले दिनों में कम ही की जायेगी. क्योंकि सफलता के सौ बाप होते हैं, हारने वाला अकेला ही होता है और हारने वाले के साथ कोई खड़ा नहीं होता, यहां तक कि इतिहास भी नहीं. मगर हमारे लिये ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है, सिर्फ दो साल ही हुये हैं. इसलिये कुछ नये सिरे से सोचा जा सकता है कि कांग्रेस ने 2018 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेहतर तरीके से चुनाव प्रचार कर चुनावी रणनीति तैयार कर और किसान कर्जमाफी का पंजाब विधानसभा चुनावों में आजमाया हुआ नुस्खा सामने रखकर चुनाव लड़ा और बीजेपी को संख्या में पीछे छोड़ दिया था. तब के कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों चुनावी प्रदेशों में दो-दो नेताओं को आगे कर चुनाव लड़ा था. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव तो राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट और मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया. युवा और अनुभवी नेता का ये ब्लेंड काम आया और जनता ने बीजेपी को छोड़ कांग्रेस पर भरोसा किया मगर मुख्यमंत्री पद पर किसे चुनें इसमें राहुल गांधी ने अनुभव को आगे किया ओर युवा नेता से इंतजार करने को कहा. राहुल ने सिंधिया और कमलनाथ के हाथों में हाथ डाल जो फोटो ट्वीट की उसमें रूसी महान लेखक लियो टॉलस्टॉय का चर्चित कोट लिखा, “द टू मोस्ट पावरफुल वॉरियर्स आर पेसेंस एंड टाइम”, मतलब समय और धीरज से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं. इशारा साफ था कि सिंधिया को धीरज तो कमलनाथ को वक्त के साथ चलने की नसीहत थी इस ट्वीट में. मगर गलती दोनों नेताओं से हो गयी. कमलनाथ वक्त के साथ कदमताल कर चल नहीं पाये अपने को वक्त के मुताबिक बदल नहीं पाये और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी धीरज की सीख भुला दी. दल बदला और सरकार पलट दी. धीरज तो राजस्थान में सचिन पायलट ने भी छोड़ दिया था. वो तो कांग्रेस की किस्मत अच्छी थी वरना वहां भी आज राज वसुंधरा राजे सिंधिया का आ गया होता. कल्पना करिये यदि राहुल ने धीरज का पाठ कमलनाथ को और समय का पाठ सिंधिया को पढ़ाकर यहां मध्य प्रदेश की कमान सौंपी होती तो फिर क्या बीजेपी की सत्ता में पंद्रह महीनों में वापसी होती? कमलनाथ की वफादारी और अनुभव का फायदा कांग्रेस संगठन को आज दिल्ली में मिल रहा होता और पार्टी अहमद पटेल के इस तरह असमय जाने से सदमे में न होती. और इधर सिंधिया ऊर्जा ओर जोश से पंद्रह महीने बाद भी सरकार चला रहे होते. सोचिये, सोचने में भला क्या जाता है? #ब्रजेश_राजपूत की वॉल से

चंचल भारतीय✒️

RelatedPosts

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान
देवास

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

by DEWAS EXPRESS
31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
देवास

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

by DEWAS EXPRESS
29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए
देवास

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

by DEWAS EXPRESS
28, July, 2026
Load More
Next Post

आदेश्वर जैन श्वेतांबर प्राचीन मंदिर में होगा महा-मांगलिक का आयोजन

RSS MP JANSAMPARK

  • मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In